icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कैथल में बारिश ने जलभराव: प्रशासन की तैयारी सवालों के घेरे में

Kaithal, Haryana:कैथल में सुबह की बारिश ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, शहर में जलभराव से लोग परेशान कैथल में बीते दिन से ही मौसम सुहावना बना हुआ था और बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस बारिश ने नगरपालिका की तैयारियों की पोल भी खोलकर रख दी. सुबह करीब 5 बजे हुई थोड़ी देर की बारिश के बावजूद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर तो दुकानों में भी पानी घुसना शुरू हो गया, जिससे व्यापारियों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर परिषद द्वारा बारिश से पहले नालों की सफाई करवा दी जाती, तो पानी की निकासी आसानी से हो सकती थी और इस समस्या से बचा जा सकता था। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। लोगों का यह भी कहना है कि अगर बारिश ज्यादा देर तक जारी रहती, तो शहर के हालात और भी बदतर हो सकते थे। ऐसे में नगर परिषद को चाहिए कि मानसून को देखते हुए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
0
0
Report

एथेनॉल के नाम पर सरकारी चावल घोटाला: 540 क्विंटल जब्त, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन कमेटी गठित

Mathura, Uttar Pradesh:एथेनॉल के नाम पर सरकारी चावल का महाघोटाला, छाता में 540 क्विंटल चावल जब्त; हरियाणा भेजने की थी तैयारी मथुरा। प्रशासन, पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने एथेनॉल बनाने के नाम पर सरकारी राशन की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। टीम ने छापेमारी कर चावल से भरे दो बड़े ट्रकों को कब्जे में लिया है, जिनमें करीब 540 क्विंटल सरकारी चावल लोड था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एथेनॉल बनाने के लिए सरकार से रियायती दरों सब्सिडी पर खरीदे गए इस चावल को गुपचुप तरीके से दूसरे राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए भेजा जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एक स्पेशल इंक्वायरी कमेटी का गठन कर दिया है।
0
0
Report

रायगढ़ लूट: 24 घंटे में दो आरोपियों की गिरफ्तारी, ₹700 बरामद

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ के ढिमरापुर रोड पर राहगीर से ₹15,200 की लूट की वारदात का कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, ह्यूमन इंटेलिजेंस और पहचान परेड के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से ₹700 बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, ढिमरापुर निवासी त्रिनाथ सामल 29 जून की देर रात रायपुर से लौटने के बाद अपने कमरे की ओर जा रहे थे। रात करीब 12:30 बजे आदित्य मोटर्स के पास दो युवकों ने उन्हें रोककर रुपये मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जेब में रखे ₹15,200 लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और स्थानीय स्तर पर सूचना जुटाई। इसके आधार पर पुलिस ने रामभाठा क्षेत्र के नीरज टोप्पो (19) और शैलेष मिंज (22) को हिरासत में लिया। पहचान परेड में पीड़ित ने दोनों की पहचान की, जिसके बाद पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि लूट के बाद दोनों आरोपी झारसुगुड़ा घूमने चले गए थे और लूटी गई अधिकांश रकम खर्च कर चुके थे। दोनों आरोपी पहले से भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। इनमें से एक आरोपी घटना से महज तीन दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में गर्ल्स हॉस्टल की छत गिरी: आठ छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

