271003
रविचंद्र त्रिपाठी ने करनैलगंज में अधिवक्ताओं से मुलाकात की
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी जो सात बार अध्यक्ष रह चुके हैं, ने तहसील करनैलगंज में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर बातचीत की और उन्हें हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने आगामी अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन मांगा, ताकि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान पूरी तरह से कर सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाटन में नकली सोने की पत्तियां देकर ज्वेलर्स से 19.32 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने पाटन के लक्ष्मी ज्वेलर्स से नकली सोने की पत्तियां देकर 19.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले राजस्थान के अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों (दो महिलाओं सहित) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले असली सोना गिरवी रखकर व्यापारी का विश्वास जीता, फिर नकली सोना थमाकर नकदी व जेवरात ठग लिए। बालोद के अर्जुन्दा में दोबारा ठगी के प्रयास और नागपुर आरपीएफ के सहयोग से पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। आरोपियों से 23 नकली पत्तियां, बाइक व औजार बरामद किए गए हैं।0
0
Report
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस त्योहारों के लिए प्रमुख बाजारों में जाम रोकने की ड्राइव शुरू
New Delhi, Delhi:आने वाले त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है ऐसे में दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित हो सके इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सेंट्रल रेंज के द्वारा स्पेशल ड्राइव आज से शुरू की गई है इस ड्राइव का मकसद जाम की समस्या से लोगों को दिक्कत ना हो लोग जाम में ना फंसे और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके सेंट्रल रेंज के अधीन अधिकतर ऐसे इलाके हैं जहां बड़ी-बड़ी होलसेल मार्केट है जिसमें करोल बाग चांदनी चौक सदर बाजार वहां पर हमेशा देखने को मिलता है कि त्योहारों के समय काफी ट्रैफिक जाम रहता है और लोगों का भी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है ताकि जहां पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या हो उसको दूर किया जा सके और लोग आराम से इन मार्केट में आकर खरीदारी करें बाकायदा इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एक प्लान भी तैयार किया जा रहा है जिसको आने वाले दिनों में इंप्लीमेंट किया जाएगा ताकि दिल्ली की सड़कों पर लोगों को जाम से निजात मिल सके दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हम लगातार यह कोशिश कर रहे हैं यह आने वाले त्योहार सीजन को देखते हुए प्रमुख बजार और प्रमुख रोड़ों पर जाम ना हो इसलिए हमने यह ड्राइव शुरू की है टीटी के रमेश डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल रेंज0
0
Report
केशव मौर्य ने राज्यसभा चुनाव पर बीजेपी रणनीति स्पष्ट की, अखिलेश के 403 सीटों पर पलटवार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अपने गृह जनपद कौशांबी पहुंचे। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों को लेकर उन्होंने बड़ा सियासी संदेश दिया। वहीं अखिलेश यादव के 403 सीटों वाले बयान पर भी केशव ने करारा पलटवार किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति साफ की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, जिसमें तीन सामान्य वर्ग, तीन पिछड़े वर्ग और दो अनुसूचित जाति से हैं। केशव ने बीजेपी को अगड़े, पिछड़े और अनुसूचित जाति की त्रिवेणी बताते हुए कहा कि सपा की तरफ से तीसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया, इसलिए बीजेपी ने भी नौवां प्रत्याशी नहीं उतारा। अखिलेश यादव के निगाह तीन पर नहीं, 403 सीटों पर है वाले बयान पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव की निगाह 403 सीटों पर थी, लेकिन उनकी पार्टी 111 सीटों पर जाकर रुक गई। सियासी बयानबाजी के बीच केशव प्रसाद मौर्य अपने पैतृक आवास भी पहुंचे। यहां उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और इसके बाद हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा: हसनपुर के स्कूल की रसोई में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
Baghpat, Uttar Pradesh:अमरोहा के हसनपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया...जब कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल की रसोई में अचानक आग की लपटें उठने लगीं... हादसे के बाद अब आग लगने की वजह और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं..0
