271002
विभिन्न समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज महा महिम के नाम 28 सूत्री ज्ञापन सौंपा
Gonda, Uttar Pradesh:आज गोंडा मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी द्वारा 28 बिंदुओं को लेकर पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह के नेतृत्व में मार्च निकाला गया ,समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और सैंकड़ों पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर अधिकारी कार्यालय पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 28 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम आलोक कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में JDU राष्ट्रीय परिषद बहस: नीतीश कुमार के नाम पर अंतिम मुहर की तैयारी
Patna, Bihar:जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। पटना के कर्पूरी सभागार में जुटे हैं देशभर के जेडीयू नेता। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लगनी है। संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी मंथन। अभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की होगी बैठक। उसके बाद प्रदेश परिषद की होगी बैठक, फिर राष्ट्रीय परिषद की होगी बैठक। नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहली बैठक शुरू हो गई है। पहली बैठक राज परिषद की शुरू हो गई।0
0
Report
झज्जर में नीट के लिए आठ केंद्र, सुरक्षा कड़ी, निष्पक्ष परीक्षा की तैयारी
Jhajjar, Haryana:नीट की परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद : एसीपी प्रदीप खत्री ने झज्जर में किया परीक्षा केंद्रों का दौरा : व्यवस्थाओं को लेकर जताई पूरी तरह से संतुष्टि कही: परीक्षा केदो के 200 मीटर के दायरे में आने वाली फोटो स्टेट और कैफे की दुकानों को कराया गया है बंद : बाहरी तत्वों और बाहरी हस्तक्षेप पर पूरी तरह से है नजर : केंद्र में आने वाले परीक्षार्थियों की भी पूरी तरह से दी जाएगी तलाशी : असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस की है पूरी तरह से नजर : नीट परीक्षा को लेकर झज्जर में बनाए गए हैं आठ परीक्षा केंद्र : जिला प्रशासन के अधिकारी पहले ही कर चुके हैं हर परीक्षा केंद्र का दौरा : दौरा करने और परीक्षा केदो का ऑडिट कराए जाने के बाद दी गई है परीक्षाओं को हरी झंडी एंकर: झज्जर में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में एसीपी प्रदीप खत्री ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों पर संतोष जताया। वीओ: एसीपी प्रदीप खत्री ने बताया कि झज्जर में नीट परीक्षा के लिए कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में आने वाली फोटोस्टेट और कैफे की दुकानों को बंद कराया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर आने वाले सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की जाएगी। बाहरी तत्वों और किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसीपी ने बताया कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर चुके हैं। परीक्षा केंद्रों का ऑडिट और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद ही परीक्षा आयोजन को हरी झंडी दी गई है। बाइट: एसीपी प्रदीप खत्री कुल मिलाकर प्रशासन का दावा है कि नीट परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा, ताकि सभी परीक्षार्थियों को बेहतर और सुरक्षित परीक्षा वातावरण मिल सके। झज्जर सुमित कुमार ग्राउंड रिपोर्ट0
0
Report
एटा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
Etah, Uttar Pradesh:एटा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया, पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में किया गया योगा आयोजन, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वही एटा एसएसपी ईलामरन G ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस लाइन में किया योग, राज्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान, योग दिवस पर सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में लिया हिस्सा, अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह और डीएम अरविंद सिंह सहित जिले के अधिकारी रहे मौजूद, एमएलसी आशीष यादव आशु और सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने भी किया योग, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और भाजपा नेताओं सहित जिले के कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित, राज्यमंत्री ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन की कुंजी बताया, मंत्री ने योग दिवस पर नियमित योग को अपनी जीवनचर्या का हिस्सा बनाकर योग को अपनाने का दिया बड़ा संदेश।0
