icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हटा में कच्चे मकान की दीवार गिरी, बुजुर्ग महिला दर्द से तड़पती रही

Damoh, Madhya Pradesh:रात में गिरी कच्चे मकान की दीवार, रात भर दर्द से कराहती रही महिला गिर ट्रैक्टर से किया नाला पार.. यह तस्वीरें सामने आई है जिन्हें देखने और उसकी हकीकत सुनने के बाद आप भी सिस्टम को कोसने मजबूर होंगे। दरअसल जिले के हटा ब्लाक के आदिवासी बहुल्य गाँव पाटन में एक कच्चे मकान की दीवार बीती रात गिर गई, इस दीवाल के मलबे के नीचे एक बुजुर्ग महिला मंजली बहु दब गई। परिजनों ने जैसे तैसे उन्हें बाहर निकाला लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बुजुर्ग महिला को इलाज की दरकार थी और परिजन भी उसे इलाज देना चाह रहे थे लेकिन गांव में कोई इंतजाम नहीं था, आसमान से लगातार बारिश जारी थी और ऐसे में इस आदिवासी परिवार के पास कोई चारा नहीं था। एक बुजुर्ग के ऊपर दीवाल का पूरा मलबा गिरे तो उसे कितनी चोटें आई होंगी और उसे कितनी तकलीफ होगी लेकिन शायद महिला की किस्मत में ये दर्द सहना लिखा था और इसकी वजह गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क का न होना था। जो रस्ता गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ता है उस रास्ते में कीचड़ के अलावा कुछ नहीं, जैसे तैसे लोग इस कीचड़ से भी मरीज को ले आते लेकिन इसी रास्ते में एक बड़ा नाला भी है जो उफान पर था और इसे पार करना मतलब मौत को दावत देना था और इन हालातों के आखिर कैसे महिला को इलाज मिलता, घंटों तक दर्द से तड़पती बुजुर्ग की हालत बिगड़ रही थी गांव के लोगों ने एंबुलेंस को फोन लगाया, एंबुलेंस आई भी लेकिन नाले के इस पार ही खड़ी रही और चाह कर भी वो मरीज तक नहीं पहुंच पा रही थी। नाले के इस पार जब सुबह लोगों ने एंबुलेंस को देखा सारी जानकारी ली तो फिर कुछ भले लोगों ने जुगत बैठाई नाले के उस पार रिस्क लेकर एक ट्रैक्टर भेजा और उस ट्रैक्टर में बुजुर्ग महिला को लेकर लोग इस पार आए और फिर एंबुलेंस के जरिए महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर हटा सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं इस घटना ने फिर एक बार विकास के दावों की हकीकत सबके सामने ला दी है और लोग सिस्टम से शायद यही सवाल करेंगे कि यहां तक आते आते विकास कहां गायब हो गया?
0
0
Report

जायस कोतवाली ने नोटिस के बाद मोहम्मद मोसिम पर धारा 83 कुर्की की तैयारी

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - न्यायालय के आदेश पर जायस कोतवाली पुलिस ने फरार अभियुक्त मोहम्मद मोसिम के घर पर धारा 82 की तहत नोटिस की चस्पा, विभिन्न मुकदमे में दर्ज अभियुक्त मोहम्मद मोसिम लम्बे समय से चल रहा है फरार, न्यायालय ने वांछित अभियुक्त मोहम्मद मोसिम के विरूद्ध धारा 82 के तहत कार्यवाही करते हुऐ नोटिस करवाई चस्पा, जायस कोतवाली पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराते हुए लोगों को न्यायालय के द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए नोटिस की चस्पा, पुलिस ने मुनादी के दौरान कहां की अगर अभियुक्त अभी भी हाजिर नहीं होता है तो आगे न्यायालय के आदेश पर धारा 83 के तहत की जायेगी कुर्क की कार्यवाही, फरार अभियुक्त पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज
0
0
Report
Advertisement