0
Report
पलवल: बिल्डिंग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते पकड़े गए, 50 हजार की मांग
Palwal, Haryana:पलवल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की पलवल यूनिट ने नगर परिषद पलवल में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल तेवतिया को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता के मकान को गिराने की कार्रवाई न करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पहले ही 25 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद SV&ACB पलवल यूनिट ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। 6 अक्टूबर को आरोपी को शेष 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर राजकुमार, इंचार्ज SV&ACB यूनिट पलवल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान गजटेड ऑफिसर डॉ. महेंद्र सिंह स्वतंत्र गवाह के तौर पर मौजूद रहे। मामले में FIR नंबर 23, दिनांक 6 अक्टूबर 2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत SV&ACB थाना फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है.0
0
Report
त्योहारी सीजन में दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक ड्राइव आज से, जाम पर नियंत्रण
New Delhi, Delhi:आने वाले त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है ऐसे में दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित हो सके इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सेंट्रल रेंज के द्वारा स्पेशल ड्राइव आज से शुरू की गई है इस ड्राइव का मकसद जाम की समस्या से लोगों को दिक्कत ना हो लोग जाम में ना फंसे और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके सेंट्रल रेंज के अधीन अधिकतर ऐसे इलाके हैं जहां बड़ी-बड़ी होलसेल मार्केट है जिसमें करोल बाग चांदनी चौक सदर बाजार वहां पर हमेशा देखने को मिलता है कि त्योहारों के समय काफी ट्रैफिक जाम रहता है और लोगों का भी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है ताकि जहां पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या हो उसको दूर किया जा सके और लोग आराम से इन मार्केट में आकर खरीदारी करें बाकायदा इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एक प्लान भी तैयार किया गया है जिसको आने वाले दिनों में इंप्लीमेंट किया जाएगा ताकि दिल्ली की सड़कों पर लोगों को जाम से निजात मिल सके दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हम लगातार यह कोशिश कर रहे हैं यह आने वाले त्योहार सीजन को देखते हुए प्रमुख बजार और प्रमुख रोड़ों पर जाम ना हो इसलिए हमने यह ड्राइव शुरू की है टीटी के रमेश डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल रेंज0
0
Report
Advertisement
नोएडा: 7 अक्टूबर से किसान अस्तित्व बचाओ आंदोलन, प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में 7 अक्टूबर से किसानों का अनिश्चितकालीन आंदोलन, प्राधिकरण भवन पर होगा प्रदर्शन नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच ने किसानों की वर्षों से लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया है। रविवार को संगठन के केंद्रीय कार्यालय शाहपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 अक्टूबर से सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन पर अनिश्चितकालीन ‘किसान अस्तित्व बचाओ आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि नोएडा और आसपास के गांवों के किसानों की समस्याएं लंबे समय से शासन और प्राधिकरण स्तर पर लंबित हैं। किसानों की मांगों के समाधान के लिए सरकार ने हाई पावर कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने अपनी सिफारिशों में माना था कि किसानों के प्लॉटों को केवल अतिक्रमण के नाम पर रोका नहीं जाना चाहिए और किसानों की आबादी से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाना चाहिए। विमल त्यागी ने कहा कि हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को करीब चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे किसानों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर किसानों की जायज मांगों पर लंबे समय तक निर्णय नहीं होना उनके साथ अन्याय है। अब किसान अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का निर्णय भी लिया गया है。 किसानों की प्रमुख मांगें किसानों की संपूर्ण आबादी का निस्तारण। मूल पांच प्रतिशत के प्लॉट दिए जाएं। 1976 से 1997 के बीच के किसान कोटा प्लॉट दिए जाएं। किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिए जाएं। गांव की नक्शा नीति का विरोध। धारा-10 के नोटिसों पर रोक। आबादी और प्लॉट से जुड़े मामलों का स्थायी समाधान।0