0
Report
Advertisement
अमेठी: संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग किशोरी का शव फंदे से लटका मिला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- संदिग्ध परिस्थितियों मे नाबालिग किशोरी का फंदे से लटकता मिला शव, फांसी के फंदे से लटकता शव देख परिजनों में मचा हड़कंप, बताया जा है की किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे मंजूशाह मजरे हसवासुरवन का मामला0
0
Report
NEET की वाराणसी परीक्षा: 47 केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही NEET की परीक्षा. वाराणसी के जेपी मेहता इंटर कॉलेज में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम. जिले में 25 हजार 478 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा. रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर भी है विशेष इंतजाम. CCTV और इंटेलिजंस की निगरानी में हो रही परीक्षा. परीक्षार्थियों ने कहा सकुशल परीक्षा हो जाए संपन्न यही उम्मीद. DIG व DM ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण बोले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.0
0
Report
जालौन में सूने घर से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, चोर फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने सूने घर में लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम, घर में घुसे चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, घर में रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर चोर हुए फरार, सूचना मिलते ही घर मालिक और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, सूचना पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव का मामला। बाइट:- रामशंकर कुशवाहा--गृहस्वामी0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में नीट परीक्षा: 12 केंद्र, सीसीटीवी से निगरानी
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर मे नीट की परीक्षा को लेकर प्रशासन चौकन्ना। एसडीएम और सीओ ने किया परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण। सीसीटीवी की निगरानी में होंगी नीट की परीक्षा। बिजनौर मे 12 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जाएगी नीट की परीक्षा। बिजनौर के सभी 12 केन्द्रो पर पुलिस की पैनी नजर। बिजनौर जिले मे आज संगीनो के साये मे आयोजित की जा रही नीट की परीक्षा। नीट का पेपर लीक हो जाने के बाद देश भर मे केंसिल हो गया था नीट का पेपर। नीट का पेपर आज दोबारा कराया जा रहा है। बिजनौर की अगर बात करे तो जिले मे 12 परीक्षा केंद्र बनाये गए इन केन्द्रो पर साढ़े 6 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी। उससे पहले बिजनौर SDM और सीओ सिटी ने सभी परीक्षा केन्द्रो की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा केन्द्रो पर जैमर लगाए गए और सीसीटीवी कैमरो की निगरानी मे होंगी नीट परीक्षा। सुरक्षा के ऐसे इंतजाम कि परिंदा भी पर ना मार पाए।0
0
Report
बहराइच में धूप सामग्री के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, धूप सामग्री/लोबान के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, आग की लपटों में जलकर खाक हुआ लाखों का सामान, आग की आग की लपटों से LPG सिलेंडर में भी भड़की आग, सूचना पाकर मौके पर पहुंचा दमकल विभाग, फायर टेंडर की दो गाड़ियों की मदद से आग पर पाया गया काबू, थाना दरगाह क्षेत्र के सलारगंज इलाके की घटना, ओपेन प्लाट में भारी मात्रा में डंप धूप की सामग्री में लगी आग से इलाके में मचा रहा हड़कम्प, फायर और पुलिस प्रशासन की टीम जांच में जुटी0
0
Report
