कैदराबाद में गड्ढों से छुटकारा, सड़क बनने पर गांव में खुशी
Keshau Nagar Grint, Uttar Pradesh:कैदराबाद गांव में वर्षों से गड्ढों में तब्दील सड़क आखिरकार बन गई है जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। गांव वालों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण आपात स्थिति में कोई गाड़ी गांव में नहीं आ पाती थी जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती थी। नई सड़क बनने से अब आवागमन सुगम हो गया है और लोगों को राहत मिली है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