0
Report
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष चयन की चर्चा तेज
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा फिर से राजनीतिक हल्के में तेज हो गई है. मौजूदा वक्त में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज हैं और करीब साढ़े तीन साल का उनका कार्यकाल हो चुका है. इस बीच प्रदेश प्रभारी आदिवासी समाज के ही नेता सुखदेव भगत के बनाये जाने के बाद से संगठन में प्रदेश अध्यक्ष स्तर पर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए कांग्रेस हाईकमान आने वाले वक्त में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करेगा. यूं तो कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की दौर में उमेश पटेल, ताम्रध्वज साहू, शिव डहेरिया, लखेश्वर बघेल जैसे नाम चर्चा में हैं. लेकिन सबसे मजबूत दावेदार पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषक इसके पीछे की मुख्य वजह नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का ओबीसी और प्रदेश प्रभारी के आदिवासी वर्ग से आने को बता रहे हैं. उनका मानना है कि ऐसे में सामान्य वर्ग से टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जातीय संतुलन साधा जा सकता है. हालांकि राजीनीतिक विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के सामने सभी खेमों को जोड़कर चलने की बड़ी चुनौती होगी. वहीं इस मसले पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं0
0
Report
अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार मुरैना के अंबाह में अवैध हथियारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई。 अंबाह थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर की अवैध देसी कट्टा, दो जिंदा राउंड और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं。 पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया。 पुलिस की यह कार्रवाई अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में हत्या का खुलासा, मधुबन बापूधाम पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रोड भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रोड बरामद की है, जिसे पुलिस ने आलाकत्ल के तौर पर कब्जे में लिया है। बाइट: अभय राजेन्द्र डागा, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर।0
0
Report
गाजियाबाद के नेहरू युवा केंद्र में खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नेहरू युवा केंद्र में दो दिवसीय बालक बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच में हुआ खेल प्रतियोगिता का समापन। प्रतियोगिता में 12 साल से लेकर 19 साल तक के छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना दमखम0
0
Report
खंडवा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, 61 बाइक बरामद, कीमत ~30 लाख
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो लोगो को पकड़ा । पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 61 बाइक बरामद की है। बरामद बाइक की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरोह का एक आरोपी महज तीन मिनट में किसी भी दोपहिया वाहन का लॉक तोड़ने में माहिर था। इस गिरोह ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों से बाइक चोरी की थी और अलग अलग जगह जंगल में छुपाकर रखी थी। खंडवा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। खंडवा में पिछले महीने लगातार हुई बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस ने अपना नेटवर्क बिछाया। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम ने कई दिनों तक ऑपरेशन चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों लंबे समय से वाहन चोरी के कारोबार में सक्रिय थे। आरोपियों की पहचान विशाल राठौड़, निवासी भीकनगांव और बबलू बारेला, निवासी बड़वानी के रूप में हुई। মালूमात: पुलिस की पूछताछ कार्रवाई में कुल 61 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें खंडवा के अलावा खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, देवास और महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से चोरी की गई बाइक शामिल हैं। गिरोह का नेटवर्क मध्यप्रदेश से लेकर महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों तक फैला था। आरोपी विशाल राठौड़ के खिलाफ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में 10 अपराध दर्ज हैं, जबकि उसके साथी बबलू बारेला के खिलाफ 2 मामले दर्ज पाए गए। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि वाहन चोरी की और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
