271303
तुलसीपुर माझा के रिटायर्ड भारतवंशी प्रोफेसर रामजी सिंह का अमेरिका में हत्या, लोगों के बीच शोक की लहर
Sirsa, Uttar Pradesh:तुलसीपुर माझा गांव के भारतवंशी रिटायर्ड प्रोफेसर राम सिंह का अमेरिका के अटलांटा शहर में हत्या हो गया। उनके पैतृक आवास पर प्रधान प्रतिनिधि लालजी सिंह सहित तमाम लोगों ने दुख जताया। मौके पर माधव सिंह दिनेश यादव रिशू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे प्रधान प्रतिनिधि ने मृतक परिजनों को ढांढस बढ़ाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू-कश्मीर अपणी पार्टी की महिला विंग ने प्रेस एन्क्लेव में विरोध प्रदर्शन किया
Srinagar, Uttarakhand:The women’s wing of the Jammu and Kashmir Apni Party on Tuesday staged a protest at Press Enclave in Srinagar, with dozens of women participating and raising slogans against the National Conference-led government. The protesters alleged that the government had failed to fulfil the promises made in its election manifesto. They said promises related to electricity tariffs, gas cylinders, ration and other essential commodities had remained unfulfilled. The women protesters alleged that the commitments made in the manifesto had remained confined to paper, while poor and ordinary people were facing increasing hardships due to rising prices and other economic difficulties. They accused the government of being insensitive towards public concerns and said people had expected relief after the government came to power. The protesters demanded that the government fulfil its election promises and provide immediate relief to people facing hardship due to rising costs and other issues.0
0
Report
सीतापुर में बुलडोजर एक्शन: अतिक्रमण हटाकर महिला अस्पताल के सामने क्या बदलेगा शहर
Sitapur, Uttar Pradesh:बुलडोजर एक्शन ANChOR- यूपी के सीतापुर में बुलडोजर एक्शन जारी है डीएम राजा गणपति आर के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन ने महिला अस्पताल के सामने से बुलडोजर एक्शन से अतिक्रमण हटाया कई सालों से महिला अस्पताल के सामने अवैध अतिक्रमण लोगों ने कर रखा था कई दुकानदार अतिक्रमण किए हुए थे जिसको लेकर के डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर एक्शन कराया वही आपको बता दे की डीएम राजा गणपति आर ने शहर को सुंदर बनाने के लिए अभियान चला रखा है कई चौराहों का डीएम ने सुंदरीकरण कराया है वहीं ट्रैफिक सिग्नल की भी शुरुआत कर दी है। बाइट- डॉक्टर राजा गणपति यार डीएम सीतापुर0
0
Report
लोक हुंकार से कांग्रेस ने मिशन-2027 की तैयारी तेज, राय ने मोदी पर निशाना
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में कांग्रेस का ‘लोक हुंकार कार्यक्रम, मिशन-2027 की तैयारी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘जनसंवाद, जन भागीदारी और जन परिवर्तन’ के तहत ‘लोक हुंकार’ अभियान चलाया गया इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने और जनता की समस्याओं को राजनीतिक मंच तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘लोक हुंकार’ जनसंवाद अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया ‘जनसंवाद, जन भागीदारी और जन परिवर्तन’ के नारे के साथ शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को जोड़ना और उनकी समस्याओं को सुनना बताया जा रहा है कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मिशन-2027 को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है अभियान के तहत बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, युवाओं और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोगों के साथ संवाद किया जा रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह जन भागीदारी का कार्यक्रम है और इसके जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए विदेश यात्राओं को लेकर भी सवाल उठाए0
0
Report
Advertisement
असम में मुसलमान पर अत्याचार के दावे: MUSA ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
