271002
सत्रह सौ सत्रह मतदाता कर रहे मतदान,शाम पांच बंद होगा मतदान फिर होगी मतगणना
kumbh nagar, Uttar Pradesh:अधिवक्ताओं ने कहा बड़े उत्साह के साथ मतदान कर रहे अधिवक्ता, शाम 5 बजे के बाद पहले होगी मत करना फिर होगी परिणाम की घोषणा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
68500 भर्ती घोटाला पीड़ितों ने आशीष पटेल आवास पास घेराव, शेड्यूल की मांग
Lucknow, Uttar Pradesh:NDA के घटक दल व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के सरकारी आवास का 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला पीड़ितों ने किया घेराव, दीपावली से पूर्व नियुक्ति शेड्यूल जारी करने की मांग 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले से पीड़ित सैकड़ों अभ्यर्थियों ने आज NDA गठबंधन के सबसे मजबूत घटक दल अपना दल (S) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के सरकारी आवास का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद की। अभ्यर्थियों की एक सूत्रीय मांग है कि दीपावली से पहले नियुक्ति प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर आंदोलन का सुखद समापन कराया जाए। अभ्यर्थियों ने बताया कि 10 सितंबर 2026 को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में माध्यमिक शिक्षा मंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री व विभाग के समस्त उच्चाधिकारियों ने यह स्वीकार किया था कि ओबीसी समेत वंचित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ आरक्षण में विसंगति हुई है और इन्हें न्याय मिलना चाहिए। उस बैठक में यह भी कहा गया था कि अब इस प्रकरण में न्याय माननीय मुख्यमंत्री जी के स्तर से ही संभव है। इसी आश्वासन के आधार पर अभ्यर्थी लगातार आंदोलनरत हैं।0
0
Report
नायब तहसीलदार कर्मचंद जाटवर निलंबित, कानून व्यवस्था पर सवाल
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर, थानेदार के बाद अब नायब तहसीलदार पर कार्यवाही, नायब तहसीलदार कर्मचंद जाटवर हुए निलंबित, कानून व्यवस्था में उदासीनता और लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई, 17 अक्टूबर को ट्रैक्टर से महिला के मौत के बाद उत्पन्न हुई थी लॉयन ऑर्डर की स्थिति, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के बीच पहुंच अधिकारियों के कार्यशैली पर उठाए थे सवाल लगाई थी फटकार, बिहारपुर इलाके का मामला, संभागायुक्त ने की कार्यवाही0
0
Report
नर्मदा घाट पर अवैध रेत खनन थम नहीं रहा, वीडियो गवाह बन रहे
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के थाना गोटेगांव क्षेत्र के गंगई कला नर्मदा घाट में अवैध रेत खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दर्जनों ट्रैक्टरों से दिनदहाड़े रेत का अवैध उत्खनन कर मां नर्मदा का सीना छलनी किया जा रहा है। दिनदहाड़े लूट, वीडियो बने गवाह स्थानीय लोगों के अनुसार घाट से रेत उठाते ट्रैक्टरों के वीडियो और फोटो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो अवैध खनन की खुली गवाही दे रहे हैं। बही खनिज विभाग गहरी नींद में इतने सबूत सामने आने के बाद भी जिम्मेदार खनिज विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर विभाग की चुप्पी के पीछे वजह क्या है? क्या रेत माफियाओं को किसी का संरक्षण प्राप्त है?0
0
Report
Advertisement
कुएं में गिरती महिला को बचाने वाले तेजपाल बने देवदूत
Jaipur, Rajasthan:कहते हैं जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय... जयपुर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र के चौप गांव में यह कहावत उस वक्त सच साबित हुई, जब एक महिला खेत में बने बिना मुंडेर के गहरे कुएं में जा गिरी. रातभर परिजन महिला की तलाश में भटकते रहे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि महिला जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस के कांस्टेबल तेजपाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. शहर के दौलतपुरा थाना क्षेत्र के चौप गांव की रहने वाली एक महिला देर रात किसी समय घर से बाहर निकल गई थी। काफी देर तक महिला के वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजन रातभर महिला की तलाश में जुटे रहे। आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इधर, महिला खेत में बने कुएं में गिर चुकी थी। अंधेरे और सुनसान इलाके के चलते किसी को उसके कुएं में गिरने की भनक तक नहीं लगी। महिला के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही दौलतपुरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कुएं में महिला के फंसे होने की जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई महिला की जिंदगी बचने की उम्मीद लगाए खड़ा था। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कांस्टेबल तेजपाल ने बिना समय गंवाए साहसिक कदम उठाया। कांस्टेबल तेजपाल कुएं में उतरे और महिला को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। अपनी सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए तेजपाल ने महिला को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया। महिला के बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। रातभर अपनों की तलाश में परेशान परिजनों के लिए भी यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं था। इस पूरे घटनाक्रम में महिला पुलिसकर्मी राजकिरण ने भी अहम भूमिका निभाई। मौके पर जमा भारी भीड़ को संभालते हुए व्यवस्था बनाए रखी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। हालांकि महिला के कुएं में गिरने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। एक तरफ रातभर परेशान परिजन... दूसरी तरफ मौत के कुएं में जिंदगी की जंग लड़ती रही महिला। ऐसे मुश्किल वक्त में कांस्टेबल तेजपाल ने अपनी बहादुरी और मानवीय संवेदनशीलता से एक परिवार की खुशियां उजड़ने से बचा लीं। कांस्टेबल तेजपाल की इस साहसिक कार्रवाई की ग्रामीणों में जमकर सराहना हो रही है। वर्दी का फर्ज निभाते हुए तेजपाल ने साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर जिंदगी बचाने के लिए भी हर जोखिम उठाती है.0
0
Report
लखीसराय में पेड़ से लटका शव: हत्या या आत्महत्या—पुलिस जांच जारी
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव में 51 वर्षीय कारेलाल यादव का शव गांव से बाहर बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला। उनके गले में गमछे का फंदा था। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही तेतरहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल कारेलाल यादव की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला खुदकुशी का है या हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है, पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण बगीचे में जुट गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।0
0
Report
UP चुनाव की तैयारी, स्वामी प्रसाद मौर्य की भूमिका इंडिया गठबंधन में तय होगी
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Aradhana Misra Mona (Congress) On Pradeep Bhandari’s Tweet On Neha Bora union Home Minister Amit Shah's Statements / Severe Air Pollution Crisis / Upcoming Uttar Pradesh Elections/ Swami Prasad Maurya's Position Within the India Bloc एक तरफ योगी आदित्यनाथ का भी बयान है। एक तरफ गृह मंत्री कह रहे हैं? कि आप लोग जो विरोध कर रहे हैं? वो बांग्लादेश की घुसपैठियों को बचाने के लिए कर रहे हैं, नकली प्रधानमंत्री ही बन जाते। आप कैसे उनके इन बयानों को देख रहे हैं? के सवाल पर एक तरफ देश के गृह मंत्री कह रहे हैं कि वह इनफिल्ट्रेटर्स के नाम कटे हैं 3 करोड़, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश जो देश का सबसे बड़ा सूबा है। उसके मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि सवा करोड़ नाम एसआईआर में गलत कटे, तो किसकी बात को माना जाए? मैं तो यह कहूंगी कि जो राहुल गांधी कह रहे हैं कि एसआईआर के नाम पर पूरे देश में तेरह करोड़ से ज़्यादा नाम काटेंगे जिसमें उत्तर प्रदेश भी है। तो उत्तर प्रदेश में जिस तरह से एसआईआर के नाम काटे गए, मैं पीलीभीत की घटना सामने है। मथुरा का भी प्रकरण सामने आया है। तो एसआईआर के नाम पर उत्तर प्रदेश में भारी गड़बड़ी की गई है। भ्रष्टाचार किया गया है। उस लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम काटे गए हैं जो कि वर्तमान में मौजूद हैं, पर एसआईआर के नाम पर एपिक और वो भी अप्रैल 10 की सूची आने के बाद एपिक नंबर सेम हो करके नाम बदल दिए गए। तो जो मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं, ये उनकी चिंता है। यह तो आपस में वह लोग तय करें, पर जो सही बात है वह यही है कि उत्तर प्रदेश में बड़े संख्या में एसआईआर के नाम पर नाम काटे गए हैं। नेहा बोरा का एक पुराना वीडियो बीजेपी के नेता जो है? वो ट्वीट करके और उसपे उनको जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि मंदिरों में महिलाएं तक सक्षित नहीं हैं के सवाल पर कहा उत्तर प्रदेश की अगर मैं बात करूं और खैर देश की भी अगर बात करूं तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लेकर के बीजेपी आई थी। पर आप सत्यता देख लीजिए अभी अंकिता भंडारी केस में उसकी अभी अभी शांत भी नहीं हुई है? और भारतीय जनता पार्टी जो मेन एक्यूज है। उसको उन्होंने राज्यपाल का पद माने एक संवैधानिक पद पर बिठा दिया।