NH 39 की दुर्दशा: पन्ना से गुजरने वाले मार्ग पर जाम, लाखों राहगीर त्रस्त
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना से गुजरने वाले NH 39 की दुर्दशा है लाखों राहगीर परेशान , रोज़ जाम की झाम0
0
Report
सोयाबीन खरीदी बंद से किसानों ने मंडी गेट बंद कर जाम लगा दिया
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को व्यापारियों द्वारा सोयाबीन की खरीदी बंद किए जाने से नाराज किसानों ने मंडी का गेट बंद कर दिया और शहरी हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। विधायक अरुण भीमावद मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। विधायक ने कहा जो व्यापारी किसान को भुगतान नहीं कर पा रहे, उनके लायसेंस निरस्त किए जाएं। किसानों का आरोप है कि वे किराए के वाहनों से सोयाबीन की उपज बेचने मंडी पहुंचे थे, लेकिन दोपहर बाद व्यापारियों ने खरीदी बंद कर दी। इससे उन्हें उपज वापस ले जाने या रुकने की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने इसे अपने साथ अन्याय बताते हुए खरीदी तत्काल शुरू कराने की मांग की। व्यापारियों ने खरीदी के लिए राशि न होने पर तौल बंद करवा दिया। सूचना मिलने पर विधायक अरुण भीमावद मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने व्यापारियों से कहा कि मंडी में आई उपज की खरीदी करना ही पड़ेगी और इसके लिए वे राशि की व्यवस्था करें।0
0
Report
कटनी में इंस्टाग्राम धोखाधड़ी: चार लाख डॉलर के लालच से 1.6 लाख की चोरी
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - चार लाख डॉलर का लालच, किस्तों में 1 लाख 60 हजार की ठगी का आरोप कटनी में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक ग्रामीण महिला को चार लाख रुपये कीमत के अमेरिकी डॉलर मिलने का झांसा देकर कथित तौर पर 1 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए गए। इंस्टाग्राम के जरिए महिला से संपर्क किया गया और डॉलर की रकम उसके खाते में ट्रांसफर करने के नाम पर पहले 10 हजार रुपये मांगे गए। इसके बाद कभी लीगल प्रोसेस, कभी कन्वर्जन तो कभी टैक्स और बड़े अधिकारी के खर्च के नाम पर महिला से बार-बार पैसे जमा करवाए गए। पीड़िता का आरोप है कि ठगों के झांसे में फंसकर उसने कर्ज लिया, रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए और गहने तक गिरवी रख दिए। पीड़ित महिला ममता बाई कोल के मुताबिक करीब 22-23 दिन पहले इंस्टाग्राम के जरिए राजपूत फाज नाम के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। महिला को बताया गया कि उसके नाम करीब चार लाख रुपये कीमत के अमेरिकी डॉलर या मनी लकी ड्रॉ की रकम आई है। दावा किया गया कि कुछ जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह रकम उसके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। महिला का आरोप है कि प्रोसेसिंग के नाम पर उससे पहले 10 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। उसने पेटीएम और यूपीआई के जरिए कथित तौर पर अमन खत्री के स्कैनर पर 10 हजार रुपये भेज दिए। 24 घंटे बाद भी खाते में रकम नहीं आई तो दोबारा संपर्क किया गया और 22 हजार रुपये और जमा कराने को कहा गया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद कन्वर्जन के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे गए। रकम की व्यवस्था करने के लिए उसने बैंक से लोन लिया और पैसे भेज दिए। इसके बाद 38 हजार, 45 हजार और फिर 30 हजार रुपये अलग-अलग स्कैनर और खातों में भेजने का आरोप है। महिला का कहना है कि हर बार रकम जमा कराने के बाद उसे डॉलर की राशि मिलने का भरोसा दिया जाता रहा।पीड़िता का आरोप है कि लगातार पैसे की मांग होने पर उसने रिश्तेदारों से उधार लिया और अपने गहने तक गिरवी रख दिए। इसके बावजूद उसके खाते में चार लाख डॉलर की कथित रकम नहीं पहुंची। आरोप है कि ठगों ने नई-नई फीस और बड़े अधिकारी के खर्च के नाम पर उससे लगातार और पैसे मांगे। ममता बाई के मुताबिक जब उसने बार-बार पैसे मांगने पर सवाल किया तो उसे कथित तौर पर धमकाया गया कि अगर रकम नहीं भेजी तो पहले जमा किए गए पैसे लैप्स हो जाएंगे और उसके खिलाफ कोर्ट-कचहरी या इनकम टैक्स की कार्रवाई हो सकती है। पीड़िता का कहना है कि डर और लालच के चलते वह लगातार रकम जमा करती चली गई और करीब 1 लाख 60 हजार रुपये गंवा बैठी।मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कटनी एडिशनल एसपी कमल मौर्य के मुताबिक साइबर टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जिन-जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उन्हें होल्ड कराने की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
