271504
ग्राम पयोली डीहा में धूमधाम से हुई श्रीमद भागवत कथा
Paraspur, Uttar Pradesh:ग्राम पयोली डीहा में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कथा के दौरान माखन चोरी की सुंदर झांकी निकाली गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। प्रवाचक अरविंद कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि बालपन में ही भगवान ने कई राक्षसों जैसे आभासुर, बकासुर का उद्धार किया। उन्होंने इंद्र का अहंकार तोड़ते हुए गोवर्धन पर्वत उठाया। ये बातें सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ में भाई ने बहन की हत्या, प्रेम प्रसंग शक बनने की वजह
मेरठ में भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग के चलते वारदात की आशंका मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। आरोप है कि एक युवक ने अपनी ही बहन के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाई आरिश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी ने कथित रूप से बहन के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर नाराजगी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद जाकिर कॉलोनी में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
जालौन के तालाब से मगरमच्छ पकड़ने की कोशिश, ग्रामीणों ने रस्सी से पकड़ा
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तालाब के पास गांव में निकला मगरमच्छ, मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने रस्सियों के सहारे कड़ ु मशक्कत के बाद पकड़ा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को दी सूचना, ग्रामीणों ने पकड़े गए मगरमच्छ को वन विभाग के हवाले किया, ग्रामीणों के मुताबिक गांव के तालाब में मगरमच्छों का जमावड़ा, तीन मगरमच्छों को ग्रामीणों ने देखा था एक को पकड़ने में हुए कामयाब, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के पिरौना गांव का मामला।0
0
Report
भोपाल के पेपर चोरी मामले पर सियासती घमासान, दतिया उपचुनाव में तेज प्रचार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आरजीपीवी पेपर चोरी मामले को लेकर गरमाई सियासत पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा बीजेपी का एजेंडा सिर्फ नाम बदलना है पेपर चोरी रोकना नहीं... देश में नीट जैसा घोटाला हुआ, मध्य प्रदेश में व्यापम कांड हुआ....यह लोग लगातार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं...इस पूरे मामले की जांच सटिंग जज से कराई जानी चाहिए बाइट – पीसी शर्मा , पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा इस तरीके की घटना नहीं होनी चाहिए इस पर सरकार सख्त है.... जो भी आरोपी होगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा... भोपाल दतिया उपचुनाव को लेकर बीजेपी,कांग्रेस ने तेज की तैयारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा बीजेपी पिछली बार वहां चुनाव हारी थी इस बार भी दतिया में उसे हार मिलेगी कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है...आज कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी शामिल होने गए हैं...भाजपा ने षडयंत्र पूर्वक दतिया सीट खाली कराई है..जनता आज महंगाई से परेशान है, महिला, युवा सभी प्रताड़ित हैं बाइट- पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा बीजेपी कि कल एक सामान्य बैठक है.... जिसमें वरिष्ठ नेता शामिल होंगे... दतिया उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी और रणनीति तैयार की जाएगी.... बाकी कांग्रेस कितनी भी कोशिश कर ले चुनाव भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी.. बाइट उमाशंकर गुप्ता, पूर्व मंत्री0
0
Report
Advertisement
मोहनपुर बलथार पंचायत मुखिया के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी, क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल
Deoghar, Jharkhand:देवघर। जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बलथार पंचायत के मुखिया के आवास पर शनिवार को आयकर विभाग (इनकम टैक्स) की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने मोहनपुर के बलथार पंचायत स्थित मुखिया के आवास के साथ-साथ बैजनाथपुर इलाके में भी एक साथ कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित परिसरों में पहुंचे और दस्तावेजों के साथ वित्तीय लेन-देन से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई, जबकि स्थानीय पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया।हालांकि, आयकर विभाग की ओर से छापेमारी के कारणों या जांच से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। वहीं, कार्रवाई पूरी होने तक टीम द्वारा किसी भी तरह की टिप्पणी करने से परहेज किया गया। स्थानीय लोगों के बीच इस छापेमारी को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रहीं। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जुटे रहे, हालांकि सुरक्षा कारणों से किसी को भी जांच प्रक्रिया के करीब जाने की अनुमति नहीं दी गई।समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी थी और यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि जांच के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद हुई है। अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आने की संभावना है.0
0
Report
सेवा पखवाड़ा शुरू: धामी ने जन-जन तक सरकारी योजनाओं के लाभ का संकल्प दोहराया
Dehradun, Uttarakhand:ऋषिकेश से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम का किया शुभारंभ प्रदेश सरकार और आमजन के बीच समन्वय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 5 वर्षों की जनसेवा, सुशासन एवं विकास यात्रा को समर्पित सेवा पखवाड़ा प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के माध्यम से सरकार जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेगी प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य, आयुष्मान, पेंशन, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा जनसमस्याओं का मौके पर पंजीकरण, त्वरित निस्तारण तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी शिविरों में मौजूद रहेंगे दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा प्रदेश के सभी जनपदों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सहभागिता से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प साकार किया जाएगा।0
0
Report
मुंबई के अंधेरी सबवे बारिश से बंद, ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी प्रभावित
Mumbai, Maharashtra:मुंबई का अंधेरी सबवे बंद किया गया पानी भरने के चलते बंद हुआ सबवे अंधेरी ईस्ट वेस्ट की कनेक्टिविटी प्रभावित लगातार हो रही बारिश के कारण सबवे में पानी भरा0
0
Report
Advertisement
बागरी ग्राम पंचायत का तानाशाही आदेश: किसान सुरेश लोधी का हHookka पानी बंद
Vidisha, Madhya Pradesh:VIDISHA (MP) पंचायत ने किसान का हुक्का पानी बंद करने का किया ऐलान, ग्राम सभा बुलाकर जारी किया आदेश ग्राम पंचायत खुलेआम मौलिक अधिकारों का गला घोंट रही है...पंचायत का तानाशाही आदेश आया सामने... एमपी विदिशा जिले के बागरी ग्राम पंचायत ने ग्राम पंचायत की बैठक बुलाकर एक किसान का हुक्का पानी बंद (यानी समाज या समुदाय से पूरी तरह बहिष्कृत करने) कर दिया है। और यह सब किया गया है नियमों को दर किनार करते हुए... - इसके खुलाशा हुआ है पंचायत के हस्ताक्षर और मुहर से जारी ग्राम सभा के आदेश से कई ग्रामीणों के भी हस्ताक्षर है.... - ग्राम सभा बुलाकर किसानो को शपथ दिलाई और हस्ताक्षर कराकर तिलिस्मी आदेश दे डाला...इतना ही नहीं किसान पर दबाब डालने के लिए तरह तरह के दाब पेंच फेंके जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से महज चंद किलो मीटर दूरी पर स्थित बागरी पंचायत में पंचायती राज अधिनियम की कैसे धज्जिया उड़ाई जाती इससे आदेश से अच्छा उदाहरण आज तक कही देखने को नही मिलेगा। जहाँ रास्ते के विवाद के चलते ग्राम पंचायत बागरी के सरपंच ने 28 जून को ग्राम सभा बुलाकर नियमों को तांक में रखकर किसान सुरेश लोधी का हुक्का पानी बंद करने का ऐलान कर डाला। - पंचायय अधिनियम कहती है कि ग्राम पंचायत को किसी भी व्यक्ति का हुक्का पानी बंद करने (यानी समाज या समुदाय से पूरी तरह बहिष्कृत करने का अधिकार नहीं...) (ग्राम सभा का लेटर)0
0
Report
दौसा हादसे के बाद राजस्थान हाईवे सुरक्षा में कड़ा कदम उठाने की तैयारी
Jaipur, Rajasthan:1 जुलाई को दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर दौसा के पास हुए भयानक हादसे ने राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों को सजग कर दिया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने इस प्रकरण में गंभीरता दिखाई है। मुख्य सचिव के निर्देश पर परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया था। उक्त दुर्घटना की विश्लेषणात्मक जांच रिपोर्ट और सुधारात्मक कार्यवाही की रिपोर्ट तैयार की है। इस मुद्दे पर मुख्य सचिव लगातार 3 दिनों तक विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए हादसों में कमी लाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसा होने की स्थिति में घायलों के बचाव को लेकर समुचित उपाय करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद सम्बंधित विभाग भी अब एक्टिव मोड में आ गए हैं। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के साथ ही पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा विभाग, स्थानीय निकाय, शिक्षा विभाग सहित सभी सम्बंधित विभाग अब अपने-अपने स्तर पर हादसों में कमी लाने और घायलों की जान बचाने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाएंगे।0
