icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजगढ़ कॉलेज में एसी शॉर्ट सर्किट से आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर) राजगढ़ कॉलेज के सेमिनार हॉल में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला राजगढ़ कस्बे के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बड़ा हादसा होने से टल गया। कॉलेज के दूसरी मंजिल पर स्थित सेमीनार हॉल में एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। इस दौरान सेमीनार हॉल में NS S ka bauddhik sattr चल रहा था। गनीमत ये रही की आग लगते ही बच्चो को बाहर निकाल दिया और कॉलेज कार्मिको ने स्थानीय स्तर पर आग पर करीब आधे घण्टे के बाद काबू पा लिया। आग की सूचना स्थानीय पुलिस व प्रशासन सहित अग्निशमक विभाग को दी गई। सूचना पर तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल व पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्राचार्य देशराज वर्मा ने बताया कि राजकीय महाविधालय में दूसरी मंजिल पर सेमीनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय बौद्धिक सत्र चल रहा था। जिसमे बच्चे बैठे हुए थे। तभी एसी में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगने से एसी में लगा कंप्रेसर फट गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। आग लगते ही सभी बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नही हुआ। आग लगने से एसी व फर्श पर बिछा कार्पेट जल गए। आग पर कॉलेज के कार्मिको ने स्थानीय स्तर पर करीब आधे घण्टे बाद आग काबू पा लिया। उन्होंने बताया की आग की सूचना अग्निशमक, तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल व पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। लेकिन फाटक लगने के कारण अग्निशमक वाहन आधे घण्टे देरी से पहुंची। उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। तहसीलदार रतनलाल बंशीवाल ने बताया कि कॉलेज में आगजनी की सूचना मिली और मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया आग का कारण एसी शार्ट सर्किट होना लगा। गनीमत रही की किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है। प्रत्येक कमरे में सुरक्षा उपकरण के लिए प्राचार्य को दिशा निर्देश दिए है。
0
0
Report

कोटा मेडिकल कॉलेज बाहर महिला से जेवर लूट, बदमाशों की पुलिस ढिलाई पर सवाल

Kota, Rajasthan:ko ta: मेडिकल कॉलेज के बाहर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर पार, पहचान के बावजूद पुलिस ढील पर ​महावीर नगर थाना क्षेत्र की घटना; पीड़िता ने रिकॉर्ड फोटो से बदमाशों को पहचान आभूषण बरामदगी अधर मे कोटा। शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर बेखौफ बदमाशों का आतंक सामने आया है। अस्पताल में भर्ती बेटी की देखभाल करने पहुंची महिला को दो अज्ञात बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया और गले से सोने का मंगलसूत्र व कान की बालियां लूटकर फरार हो गए। ​नया गांव (आवली रोजड़ी) निवासी पीड़िता धन कंवर पत्नी रामदयाल सुमन ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपनी पुत्री रिया से मिलकर सुबह करीब 11 बजे अस्पताल से बाहर आई थीं। उसी दौरान कान में बालियां व हाथ में कड़ा पहने दो युवक पीछे से आए और कोई पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह असहाय हो गईं। इसका फायदा उठाकर आरोपी जेवर समेटकर रफूचक्कर हो गए। ​मामले में थाना महावीर नगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता के अनुसार पुलिस रिकॉर्ड रूम में उपलब्ध तस्वीरों से उसने दोनों आरोपियों की स्पष्ट पहचान कर ली है। इसके बावजूद पुलिस की ओर से केवल "कोशिश करेंगे, देखेंगे" जैसा टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा है। ​पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने, आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी, चोरी गए मंगलसूत्र व बालियों की बरामदगी तथा लापरवाह पुलिसकर्मियों की कार्रवाई की समीक्षा करने की मांग की है。
0
0
Report

