271202
सड़कों पर आवारा जानवरों का कब्जा, राहगीर व वाहन चालक परेशान
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक- सड़क पर घूमते आवारा गोवंश इन दिनों वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं।यह समस्या इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय की सड़कों पर साफ दिखाई दे रही है।सबसे अधिक छुट्टाजानवर स्टेशन रोड,गोंडा-बलरामपुर मार्ग,हनुमान मंदिर चौराहे पर घूमते रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सुबह से रात तक आवारा पशु सड़क पर डटे रहते है।इन्हें सड़क से भगाने की कोशिश में ही दुर्घटनाएं घटती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल कनकपुर सादा में डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर चला बुलडोजर,हटाया गया अवैध कब्जा।
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल तहसील क्षेत्र के ग्राम कनकपुर सादा में आज जिलाधिकारी के निर्देश पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। तालाब और चकमार्ग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर बरनाहल के ग्राम कनकपुर सादा में तालाब और चकमार्ग पर हुए अनाधिकृत कब्जे को जेसीबी मशीन से हटवाया गया। इस दौरान एसडीएम सुनिष्ठा सिंह और राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही। डीएम ने ग्राम प्रधान और सचिव को तालाब की खुदाई कराने और चकमार्ग पर मिट्टी डलवाकर उसे आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
समस्तीपुर जंक्शन पर 3 वर्षीय मासूम का अपहरण, जांच जारी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जंक्शन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण, मायके जाने आई मां को चकमा देकर ले गया संदिग्ध ।सीसीटीवी में गमछे से ढककर बच्चे को ले जाते दिखा शख्स।जीआरपी-आरपीएफ जांच में जुटी। समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से एक बार फिर मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। उजियारपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ दरभंगा स्थित मायके में शादी समारोह में शामिल होने के लिए समस्तीपुर जंक्शन पहुंची थी। आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के इंतजार के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।पीड़ित महिला कंचन देवी ने जीआरपी थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गांव की रहने वाली हैं। वह अपने तीन वर्षीय बेटे केतन के साथ दरभंगा स्थित मायके में अपने चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने जा रही थीं। मंगलवार को वह समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर उन्हें नींद आ गई, जबकि उनका बेटा प्लेटफॉर्म पर खेल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण कर लिया। पीड़ित महिला का कहना है कि स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गमछे से ढककर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंच बच्चे की बरामदगी की मांग कर रहे है । घटना के बाद जीआरपी और रेल पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस प्लेटफॉर्म संख्या-1 सहित स्टेशन परिसर के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जीआरपी का बताना है कि बच्चे की बरामदगी के लिए एक टीम गठित किया गया है।टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बताते चले है कि करीब एक महीने पहले भी समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 से एक बच्चे की चोरी हुई थी। उस मामले में जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोतिहारी से बच्चे को सकुशल बरामद किया था और बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का भी खुलासा किया था। ऐसे में एक बार फिर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी के आधार पर बच्चे की तलाश में जुटी है।0
0
Report
मिश्रा का आक्रामक तेवर: दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रचार तेज
