नगरपालिका के उपचुनाव को लेकर पूर्व सभासद के पुत्र ने खरीदा पर्चा, क्षेत्र के लोगों से की अपील
Colonelganj, Uttar Pradesh:नगर पालिका परिषद करनैलगंज के होने वाले उपचुनाव को लेकर आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में, वार्ड संख्या 10 नई बाजार के रिक्त हुए सभासद पद को लेकर, वार्ड के पूर्व सभासद व गंगा जमुनी तथा हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कहे जाने वाले स्वर्गीय अकबाल रजा के पुत्र ,चिश्ती राजा ने अपनी दावेदारी दिखाते हुए नामांकन को लेकर पर्चा खरीदा है. इकबाल रजा के पुत्र चिश्ती राजा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की, जिस तरह वार्ड वासियों ने उनके पिता को सम्मान दिया वही सम्मान वो उन्हें प्रदान करें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अतिक्रमण हटाने के दौरान भरभरा कर गिरी दूकान,कारोबारी को हुआ लाखो का नुक्सान
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में नाली खुदाई के दौरान भरभराकर गिरी दुकान, व्यापारी को 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का दावा ताड़ीखाना चौक पर सीएम ग्रेड योजना के तहत चल रहा था नाली निर्माण कार्य, बुलडोजर से खुदाई के दौरान हुआ हादसा, दुकान स्वामी ने ठेकेदार और जेसीबी संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप.. मुरादाबाद शहर के ताड़ीखाना चौक पर सीएम ग्रेड योजना के तहत कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सोमवार को नाली की खुदाई करते समय एक दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। दुकान गिरने से व्यापारी का भारी नुकसान हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं स्थानीय व्यापारियों और लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल जेसीबी की मदद से दुकान के अंदर रखा सामान बाहर निकलवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ताड़ीखाना चौक पर पिछले काफी समय से सीएम ग्रेड योजना के तहत नाली निर्माण और खुदाई का कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच बुलडोजर की मदद से एक दुकान के बाहर नाली की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान गुप्ता प्रोविजन के नाम से संचालित नवीन गुप्ता की दुकान अचानक ढह गई। दुकान के दोनों शटर गिरने के साथ ही अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान में लगे एसी सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है। दुकान स्वामी नवीन गुप्ता ने घटना को लेकर खुदाई कार्य करा रहे लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही खुदाई करने वाले कर्मचारियों को आगाह किया था कि दुकान के आसपास ज्यादा गहरी खुदाई न की जाए। उन्होंने सुझाव दिया था कि सावधानीपूर्वक हाथों से खुदाई कर ली जाए, ताकि दुकान को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। लेकिन आरोप है कि उनकी बात को नजरअंदाज कर बुलडोजर से खुदाई जारी रखी गई। नवीन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने काम करने वाले लोगों से यहां तक कहा था कि यदि मजदूरों की कमी है तो वह अपनी तरफ से मजदूर उपलब्ध करा देंगे, लेकिन इसके बावजूद उनकी बात नहीं मानी गई। व्यापारी के मुताबिक उनकी दुकान के एक तरफ पहले ही खुदाई की जा चुकी थी। इसके बाद वह दुकान बंद कर वहां से चले गए थे। उनका आरोप है कि दुकान के पीछे कॉपर की पाइप दबी होने के चलते खुदाई के दौरान करीब दो फीट अतिरिक्त गहराई तक खुदाई कर दी गई, जिससे दुकान की नींव और आसपास की मिट्टी प्रभावित हुई और देखते ही देखते दुकान गिर गई। 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का दावा दुकान स्वामी नवीन गुप्ता ने बताया कि दुकान गिरने से उन्हें करीब 10 से 12 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे सामान के साथ एसी और अन्य जरूरी उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अचानक हुई इस घटना से उनका व्यापार प्रभावित हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सबसे पहले लापरवाही बरतने वाले जेसीबी संचालकों और खुदाई कार्य करा रहे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही उनके नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। मौके पर पुलिस बल तैनात, जेसीबी से निकाला जा रहा सामान घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। दुकान के अंदर रखा सामान निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि शहर में विकास कार्य कराए जाने चाहिए, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है।खतरे पर एंगल्ड सनबीम के लार्वा ने तंतु फैलाकर शिकारी को डराने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:When threatened, the larva of the angled sunbeam butterfly instantly extend its sensory organs, which look like a bouquet of hair-like tentacles, through its two periscopes and whirl them around to scare off a predator.किशनगढ़-जैन मंदिर चोरी: चांदी के छत्र- सिंहासन बरामद; आरोपी गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में जैन मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा, चांदी का छत्र और सिंहासन बरामद, बीकानेर का शातिर आरोपी गिरफ्तार किशनगढ़ के रूपनगढ़ रोड स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंदिर से चोरी किए गए चांदी के छत्र और सिंहासन को बरामद कर बीकानेर निवासी आरोपी गिरिराज शंकर अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की लत का आदी है और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में सीओ सिटी धर्मराज चौधरी के सुपरविजन तथा मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह के नेतृत्व में जिला स्पेशल टीम, साइबर सेल और मदनगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास और तकनीकी जांच के बाद आरोपी को दबोचकर चोरी का माल बरामद कर लिया। पूरे मामले के खुलासे में जिला स्पेशल टीम के विजय सिंह और शंकर सिंह की विशेष भूमिका रही।रतलाम: सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का वायरल बयान
Sailana, Madhya Pradesh:भोपाल/प्रमोद शर्मा: विधायक ने जनता से पूछा-कहो तो इस्तीफा दे दूं, जनता बोली-दे दो इस्तीफा..वीडियो वायरल
- सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को जनता से राय लेना महंगा पड़ा।
- विधायक ने ग्राम रानी सिंग में आयोजित कार्यक्रम में अचानक कहा कि क्या मैं इस्तीफा दे दूं ...जनता बोली हां दे दो इस्तीफा...
- तो विधायक बोले कहा कि भोपाल जाना पड़ेगा
- यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है !
- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सैलाना विधानसभा की घटना