Guwahati, Assam:मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ आसाम MUSA के प्रमुख आशिक रब्बानी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि असम में मुसलमान पर सिर्फ जुल्म होते हैं जो सरासर गलत है. आशिक रब्बानी ने कहा है कि कुछ मुस्लिम युवक काम करके घर लौट रहे थे इस वक्त उन युवाओं को पुलिस पकड़ कर थाने ले जाते हैं थाने ले जाने के बाद उन्हें पूछताछ कर थाने में ही रख दिया जाता और उन्हें डाउटफुल कहकर थाणे में ही रोक कर रखा गया इसी बात पर जब मुस्लिम स्टूडेंट यूनियन ऑफ असम मूसा को लड़कों के माता-पिता ने खबर दी तो मूसा के कार्य करता वहां पहुंचे और पुलिस थाने में संपूर्ण कागजात उन युवाओं के दिखाएं और उन्हें थाने से निकाल कर ले आए क्योंकि वह लोग संपूर्ण इंडियन थे उन लोगों को डाउटफुल बांग्लादेशी बनाकर थाणे में रोक दिया गया था जो सरासर गलत है. आशिक रब्बानी ने कहा कि इस तरह से सिर्फ एक दो ऐसे मामले नहीं हजारों मामले असम में हर रोज होते आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा है कि असम के जो ऊपरी असम के लीडर जो है लचिट सेना का श्रृंखल सोलीहा वह भी धुबरी इलाके को मिनी बांग्लादेश कहा है वह भी सरासर गलत है क्योंकि हिंदू मुस्लिम सभी जाति धर्म के लोग रहते हैं धुबरी में. देखा जाए तो असम में अभी मुसलमान पर जुल्म और भी ज्यादा हो रहे हैं पुलिस सिर्फ डाउटफुल कहकर किसी भी मुस्लिम युवा को बांग्लादेशी बना देते हैं इस मामले पर हम जग में पहुंचे हैं इसीलिए उन युवाओं को हम बचा पाए हैं नहीं तो उनका क्या होता.0
0
Report
TET अनिवार्यता पर राजनीति की एंट्री, राहुल गांधी से शिक्षक संगठन मिले
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल TET अनिवार्यता मामले में अब सियासत की एंट्री TET अनिवार्यता को लेकर राहुल गांधी से मिले शिक्षक संगठन जॉइंट टीचर फ्रंट के सदस्य राहुल गांधी से मिले संगठन ने राहुल गांधी से की मांग TET अनिवार्यता का मुद्दा उठाएं शिक्षक संगठनों को राहुल गांधी ने दिया आश्वासन देशभर के 25 लाख शिक्षकों की लड़ाई लड़ूंगा0
0
Report
पटना में 1799 KYP केंद्र फिर से चालू कराने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग 1799 KYP सेंटर बंद को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर पूरे बिहार से पटना पहुंचे संचालक और छात्र बिहार में 1799 KYP सेंटर बंद होने के बाद इन्हें दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर बिहार के कोने-कोने से KYP केंद्र संचालक और छात्र पटना पहुंचे हैं छात्रों का कहना है कि सेंटर बंद होने की वजह से उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ रहा है KYP केंद्र संचालक और छात्र नियोजन भवन से निकलकर BJP कार्यालय का घेराव कर रहे हैं आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि बंद पड़े KYP सेंटरों को जल्द से जल्द दोबारा शुरू किया जाए और छात्रों का नामांकन शुरू कराया जाए प्रदर्शनकारियों के बैनर पर लिखा है जब तक नामांकन शुरू नहीं, तब तक धरना खत्म नहीं होगा साथ ही उनकी मांग है कौशल विकास हमारा अधिकार है, बंद केंद्र खोलो सरकार और युवाओं का भविष्य बचाना है, KYP सेंटर पुनः चालू कराना है BJP कार्यालय के घेराव को देखते हुए सुबह से ही पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्र संचालक और छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने लखनऊ में मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन और घेराव
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया, अभ्यर्थियों ने सीधे तौर पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर दिया, जिससे मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का यह उग्र रूप देखकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई। अभ्यर्थियों की मुख्य मांगों में दिव्यांग अभ्यर्थियों को उचित न्याय दिलाना और ओबीसी (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत अंकों के आधार पर पास करने का नियम लागू करना शामिल है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी इन जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। इसी के चलते उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है।0
0
Report
ट्रॉनिका सिटी में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर गोलियां, इलाके में दहशत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर कई राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना राम पार्क इलाके में सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे इलाइचीपुर रोड की है। कौशिक हार्डवेयर बिल्डिंग मटेरियल के सामने स्थित ऑफिस में विवाद के दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने ऑफिस को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं। कई गोलियां ऑफिस के शटर में लगी हैं। घटना के बाद मौके पर खून के निशान भी मिले हैं। गोलीबारी में भजनपुरा निवासी 26 वर्षीय तरुण घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसीपी अमरदीप मौर्य ने तरुण के साले आकाश और विकास ने फायरिंग की है। बहन को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा था। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा。0
0
Report
ईडी की दुर्ग छापेमारी: केके चंद्राकर और कमलेश राजपूत के ठिकानों पर छापे