दही हांडी बांधते समय युवक हाईटेंशन तार की चपेट में, अस्पताल में भर्ती

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।राजीव गांधी चौक के पास दahi हांडी बांधने के दौरान एक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। हादसे में रेहान खान नाम का युवक करंट की चपेट में आने से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद संबंधित टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दही हांडी कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार के बेहद करीब गतिविधि होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पूरे घटना की जांच की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर: बदमाशों ने अम्बामाता में देर रात फायरिंग कर दहशत फैलाई

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में बदमाशों के हौसले बुंलद होते जा रहे है। पुलिस से बेख़ौफ़ हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने देर रात शहर के अम्बामाता थाना इलाके में एक घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना गांधी नगर इलाके की बताई जा रही है। जहां रात करीब सवा एक बजे बाइक सवार दो युवकों ने दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही बदमाशो ने फायरिंग के बाद घर पर बीयर की बोतलें भी फैंकी। यह पूरा घटना क्रम वहां लजे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। जिसमे साफ दिख रहा है कि कैसे बदमाश बेख़ौफ़ खुले आम फायरिंग कर फरार हो रहे। सूचना मिलने पर अम्बामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुवायना कर मामले की जानकारी ली। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की तलाश कर रही है।
0
0
Report

कोंडागांव में जन्माष्टमी उत्साह: बच्चों ने मटकी फोड़, रस्साकशी और रेस से मचाया धमाल

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम है… शहर के मंदिरों से लेकर पुलिस लाइन तक जन्माष्टमी का उत्साह देखने को मिला। पुलिस लाइन ग्राउंड में जीवन दिशा अकैडमी के प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।  मटकी फोड़, रस्साकशी और रिले रेस में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं कृष्ण के रूप में सजी बच्ची ने माखन से भरी मटकी फोड़कर सभी का ध्यान खींचा। सुबह से ही शहर में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल रहा। पुलिस लाइन ग्राउंड में जीवन दिशा अकैडमी की ओर से बच्चों के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने जमकर उत्साह दिखाया… तो वहीं रस्साकशी और रिले रेस में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कृष्ण के रूप में सजी बच्ची ने माखन से भरी मटकी फोड़ी, जिसके बाद पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। बच्चों के इस उत्साह को देखने नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल भी पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। बाइट--नरपति पटेल — नगर पालिका अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर में 1215 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाये गए, साइलेंसर कड़े एक्शन

Noida, Uttar Pradesh:ये नेशनल से ड्रेग करें Feed id Raju bijnor input Total 1215 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए जिसमें 476 मंदिर 713 मस्जिद 26 गुरुद्वारा 118 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पकड़ी गई उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नॉइस पॉल्यूशन के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन दो दिनों के अंदर इंदौर पुलिस ने 1215 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे इसके लिए पुलिस ने अमन कमेटी के साथ मीटिंग की और सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के तहत सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के तहत लिक इलाकों में दिन में 55 डिसिबल रात में 45 डिसिबल वही कॉमर्शियल एरिया में दिन में 65 डेसिबल और रात में 55 डिसिबल हैँ. बिजनौर पुलिस का कहना है की लगातार उनके सीयूजी नंबर पर बच्चों के द्वारा यह शिकायत आ रही थी कि साउंड पॉल्यूशन की वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे इसके साथ-साथ कई सरकारी महक में भी शिकायत की गई थी की अजान और धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर की आवाज से डिस्टरबेंस होता था इसी के चलते बिजनौर जिले में एक बड़ी कार्रवाई की गई इसके साथ-साथ सड़कों पर मॉडिफाइड बाइक के साइलेंसर की वजह से जो शोर हो रहा था उसके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई गई बाइट कृष्ण कुमार बिश्नोई sp बिजनौर
0
0
Report

