271401
बेलसर में नसबंदी शिविर का आयोजन, 21 महिलाओं ने कराया ऑपरेशन
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को नसबंदी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बेलसर ब्लाक की 22 महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 21 महिलाओं की नसबंदी की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सतपाल सोनकर ने बताया कि इस शिविर में जिले से आई चिकित्सक टीम ने महिलाओं की नसबंदी की और साथ ही आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामबन में Census-2027: LED प्रचार vans से जनगणना जागरूकता तेज
Ahead of the Phase-II Population Enumeration of Census-2027, an awareness campaign has been intensified in Jammu and Kashmir’s Ramban district. Principal Census Officer and Deputy Commissioner Ramban, Mohammad Alyas Khan, today flagged off two LED-mounted publicity vans to spread awareness among the public and encourage active participation in the census exercise. The two publicity vans were flagged off in the presence of Additional District Census Officer Ashfaq Ur Rehman, Tehsildar Ramban Deep Kumar, District Coordinator for Census-2027 Anish Sharma and other concerned officers. The vans will move through different parts of Ramban district, disseminating information about the Population Enumeration and educating residents about the importance of providing accurate information during the census. The initiative is part of the ongoing Information, Education and Communication, or IEC, campaign aimed at ensuring wider public outreach and effective participation in Census-2027. Principal Census Officer Mohammad Alyas Khan stressed that complete, correct and accurate information provided by households is essential for preparing comprehensive and credible census data. He appealed to residents to extend full cooperation to Census Enumerators visiting households and provide all required information accurately. The Deputy Commissioner also urged people to actively participate in the census exercise and facilitate enumerators in discharging their assigned responsibilities. The administration has called for collective public participation to ensure the Population Enumeration process is conducted smoothly and effectively across Ramban district.0
0
Report
डूंगरपुर- सागवाड़ा में कल निकाय अध्यक्षों के चुनाव; भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- डूंगरपुर-सागवाड़ा में कल निकाय अध्यक्षों का चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत एंकर इंट्रो- डूंगरपुर। डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति और सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव सोमवार को होंगे। डूंगरपुर नगरपरिषद में सभापति का चुनाव नगरपरिषद में होगा, जबकि सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव सागवाड़ा एसडीएम कार्यालय में किया जाएगा। दोनों स्थानों पर मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। दोनों ही निकाय में स्पष्ट बहुमत होने से भाजपा के उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है | बॉडी- डूंगरपुर नगरपरिषद सभापति पद के लिए भाजपा की सुशीला गुप्ता और कांग्रेस के भरत नागदा चुनाव मैदान में हैं। नगरपरिषद में कुल 40 पार्षद हैं, जिनमें भाजपा के 24, कांग्रेस के 12, बीएपी के 3 और भाजपा से बागी एक निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। पार्षदों के आंकड़ों के लिहाज से भाजपा के पास बहुमत है। इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की आशा पाटीदार और कांग्रेस की भूमिका पंचाल के बीच मुकाबला है। नगरपालिका में कुल 35 पार्षद हैं। इनमें भाजपा के 23, कांग्रेस के 8 और बीएपी के 4 पार्षद हैं। यहां भी भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। दोनों निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मतगणना के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने-अपने पार्षदों की बाडेबंदी कर रखी है | इधर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।0
0
Report
भूपेश बघेल का बालोद दौरा: शिक्षा-नौकरी पर विपक्षी चर्चा तेज