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने दुर्ग जिले में दो ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है जिसमें से एक के के चंद्राकर उर्फ के के चंद्रवंशी है जो कि भिलाई 3 में ही रहते है तो वही केके चंद्राकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पीए रहे हैं उनके यहां सुबह 7:10 पर ईडी की एक टीम पहुची जिसमें तीन गाड़ियों में सवार होकर 8 से ज्यादा अधिकारी के के चंद्राकर के घर पहुंचे जहां उनसे पूछताछ करते हुए कई अहम दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं तो वही बताया जा रहा है कि केके किचंद्राकर से ईडी की टीम कोल स्कैम शराब घोटाले और सीजीपीएससी स्कैम के बारे में पूछताछ कर रही है वही उनके भिलाई तीन स्थित निवास में सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है तो वहीं दूसरी छापे मार करवाई दुर्ग के ही कमलेश सिंह राजपूत के यहां भी ईडी की टीम ने छापे मार कार्रवाई की जिसमें कमलेश सिंह राजपूत के घर दो गाड़ियों में सवार होगा 6 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे है जो लगातार कमलेश सिंह राजपूत से पूछताछ कर रहे हैं आपको बता दे की कमलेश सिंह राजपूत पटवारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी होने के साथ-साथ पूर्व में पटवारी भी रहे हैं फिलहाल दोनों ही स्थान पर ईडी की छापे मार कार्रवाई जारी है.0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान बदहाल खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। जिस मैदान से जिले के खिलाड़ियों के भविष्य की उड़ान भरनी चाहिए, वही आज बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। जिले के एकमात्र प्रमुख राजा फतेह सिंह खेल मैदान की हालत इन दिनों बेहद खराब है। मैदान में खिलाड़ियों के लिए न तो चेंजिंग रूम की सुविधा है और न ही पर्याप्त वॉशरूम। ऐसे में अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शारीरिक तैयारी कर रहे युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैदान की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। फुटबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए ये गड्ढे किसी खतरे से कम नहीं हैं। दौड़ और अभ्यास के दौरान खिलाड़ी कई बार असंतुलित होकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं पुलिस, सेना और अन्य सरकारी सेवाओं की शारीरिक परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी मैदान की खराब सतह बड़ी परेशानी बनी हुई है। मैदान या चारागाह? बरसात के दिनों में स्थिति और बदतर हो जाती है। मैदान में पानी और कीचड़ के बीच मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। कई हिस्से ऐसे नजर आते हैं, मानो खेल मैदान नहीं बल्कि मवेशियों का चारागाह हो। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त जगह तक नहीं मिल पाती। इतना ही नहीं, मैदान में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जगह-जगह शराब की खाली बोतलें और कचरा पड़ा दिखाई देता है। शाम के समय मैदान का माहौल खिलाड़ियों के लिए असहज हो जाता है। स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि खेल मैदान किसी भी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव प्रतिभाओं के रास्ते में बाधा बन रहा है। खिलाड़ियों ने नगर पालिका प्रशासन से मैदान का समतलीकरण, गड्ढों की मरम्मत, साफ-सफाई, वॉशरूम, चेंजिंग रूम और सुरक्षा की व्यवस्था कराने की मांग की है। अब सवाल यह है कि जिस मैदान में जिले के खिलाड़ी अपने भविष्य की तैयारी करते हैं, उसे आखिर कब तक बदहाली के भरोसे छोड़ा जाएगा?0
0
Report
मुरैना जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक का मानवीय चेहरा, दिव्यांग महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई की मांग
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना- जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक का मानवीय चेहरा, जनसुनवाई में आई दो दिव्यांग महिलाओं को सुनने सीढ़ियां पर बैठे पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, दिव्यांग महिलाओं ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग,ऑफिस में बैठकर जनसुनवाई कर रहे थे पुलिस अधीक्षक, लेकिन जब दिव्यांग महिलाओं को देखा तो बाहर आकर सुनाने लगे महिलाओं की फरियाद...0
0
Report
उज्जैन: केड़ीगेट चौराहा पर मस्जिद तोड़ने की कार्रवाई, सिंहस्थ 2028 के तहत चौड़ीकरण जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के केड़ीगेट चौराहा पर बोहरा समाज की मस्जिद पर चला बुल्डोजर, कमरुबाग मस्जिद को तोड़ा जा रहा है, सिंहस्थ 2028 के तहत शहर के प्रमुख मार्ग व चौराहा चौड़ीकरण का कार्य जारी, चौड़ीकरण के तहत मन्दिर मस्जिद व दरगाह को हटाने का कार्य लगातार जारी, कार्यवाही में दो बुल्डोजर, नगर निगम व पुलिस प्रशासन का अमला तैनात0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री यादव का राहुल गांधी दौरे पर तंज, दिल्ली सरकार पर निशाना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का राहुल गांधी के दौरे पर कसा तंज लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कहां हम इंतजार कर रहे हैं राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत है आप अपनी अतीत को याद कीजिए दिल्ली में आपने सरकारे चलवाई माफी मांगने के लिए राज्य आपका इंतजार कर रहा है0