Damoh, Madhya Pradesh:गर्ल्स हॉस्टल की छत गिरी, आठ छात्राएं घायल दो की हालत गंभीर..एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां सिस्टम की लापरवाही की वजह से स्कूली छात्राओं की जिंदगी आफत में आ गई और आठ छात्राओं को चोट आई है जिनमें दो की स्थिति गभीर बनी हुई है। ये हादसा गर्ल्स हॉस्टल की छत गिरने की वजह से हुआ है। मामला दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक के राजाबंदी में बालिका छात्रावास का है यहां बीती देर शाम हॉस्टल में रहने वाली स्कूली छात्राएं कमरों में पढ़ाई कर रही थी कि अचानक कमरे की छत गिरी और उसका मटेरियल छात्राओं के ऊपर गिरा और आठ छात्राएं घायल हुई, छत गिरने से हॉस्टल में अफरातफरी मच गई और जब बच्चियों की आवाजें हॉस्टल के आसपास रह रहे लोगों ने सुनी तो वो मदद के लिए आगे आए और कमरे में पहुंचकर बच्चियों को रेस्क्यू किया ,पुलिस को सूचना दी गई और कुछ छात्राओं को निजी वाहनों तो कुछ को पुलिस वाहन और एंबुलेंस के जरिये पटेरा के सिविल अस्पताल भेजा गया यहां घायलों को इलाज दिया गया तो देर रात दो गंभीर छात्राओं को दमोह रेफर किया गया है। हादसे की वजह हॉस्टल बिल्डिंग का जर्जर होना सामने आया है। इस सरकारी हॉस्टल की इमारत पिछले कई सालों से जर्जर है लेकिन प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। हास्टल में रह रही एक छात्रा के मुताबिक कुछ दिन पहले यहां बड़े अफसर आए थे और उनके सामने छात्राओं ने बिल्डिंग के कमजोर होने की शिकायत की थी लेकिन तब इस अफसर ने बच्चों से कहा कि इससे भी खराब बिल्डिंग जिले में है। इलाके के उप सरपंच ने इस हादसे के बाद हॉस्टल की हालत बताते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले भी इस हॉस्टल का एक हिस्सा जमीदोज हुआ था और इसके बारे में जिले का आला अधिकारियों को बताया गया था लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया,वहीं पंचायत ने बकायदा प्रस्ताव बनाकर शिक्षा विभाग को भेजा है और बार बार बताया है कि इमारत खराब हो चुकी है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और जो संभावना थी वो हुआ भी गनीमत रही कि उस वक्त कमरे में कम छात्राएं थीं और पूरा का पूरा छत नहीं गिरा नहीं तो हादसा बड़ा और गंभीर हो जाता। हादसे की खबर मिलते ही इलाके के आला अधिकारी यहां पहुंचे और उन्होंने हालात देखे। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी और तहसीलदार का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है और संबंधित एजेंसी को तलब किया जायेगा। वहीं जर्जर इमारत में हॉस्टल संचालन को लेकर भी जांच की जायेगी।बैट/ पीड़ित छात्राएं बाइट/ डॉ कुलदीप पटेल ( चिकित्सक सिविल अस्पताल पटेरा दमोह) -- टी शर्ट पहने -- बाइट/ दिलीप पटेल ( उप सरपंच राजाबंदी दमोह) -- भगवा गमछा डाले हुए -- बाइट/ मुकेश गुजरे ( विकास खंड शिक्षा अधिकारी पटेरा दमोह) -- सफेद शर्ट -- बाइट/ उमेश तिवारी ( तहसीलदार पटेरा दमोह) -- हरि शर्ट पहने --
0
0
Report
0
0
Report

CM विष्णु देव साय का जांजगीर-चांपा दौरा; बम्हनीडीह में शपथ ग्रहण समारोह होगा

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचेंगे जांजगीर-चांपा, नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, सुबह 10:30 बजे आईटीआई ग्राउंड, बम्हनीडीह में आयोजित होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता, कई मंत्री भी रहेंगे मौजूद, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी है
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव के सात केंद्रों पर टीईटी: CCTV और भारी सुरक्षा बल तैनात

Unnao, Uttar Pradesh:सात केन्द्रों पर 10416 अभ्यर्थी देंगे टीईटी। उन्नाव में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) शहर के सात केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। दो, जुलाई को दोनों पालियों में परीक्षा कराई जाएगी, जबकि चार जुलाई को केवल एक पाली में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा के लिए कड़ी निगरानी रखी गई है। सभी केन्द्रों पर CCTV की निगरानी के साथ सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे। दो और तीन जुलाई को सुबह 9.30 से 12.30 और दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक टीईटी कराई जाएगी, जबकि चार जुलाई को सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक एक पाली में परीक्षा होगी। डीएसएन पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए, डीएसएन कॉलेज ब्लाक बी, अटल बिहारी इंटर कॉलेज, श्याम कुमारी सेठ बाल निकुंल नेहरु बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. जीनाथजी दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज उन्नाव और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली परीक्षा में पहले दिन दोनों शिफ्टों में 4704 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे; दूसरे दिन पहली शिफ्ट में 2352, दूसरी शिफ्ट में 1680 और तीसरे दिन पहली पाली में 1680 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।
0
0
Report
Advertisement

एसबीआई ट्रस्ट-आउटसोर्सिंग घोटाला: गिनती कक्ष की सुरक्षा पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच चढ़ावे को लेकर समझौता हुआ था। इसमें दानपात्र की नकदी, सोना और चांदी की गणना के लिए विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तय किया गया था। एसओपी का उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना था。 इसी व्यवस्था में बड़ी सेंध आउटसोर्सिंग के जरिए लगी। समझौते की मूल भावना यह थी कि गिनती कक्ष में केवल ट्रस्ट और बैंक के अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। लेकिन करोड़ों की गणना के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत का हवाला देकर बैंक ने वाराणसी की निजी आउटसोर्सिंग एजेंसी की सेवाएं ले लीं। एजेंसी के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को गिनती कक्ष तक नियमित पहुंच मिली। सूत्रों का कहना है कि बाद में जिन पर चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप लगे, उन्हें भी इसी व्यवस्था का लाभ मिला। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या इतनी संवेदनशील प्रक्रिया में निजी कर्मचारियों को शामिल करने से पहले उनका सत्यापन किया गया था? यदि किया गया था? तो जिम्मेदारी किसकी थी?
0
0
Report

दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी, आज तेज बरसात और गरज-चमक

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना। हल्की हवाओं के साथ मध्यवर्ग की हो रही बरसात उम्मस भरी गर्मी से मिली राहत। दो दिन पहले 42 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर के चलते गर्मी से नहीं थी राहत। मौसम बदलाव के चलते आज तापमान में आई भारी गिरावट। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जुलाई तक राजधानी दिल्ली में मानसून देगा दस्तक लेकिन आज दिन निकलते ही तेज बरसात के साथ मानसून ने दी दस्तक। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 2 जुलाई को बारिश, तेज सतही हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर और शाम के समय बिजली चमकने, गरज-चमक, तेज हवाओं और वर्षा की स्थिति बन सकती है। 3 जुलाई को भी मौसम का यही सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
0
0
Report

मैनपुरी-करहल में स्कूल चलो अभियान रैली,खंड विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा ने किया शुभारंभ ।

Ajay KumarAjay KumarFollow14m ago
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी करहल में स्कूल चलो अभियान रैली,खंड विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा ने किया शुभारंभ । मैनपुरी के करहल में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों और बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा की अलख जगाई। खंड विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में शामिल शिक्षक और बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले। 'आधी रोटी खाएंगे,स्कूल पढ़ने जाएंगे'और 'हर बच्चे को पढ़ाना है,देश को आगे बढ़ाना है' जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। खंड विकास अधिकारी रुक्मणी सिंह ने कहा कि अभियान का मकसद शत-प्रतिशत नामांकन कराना है,कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद में मोहित हत्या: रोड जाम, परिजनों की फांसी मांग

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में मोहित नामक युवक की तेज धार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या के बाद परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया है। युवक की हत्या के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और रोड जाम होने के बाद लोगों को समझने में जुटी हुई है। वहीं युवक की हत्या के बाद परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि इनके बीच पहले से विवाद चल रहा था और कुछ दिनों पहले भी विवाद हुआ था। विवाद होने के बाद इनका आपस में फैसला हो गया था। लेकिन बर्थडे पार्टी करने के बहाने मोहित को बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई。
0
0
Report

भिवंडी-कल्याण-शहापूर में रातभर भारी बारिश, नदियाँ-नाले जलभराव से प्रभावित

Thane, Maharashtra:भिवंडी, कल्याण आणि शहापूर तालुक्यात पावसाची रात्रभर कोसळ धार! नद्या, नाले वाहु लागले आहेत. सखल भागात पाणी साचलंय. बळीराजा सुखावला असला तरी रात्री वाहनचालकांना दृश्यमानता कमी झाल्याने अडचणींचा सामना करावा लागला. गेल्या रात्रीपासून भिवंडी, कल्याण आणि शहापूर तालुक्यात मुसळधार पाऊस सुरू आहे. नद्या-नाले वाहू लागली आहेत, शेतात पाणीच पाणी झालंय. सखल भागातील रस्त्यांवर पाणी साचल्याने काही ठिकाणी वाहतूक मंदावली आहे. रात्रीच्या वेळी जोरदार पावसामुळे दृश्यमानता कमी झाली होती, त्यामुळे वाहनचालकांना प्रचंड अडचणींचा सामना करावा लागला. रात्रभर झालेल्या पावसामुळे शेतं भरली आहेत. याचा भात पेरणी व लावणीला चांगला फायदा होईल. पाणी मुबलक झालंय त्यामुळे शेतीच्या कामाला वेग येणार. गेल्या वर्षी सारखा पाऊस नसल्याची चिंता होती, पण आता बळीराजा सुखावलाय. दरम्यान, या पावसामुळे पेरणी आणि भात लावणीच्या कामाला गती मिळाली आहे. शेतकरी वर्गात समाधानाचं वातावरण आहे. हवामान खात्याने आजही पावसाचा अंदाज वर्तवलाय. वाहनचालकांनी खबरदारी घ्यावी. बळीराजासाठी हा पाउस वरदान ठरला आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top