271401
चांदपुर में युनीक एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया हुनर
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर क्षेत्र के चांदपुर स्थित युनीक एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने गोलगप्पे, भेलपुरी, समोसे, पकोड़े, और काफी जैसे फूड स्टाल लगाए। बालिकाओं ने सुंदर और आकर्षक रंगोली तैयार की, जिसे शिक्षकों और अतिथियों ने सराहा। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 5, 6, 7 और 8 के छात्रों में कक्षा 5 की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 9 और 11 की छात्राएं कक्षा 9 से 12 समूह में संयुक्त रूप से प्रथम रहीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एटा बिग ब्रेकिंग एटा पुलिस वैन और मैक्स पिक अप की जोरदार भिड़ंत
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग एटा पुलिस वैन और मैक्स पिक अप की जोरदार भिड़ंत डायल 112 पी आर बी वैन 5588 पर तैनात तीन पुलिस कर्मी हुए घायल सूचना पर जा रही थी 112 पीआरबी, टक्कर होने के बाद मैक्स चालक मौके से हुआ फरार, सूचना पर पहुंची सकीट पुलिस ने तीनों घायल जवानों को कराया जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी, एटा - थाना सकीट क्षेत्र के चपराई मार्ग का है पूरा मामला, रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबइल -63983203750
0
Report
28 वर्षों के बाद रिटायर फारूक मोहम्मद का सिरियारी गांव में धूमधाम से स्वागत
Pali, Rajasthan:28 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद सिरियारी पहुंचे सैनिक फारूक मोहम्मद, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत भारतीय सेना के इंटेलिजेंस कॉर्प्स में 28 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सिरियारी निवासी सैनिक फारूक मोहम्मद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव पहुंचे। उनके गांव आगमन पर ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर तथा पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। सिरियारी गांव के बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने फारूक मोहम्मद का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद पूरे गांव में जुलूस निकाला गया।0
0
Report
तेंदुए के बाद अब बाघ ने ग्रामीण की मौत, शहडोल में दहशत
Shahdol, Madhya Pradesh:तेंदुए के बाद अब बाघ का आतंक, बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत, इलाके में दहशत! शहडोल - जिले में वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए के हमले में किशोरी की मौत के बाद अब बाघ ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया शहडोल जिले के पनपथा बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत。 मृतक की पहचान राजेंद्र प्रसाद यादव (55 वर्ष) के रूप में हुई。 मृतक राजेंद्र यादव, पिता शिवशंकर यादव, निवासी ग्राम छतवा, थाना पपौंध, तहसील ब्यौहारी。 बताया जा रहा है कि बाघ ने ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया。 हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है。 पिछले कई दिनों से बाघ रिहायशी इलाकों में विचरण कर रहा था। बाघ अब तक कई मवेशियों को भी अपना शिकार बना चुका था。 ग्रामीणों द्वारा लगातार बाघ की मौजूदगी को लेकर चिंता जताई जा रही थी。 इसके बावजूद अब बाघ के हमले में एक इंसान की जान चली गई。 घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है。 वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है。 बाइट01-मृतक का परिजन बाइट02-एसडीओ फॉरेस्ट0
0
Report
Advertisement
दीपोत्सव पर खंडवा पुलिस ने 102 गुम हुए मोबाइल लौटाकर लोगों की खुशियाँ लौटाईं
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने दीपोत्सव के मौके आज गुम हुए 102 मोबाइल उनके मूलधारकों को लौटाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटाई। पुलिस ने ऑपरेशन सहयोग के तहत करीब 22 लाख रुपए कीमत के यह मोबाइल ढूंढ निकाले और उनके मूलधारकों को लौटाए है। खंडवा के पुलिस कंट्रोल रूम में आज बड़ी संख्या में लोग अपने मोबाइल फोन लेने पहुचे। दरअसल, अलग-अलग थाना क्षेत्र के इन लोगों को पुलिस ने फोन लगाकर एकत्रित किया था। यहां खंडवा पुलिस ने करीब 22 लाख रुपए कीमत के 102 फोन उनके मूलधारकों को लौटाए। एएसपी आदित्य सिंघारिया ने कहा कि यह मोबाइल प्रदेश के अन्य जिलों सहित देश के अन्य राज्यों से रिकवर किए गए है। ऑपरेशन सहयोग के तहत लोगों के फोन उन्हें दिए लौटाए है। खंडवा पुलिस ने अभी तक अभियान के चलते करीब एक करोड़ राशि के 600 मोबाइल फोन रिकवर कर लौटाए है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर मोबाइल गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो संचार साथी एप या अपने निकटतम पुलिस थाना में पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की खुशी लोगों के चेहरे पर देखने को मिली। लोगों ने कहा कि हमने उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन, आज जब यह मोबाइल हाथ में आया है तो खुशी हुई है। लोगों ने कहा कि मोबाइल में कई महत्वपूर्ण नंबर और डाटा होता है। ऐसे में मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर मन में डर बना रहता है। लेकिन, पुलिस ने मोबाइल लौटाया तो बड़ी खुशी हुई है।0
