सपा बैठक में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जल्द ही बड़े आंदोलन की चेतावनी
Gonda, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी गोण्डा की विधानसभा गोण्डा सदर और तरबगंज की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा नेता सूरज सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि भाजपा यह सोच रही है कि वह इलाहाबाद में यूपीपीएससी के सामने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को हटाकर लोकतांत्रिक आंदोलन को समाप्त कर देगी, तो यह उसकी बड़ी भूल होगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन मन से लड़ा जाता है और अब तक दुनिया में ऐसी ताकत नहीं बनी जो लोगों के मन को काबू कर सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
