icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भागलपुर में गंगा जलस्तर बढ़ा; हॉस्टल में बाढ़ से छात्राओं की सुरक्षा खतरे में

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। चेतावनी स्तर से नीचे जाने के बाद गंगा फिर उफनाई और अब खतरे के निशान को पार कर गई है। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर पहले दियारा इलाके में दिखा और अब शहरी क्षेत्र भी इसकी चपेट में आने लगा है। भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी गर्ल्स छात्रावास में एक बार फिर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। हॉस्टल परिसर में पानी जमा होने के बाद छात्राओं को हॉस्टल खाली करना पड़ा है। बाढ़ के पानी के कारण छात्राओं के सामने एक बार फिर रहने और सुरक्षा की समस्या खड़ी हो गई है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाढ़ के पानी के साथ जहरीले सांप और दूसरे जंगली जीवों के हॉस्टल परिसर तक पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। इसे लेकर छात्राओं में डर का माहौल है। छात्राओं का कहना है कि हर साल बाढ़ के दौरान हॉस्टल में पानी घुसता है, लेकिन समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि बार-बार की इस परेशानी से बचाने के लिए सिर्फ अस्थायी इंतजाम नहीं, बल्कि स्थायी समाधान जरूरी है। छात्राओं ने सरकार और जिला प्रशासन से हॉस्टल के पीछे गंगा किनारे मजबूत तटबंध का निर्माण कराने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि अगर समय रहते तटबंध का निर्माण कराया जाए तो हर साल बाढ़ का पानी हॉस्टल परिसर तक पहुंचने से रोका जा सकता है।
0
0
Report

उमेश पाल हत्याकांड: अरमान बिहारी को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर, बिहार जेल में बंद शूटर अरमान बिहारी को लाया गया प्रयागराज, कड़ी सुरक्षा के बीच कल शाम को गया जेल से लेकर निकली थी पुलिस, सुबह तड़के अरमान बिहारी को प्रयागराज लेकर पहुंची पुलिस, बी वारंट पर बिहार से अरमान बिहारी को लाया गया है प्रयागराज, अरमान बिहारी को दोपहर के आस पास प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा, उमेश पाल हत्याकांड में अरमान बिहारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, प्रयागराज पुलिस कोर्ट से अरमान बिहारी का कस्टडी रिमांड भी मांग सकती है, उमेश पाल Hत्याकांड में पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मांग सकती है, 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या के बाद फरार हो गया था अरमान, बमबाज गुड्डू मुस्लिम के साथ घटनास्थल पर बाइक से पहुंचा था अरमान, उमेश पाल और उनके गनर पर पिस्टल से फायरिंग करते हुए देखा गया था अरमान बिहारी, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बिहार भाग गया था अरमान, पुराने मुकदमे में कोर्ट में सरेंडर करके गया जेल में बंद था अरमान, इधर उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने अरमान की गिरफ्तारी पर 5 लाख का इनाम घोषित कर दिया था, हालांकि अरमान के जेल में होने की जानकारी के बाद अब पुलिस गया जेल जेल से प्रयागराज लेकर पहुंची है।
0
0
Report

VHP ने अय्यर के बयान पर पाकिस्तानी फंडिंग के शक में तीखी टिप्पणी

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता मणी शंकर अय्यर के बयान पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, "मुझे लगता है कि या तो उन्हें पाकिस्तान से भारी फ़ंडिंग मिली है, या फिर वे असल में पाकिस्तान के अघोषित एजेंट हैं—एक ऐसा मामला जिस पर कांग्रेस ने अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। या फिर, कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में इसलिए बनाए रखा है ताकि उनकी पाकिस्तान-समर्थक सोच और भारत-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब भी वे बोलते हैं, तो ऐसा लगता है कि वे बस पाकिस्तान की ही बातें दोहरा रहे हैं।"
0
0
Report
Advertisement

जालौन में किराए को लेकर दबंगों ने ई-रिक्शा चालक पर की मारपीट; वीडियो वायरल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दबंगों ने ई-रिक्शा चालक से की जमकर मारपीट, ई-रिक्शा चालक द्वारा किराया मांगने पर दबंगों ने की मारपीट, ई-रिक्शा के किराए के लेनदेन को लेकर चालक और दूसरे पक्ष में हुआ विवाद, dोनो पक्षों के बीच चौराहे पर हुई मारपीट में ई-रिक्शा चालक के फटे कपड़े, पुलिस के सामने ई-रिक्शा के साथ होती रही हाथापाई व मारपीट, हाथापाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, स्थानीय लोगों ने पहुंचकर कराया बीच बचाव, यातायात भी हुआ बाधित, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।
0
0
Report

इलाहाबाद HC में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 पर सुनवाई, कुंजी विवाद और मेरिट संशोधन