0
Report
शाजापुर रोजगार मेले में 254 आवेदक, 102 युवाओं का चयन
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शाजापुर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन शासकीय महाविद्यालय में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई, जिला उद्योग केंद्र एवं मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 254 आवेदकों ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिए। इनमें से 102 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए प्रारंभिक चयन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों वर्धमान फैब्रिक्स बुदनी, एमकेसी आयशर देवास, पुखराज हेल्थ केयर भोपाल, पुष्कल एग्रो भोपाल, भारतीय जीवन बीमा निगम शाजापुर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शाजापुर और एचडीएफसी सहित अन्य नियोजकों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और कार्यक्षमता के आधार पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। वहीं आवेदकों ने विभिन्न कंपनियों के काउंटर पर पहुंचकर रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। रोजगार मेले में केवल नौकरी के अवसर ही नहीं, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 22 हितग्राहियों को ऋण वितरण किया गया, जबकि मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 67 हितग्राहियों को ऋण वितरित कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। आरसेटी शाजापुर द्वारा 55 आवेदकों का स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेले में पहुंचे 52 आवेदकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों से संबंधित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। युवाओं को कॅरियर काउंसलिंग के माध्यम से मनोवैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। विशेषज्ञों ने युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के क्षेत्र चुनने की सलाह दी। महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों से जुड़ने, साक्षात्कार देने और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने का अवसर मिला। बाईट- मीनू गिडवाणी प्राचार्या0
0
Report
कटनी का हॉकी मैदान अभी भी ताला, खिलाड़ियों को मिल नहीं रहा अवसर
Katni, Madhya Pradesh:एंकर कटनी में करोड़ों रुपये की लागत से बना हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान खिलाड़ियों के लिए अब तक नहीं खुल सका है। करीब एक साल पहले बनकर तैयार हुए इस मैदान पर आज भी ताला लटका हुआ है। सवाल यह है कि आखिर खिलाड़ियों के लिए बनाए गए इस मैदान को अब तक शुरू क्यों नहीं किया गया? वहीं दूसरी ओर मैदान शराबियों और जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है। एस्ट्रोटर्फ को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन मैदान की सुरक्षा के लिए भी कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। वीओ – वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मैदान का ताला खोलने और खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देने की मांग की है। खिलाड़ीAshok Ahirwar का कहना है कि नए बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण और अभ्यास करने के लिए मैदान उपलब्ध होना चाहिए, लेकिन लंबे समय से मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। बाइट अशोक अहिरवार वरिष्ठ हॉकीखिलाड़ी वी ओ 2 वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने संबंधित विभाग से चर्चा कर नियमानुसार मैदान शुरू कराने की बात कही है। बाइट – अशोक विश्वकर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीओ3 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने भी हॉकी खिलाड़ियों और संबंधित विभाग से चर्चा कर मैदान को जल्द उपलब्ध कराने की बात कही है। बाइट – अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक, कटनी0
0
Report
Advertisement
पलवल के बाजारों में दीपावली की रौनक कम, ऑनलाइन खरीदारी ने धंधे धकेल दिए
Palwal, Haryana:दीपावली के त्योहार को लेकर पलवल के बाजारों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और व्यापारी ग्राहकों के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन इस बार बाजारों में पहले जैसी रौनक देखने को नहीं मिल रही है。 दरअसल, पलवल के मीनार गेट बाजार में व्यापारियों का कहना है कि दीपावली को लेकर लोगों में इस बार उत्साह कुछ कम नजर आ रहा है। खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही भी कम है। व्यापारियों के मुताबिक, ऑनलाइन शॉपিং की बढ़ती लोकप्रियता का असर भी स्थानीय बाजारों के कारोबार पर पड़ रहा है。 वहीं, बाजारों में जाम की समस्या के चलते भी ग्राहक खरीदारी के लिए आने से कतरा रहे हैं। इससे व्यापारियों में निराशा देखने को मिल रही है。 व्यापारियों ने पलवल के लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन शॉपिंग के बजाय स्थानीय बाजारों में पहुंचकर खरीदारी करें, ताकि छोटे और स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी बढ़ सके और दीपावली पर बाजारों की रौनक लौट सके।0
0