Datia, Madhya Pradesh:हेडलाइन:"मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं" — भाजपा कार्यालय में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आक्रामक तेवर दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आक्रामक अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा में किए गए अपने वादे के अनुसार 16 जुलाई से चुनाव प्रचार की कमान संभालने पहुंचे डॉ. मिश्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक कार्यालय पहुंचे। बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने हाल के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठीदचार, लाठीचार्ज कार्रवाई और भाजपा कार्यालय पर गोली चलने की घटना का मुद्दा उठाया। इस पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर गोली चलाना और भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाना ठीक नहीं है। मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं।" इस दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मां पीतांबरा देवी की शपथ लेकर कहा कि मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा। कार्यकर्ताओं की हर तकलीफ मेरी अपनी तकलीफ होगी। भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पार्टी नेताओं के अनुसार करीब पांच हजार कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ. मिश्रा के इस बयान के बाद दतिया के राजनीतिक माहौल में नई चर्चा शुरू हो गई है। उनके इन तेवरों का चुनावी माहौल पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। आशुतोष की टिकट काटने की छमता नहीं है। टिकट काटने वाले कोई और है और हम चुप बैठने वाले नहीं है0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा में टीबी मरीजों को दवा और पोषण किट वितरण: टीबी मुक्त भारत अभियान को गति
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के बाईपास स्थित रेड क्रॉस भवन में टीबी मरीजों के बीच दवा और पोषण कीट का वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जहां डीएम शेखर आनंद ने डेढ़ सौ टीबी मरीजों को दवा और पोषण कीट वितरण।इस दौरान सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार,एसीएमओ डॉ अशोक कुमार रेड क्रॉस के अध्यक्ष सचिव सहित अन्य लोगों ने बुके देकर स्वागत किया। दवा और पोषण कीट वितरण समाहरोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत देश से टीबी को मुक्त करना है।इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगो की स्क्रीनिंग कर मरीजों की पहचान कर रही है।डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के स्क्रीनिंग सहयोग के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता की अपील किया।ताकि टीबी को हराया जा सके।0
0
Report
बोकारो में 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लाखों के लेन-देन का खुलासा
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार। बोकारो के साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई। प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से मिली सूचना पर सेक्टर-12 और माराफारी में छापेमारी कर 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार 9 में अधिकतर बिहार के पटना के बख्तियारपुर के रहनेवाले हैं। बोकारो में भाड़े के मकान में रहकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम देता था। R.M टूर और बैंककर्मी बनकर ठगी करते थे जिनमें 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लाखों के ट्रांजेक्शन का खुलासा। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में है तथा किराए पर मकान देनेवाले को आगाह किया गया है। बताते चले कि बोकारो में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा। एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद DSP मुख्यालय के नेतृत्व में साइबर और तकनीकी टीम ने सेक्टर-12 और माराफारी के बारी कॉपरेटिव, रिटूडीह और राजेन्द्र नगर में देर रात छापेमारी की। पुलिस ने 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि ये लोग R.M टूर एंड ट्रैवल्स का एजेंट और नकली बैंककर्मी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी کرتے थे। मौके से पुलिस ने 10 मोबाइल, 10 सिम, 9 पासबुक, 10 डेबिट कार्ड और 43 हजार नगद बरामद किए। कुछ खातों में लाखों का लेन-देन मिला है जिसे होल्ड कराया गया है। पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने दूसरे राज्यों में भी ठगी की है या नहीं। साथ ही मकान मालिकों के सत्यापन का आदेश भी दिया गया है।0
0
Report
लोहरदगा में महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा श्रद्धालुओं के बीच सम्पन्न
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- महाप्रभु जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना की पूजा लोहरदगा में पूरे भक्तिभाव के साथ की गई। सुबह से ही कतार में लगकर भक्तजन पूजा-पाठ कर अपनी श्रद्धा प्रकट करने का काम किया। रथ यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए। पुजारी ने कहा कि महाप्रभु के प्रति आस्था लोगों की हर मनोकामनाओं को पूरा करने का काम करती है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर तालाब पर कब्जे हटे, प्रशासन जीर्णोद्धार की तैयारी में