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद में सिन्हा कलार समाज के जिला स्तरीय भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए और उन्होंने भवन का लोकार्पण किया उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो सभी समाजों को मैने भवन दिया था जो अब बनकर तैयार हो चुके हैं, इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पता नहीं हमें कौन सी सजा मिली हम सरकार से बाहर हो गए लेकिन अब जनता का अधिक प्रेम मिल रहा है क्योंकि 5 साल हमने जो काम किया है उसे जनता याद करती है उन्होंने कहा कि तारा कोल आवंटन के मामले को लेकर मैं मुख्यमंत्री को चलेंगे दिया था लेकिन अब तक किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया है उन्होंने फिर से प्रदेश के गृह मंत्री को छोटा रिचार्ज कहते हुए तंज कसा और कहा कि चर्चा में छोटा रिचार्ज को भेज दिए थे मैं हर तरह की चर्चा के लिए तैयार हूं। छत्तीसगढ़ में हो छात्रों की गूंज कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी छात्रों की गूंज कार्यक्रम होना चाहिए क्योंकि जिस तरह से 2024 में पेपर लीक हुआ है वर्तमान में पेपर लीक हुआ है योग्य लोगों को पद नहीं मिल पाया आंसर शीट सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है इस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में और नौकरियों को लेकर जिस तरह की लापरवाही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है उसे देखते हुए मैं यह स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि यहां पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम होना चाहिए, माननीय राहुल गांधी जब छात्रों से संवाद करेंगे तो कोई सकारात्मक हल इस कार्यक्रम से निकलकर सामने आ सकता है। आदिवासी छात्र की मौत पर सवाल मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एकलव्य विद्यालय में यदि एक आदिवासी छात्र की मौत हुई तो प्रदेश सरकार का यह कहना है कि इसका संचालन केंद्र के हाथों में रहता है तो यह कतई सही नहीं है सरकार जांच टीम गठित कर सकती है पुलिस जांच कर सकती है तो इस तरह का बयान मेरे ख्याल से सही नहीं है आपको बता दें कि एक दिन पहले कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम तब आए हुए थे तब उन्होंने बयान दिया था कि एकलव्य विद्यालय केंद्र द्वारा संचालित किया जाता है। मुख्यमंत्री स्वीकार करे चुनौती फिर छोटा रिचार्ज देख लेंगे हाल ही में नक्सली मुक्त छत्तीसगढ़ को लेकर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने चर्चा के लिए सार्वजनिक तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री को चैलेंज किया है जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं कॉल ब्लॉक को लेकर आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु व्यवसाय को चुनौती दिया है पहले वह इस विषय पर बात करें क्योंकि मैं मुझे और मेरे सरकार को फिर से इस मामले को लेकर बदनाम किया जा रहा है तो पहले मुख्यमंत्री चुनौती स्वीकार करें फिर छोटा रिचार्ज को देख लेंगे।0
0
Report
Advertisement
जितु पटवारी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, मोदी माता टिप्पणी के विवाद और शिक्षा मांगें
Noida, Uttar Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): JITU PATWARI (PCC CHIEF ) ON ‘CHHATRON KI GOONJ’ PROGRAM/ PM MODI'S MOTHER REMARKS CONTROVERSY/ AFFORDABLE EDUCATION AND STUDENTS' DEMANDS/ BJP'S ‘ARROGANCE OF POWER’ REMARK/ CONGRESS TO ORGANISE ‘CHHATRON KI GOONJ’ PROGRAMS ACROSS MADHYA PRADESH0
0
Report
आगरा में सवर्ण समाज का बड़ा आंदोलन: जिला मुख्यालय घेराव की धमकी सामने
Noida, Uttar Pradesh:आगरा में सवर्ण समाज के आंदोलन का बड़ा ऐलान किया गया.. यूजीसी के कानून में हुए बदलाव के विरोध में आंदोलनकारी जिला मुख्यालय का घेराव करने निकले.. एक तरफ अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के घेराव का ऐलान है, तो दूसरी तरफ पुलिस-प्रशासन... देखना है कैसे आंदोलन से पुलिस निपटती है..0
0
Report
जयपुर के जल महल की सफाई पर GEN-Z की जंग, पानी में बदली तस्वीर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जल महल झील की सफाई के लिए जयपुर में जंग छिड़ गई है. 300 साल पुराने जल महल की सफाई के लिए GEN-Z मुहिम शुरू की गई है. अरावली की पहाड़ियों से घिरी झील का पानी बदबूदार हो चुका है. देशी विदेशी सैलानी यहां घूमते तो जरूर आते हैं, लेकिन नजदीक आते ही जल महल की सच्चाई का पता लगता है. 8 महीने से जल महल की सफाई के लिए बिना सरकारी मदद के GEN-Z ने सफाई के लिए जंग छेड़ी है. छुट्टी के दिन जल महल को साफ करने की मुहिम चला रहे हैं. सोशल मीडिया पर जल महल की सफाई चर्चा का विषय बना हुआ है. आपको याद होगा कि पिछले दिनों MP की अजनार नदी सफाई के बाद चर्चा में आई थी. 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी ने अजनार नदी को अकेले साफ किया था, इसके बाद MP के CM मोहन यादव ने उनकी सराहना की थी. आखिरकार जयपुर में जल महल के लिए कैसी जंग छिड़ी, जाना संवाददाता ने बताया.0
0
Report
Advertisement
बाप की बेबसी और बेटे की बेरहमी: समाज में गहरा सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बाप की बेबसी और बेटे की बेरहमी0