जैसलमेर में गोडावण संरक्षण के लिए ऐतिहासिक पहल; सूदासरी से आजादी की नई उड़ान

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में गोडावण संरक्षण की दिशा में जुड़ेगा ऐतिहासिक अध्याय, 4 अक्टूबर को सूदासरी से गोडावण भरेंगे आजादी की नई उड़ान पहली बार ब्रीडिंग सेंटर में पले गोडावण को प्राकृतिक पर्यावास में किया जाएगा रिलीज, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री संजय शर्मा बनेंगे साक्षी जैसलमेर संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल राजस्थान के राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण की दिशा में जैसलमेर में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। गोडावण संरक्षण के लिए वैज्ञानिकों और वन विभाग की वर्षों की मेहनत अब रंग लाती नजर आ रही है। 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय मरु उद्यान के सूदासरी क्षेत्र में पहली बार ब्रीडिंग सेंटर में पले-बढ़े गोडावण को प्राकृतिक पर्यावास में खुले आसमान के नीचे रिलीज किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा भी साक्षी बनेंगे। गोडावण को प्राकृतिक जीवन में सुरक्षित रूप से स्थापित करने के लिए वैज्ञानिकों ने विशेष तैयारियां की हैं। रिलीज किए जाने वाले गोडावण को 2 से 3 महीने तक विशेष रीवाइल्डिंग टनल में प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान गोडावण ने खुले वातावरण में उड़ान भरने, खुद भोजन तलाशने और प्राकृतिक परिस्थितियों में जीवन जीने का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के बाद उनकी सेहत और व्यवहार का वैज्ञानिक परीक्षण किया गया। स्वस्थ पाए जाने के बाद उन्हें प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ने का निर्णय लिया गया है। GPS टैग से 24 घंटे होगी निगरानी गोडावण की रिहाई के बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उन्हें GPS टैग लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के वैज्ञानिक गोडावण की गतिविधियों की लगातार निगरानी कर सकेंगे। उनकी उड़ान, भोजन की तलाश, विचरण क्षेत्र और सुरक्षित ठिकानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाएंगी। इसके साथ ही हाईटेंशन बिजली की तारों और शिकारियों से गोडावण को सुरक्षित रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। वैज्ञानिकों की मेहनत से खुले आसमान में लौटेंगे गोडावण ब्रीडिंग सेंटर में जन्मे गोडावण को प्राकृतिक जीवन के लिए तैयार करना संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विशेष टनल में दिए गए प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें जंगल के जीवन के अनुकूल बनाया गया है। अब प्राकृतिक पर्यावास में उनकी गतिविधियों का अध्ययन कर यह समझने का प्रयास किया जाएगा कि वे खुले वातावरण में किस तरह खुद को स्थापित करते हैं। गोडावण संरक्षण की दिशा में यह पहल वन विभाग, वन्यजीव वैज्ञानिकों और संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। सूदासरी से गोडावण की आजादी की यह नई उड़ान न केवल जैसलमेर बल्कि देश में संकटग्रस्त वन्यजीवों के संरक्षण के प्रयासों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगी।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर: कानून- व्यवस्था पर जनसुनवाई के दौरान अपराध रोकथाम पर चर्चा

Dudu, Rajasthan:लोकेशन बस्सी विधानसभा - बस्सी इनफॉर्मर - महेश शर्मा बस्सी- जयपुर जयपुर पुलिस कमिश्नर पहुचे कानोता, थाने पर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कानोता थाने में कर रहे है जनसुनवाई, बस्सी सर्किल के कानोता, बस्सी व तुंगा थानों के परिवादी है शामिल। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल आमजन की समस्याएं समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर कर रहे हैं जनसुनवाई। बस्सी सर्किल की होगी अपराध गोष्ठी, आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय कायम रखने पर रहेगा फोकस। इस दौरान, ACP हरजी लाल यादव, कानोता थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह, बस्सी थाना प्रभारी लिखमाराम और तुंगा थाना प्रभारी सज्जन सिंह है मौजूद।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बैतूल में NH-47 हादसे: हार्वेस्टर से टकराने पर कार पलटी, एक की मौत