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 मामले में हाईकोर्ट में आज सुनवाई, परीक्षा भर्ती बोर्ड को हाईकोर्ट के सामने आज दाखिल करना होगा जवाब, फिलहाल के लिए हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगा रखी है रोक, अभ्यर्थियों की तरफ से भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को हाईकोर्ट में दी गई है चुनौती, यूपी पुलिस में 4345 पदों पर दरोगा की भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था, भर्ती परीक्षा में उतर कुंजी में चार विवादित सवालों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, याचिका में उत्तर कुंजी को रद्द कर विवादित प्रश्नों के सही उत्तर जारी करने की मांग की गई है, साथ ही नए सिरे से मूल्यांकन करके पुनः संशोधित मेरिट जारी करने की मांग की गई है, संशोधित मेरिट सूची के आधार पर ही पात्र अभ्यर्थियों का चयन और नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग याचिका में की गई है, अलीगढ़ के श्याम सुंदर, कमलेश कुमार यादव समेत अन्य की तरफ से दाखिल की गई है याचिका।
0
0
Report
Advertisement

बेमेटरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 8.38 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 8 लाख 38 हजार की ठगी! मंत्रालय रायपुर में नौकरी लगाने का झांसा, साजा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार! तीन लोगों को बनाया ठगी का शिकार, नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर 8.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी! नौकरी नहीं मिली, पैसे भी नहीं लौटाए, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार! तिल्दा नेवरा निवासी शैलेन्द्र पात्रे पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस की कार्रवाई! मंत्रालय में वाहन चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला! खेमन लाल, यशवंत और धर्मेन्द्र से लिए गए 8 लाख 38 हजार रुपये! नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!
0
0
Report

कालिंदी कुंज में फायरिंग, एक युवक गंभीर घायल; पुलिस तलाश कर रही

New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है जहां इस फायरिंग की घटना में एक युवक को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक खड्डा कॉलोनी इलाके में अपनी सैलून की दुकान चलाता है. और आज रविवार रात 8:30 के आसपास दो युवकों के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह तस्वीर कालिंदी कुंज थाना इलाके के खड्डा कॉलोनी की है जहां आज रात तकरीबन 8:30 से 9:00 बजे के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है जिसमें एक नाबालिग युवक को गोली लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे अस्पताल में भेजा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है वहीं पूरे मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वही इस घटना के चश्मदीद राहुल ने बताया कि यह घटना आज रात 8:30 से 9:00 के बीच की है. जब दो युवक कोट पहन कर इस इलाके में आना-जाना कर रहे थे और सामने वाली गली में आकर दोनों युवक खड़ा हो जाता है तभी नाइ की दुकान से निकलकर एक युवक के सामने जनरल स्टोर पर पहुंचता है इसके बाद जो युवक गली में खड़ा थे उनके द्वारा फायरिंग कर दी जाती है और इस फायरिंग की घटना में सैलून चलने वाले युवक को गोली लग जाता है. और इस घटना को अंजाम देने के बाद दो‌नो युवक यहां से फरार हो जाते हैं वहीं आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो जाते हैं और घायल युवक को अस्पताल भेजा जाता है जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है वहीं इस घटना के आधे घंटे के बाद पुलिस पहुंचती है और अब जांच की जा रही है. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है मौके पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची हुई थी. कालिंदी कुंज थाना के पुलिस स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि कल एक राउंड फायरिंग हुई है और इसमें एक युवक को गोली लगी है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है फिलहाल आगे जांच जारी है. इसके अलावा साउथ ईस्ट के डीसीपी विनीत कुमार ने इस मामले के बारे में बताया है कि फायरिंग की घटना के बारे में कालिंदी कुंज थाना को सूचना मिली थी मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है घायल को अस्पताल भेजा गया है जहां उनका इलाज जारी है फिलहाल पूरी घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी करने के लिए टीम छापेमारी कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

ओवैसी के बयान पर विनोद बंसल बोले: भारत अब अजेय, EC से Form-6 चर्चा जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'जंतर-मंतर 2.0' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, "अगर-मगर की बातें करके भड़काऊ भाईजान धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं। आपके पूर्वजों ने भी भारत को धमकी दी थी उनका क्या हश्र हुआ, यह सब जानते हैं। भारत अब वह कमज़ोर देश नहीं रहा जो किसी की धमकी के आगे झुक जाए या डर जाए। इस देश का नेतृत्व एक बेहतरीन प्रधानमंत्री कर रहे हैं और आज भारत एक शक्तिशाली देश है। जहाँ तक फॉर्म-6 के मुद्दे की बात है, तो ऐसे मामलों पर चुनाव आयोग से चर्चा की जानी चाहिए…
0
0
Report

सिन्दुरिया पुलिस द्वारा 240 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow14m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी/अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम द्वारा भेडिया-मोजरी मार्ग के पास से अभियुक्त *छोटेलाल पुत्र स्व0 रामवृक्ष, निवासी मोजरी, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 45 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से *240 ग्राम अवैध गांजा, 50 ग्राम गांजा (चिलम)* , एक पॉलिथीन की थैली में, *प्लास्टिक की खाली 50 पुड़िया तथा ₹395/- नकद* बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 199/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट,* में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0सं0 140/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज। 2.मु0अ0सं0 199/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1.उ0नि0 मनोज कुमार यादव 2.का0 हृदयानन्द यादव 3.का0 अभिषेक यादव 4.का0 इन्द्रेश यादव 5.का0 रामजन्म यादव
0
0
Report