हवा में लटका सारना पुल: भारी बारिश से संरचना खतरे में

Dehradun, Uttarakhand:स्लग :--- हवा मे लटका पुल...क्या बच पाएगा...? एंकर :--- विकासनगर सहित पूरे पछवादून को जोड़ने वाला सारना नदी पर बना पुल खतरे की जद में है... लगातार हो रही भारी बारिश के बाद सारना नदी में आए पानी के सैलाब की ताकत के सामने इस पुल की नींव नहीं टिक पाई... पानी का जलस्तर कुछ कम हुआ तो पता चला की पुल के आधे पिलर हवा में लटके हैं...सेलाकुई मे मौजूद इस पुल की नींव पूरी तरह से खोखली हो चुकी है... सारना नदी के विकराल रूप ने जहां एक और शिव बस्ती को नुकसान पहुंचा तो वहीं दूसरी ओर चोई बस्ती को जाने वाली पक्की सड़क को तबाह कर दिया... सड़क के बाद सरकारी स्कूल की बाउंड्री वॉल को भी नदी का ये विकराल रूप निगल गया... पुल पर मंडराते खतरे की खबर को ज़ब जी मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया तो जिम्मेदार महकमें हरकत में आए... पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया... लोक निर्माण विभाग की टीम ने बारिश रुकते ही पानी को डायवर्ट करते हुए पुल के ट्रीटमेंट का काम शुरू कर दिया है... लेकिन फिलहाल मौसम खराब बना हुआ है... और अगर मौसम ने साथ नहीं दिया तो इस पुल को बचाना मुश्किल हो सकता है... लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी पुल के निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को जल्द पुल के ट्रीटमेंट का काम पूरा करने के निर्देश दिए...
0
0
Report

दतिया में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दूसरा दौरा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

Datia, Madhya Pradesh:उपचुनाव के बाद दतिया पहुंचे डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह दतिया। उपचुनाव के बाद पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दतिया में दूसरा दौरा है। उनके दतिया पहुंचने की सूचना मात्र से ही कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही उनके माई कृपा बंगले पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ और उत्साह को देखकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उत्साहित नजर आए। कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” का जयघोष किया। बंगले पर लंबे समय तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद का दौर चलता रहा।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला में तेज बारिश से जलभराव, यातायात प्रभावित और जलनिकासी के दावे

Ambala, Haryana:अंबाला शहर में आज हुई तेज बारिश ने एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत दी, तो दूसरी तरफ शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खोल दी। बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी जमा हो गया। देखते ही देखते सड़कें जलमग्न नजर आने लगीं। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान जलभराव अंबाला में कोई नई समस्या नहीं है। हर बार तेज बारिश के बाद निचले इलाकों में इसी तरह पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों का सामान्य आवागमन प्रभावित होता है। वहीं, कुछ जगहों पर सड़क पर जमा पानी के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करेगा, ताकि बारिश के दौरान उन्हें बार-बार इन परेशानियों का सामना न करना पड़े।
0
0
Report

खेजरोली से वार्ड 4 नामांकन रद्द: समर्थकों में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के खेजरोली से बड़ी खबर वार्ड नम्बर 4 के निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन पत्र हुआ रद्द प्रत्याशी रिछपाल जाट ने दाखिल किए थे दो नामांकन पत्र नामांकन पत्र रद्द होने के बाद लोगों में आक्रोश प्रत्याशी के समर्थक बैठे हैं धरने पर जयपुर के खेजरोली से नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय प्रत्याशी रिछपाल जाट का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रिछपाल जाट ने वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने एक्शन लेते हुए उनका नामांकन निरस्त कर दिया। नामांकन रद्द होने की सूचना के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला। प्रत्याशी रिछपाल जाट के समर्थक धरने पर बैठ गए। समर्थकों ने नामांकन रद्द किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। धरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। समर्थकों का कहना है कि नामांकन रद्द किए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, मामले को लेकर चुनावी माहौल भी गरमा गया है। इधर गोविंदगढ़ डिप्टी शिवा शर्मा, SHO विनोद सांखला, कालाडेरा SHO पूजा पुनिया सहित पुलिस का जाब्ता मौके पर मौजूद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top