क्या यही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है? यह भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र है।आज उत्तर प्रदेश की बात अगर मैं करूं तो एनसीआरबी का डेटा कहता है? कि उत्तर प्रदेश में महिला अपराध में नंबर वन पे है। क्या जवाब देंगे? यहां तो उनकी डबल इंजन की सरकार है, पर आज जहां-जहां पे बीजेपी की सरकारें हैं और अगर दिल्ली की बात करें, एक हफ्ते में तीन बड़ी घटनाएं हुई बेटियों के साथ गैंगरेप के पर बीजेपी शांत है। यहाँ तो ये तो मुख्य प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री तीनों के नाक के नीचे ये सब घटनाएँ हुई। पर उस पर शांत है। मणिपुर जल रहा था। बेटियों के बलात्कार हो रहे थे। दिल्ली में अब क्योंकि पोल्यूशन की स्थिति फिर गंभीर हो गई है मैम और अब दिवाली का त्यौहार भी है। अब अब बीजेपी की केंद्र में भी सरकार है, राज्य में भी है, निचले लेवल पे भी तमाम व्यवस्थाएं हैं। कैसे आप देखती हैं हर बार का ये समस्या है के सवाल पर इनके पास कोई प्लानिंग नहीं है, कोई रोड मैप नहीं है। पिछले कई सालों से लगातार दिल्ली का प्रदूषण एक बड़ी समस्या, एक बड़ी समस्या के साथ चुनौती भी बनता चला जा रहा है जब समस्या आती है तो करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं और फिर उसका असर कहीं नहीं दिखाई देता। आज बच्चे हों, महिलाएं हों, बुजुर्ग हों, सब परेशान हैं इस प्रदूषण से और जैसे ही समय निकट आता है लोगों के अंदर घबराहट और बीमारियां बढ़ जाती हैं। पर कोई रोड मैप नहीं इनके पास। इनको पिछली बार भी इन्होंने यह कहा था कि हम एक टास्क फोर्स बना करके इसका मैनेजमेंट करेंगे पर अभी तक कहीं कुछ नजर नहीं आ रहा। यह केवल मार्च में और रैलियों में लगे हुए हैं। यूपी को लेकर मैम आप लोग कब से अब अपनी बैठकों को स्टार्ट करेंगे और पॉलिटिकली कैंपेन कब से स्टार्ट होगा? दूसरा यूपी सही जुड़ा। स्वामी प्रसाद मौर्य की पोजीशन इस वक्त क्या है? क्या वो हिस्सा बनेंगे? या नहीं बनेंगे? क्योंकि आपके एक अलाय पार्टनर बहुत ज्यादा नाराज हैं के सवाल पर उत्तर प्रदेश में तैयारियाँ हमारी शुरू हो गई हैं क्योंकि 1 तारीख की रैली थी तो बीच में कुछ हम लोग उस पर फोकस कर रहे थे पर ये तैयारियाँ संगठन की तैयारी प्लस चुनाव की तैयारी हमारी शुरू हो गई है। और बहुत जल्दी जो सीट्स का का बटवारा है या जो भी निर्णय शीर्ष नेतृत्व को लेने मुझे लगता है कि वो भी बहुत जल्दी आ जाएंगे जहां तक स्वयं प्रसाद मौर्य जी की बात है ये इंडिया गठबंधन का हिस्सा होंगे या नहीं होंगे ये इंडिया गठबंधन के ब्लॉक के जो पार्टीज हैं उनका शीर्ष नेतृत्व तय करेगा0
0
Report
Advertisement
नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास मरम्मत शुरू, ट्रैफिक डायवर्ट
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में जी मीडिया की खबर का जोरदार असर हुआ है, अभी कुछ दिन पहले ही जी मीडिया ने यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास की जर्जर स्थिति को दिखाया था कि किस तरह से अंडरपास से लेंटर का हिस्सा लगातार नीचे गिर रहा है और उसके सरिया तक दिखाई दे रहे हैं और यह भी प्रमुखता से दिखाया था कि यह किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है क्योंकि लोग वहां उसे अंडरपास के ऊपर से यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं, जी मीडिया की खबर पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए अब वहां पर उस अंडरपास पर मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया है, उस हिस्से को तोड़ा जा रहा है और सड़क को भी तोड़ा गया है और दोबारा से लेंटर डालकर सड़क का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए बाकायदा यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक को भी उस हिस्से से डायवर्ट किया गया है, दरसल नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के सामने वाले अंडरपास का हिस्सा टूटकर गिरने लगा था।0
0
Report
पंचकूला फायर विभाग से गुलशन कालरा की वापसी पर घेराबंदी, CM जांच की बात