Noida, Uttar Pradesh:फतेहपुर में सरकारी तालाब की जमीन पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है...जहां सरकारी जमीन पर सालों से कब्जा था, वहां अब चला है बुलडोजर। फिलहाल तालाब की जमीन कब्जा मुक्त हो चुकी है...अब प्रशासन यहां जीर्णोद्धार का काम शुरू कराने की तैयारी में जुटा है, जिससे सालों से अतिक्रमण की चपेट में रही सरकारी संपत्ति को फिर से उपयोग में लाया जा सके.0
0
Report
जींद से सोनीपत तक देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास रचेगा भारत
Panipat, Haryana:जो भारत कहता है, वह करके दिखाता है हाइड्रोजन ट्रेन इसका प्रमाण महिपाल ढांडा जींद से इतिहास रचेंगे प्रधानमंत्री मोदी जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन भारत की स्वदेशी तकनीक और हरित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की खास बात यह रहेगी कि प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को इलेक्ट्रिक (EV) अथवा CNG वाहनों से ही पहुंचने के लिए प्रेरित किया गया है। इसके पीछे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का संदेश देना उद्देश्य बताया गया है। वहीं प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की तैयारी है। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्रियों की भी विभिन्न जिलों में ड्यूटी लगाई गई है। पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा जिला मुख्यालय पर आयोजित लाइव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की पहली रेल मुंबई से ठाणे के बीच चलने के कारण इतिहास में दर्ज है, उसी प्रकार अब भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलने के कारण हरियाणा का नाम भी इतिहास में दर्ज हो जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है और उसी दिशा में वैज्ञानिक लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के कई विकसित देशों में हाइड्रोजन तकनीक पर सीमित क्षमता तक ही परीक्षण हुए हैं, जबकि भारत के वैज्ञानिकों ने अधिक क्षमता वाला इंजन विकसित कर दस डिब्बों वाली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा दुनिया भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रही है। कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन देश के वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है और यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जो भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनना चाहता है, उसका स्वागत है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि यदि कांग्रेस स्वयं को आज भी ए.ओ. ह्यूम की विरासत से जोड़कर देखती है, तो इसमें उनका कोई दोष नहीं है। देश के हित में किए गए इस कार्य का सभी को स्वागत करना चाहिए। बाइट महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री0
0
Report
गुरुग्राम में थार गाड़ी से मौत: CCTV फुटेज सामने आया
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में मैड कि मौत का मामला मैड को थार गाड़ी से कुचले का सीसीटीवी आया सामने गुरूग्राम के सेक्टर -67 का मामला लाल रंग कि थार गाड़ी 57 साल कि मैड कि कैसी बनी काल महिला चालक ने गाड़ी के नीचे आने के बाद मैड को उतरकर भी देखा लेकिन नहीं पहुँचाया अस्पताल0
0
Report
Advertisement
देहरादून में राहुल गांधी के छात्रों के संवाद कार्यक्रम की कांग्रेस तैयारी तेज
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर जी मीडिया से खास बातचीत की। गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड एक एजुकेशन हब है और यहां बड़े पैमाने पर छात्र अध्ययन के लिए आते हैं जिस तरह से आए दिन परीक्षाओं में नकल और लीक के मामले सामने आ रहे हैं। वह केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हैं जिस तरह से कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। राज्य में भी नकल माफिया हावी है। कई परीक्षाएं रद्द हुई हैं इन तमाम मुद्दों पर राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे टिक टैक गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तराखंड0
0
Report
जालौन में एंबुलेंस की भिड़ंत, बाइक सवार घायल, चालक शराब के नशे में
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में एंबुलेंस ने बाइक और दुकानों में मारी जोरदार टक्कर, टक्कर लगने से बाइक सवार हुआ घायल और दुकाने हुई क्षतिग्रस्त, टक्कर मारने वाला एंबुलेंस चालक बताया जा रहा है शराब के नशे में, हादसे के बाद मौके पर जमा हुई स्थानीय लोगों की भारी भीड़, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा, पुलिस जांच में जुटी, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी चुंगी का मामला।0