सूरजगढ़ योग दिवस पर नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने एकता का संदेश दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं सूरजगढ़ के योग शिविर में दिखा अनोखा 'राजनीतिक योग संगम' पूर्व सांसद संतोष अहलावत, विधायक श्रवण कुमार और पूर्व विधायक सुभाष पूनियां ने एक साथ किया योग राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नेता एक ही लाइन में योग करते आए नजर, चर्चा का विषय बनी तस्वीर एसडीएम स्वाति झा बोलीं— "आज सभी नेताओं को एक मंच पर देखकर मन बहुत प्रसन्न हुआ" स्वाति झा ने कहा— बच्चों और बुजुर्गों को योग करते देख शर्म महसूस हुई लेकिन निरोगी जीवन के लिए योग जरूरी है — स्वाति झा झुज्झुनूं जिले के सूरजगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को एक अनूठा नजारा देखने को मिला। आम दिनों में राजनीतिक बयानबाजी और विरोधी खेमों के रूप में पहचाने जाने वाले नेता इस बार योग के मंच पर एक साथ दिखाई दिए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद संतोष अहलावत, विधायक श्रवण कुमार और पूर्व विधायक सुभाष पूनियां न केवल एक ही कार्यक्रम में मौजूद रहे। बल्कि योगाभ्यास के दौरान एक ही लाइन में खड़े होकर योग क्रियाएं करते नजर आए। स्थानीय राजनीति में इन नेताओं के बीच अक्सर वैचारिक और राजनीतिक टकराव देखने को मिलता रहा है। कई मुद्दों पर एक-दूसरे के खिलाफ तल्ख बयान भी सामने आते रहे हैं। लेकिन योग दिवस पर यह तस्वीर राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती नजर आई। इस राजनीतिक योग संगम की चर्चा तब और बढ़ गई जब कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम स्वाति झा ने भी मंच से अपनी खुशी जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि आज उनका मन बेहद प्रसन्न है क्योंकि उन्होंने एक ही मंच पर सभी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक नेताओं को एक साथ बैठे देखा। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा दृश्य न उनके लिए हो सकता है और न ही क्षेत्र के लोगों के लिए। एसडीएम स्वाति झा ने अपने संबोधन में एक और दिलचस्प बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि वह स्वयं नियमित योग साधना नहीं करती हैं। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों और बुजूर्गों को सहजता से योग करते देखकर उन्हें शर्म भी महसूस हुई कि वह ऐसा नहीं कर पा रही हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि निरोगी जीवन के लिए योग और नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है तथा योग दिवस लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा जन अभियान बन चुका है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच नेताओं की एकजुट तस्वीर और एसडीएम की बेबाक स्वीकारोक्ति दोनों ही चर्चा का विषय बनी रहीं। योग दिवस पर सूरजगढ़ से निकली यह तस्वीर यह संदेश भी देती नजर आई कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं। लेकिन समाज और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सभी एक मंच पर आ सकते हैं। इससे पहले पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, एसडीएम स्वाति झा आदि ने दीप प्रज्जवलन के साथ योग क्रियाएं शुरू करवाई। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक योग क्रियाएं कर सभी को योग के प्रति जागरूक किया。 बाइट : स्वाति झा, एसडीएम, सूरजगढ़ स्वाति झा के संबोधन का ट्रांसस्क्रिप्ट:— विधायक जी, पूर्व विधायक जी, सांसद मेडम, प्रधान जी, सभी आगंतुक। आदरणीय आगंतुक महोदयों को नमस्कार और धन्यवाद बहुत-बहुत कि आप सबने समय निकाला और आज मेरा मन बहुत प्रसन्न है कि मैंने एक ही मंच पर सब लोगों को बैठे हुए देखा है। इससे अच्छा दृश्य न मेरे लिए हो सकता है, ना आप सबके लिए हो सकता है। तो मैं तो बस यही कहना चाहूंगी आप सबका बहुत धन्यवाद कि आप सब ने एक साथ मिलकर इस आयोजन को सक्सेसफुल बनाया। मेहनत आपकी है, क्रेडिट मुझे मिल रहा है तो बहुत-बहुत धन्यवाद उसके लिए और मैं स्वयं योग साधना नहीं करती इसीलिए मैं मानती हूं व्यक्ति जैसा करता है वैसा ही कहना चाहिए। इसीलिए योग के महत्व के बारे में आप सब जानते हैं। मैं बहुत अधिक कुछ नहीं कहना चाहूंगी क्योंकि आप सब ज्ञान मुझसे तो बहुत ज्यादा योग साधना यहां के लोग करते हैं। छोटे छोटे बच्चों को देखकर और यह वृद्धजनों को देखकर मुझे तो काफी शर्म महसूस हो रही थी कि मैं यह सब नहीं कर पा रही हूं। परंतु यह जो योग दिवस मनाना हमारे माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने शुरू किया है। यह एक जन चेतना है। हर व्यक्ति के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए। क्योंकि शास्त्रों में भी कहा गया है पहला सुख निरोगी काया तो निरोगी काया के लिए योग या अन्य कोई भी वर्कआउट, एक्सरसाइज जो भी आप करते हैं, नित्य साधना करते हैं वह बहुत आवश्यक है और एक बार फिर से आप सभी माननीय जनप्रतिनिधियों का, आगंतुकों का बहुत बहुत धन्यवाद, बहुत बहुत आभार और मन मेरा बहुत प्रसन्न हुआ। आज आप सबको एक साथ देखकर मैं दो शब्द सब कहते तो मुझे और अच्छा लगता। बहुत बहुत धन्यवाद.0