Report
रतनपुर के तालाब किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के रतनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर के मेला ग्राउंड स्थित तालाब के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद आसपास के लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। शव की हालत इतनी खराब है कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शव करीब एक सप्ताह पुराना हो सकता है। तालाब किनारे शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रतनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। मृतक कौन है, कहां का रहने वाला है और तालाब किनारे किन परिस्थितियों में पहुंचा, इन सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, साथ ही क्षेत्र में हाल के दिनों में लापता हुए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। करीब सप्ताहभर पुराने शव के मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हत्या और हादसे की आशंका के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शव की पहचान होने के बाद ही घटना की कड़ियां जुड़ सकेंगी। फिलहाल रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
दीपावली से पहले राजस्थान में सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा - राजस्थान स्टेट गैस की ओर से बैठक - एमडी विनय पाटनी ने दिए निर्देश - सभी सीएनजी स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर निर्देश - दिवाली पर विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश - टोल फ्री नंबर 18001806135 जारी एंकर राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के सीएनजी स्टेशनों पर दिवाली के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर समीक्षा की गई है। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने कोटा, नीमराणा, कूकस, ग्वालियर व श्योपुर में संचालित सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि पटाखे आदि ज्वलनशील उत्पाद चलाते समय गैस पाइपलाइन से दूरी बनाये रखने के साथ ही गैस रिसाव या इस तरह की अनहोनी घटना की स्थिति में तत्काल टोल फ्री नंबर 18001806135 पर सूचित करने का कष्ट करें। पाटनी ने गुरुवार को राजस्थान स्टेट गैस के अधिकारियों व कार्मिकों से दीपावली त्योहार पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएनजी स्टेशनों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुरक्षा मानकों के प्रति सचेत करने के लिए कहा। सीएनजी स्टेशनों आदि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और स्टेशनों पर कंप्रेसर जैसे क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने को कहा।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में महिला सरपंच ऊंटगाड़ी से पदभार ग्रहण, लोगों का उत्साह
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के बज्जू से खबर सरपंच पद पर जीत के बाद देखने को मिला अनोखा नजारा सरपंच पप्पू देवी भागीरथ तेतरवाल ऊंटगाड़ी पर सवार होकर पहुंचीं पंचायत कार्यालय अनोखे अंदाज में सरपंच ने किया पदभार ग्रहण ऊंटगाड़ी के साथ रैली के रूप में पहुंचे समर्थक, सरपंच की इस खास एंट्री को देखने के लिए उमड़ा लोगों का हुजूम भारी संख्या में ग्रामीण और समर्थक रैली के रूप में पहुंचे पंचायत कार्यालय हाल ही में बड़े अंतर से चुनाव जीतने के बाद आज सरपंच ने संभाली जिम्मेदारी महिला सरपंच की पारंपरिक वेशभूषा और अनोखे अंदाज ने खींचा लोगों का ध्यान पदभार ग्रहण के दौरान ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त उत्साह और सरपंच के प्रति जुड़ाव ऊंटगाड़ी, पारंपरिक पहनावा और लोगों की भारी मौजूदगी ने पूरे आयोजन को बनाया खास राजस्थानी संस्कृति और परंपरा की झलक के साथ सरपंच की अनोखी शुरुआत बनी चर्चा का विषय0
0
Report
गिरिडीह: धनवार यूको बैंक में हथियारबंद डकैती, स्टाफ-ग्राहक बंधक
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के राजधनवार में गुरुवार को भीषण डकैती की घटना हुई. धनवार बाजार स्थित यूको बैंक में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया. करीब 10 लाख रुपये नकद और तीन से चार करोड़ रुपये के जेवरात की डकैती होने की बात कही जा रही है. घटना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जांच-पड़ताल जारी है. पूरे इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर दी है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह बैंक धनवार थाना के ठीक सामने, थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बीच बाजार में स्थित है. इसके बावजूद अपराधियों ने बेखौफ होकर फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया हथियार के बल पर पांच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सभी अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे. एक अपराधी हेलमेट लगाए हुए था, जबकि बाकी चार नकाब पहने हुए थे. सभी के पास हथियार था. अपराधी सबसे पहले मैनेजर के केबिन में घुसे और उनकी कनपट्टी पर पिस्टल तान दिया. इसके बाद उन्होंने बैंक के मैनेजर, कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर एक जगह बंद कर दिया. सभी के चेहरे और हाथ में सेलोटेप साट दिया गया.