0
Report
बाजपुर में गुलदार ने कुत्ते को किया डिनर, दहशत का वीडियो वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- गुलदार ने किया कुत्ते का डिनर स्थान- बाजपुर ऊधम सिंह नगर ऊधम सिंह नगर में गुलदार की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन गुलदार के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं गुलदार लोगों को घायल कर रहा है, तो कहीं पालतू मवेशियों और कुत्तों को अपना निवाला बना रहा है। गुलदार की लगातार बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वीओ- ताजा मामला बाजपुर के ग्राम बद्रीपुर का है, जहां बीती रात एक गुलदार रविंद्र चौधरी के फार्म हाउस में घुस आया। बताया जा रहा है कि गुलदार घर के आंगन में पहुंचा और वहां बैठे पालतू कुत्ते को बड़े आराम से उठाकर मौके से ले गया। रात के समय घर पर पहरा दे रहे कुत्ते को भी नही पता था कि वो आज गुलदार का डिनर बन जायेगा, शिकारी गुलदार की यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गुलदार को घर के आंगन में आते और पालतू कुत्ते को उठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
संघ प्रेरणा विमर्श के समापन पर योगी का संबोधन, नारी सम्मान और युवा स्वाभिमान
Noida, Uttar Pradesh:संघ के प्रेरणा विमर्श के तहत आयोजित दो दिन के कार्यक्रम के समापन पर नारी सम्मान युवा स्वाभिमान विषय और समापन समारोह के अवसर पर कुछ रहीं देर में सीएम योगी अपना संबोधन करेंगे0
0
Report
Advertisement
राम अवधेश लाल की ट्रेन से कटकर मौत: लोहरदगा लाइन के मॉल में हादसा
Ranchi, Jharkhand:रांची: राम अवधेश लाल की ट्रेन से कटकर मौत। रेलवे के KEY मैन के पोस्ट में रेलवे में थे तैनात। 59 साल के थे कर्मी, लोहरदगा लाइन के मॉल। गाड़ी के चपेट में आने से हुआ हादसा। मृतक के परिजनों के साथ साथ डोरंडा थाना और GRP रांची पहुंचा घटना स्थल। शव को जप्त कर मामले की जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए रिम्स शव हुआ रवाना0
0
Report
रांची में प्री-समिट साइबरपीस ई-स्पोर्ट्स लीग से बच्चे सुरक्षित गेमिंग के लिए जागरूक
Ranchi, Jharkhand:वर्ल्ड पीस डे को लेकर रांची में प्री-समिट नेशनल साइबरपीस ई-स्पोर्ट्स लीग का आयोजन किया गया। डोरंडा में आयोजित इस कर्टन रेज़र टूर्नामेंट में झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे। प्रतियोगिता में कुल 24 स्क्वाड ने हिस्सा लिया, जिसमें 96 खिलाड़ी शामिल हैं। हर स्क्वाड में चार खिलाड़ी हैं और खिलाड़ियों के बीच फ्री फायर स्क्वाड गेम का मुकाबला कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों को ई-स्पोर्ट्स के साथ-साथ सुरक्षित और जिम्मेदार गेमिंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया है। साइबरपीस की ओर से बच्चों को सही दिशा देने, उनके टैलेंट को मंच देने और उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, ई-स्पोर्ट्स के जरिए बच्चों को क्रिएटिव इकोनॉमी से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, ऑनलाइन गेमिंग के दौरान होने वाली ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी खिलाड़ियों को जागरूक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 6 हजार रुपये और पुरस्कार, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 4 हजार रुपये और पुरस्कार, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2 हजार रुपये और उपहार के साथ टॉप 3 टीम को सर्टिफिकेट दिया गया। मेजर विनीत कुमार, संस्थापक, साइबरपीस ने कहा कि साइबरपीस ई-स्पोर्ट्स लीग की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। इसका उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स और क्रिएटिव इकोनॉमी के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने और मेंटरशिप देने का है। इस साल 31 अक्टूबर को दिल्ली में इसका ग्रैंड नेशनल ई-स्पोर्ट्स लीग फिनाले आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से बच्चों को जोड़ने के साथ जिम्मेदार और सुरक्षित गेमिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए होने वाली ठगी और अपराध से बच्चों को बचाना भी हमारी प्राथमिकता है। नमिता राय, सदस्य, साइबरपीस ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सही दिशा देना और उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना है। साइबरपीस की कोशिश है कि बच्चे गेमिंग हो या कोई दूसरा माध्यम, अपनी प्रतिभा का सही इस्तेमाल करें और सही रास्ते पर आगे बढ़ें। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर भी लगातार काम किया जा रहा है।0
0
Report
कुमारी शैलजा ने पेपर लीक, शिक्षा और UPI मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा
Sirsa, Haryana:एंकर रीड लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि देश में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल किए। कुमारी शैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी। मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों के सवाल पूछने और उनकी आवाज को लेकर चिंता जताने पर सीधा सीधा केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर तीखा प्रहार किया है। वोल 1 इसी को लेकर सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि देश में कई बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। उनका कहना है कि इससे लाखों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ता है। परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुमारी शैलजा ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना सरकार के लिए बेहद गंभीर और शर्मनाक स्थिति है। वोल 2 उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी हाउस गिरने की घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। वोल 3 वहीं पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विवाद को लेकर भी कुमारी शैलजा ने सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि मतदाता सूचियों को लेकर कई जगह विवाद सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की शिकायतें हैं। वोल 4 पश्चिम बंगाल में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया के दौरान पश्चिम बंगाल में 27.16 लाख नाम हटाए गए, जिनमें से 22 लाख से अधिक लोगों ने अपने नाम दोबारा शामिल कराने के लिए अपील की है। वोल 5 कुमारी शैलजा ने SIR में धांधली के आरोप लगाए और कहा कि मतदाता सूची को लेकर लोगों के बीच चिंता बनी हुई है। उन्होंने नौकरियों में भी धांधली के आरोप लगाते हुए सरकार से युवाओं के हितों को लेकर गंभीरता से काम करने की मांग की। वोल 6 इसके अलावा UPI से जुड़े नए शुल्क के मुद्दे पर भी कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है और इसका असर देश के व्यापार पर पड़ सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों के Person-to-Person यानी P2P UPI लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। 2 हजार रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट और छोटे व्यापारियों के लिए निर्धारित लेनदेन भी शुल्क-मुक्त रहेंगे। सरकार के मुताबिक करीब 96 प्रतिशत मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन प्रभावित नहीं होंगे। वहीं नई व्यवस्था में 2 हजार रुपये से अधिक के कुछ मर्चেন্ট ट्रांजैक्शन पर MDR लागू होने की व्यवस्था की गई है। विपक्ष की ओर से इसे लेकर कारोबारियों और उपभोक्ताओं पर संभावित अतिरिक्त बोझ की चिंता जताई जा रही है। कुल मिलाकर कुमारी शैलजा ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवाओं, छात्रों और आम लोगों से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। बाइट कुमारी शैलजा , सांसद , कांग्रेस , सिरसा लोकसभा क्षेत्र।0
0
Report
Advertisement
CIA की कार्रवाई: रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 4 हजार लीटर बरामद
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार पर CIA का बड़ा एक्शन , भवाड़ी गांव में छापेमारी कर 4 हजार लीटर तेल बरामद.... तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से चोरी का खेल उजागर, मौके से एक संदिग्ध हिरासत में... एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर हुई कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप... बावल रोड स्थित IOC और BPCL डिपो के टैंकरों से तेल चोरी का गहराया शक, पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस.... रेवाड़ी में अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीआईए रेवाड़ी की टीम ने बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में छापेमारी कर अवैध तेल के बड़े भंडारण का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 हजार लीटर तेल बरामद किया है और एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि बावल रोड स्थित बड़े तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चुराकर यह अवैध सिंडिकेट चलाया जा रहा था। रेवाड़ी जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर सीआईए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में एक ठिकाने पर अचानक रेड मारी। छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 4 हजार लीटर तेल बरामद किया गया, जिसे अवैध तरीके से स्टोर कर रखा गया था। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। बावल रोड पर इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम जैसी प्रमुख तेल कंपनियों के आधा दर्जन से ज्यादा डिपो मौजूद हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में शक की सुई इन डिपो से निकलने वाले टैंकरों की तरफ घूम रही है। अंदेशा है कि डिपो से सप्लाई के लिए निकलने वाले टैंकरों से मिलीभगत कर बीच रास्ते में तेल निकाला जाता था और फिर उसे इस अवैध ठिकाने पर डंप कर आगे सप्लाई किया जाता था।0