0
Report
बारिश ने डूंगरपुर की सड़कों पर सीवरेज लाइन की लापरवाही उजागर कर दी
Dungarpur, Rajasthan:बारिश ने खोली सीवरेज लाइन के काम की पोल, भोईवाड़ा समेत कई मोहल्लों में उखड़ी सड़के, 3 फीट पर बड़े गड्ढे, लोग बोले : कई गाड़ियाँ गिरी, लोगों को चोट भी आई डूंगरपुर शहर में शुक्रवार रात को आई तेज बारिश ने सीवरेज लाइन के काम की पोल खोल दी है। बारिश में शहर के भोईवाड़ा मोहल्ले में सड़के उखड़ गईं। 2 से 3 फीट तक बड़े बड़े गड्ढे हो गए। कई गाड़ियाँ गिर गईं, जिस वजह से लोगों को भी चोटें आईं। लोगों ने कहा कि सीवरेज लाइन के ठेकेदार की लापरवाही से ये परेशानी हो रही है। ठेकेदार ने पाइप लाइने डालने के बाद इसे सिर्फ मिट्टी से भरा था। बॉडी- बीती रात हुई मुसलाधार बारिश के चलते भोईवाड़ा मोहल्ले से कोतवाली जाने वाले रोड से लेकर अंदर का पूरा कॉलोनी रोड टूट गया है। लोगों ने कहा कि 15 दिन पहले आरयूआईडीपी की ओर से सीवरेज लाइन के लिए खुदाई की गई थी। लेकिन ठेकेदार ने पाइप लाइने डालने के बाद इसमें मिट्टी भर दी। शुक्रवार देर रात को तेज बारिश में मिट्टी बह गई, उसके साथ ही कई जगह बचा हुआ डामर भी उखड़ गया। सड़क पर 2 से 3 फीट तक बड़े बड़े गड्ढे हो गए, इससे पत्थर निकल आए। वही बारिश की वजह से पानी भरा होने से तेज बहाव में बाइक, स्कूटी गिर गए। एक ऑटो और कार भी फंस गए। लोगों ने कहा कि रात को ही लोगों ने मिलकर गाड़ियों को बाहर निकाला। अब लोग उखड़ी सड़क और गड्ढों की वजह से आवाजाही के लिए भी परेशान हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि घरों के बाहर ही गड्ढे होने से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं हादसे का डर भी बना हुआ है। लोग कह रहे हैं कि सड़कों पर गड्ढे होने से आज बच्चे स्कूल भी नहीं जा सकेंगें। स्कूल की गाड़ियाँ अंदर तक नहीं आ सकीं। लोगों ने प्रशासन से सड़कों को ठीक करवाने की मांग की है बाईट-1 विजय कुमार भोई स्थानीय निवासी बाईट-2 सतीश जैन स्थानीय व्यापारी अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईवे पर दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए आपात सेवाओं में बड़े सुधार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के लिए जारी फीड-2सी से प्राप्त सूचना में राजस्थान सरकार अब नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कई कदम उठा रही है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने लगातार तीन दिनों की बैठकों के बाद निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना स्थल के जायजा के साथ ही घायलों के बचाव को प्राथमिकता दी जाए. इससे जुड़ी प्रमुख घोषणाओं में एडवांस लाइफ सपोर्ट वाले एम्बुलेंस, प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन, 130 एम्बुलेंस में से आधी 108 के साथ, सभी एम्बुलेंस का एकीकृत नियंत्रण, रेस्ट एरिया में क्रेन, वैल्डिंग और काटने की मशीनें, प्रशिक्षित ऑपरेटर, ITMS/PTZ/CCTV कैमरे, और हाईवेज पर फायर ब्रिगेड की नियुक्ति शामिल हैं. अब सभी रेस्ट एरियाज में ट्रॉमा सेंटर और पुलिस ट्रैफिक एड पोस्ट होंगे, व्यावसायिक वाहन चालक अधिकतम 8 घंटे ही वाहन चलाने के निर्देश दिए जाएंगे. परिवहन विभाग द्वारा अनाधिकृत पार्किंग और ढाबों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा, VLTD स्पीड गवर्नर और रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य किए जाएंगे, तथा इन उपकरणों को पोर्टल से इंटिग्रेट किया जाएगा. एक्सप्रेसवे/हाईवे पर संकेतक बोर्ड और पर्याप्त लाइटिंग सुनिश्चित होगी. एनएचएआई को रियायती दरों पर खान-पान और ठहरने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, चूँकि अनाधिकृत ढाबों से होने वाले जोखिम बढ़ते हैं. मॉडिफाइड स्लीपर कोच बसों के AIS मानक अनुपालना की भी कड़ी जांच की जाएगी. दौसा में 1 जुलाई को हुए हादसे के बाद यह मिशन मोड पर लिया गया कदम है ताकि दुर्घटनाओं में कमी और घायलों के बेहतर बचाव को सुनिश्चित किया जा सके.0
0
Report
AAP ने RSS महासचिव बयान पर कहा- बदनाम करने वालों को बेनकाब करो