इसके बाद अपराधियों ने मैनेजर से गोल्ड रखे हुए लॉकर की चाबी लेकर सारा सोना निकाल लिया और फिर कैश भी लूट लिया. कुछ ग्राहकों से भी पैसे छीने जाने की बात सामने आई है. अपराधी बैग में सोना भरकर भागते हुए देखे गए हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बैंक का सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर भाग गए, ताकि सबूत न मिल सके. हालांकि, सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई है. एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि घटना में प्रयुक्त की गई दो बाइक को पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया है. पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बाईट : बैंक मैनेजर बाईट : बैंक कर्मी बाईट : ग्राहक बाईट : डॉ. बिमल कुमार, एसपी गिरिडीह गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
जींद में ACB की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार रिश्वत पर SDC गिरफ्तारी
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में ACB की बड़ी कार्रवाई जींद में ACB का बड़ा एक्शन 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पब्लिक हेल्थ विभाग का SDC गिरफ्तार, HKRN कर्मचारी भी पकड़ा गया। 15 लाख के बिल पास करने की एवज में मांगा 3 प्रतिशत कमीशन! विजिलेंस ने बिछाया जाल, 15 हजार की रिश्वत के साथ SDC दबोचा। दिवाली से पहले रिश्वतखोर अधिकारियों पर ACB की चोट! ठेकेदार की शिकायत पर पब्लिक हेल्थ विभाग में विजिलेंस की रेड, मचा हड़कंप। जींद से गुलशन चावला अब इस खबर में एंकर जैसी सामग्री हटाई गई है ताकि सिर्फ समाचार बना रहे। जींद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ठेकेदार के करीब 15 लाख रुपये के लंबित बिल पास करने की एवज में 3 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप में पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीसी धर्मबीर गोयत को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में हरियाणा कौशल रोजगार निगम यानी HKRN के ग्रुप-डी कर्मचारी को भी पकड़ा गया है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली के बजरंगपुरा में मतदान केंद्र पर हंगामा, फर्जी मतदान की आशंका
Khurdi, Kotputli, Rajasthan:खबर: विराटनगर (कोटपूतली-बहरोड़) विराटनगर उपखंड क्षेत्र के बजरंगपुरा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान प्रक्रिया के दौरान अचानक माहौल गरमा गया और ग्रामीणों ने हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान कराए जाने की आशंका और आरोपों को लेकर स्थानीय ग्रामीण भड़क उठे। विरोध जताते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 10 मिनट तक मतदान केंद्र के मुख्य गेट को पूरी तरह बंद रखा, जिससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के आला अधिकारी अतिरिक्त जाब्ते के साथ पहुंचे मौके पर: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आया। स्थिति को देखते हुए बानसूर डीएसपी सुहासी तथा भाबरू थाना अधिकारी प्रदीप सिंह भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों से बातचीत की और समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने बाद बंद गेट को खुलवाकर स्थिति को नियंत्रण में किया और मतदान प्रक्रिया को पुनः सुचारू रूप से शुरू कराया गया। फिलहाल मौके पर एहतियातन अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात है.0
0
Report
टोंक के कुरेड़ा में फर्जी मतदान के आरोपों से माहौल गरमाया; वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:कुरेड़ा में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर माहौल गरमाया! टोंक जिले के कुरेड़ा गाँव में मतदान के दौरान फर्जी मतदान के आरोप सामने आने के बाद माहौल गरमा गया। आरोपों को लेकर मौके पर चर्चा और हलचल तेज हो गई। पूरे मामले को लेकर वीडियो भी वायरल हुए हैं।0
0
Report
पाकुड़ पुलिस ने पत्थर क्रशर लूट के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने पत्थर क्रशर प्लांटों से लूट के मामलों में बड़ी कार्रवाई की है. हिरणपुर और रद्दीपूर ओपी थाना क्षेत्रों के पत्थर क्रशर में लूटपाट के मामलों में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं. उनके पास से पिकअप वाहन, मोबाइल, हसुआ और लूटा गया सामान बरामद किया गया है. एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. menurut स्पी ने बताया कि पाकुड़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पत्थर क्रशर प्लांटों से लूट के मामलों के जांच के दौरान एक अंतरराज्यीय गिरोह के हाथ होने का संकेत मिला. छापेमारी कर एक सप्ताह के भीतर तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में मालदा जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के मोंडई गांव के मिथुन सरकार, जयरामपुर गांव के रिंकू शेख और मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना क्षेत्र के शिवनगर के नवी शेख शामिल हैं. इन लोगों ने घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है और इनके विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार वे लूटे गए सामान को कबाड़ी वालों को बेचते थे.0
0
Report
Advertisement