Panchkula, Haryana:पंचकूला स्थित हरियाणा फायर विभाग में गुलशन कालरा की वापसी की आशंका पर विवाद, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कही जांच करवाने की बात. विजिलेंस जांच के बीच दोबारा मुख्यालय में तैनाती की तैयारी पर उठे सवाल. CM बोले- किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शा जाएगा. पंचकूला स्थित हरियाणा के फायर विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों और विजिलेंस जांच का सामना कर रहे ज्वाइंट डायरेक्टर (टेक्निकल) गुलशन कालरा की एक बार फिर मुख्यालय में वापसी की तैयारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मुख्यालय से हटाए जाने के बाद अब दोबारा उनकी तैनाती के लिए नोट जारी किए जाने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अधिकारी के खिलाफ विजিলेंस जांच चल रही है और वरिष्ठ स्तर पर उन्हें दोबारा मुख्यालय में नहीं लगाने के निर्देश दिए गए थे, तो फिर उनकी वापसी का रास्ता कैसे तैयार हो गया? इस पूरे मामले को लेकर जब पत्रकारों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सवाल किया था कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे और जिनके खिलाफ विजिलेंस जांच चल रही है, ऐसे अधिकारी को दोबारा विभाग के मुख्यालय में लाने की तैयारी क्यों की जा रही है, तो मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी और किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशों की अनदेखी कैसे हुई? गौरतलब है कि हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा की ओर से एक नोट पारित किया गया था, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि गुलशन कालरा दोबारा फायर विभाग के मुख्यालय में किसी भी गतिविधियों में न दिखे. इसके बावजूद अब उनकी मुख्यालय में दोबारा जॉइनिंग को लेकर नोट जारी होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर किसके आदेश पर यह नोट जारी हुआ? क्या संबंधित अधिकारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशों को नजरअंदाज किया? क्या इस पूरे घटनाक्रम में किसी स्तर पर मिलीभगत हुई है? अब मुख्यमंत्री द्वारा जांच करवाने के आश्वासन के बंदा पर इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है. हाईकोर्ट के आदेशों पर जांच रिपोर्ट का भी इंतजार. मामला केवल विजिलेंस जांच तक सीमित नहीं है। ज्वाइंट डायरेक्टर (टेक्निकल) गुलशन कालरा की प्रमोशन, शैक्षणिक योग्यता और कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा भी जांच के आदेश दिए जाने का मामला सामने आया था। लेकिन सवाल यह है कि आखिर अब तक इस जांच की रिपोर्ट क्यों नहीं आई? जांच किस स्तर पर लंबित है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या इतनी मजबूत है पहुंच कि जांच के बावजूद वापसी की तैयारी? गुलशन कालरा की दोबारा मुख्यालय में वापसी के लिए नोट जारी होने के बाद अब विभाग और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनकी पहुंच कितनी मजबूत है कि भ्रष्टाचार के आरोपों और विजिलेंस जांच के बावजूद दोबारा पंचकूला मुख्यालय में तैनाती की संभावनाएं बन रही हैं? क्या नियमों और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों से ऊपर भी कोई व्यवस्था काम कर रही है? अब निगाहें मुख्यमंत्री के जांच संबंधी आश्वासन पर टिकी हैं। देखना होगा कि सरकार केवल जांच के आदेश तक सीमित रहती है या फिर इस पूरे प्रकरण में नोट जारी करने वाले अधिकारियों की भूमिका, पुराने आदेशों की अनदेखी और हाईकोर्ट के निर्देशों पर लंबित जांच की स्थिति को भी खंगालकर जवाबदेही तय करती है.0
0
Report
अयोध्या दीपोत्सव 2026: रामनगरी दीपों के महाकुंभ के लिए सज चुकी, 7 नवंबर रोशनी
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपों के महाकुंभ की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दीपोत्सव 2026 को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरी अयोध्या को सजाया-संवारा जा रहा है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर आज दीपक पहुंचाए जा रहे हैं। सभी घाटों पर दीपक पहुंचने के बाद करीब 35 हजार वॉलंटियर्स दीपों को सजाने-बिछाने से लेकर उनमें तेल भरने और बाती लगाने का काम पूरा करेंगे। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अब अयोध्या की निगाहें 7 नवंबर पर टिकी हैं, जब लाखों दीपों की रोशनी से रामनगरी जगमगाएगी और दुनिया एक बार फिर अयोध्या में दीपों का भव्य महाकुंभ देखेगी।0
0
Report
Advertisement
खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास