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में एनएच-47 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दनोरा-कुम्हली के बीच तेज रफ्तार हार्वेस्टर और कार की टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार 20 वर्षीय युवक अंकित चंदेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एफआईआर के मुताबिक अंकित चंदेल अपने दोस्त रिमून पवार के साथ कार से बैतूल से चिचोली की ओर जा रहा था। इसी बीच दनोरा-कुम्हली के बीच कार हार्वेस्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अंकित चंदेल की गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक रिमून पवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के शव का चिचोली में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

16 वर्षीय सोनाक्षी दामोदर नदी में डूबे, NDRF टीम खोज में जुटी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के लोदना स्थित अपने नानी घर में जितिया पर्व मनाने पहुंची 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी दामोदर नदी में डूब गई। घटना के करीब 26 घंटे बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार को भी नदी के किनारे और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश जारी रही। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित बिरसा पुल के समीप अमलाबाद घाट पर दामोदर नदी में नहाने के दौरान सोनाक्षी डूब गई थी। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। वहीं युवती की खोजबीन के लिए शनिवार को रांची से एनडीआरएफ की टीम अमलाबाद घाट पहुंची। करीब सवा ग्यारह बजे पहुंची टीम के 30 जवानों ने दामोदर नदी में उतरकर तलाशी अभियान शुरू किया। एनडीआरएफ के जवान नदी में युवती की तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सभी को सोनाक्षी के मिलने का इंतजार है।
0
0
Report

बिहार शराबबंदी पर मंत्री के ताजा आरोप: जीविका दीदियों के घरों पर शराबी का सवाल

Kishanganj, Bihar:बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल नहीं मानते है कि बिहार में शराबबंदी कानून सफ़ल साबित हो रहा है। उन्होंने भरी मंच से जीविका दीदियों के पति और बेटे पर चोरी छुपे शराब पीने का आरोप लगा दिया। किशनगंज में जीविका का 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नीतीश संवाद जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम में उन्होंने अपने संबोधन में जीविका दीदियों के पति और पुत्र को शराबी बता दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं के कहने पर बिहार में शराब बंदी करने का काम किया लेकिन फिर भी कुछ लोग चोरी छुपे शराब पीने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि ये शराब कौन पी रहा है। बाहर का आदमी थोड़े पी रहा है। जीविका दीदियों के पति और उसका पुत्र को शराबी बता दिया।
0
0
Report
Advertisement

104 जननी एक्सप्रेस सेवाओं में सुधार के निर्देश जारी, गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। 104 जननी एक्सप्रेस पर CS की समीक्षा। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने की 104 जननी एक्सप्रेस सेवा की समीक्षा। अधिकारियों के साथ जननी एक्सप्रेस की व्यवस्थाओं पर मंथन। गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं के परिवहन पर विशेष फोकस के निर्देश। मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और 104 जननी एक्सप्रेस के बीच बेहतर समन्वय पर जोर। उपलब्ध एम्बुलेंस का बेहतर और अधिक प्रभावी उपयोग करने के निर्देश। सहायता के लिए आने वाली कॉल्स की करीबी मॉनिटरिंग करने को कहा। कॉल मिलने से एम्बुलेंस पहुंचने तक की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में देरी कम करने पर फोकस। जननी एक्सप्रेस की सर्विस डिलीवरी में हो और सुधार।
0
0
Report

दुद्धी के धूमा गांव युवक की संदिग्ध मौत: पुलिस जांच में अहम मोड़

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी के दुद्धी से युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक अपने गांव की बारात में शामिल होने खजुरी आया था, लेकिन सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बारात के दौरान मारपीट की बात बताते हुए युवक की मौत को लेकर किसी अनहोनी की आशंका जताई है और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक 22 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। शव के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुनील अपने गांव के पड़ोसी गोरख पुत्र सुमारू के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बारात के साथ खजुरी आया था। इसी दौरान बारात में किसी बात को लेकर मारपीट होने की बात भी सामने आ रही है। सुबह रेलवे ट्रैक पर सुनील का शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले बारात में विवाद और मारपीट हुई थी। ऐसे में उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता श्रवण सिंह गौड़ भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top