0
Report
कटिहार में CO सोनू भगत पर हमला, डीएम ने तीन सदस्यीय जांच गठित की
Katihar, Bihar:कटिहार वीडियो वायरल ब्रेकिंग -- सीओ की हुई कुटाई, डीएम ने दिया जांच का आदेश जी मीडिया इस वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता सीओ का पहली कुटाई सीजीपी छात्र आंदोलन में, अब अपने कर्मचारी ने ही की कुटाई सोनू भगत सीओ का तीसरा कार्यकाल है अंचलाधिकारी के रूप में दबी जवान से पैसे का लेनदेन और गलत काम करवाने की आरोप लगाने की बात की जा रही है, जी मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है सांसद तारिक अनवर ने कहा जिला प्रशासन इस पर अपनी जांच करें और हमारी भी कमेटी, इस पर जांच करेगी सीसीटीवी वीडियो वायरल, डीएम ने तीन सदस्यीय जांच की ओर घटना के बाद कार्यालय में बढ़ा तनाव कटिहार सदर अंचल कार्यालय में सीओ सोनू भगत को अंचल कर्मी संजय वर्मा ने उनके कार्यालय कक्ष में ही घुसकर पीट दिया । मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है । घटना के बाद कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जांच का आदेश दिया है। इस मारपीट का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज में कार्यालय के अंदर सीओ और अंचलकर्मी प्रधान लिपिक संजय वर्मा के बीच विवाद व हाथापाई होता दिखाई दे रहा है। इसके बाद प्रधान पर भी प्रहार किया रहा है । घटना 30 अगस्त की है। घटना की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है कि सीओ सोनू भगत पहले से ही आंख की चोट से परेशान थे । ड्यूटी पर लौटने के कुछ वायरल सीसीटीवी फुटेज में दोनों के बीच कुछ देर तक विवाद होता नजर आ रहा है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह अपुष्ट है । मामला कार्यालय के कार्य या किसी आदेश या अन्य किसी विवाद से जुड़ा था, इसकी पुष्टि तीन सदस्य टीम की जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद सदर अंचल कार्यालय में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की बात सामने आई है। सरकारी कार्यालय के अंदर अधिकारी और कर्मी के बीच विवाद तथा कथित मारपीट ने कार्यालयी अनुशासन और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच टीम पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करेगी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ संबंधित अधिकारी और कर्मियों के बयान भी लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी । वहीं कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस तरह की घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा कि जिला प्रशासन से इसकी जांच जल्दी करवाने का आग्रह करेंगे और हमारी भी कमेटी इस तरह की जांच को परिणाम देगा और जो भी दूध का दूध होगा उसे स्पष्ट करेगा ।0
0
Report
BSF जवान पुल से गिरकर मौत, रेलिंग नहीं होने से बड़ा हादसा
Fazilka, Punjab:गांव नूरशाह के पास ड्रेन के ब्रिज पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे BSF के एक जवान की पुल से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब जवान एक वाहन को रोककर उसकी चेकिंग कर रहा था। ब्रिज की एक तरफ रेलिंग न होने के कारण जवान अचानक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद BSF के साथी जवान उसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गांव निवासी जगीर सिंह ने बताया कि गांव के पास ड्रेन के ऊपर बने ब्रिज की एक तरफ लंबे समय से रेलिंग नहीं है। इस कारण यहां हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और सरकार से ब्रिज पर रेलिंग लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जगीर सिंह के मुताबिक, BSF के जवान ब्रिज पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन को रोककर चेकिंग करते समय BSF का जवान रेलिंग न होने के कारण पुल से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि अब वे एकजुट होकर प्रशासन और विधायक से मुलाकात करेंगे और ब्रिज की मरम्मत करवाने तथा रेलिंग लगाने की मांग रखेंगे, ताकि भविष्य में इस तरह का हादसा दोबारा न हो। मोगा का रहने वाला था मृतक जवान मृतक BSF जवान की पहचान लक्खा सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह BSF की 19वीं बटालियन में ASI के पद पर तैनात था। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीक ने बताया कि बीती रात BSF के जवान एक व्यक्ति का शव अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस को भी मामले की सूचना दी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