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर कहा, "मैं RSS से ये पूछना चाहता हूं कि हिंदू विरोधी या हिंदुओं को बदनाम करने का काम किसने किया? उन लोगों ने जिन्होंने चढ़ावे की? चोरी की? उन लोगों ने जिन्होंने चढ़ावे के चोरों को बचाने का प्रयास किया? या उन लोगों ने जिन्होंने इस चोरी को सबसे पहले प्रकाश में लाने का काम किया? और सरकार पर दबाव बनाया कि सरकार इस मामले को स्वीकार करे?... इससे पता चलता है कि RSS अंदर से काफी विचलित है।"0
0
Report
बेगूसराय में पुलिस ने दिनदहाड़े कुख्यात सोनू मोनू को गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराध नियंत्रण के लिए बेगूसराय पुलिस अब पूरी तरह एक्शन में है और लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है । इसी कड़ी में आज बलिया थाने की पुलिस ने बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी तथाकथित कुख्यात अपराधी सोनू मोनू नामक अपराधी को गिरफ्तार किया। हालांकि गिरफ्तारी के वक्त स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधियों के द्वारा पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की जा रही है। हालांकि अपराधी आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस के द्वारा उनकी कमर में जबरन पिस्टल को घुसा दिया गया है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। लेकिन जिस तरह से पुलिस ने दिनदहाड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है वह कहीं ना कहीं पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में किये जा रहे काम को दर्शा रहा है । फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।0
0
Report
Advertisement
केन्द्रीय मंत्री ने लोकगीत से मुख्यमंत्री शर्मा के विकास प्रयासों को प्रस्तुत किया
Ajmer, Rajasthan:एंकर -केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथी प्रयासों पर आधारित लोक गीत का विमोचन किया..''भजनलालजी लाया यमुना म्हारी शेखावाटी में'' गीत की रचना राष्ट्रीय कवि कमल मनोहर ने की और संगीत की स्वर लहरियों पर युवा लोकगायक प्रकाश गुर्जर ने गीत को प्रस्तुत किया...प्रदेश में विकास की यमुना और मुख्यमंत्री की लगातार प्रदेश को विकसित राज्य बनने के प्रयासों और कवायद को गीत के माध्यम से पेश किया गया है ..जनकल्याण के कार्यों पर आधारित इन गीतों पर केंद्रीय मंत्री ने भी सराहना करते हुए कहा कि जनभावनाओं की झलक साफ दिखाई दे रही है..सीएम शर्मा की कार्यशैली, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है....कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शर्मा, शिवसेना के गोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.. गौरतलब है कि वर्षों से लंबित यमुना जल परियोजना को पूरा करवाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी को ऐतिहासिक सौगात दी है।0
0
Report
पटना में नाबालिग से शादी के झांसे में बंधक बनाने का मामला; पुलिस जांच जारी
Patna, Bihar:पटना में हिंदू नाबालिग लड़की (13 वर्ष) को झांसा देकर शादी करने और उसे बंधक बनाने का मामला सामने आया है। लड़की बेहोशी के हालत में पटना के गार्डिनर अस्पताल में एडमिट है। वह बार बार होश में आकर बेसुध हो जाती है। चाचा ने बताया कि 3 दिन पहले लड़की घर से सामान के लिए बाहर गई थी और तभी गुमशुदा हो गई। आरोपी मोहम्मद शमशाद आलम वैशाली का रहने वाला है और पटना के गर्दनिबाग इलाके में किराये के मकान में रहता है। चाचा ने बताया कि गर्दनिबाग थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली थाने पर परिजनों ने पुलिस की मदद से लड़की को लाया, वह बेसुध अवस्था में थी। चाचा ने कहा कि शमशाद पास ही रहता था; उसने पहले से शादीशुदा है।0
0
Report
पियूष गोयल: मेक इन इंडिया से भारत की सफलता, FTA की राह स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कहते हैं, "मेक इन इंडिया, भारत की सफलता की कहानी का एक स्पष्ट संकेत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार भारतीय उद्योगों को क्वालिटी, बड़े पैमाने पर उत्पादन (economies of scale) और सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया है..." "पेरू को लेकर कुछ चिंताएं हैं। कई ऐसे उत्पाद हैं जिनके लिए हम उन्हें मार्केट एक्सेस नहीं दे सकते। मुझे नहीं लगता कि पेरू के साथ FTA जल्द ही हो पाएगा... इज़राइल के साथ हमारी बातचीत और चर्चा थोड़ी धीमी चल रही है। उम्मीद है कि शांति प्रक्रिया पूरी होने के बाद हम इसे तेज़ी से आगे बढ़ा पाएंगे। कनाडा के साथ FTA पर काम अच्छी तरह से चल रहा है। मेरी टीम सोमवार को बातचीत के लिए जा रही है। हम इसे अगले छह महीनों में पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं...", "file metadata removal": null0
0
Report
Advertisement