0
Report
सरिता विहार हादसे में तीन की मौत, तीन घायल; CCTV वर्कर समेत चालक फरार
New Delhi, Delhi:"साउथ ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार थाना इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है तो वहीं तीन लोग घायल है और एक अन्य सुरक्षित स्थिति में पाया गया. इस घटना में मृतक की पहचान 23 वर्षीय उमेश, 35 वर्षीय प्रवीण और 34 वर्षीय एचआर मैनेजर सूरज के रूप में हुई है. मृतक उमेश और प्रवीण संगम विहार के रहने वाले हैं. उसी घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. दिल्ली के सरिता विहार थाना के मथुरा रोड पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं तीन लोग घायल है जिन्हें अस्पताल में इलाज चल रहा है. डीसीपी विनीत कुमार के अनुसार सरिता विहार थाना के रोड नंबर 13 मथुरा रोड के समीप नोएडा की तरफ से आ रहा एक डंपर एक कड़ी क्रेन और खरीद ऑटो रिक्शा से टकरा गया जिसमें ऑटो रिक्शा में सेफ सिटी प्रोजेक्ट सीसीटीवी इंस्टॉलेशन के वर्कर सवार थे जो उसी समय सीसीटीवी लगाने का कार्य कर रहे थे, हादसा हो गया है जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं. डंपर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. मृतक एचआर मैनेजर की कंपनी से जानकारी ली जा रही है ताकि उनके परिवार को सूचना दी जा सके. मृतक उमेश के पिताजी रामदास बताते हैं कि उमेश शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं. सूचना मिलने पर जब हम लोग पहुंचे तो पता चला कि डंपर ने क्रेन और ऑटो को मार दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो चुकी है; मेरा भी बेटा वहीं था. डंपर तेज गति से आ रहा था. यह सूचना मिली; हम लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस कार्रवाई कर रही है. हम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और संगम विहार में रहते हैं. प्रशासन से गुहार है कि हम गरीब परिवार हैं और मेरा बेटा दिल्ली पुलिस के सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य करता था. मृतक उमेश के भाई रतन सिंह ने बताया कि सड़क बैरिकेड कर के बंद कर दी जाती तो शायद हादसा नहीं होता, लेकिन प्रशासन की लापरवाही रही. इस हादसे में मेरे भाई की जान चली गई और अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है. अभी भी कई लोग घायल हैं."0
0
Report
UPI सेवा शुल्क पर हांसी के व्यापारियों की तीखी नाराजगी, सरकार से समीक्षा मांग
Hansi, Haryana:हांसी में UPI सर्विस चार्ज को लेकर भड़के व्यापारी, बोले- ग्राहक पर डाला तो बढ़ेगा बोझ, हम देंगे तो व्यापार पर पड़ेगा असर, हांसी पहुंचे व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन राजेश ठकराल से मिले व्यापारी हांसी। डिजिटल भुगतान के दौर में UPI ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज लगाने की चर्चा को लेकर हांसी के व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। व्यापारियों ने कहा कि आज के समय में ग्राहक बड़ी संख्या में UPI के जरिए भुगतान करते हैं। ऐसे में अगर सर्विस चार्ज लगाया जाता है तो इसका सीधा असर व्यापार और ग्राहकों दोनों पर पड़ेगा। हांसी पहुंचे व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने कहा कि अगर UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया तो या तो यह भार ग्राहक पर पड़ेगा या फिर व्यापारी को खुद वहन करना पड़ेगा। दोनों ही परिस्थितियों में व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन राजेश ठकराल ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारी सरकार तक जमीनी स्थिति सही तरीके से नहीं पहुंचाते और सरकार को गुमराह किया जाता है। व्यापारियों की इस चिंता को सरकार के सामने रखा जाएगा और इस विषय में बदलाव की मांग की जाएगी। भगत सिंह मार्केट के प्रधान दिनेश गोयल ने UPI पर सर्विस चार्ज को गलत बताते हुए कहा कि सरकार को इसे लागू नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि पहले से ही व्यापार पर कई तरह के दबाव हैं और अतिरिक्त शुल्क से व्यापारियों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं व्यापारी रिंकू जैन ने कहा कि एक ही ऑनलाइन पेमेंट दिनभर में कई लोगों के बीच घूमती रहती है। ऐसे में हर ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज लगाना व्यापारियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने सरकार से इस पर दोबारा विचार करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि आज डिजिटल भुगतान व्यापार का अहम हिस्सा बन चुका है, इसलिए किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क लगाने से पहले उसके असर पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