0
Report
राजस्थान में उन्नत बीज पंजीकरण ऑनलाइन, भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए ब्लॉकचैन आधारित मॉड्यूल
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी राजस्थान में मिल सकेंगी उन्नत बीज किस्में, बीज किस्मों के पंजीयन में खत्म होगा भ्रष्टाचार! राजस्थान कृषि विभाग की तैयारी, बीज किस्म पंजीयन की पूरी प्रक्रिया अब होगी ऑनलाइन कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक चैन पॉवर आधारित प्रक्रिया IIT कानपुर के सहयोग से हो रही विकसित जयपुर। राज्य में अब किसानों को उन्नत किस्मों का बीज उपलब्ध हो सकेगा। बीज किस्मों के पंजीयन में होने वाले भ्रष्टाचार को भी रोकने की कवायद की गई है। इसके लिए कृषि विभाग बीज कम्पनियों की बीज किस्मों के पंजीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार के दूरसंचार एवं प्राैद्योगिकी विभाग और IIT कानपुर के IT विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम राज किसान साथी पोर्टल टीम के साथ मिलकर काम कर रही है। इससे नई बीज किस्मों के विकास की पूरी प्रक्रिया को ब्लॉक चैन पावर सॉफ्टवेयर आधारित बनाया जा रहा है। जिससे निर्धारित प्रक्रिया की पूर्ण पालना कर कंपनी प्रतिनिधि कृषि विभाग में बिना व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए नई विकसित की गई बीज किस्मों का पंजीकरण करवा सकेगें। इससे न केवल विभाग के समय व श्रम की बचत होगी, बल्कि बीज कम्पिनयों की उन्नत बीज किस्मों का विकास व राज्य मे पंजीकरण भी सुगम हो जाएगा। यह ऑनलाइन प्रक्रिया भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय बीज कमेटी / राज्य बीज सब कमेटी की परिचालन मार्गदर्शिका के अनुरूप की जाएगी। इससे अधिक उपज देने वाली बीज किस्में राज्य के किसानों को आसानी से उपलब्ध होंगी। कृषि विभाग द्वारा यह नया मॉड्यूल अगस्त माह से शुरू करना प्रस्तावित है। 117 विशेषज्ञों के समक्ष प्रजेंटेशन, मॉड्यूल को सराहा कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि विभाग ने बीज किस्मों के ब्लाॅक चैन पावर आधारित ऑनलाइन कांटेक्टलेस व फेसलेस पंजीयन हेतु DOIT जयपुर व IIT कानपुर के विशेषज्ञों की विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम बीज शाखा के अधिकारियों के साथ मिलकर नए मॉड्यूल का सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। कृषि विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे नये ब्लॉक चैन पावर आधारित बीज किस्म पंजीयन मॉड्यूल का नेशनल सीड एसोसिएशन ऑफ इंडिया, राजस्थान राज्य प्रमाणित बीज उत्पादक एसोसिएशन-श्रीगंगानगर, राजस्थान एग्रीकल्चर इनपुट डीलर्स एसोसिएशन, जयपुर और हाड़ोती बीज उत्पादक एसोसिएशन कोटा के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, काजरी जोधपुर, बीज प्रमाणीकरण संस्था, बीज निगम, बीज प्रयोगशालाओं, उद्यान विभाग, विभिन्न मल्टी नेशनल व राज्य स्तरीय कंपनियों तथा विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बीज से संबंधित 117 विशेषज्ञों व प्रतिनिधियों ने मॉड्यूल की सराहना की है। वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार होगा बीज नए मॉड्यूल के लागू होने से उन्नत बीज सरकारी अनुसंधान फार्मों व भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा पंजीकृत बीज अनुसंधान एवं विकास फार्मों पर बीज विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार होगा। तैयार की गई उन्नत बीज किस्मों को राज्य के लिए नोटिफाई करवाने हेतु राज्य स्तरीय बीज सब कमेटी द्वारा केन्द्रीय बीज कमेटी को अनुशंसा भेजी जाएगी। इस तरह अधिक नई बीज किस्मों को राज्य के लिए गजट नोटिफाईड करवाया जाएगा। इससे राज्य के किसानों को अधिक उपज देने वाली उन्नत किस्मों का बीज समय पर उचित दर पर प्राप्त हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
राज्य में ब्लॉक चैन पावर से बीज पंजीयन ऑनलाइन शुरू