चतरा में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार चतरा : वशिष्टनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। जोरी थाना गेट के समीप चेकिंग के दौरान सफेद रंग के डाक-पार्सल पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के पिछले कंपार्टमेंट से Officer’s Choice कंपनी की 200 पेटी सहित कुल 1728 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से अंतरराज्यीय तस्कर सह बिहार के सारण जिला निवासी 27 वर्षीय विकाश कुमार उर्फ विकेश कुमार राय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल फोन और शराब लदा पिकअप वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में निजी क्लीनिकों पर छापेमारी, 3 BHK फ्लैट में संचालित अस्पताल सील

Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में करीब 4-5 घंटे के अंतराल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ जांच और कार्रवाई तेज कर दी है। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ सुमन के नेतृत्व में डॉ. शालिनी के क्लीनिक में छापेमारी की गई। जांच के दौरान क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन वैध नहीं पाया गया और अस्पताल 3 BHK फ्लैट में संचालित किया जा रहा था। अस्पताल संचालन के लिए जरूरी प्रक्रियाओं और मानकों को भी पूरा नहीं किया गया। प्रशासन ने क्लीनिक को सील कर दिया। एसडीओ ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि अस्पताल 3 BHK फ्लैट में संचालित था और आवश्यक प्रक्रियाएं तथा रजिस्ट्रेशन वैध नहीं थे। इन अनियमितताओं के आधार पर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई। सदर अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर अस्पताल के आसपास संचालित सभी निजी क्लीनिक, नर्सिंग होम, प्रसव केंद्र और अन्य चिकित्सा संस्थानों की जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसके लिए एसडीओ सौरभ सुमन नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं। अंचलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और संबंधित थाना पुलिस के साथ मिलकर निजी चिकित्सा संस्थानों की जांच होगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, चिकित्सकीय व्यवस्था, डॉक्टर-परामेडिकल स्टाफ, उपकरण, आपातकालीन सेवाओं और प्रसव/ऑपरेशन जैसी सुविधाओं की वैधानिक स्थिति भी देखी जाएगी। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। आईएमए के जिला अध्यक्ष ने कहा– यह कार्रवाई जारी रहेगी या नहीं, यह देखने की बात है, और निजी चिकित्सा संस्थानों की व्यवस्था व वैधता की जांच जरूरी है। डॉ. ललित सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए, पर एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं मिलीं और रजिस्ट्रेशन वैध नहीं था; 3 BHK फ्लैट में अस्पताल संचालित होने की स्थिति भी जांच में सामने आई। इस कार्रवाई के बाद निजी क्लीनिक संचालकों के बीच हड़कंप था; आम लोग पूछते हैं कि ऐसी जांच पहले क्यों नहीं होतीं। जिलाधिकारी के आदेश पर शुरू हुई यह जांच अब कितने निजी संस्थानों तक पहुंचती है, this remains to be seen.
0
0
Report

उलगुलान मोर्चा मुंबई राजभवन पहुँचा; आदिवासी विकास मंत्री से इस्तीफा की मांग

Thane, Maharashtra:नाशिकहून निघालेला उलगुलान मोर्चा रात्री भिवंडीमध्ये दाखल झाला है. भिवंडीतील साईबाबा मंदिर परिसरात हा मोर्चा थांबला होता. सात दिवसांपासून हा मोर्चा पायी मुंबईच्या दिशेने निघाला आहे. शेकडो मोर्चे तरुण, तरुणी व नागरीक या मोर्चात सहभागी झाले आहेत. आज हा मोर्चा मुंबईतील राजभवनावर पोहोचणार है. आदिवासी विकास मंत्री यांचा राजीनामा घ्यावा, सर्पदंशाने मृत्यू झालेल्या विद्यार्थ्यांच्या पालकांना एक कोटीची भरपाई द्यावी आणि सेंट्रल किचन बंद करून आश्रमशाळेतच जेवण बनवावे या मागण्यांसाठी हा उलगुलान मोर्चा निघाला आहे.
0
0
Report

WESTAAR के गुरुग्राम लीडरशिप कार्यक्रम का उद्देश्य बीमारी और बेरोजगारी मिटाना

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में WESTAAR के दो दिवसीय लीडरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभर से पहुंचे लोग शिरकत कर रहे थे और कंपनी के चेयरमैन रविंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, आयुर्वेद और रोजगार जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। कंपनी का दावा है कि आयुर्वेद आधारित उत्पादों के जरिए लोगों को बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कमाई के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी के चेयरमैन रविन्द्र सिंह ने देश को बीमारी और बेरोजगारी से मुक्त बनाने का लक्ष्य दोहराया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेद से जुड़ी जानकारी पहुंच सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top