0
Report
Advertisement
भाजपा हरियाणा ने कुरुक्षेत्र के लिए रमेश सैनी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता जी द्वारा श्री रमेश सैनी जी को कुरुक्षेत्र जिला का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।0
0
Report
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कपासन में योग कार्यक्रम, स्वास्थ्य जीवनशैली का संदेश
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन कस्बे में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसआर वाटिका में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को सूक्ष्म व्यायाम सहित विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा नियमित योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी खेमराज गुर्जर, आयुर्वेदिक नोडल अधिकारी डॉ. शुभम, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया。0
0
Report
अमेर महल में योग शिविर: विदेशी सैलानी भी भाग लेने पहुंचे
Jaipur, Rajasthan:अमेर महल में योग शिविर का आयोजन किया गया। बच्चे और बुजुगों के साथ विदेशी सैलानियों ने भी भाग लिया। मावठा सरोवर में नाव में योगाभ्यास करके स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। जयपुर एंकर- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध आमेर महल के दीवाने आम में आयुष मंत्रालय और राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। पर्यटन, उपखंड कार्यालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, पुलिस थाना आमेर के अधिकारी तथा जयपुर शहर के होटल व्यवसायी और स्थानीय लोग भी योगा कर रहे थे। योग शिविर में विदेशी सैलानियों ने भी योगा किया। प्रधान योग गुरु ने बताया कि प्राणायाम, कपालभाती, खड़े होकर, बैठकर और पीठ के बल लेटकर करने वाले आसन करवाए गए। योग पद्धति शरीर, दिमाग और मन को संतुलित करती है और आयु बढ़ाती है। योगा से तनाव मुक्त जीवन भी संभव है। योग गुरु ने नाव में योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया और आमेर की मावठा सरोवर में नाव पर बैठकर योग सिखाए गए। स्थानीय लोगों ने इनमें खूब अनुसरण किया।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर दौरे पर कांग्रेस ने आठ सूत्रीय मांगपत्र से क्षेत्रीय विकास के समाधान माँगे
Bikaner, Rajasthan:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिले कांग्रेस नेता बीकानेर दौरे के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला की अगुवाई में सौंपा आठ सूत्रीय मांगपत्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिश्नराम सियाग, सुमित कोचर सहित कई नेता रहे मौजूद बीकानेर से जुड़े विभिन्न जनहित और विकास कार्यों के मुद्दे उठाए रेल, सड़क, चिकित्सा और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर की चर्चा कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग रखी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सुनीं मांगें विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने का किया प्रयास0
0
Report
बेगूं में योग दिवस: नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक योगाभ्यास
Begun, Rajasthan:बेगूं चित्तौड़गढ़ में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बेगूं तहसीलदार एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गोपाल जीनगर, योग दिवस जिला संयोजक कैलाश मंत्री तथा पंचायत समिति विकास अधिकारी सुरेश गिरी गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुनाया गया और योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और निरोगी भारत का संदेश दिया गया।0
0
Report
महोबा में ₹697 करोड़ से अधिक लागत की 88 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:शौर्य भूमि जनपद महोबा में ₹697 करोड़ से अधिक लागत की 88 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में...0
0
Report
Advertisement