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर नोट- खबर के लिए बाइट ओएफसी से भेजी गई हैं। विजुअल 2सी किए हैं। हैडर- - राज्य में मिल सकेंगी उन्नत बीज किस्में - बीज किस्मों के पंजीयन में खत्म होगा भ्रष्टाचार - बीज किस्म पंजीयन की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन - ब्लॉक चैन पॉवर आधारित होगी प्रक्रिया - कृषि विभाग IIT कानपुर के सहयोग से बना रहा मॉड्यूल - कृषि आयुक्त नरेश गोयल कर रहे मॉनिटरिंग एंकर राज्य में अब किसानों को उन्नत किस्मों का बीज उपलब्ध हो सकेगा। बीज किस्मों के पंजीयन में होने वाले भ्रष्टाचार को भी रोकने की कवायद की गई है। इसके लिए कृषि विभाग बीज कम्पनियों की बीज किस्मों के पंजीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है। क्या है कृषि विभाग की तैयारी, कैसे मिटेगा बीज कम्पनियों के पंजीकरण से जुड़ा भ्रष्टाचार, यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राज्य में अब ब्लाॅक चैन पावर से बीज कंपनियों का ऑनलाइन कॉन्टैक्टलेस और फेसलेस पंजीयन शुरू हो रहा है। यानी विभाग बीज किस्मों के पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को ही अब ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार के दूरसंचार एवं प्राैद्योगिकी विभाग और IIT कानपुर के IT विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम बनाई गई है। यह टीम राज किसान साथी पोर्टल टीम के साथ मिलकर काम कर रही है। इससे नई बीज किस्मों के विकास की पूरी प्रक्रिया को ब्लॉक चैन पावर सॉफ्टवेयर आधारित बनाया जा रहा है। जिससे निर्धारित प्रक्रिया की पूर्ण पालना कर कंपनी प्रतिनिधि कृषि विभाग में बिना व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए नई विकसित की गई बीज किस्मों का पंजीकरण करवा सकेगें। इससे न केवल विभाग के समय व श्रम की बचत होगी, बल्कि बीज कम्पिनयों की उन्नत बीज किस्मों का विकास व राज्य मे पंजीकरण भी सुगम हो जाएगा। यह ऑनलाइन प्रक्रिया भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय बीज कमेटी / राज्य बीज सब कमेटी की परिचालन मार्गदर्शिका के अनुरूप की जाएगी। इससे अधिक उपज देने वाली बीज किस्में राज्य के किसानों को आसानी से उपलब्ध होंगी। कृषि विभाग द्वारा यह नया मॉड्यूल अगस्त माह से शुरू करना प्रस्तावित है।0
0
Report
जैसलमेर: ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन से ढाकलवाला में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर से इस वक्त की बड़ी खबर, ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन के तहत बड़ी कार्यवाही, नाचना थाना क्षेत्र के ढाकलवाला ग्राम पंचायत में बड़ी कार्यवाही, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ढाकलवाला ग्राम पंचायत में तीन जगह हुई कार्यवाही, ढाकलवाला के मीरपुरा में दो अवैध कब्जों को किया ध्वस्त, वही ढाकलवाला के आदमपुरा में एक अवैध कब्जे पर कार्यवाही जारी, तीनों की अतिक्रमणों को धार्मिक स्थल के रूप में किए गए थे विकसित, एसडीएम,तहसीलदार,पटवारी सहित प्रशासन की टीमें रही मौजूद, वही नाचना सर्किल के कई थानों का पुलिस जाब्ता भी है तैनात, ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन को लेकर कार्यवाही लगातार जारी।0
0
Report
धर्मजयगढ़ मस्जिदपारा में पत्नी की हत्या: पति गिरफ्तार, पट्टा से हमला
Darogapara, Chhattisgarh:धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के मस्जिदपारा में झाड़ियों के बीच बोरी से ढका महिला का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति मोहब्बत चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का चौड़ा पट्टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को मस्जिदपारा स्थित एक बाड़ी परिसर की झाड़ियों में प्लास्टिक की बोरी से ढका 48 वर्षीय राजकुमारी चौहान का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतका और उसका पति मोहब्बत चौहान पिछले करीब एक वर्ष से वहीं रहकर काम करते थे। दोनों शराब के आदी थे और आरोपी अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। जांच के दौरान गवाहों ने बताया कि 12 जुलाई की रात पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लकड़ी के चौड़े पट्टे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शव को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के विभिन्न हिस्सों और सिर पर ठोस वस्तु से गंभीर चोट लगने तथा अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने फरार मोहब्बत चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसका की-पैड मोबाइल किसी के यहां गिरवी रख दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में उसने लकड़ी के पट्टे से हमला कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पट्टा भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी आरोपी मोहब्बत चौहान थाना कापू का निवासी है और वर्तमान में धरमजयगढ़ के मस्जिदपारा में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह पूर्व में अपने ससुर की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