Bahara Boj, Uttarakhand:س्लگ– खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास स्थान– उधम सिंह नगर खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के साथ उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि या चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अनंत और अटूट है। जनता का यही आशीर्वाद उन्हें बिना थके और बिना रुके निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा और ताकत देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा रोड के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, बाजार वासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बंडिया,चकरपुर, टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़,धारचूला, चम्पावत से लेकर पड़ोसी देश नेपाल तक आने-जाने वाले राहगीरों व स्थानीय लोगों को इस सड़क का सीधा लाभ पहुंचेगा,जिससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री खटीमा चौराहा से कार्यक्रम स्थल तक पैदल चलकर पहुँचे, इस दौरान मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल-मालाएँ पहनाकर उनका अभिनंदन किया।0
0
Report
कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार अपरहण-हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई; कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार अपरहण हत्याकांड में हुई बड़ी कार्रवाई, एसपी ने कालपी कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को किया लाइन हाजिर, बरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड के प्रकरण में शिथिलता दिखाने पर एसपी सुरेश चंद्र रावत ने किया लाइन हाजिर, जमीनी विवाद में आरोपियों ने अधिवक्ता का अपहरण कर हत्याकांड की वारदात को दिया था अंजाम, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
बांदा के क्लेक्ट्रेट परिसर में मायावती की दस भुजाओं वाली होर्डिंग विवाद
Banda, Uttar Pradesh:बांदा के क्लेक्ट्रेट परिसर में मायावती की दस भुजाओं वाली होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है। दस भुजाधारी मायावती की यह होर्डिंग कलक्ट्रेट परिसर स्थित विशाल बरगद के पेड़ पर लगाई गई है। इसे किसी आशुतोष पाठक की ओर से लगवाया गया है। होर्डिंग में मायावती को दस भुजाओं के साथ दर्शाया गया है। उनके अलग-अलग हाथों में संविधान, मीडिया, शिक्षा, जनहित, न्याय, स्वास्थ्य, किसान और उद्योग को दिखाया गया है। साथ ही उनकी तुलना मां दुर्गास्वरूप मैया से की गई है। होर्डिंग के जरिये उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षित बनाने का संदेश भी दिया गया है। कलक्ट्रेट जैसे प्रशासनिक परिसर में राजनीतिक संदेश वाली इस होर्डिंग को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। परिसर में इसे लगाने की अनुमति किससे ली गई और किन नियमों के तहत इसे लगाया गया है। फिलहाल अभिषेक होल्डिंग को हटा दिया गया है। वही अधिकारियों का कहना है कि ऐसी किसी होर्डिंग लगाए जाने की बात संज्ञान में नहीं है। कलक्ट्रेट परिसर में किसी भी तरह की होर्डिंग प्रतिबंधित हैं। लगाई गई होर्डिंग को हटवाया जाएगा और लगाने वाले पर कार्रवाई भी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार बाइक की कार से टक्कर, कानन पेंडारी के पास एक घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सकरी थाना क्षेत्र के कानन पेंडारी के पास का है, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं हादसे में एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बाइक और कार दोनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते बाइक सीधे कार से जा टकराई। कानन पेंडारी के पास हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।0
0
Report
दिल्ली रैली सफल, लालू यादव के बयान से विपक्ष एकजुट
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का बयान दिल्ली में हुई रैली को बताया सफल विपक्ष के लोग एकजुट बोले लालू लालू यादव ने कहा कि वोट चोरी की गई। विपक्ष पूरी तरीके से एकजुट है।0
0
Report
बस्तर में ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल राशन और बस सेवाओं पर असर
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में 12 नवंबर से संयुक्त ड्राइवर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में है, अपनी मांगों को लेकर संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है, आगामी आंदोलन कको लेकर जगदलपुर में पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक में हड़ताल को लेकर चर्चा की, ड्राइवरों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर आयोग का गठन, वेलफेयर योजना और ड्राइवर दिवस घोषित करना शामिल है, संघ का आरोप है कि चालकों को मारपीट, झूठे आरोप और असुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, हड़ताल होने पर राशन वितरण, सब्जी मंडी, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति, खनिज परिवहन और यात्री बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, अब देखना होगा कि शासन हड़ताल से पहले मांगों पर क्या कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
