Back
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल शुक्ला का धमकी भरा वीडियो वायरल, कार्यकर्ताओं पर हिंसा की बात
AKAtul Kumar Yadav
Feb 13, 2026 12:30:42
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के मेहनौंन से समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला के पुत्र राहुल शुक्ला का 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधन करने का एक 6 महीना पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ मार होने पर मार करने की बात कह रहे हैं। सपा नेता राहुल वायरल वीडियो में कह रहे है कि "मार करबव तो मार होइ यहव जान लिहव ई याद रख लियो 2027 मा। अबकी बार वस लड़ाई न होइ हम बताए देहन। सामने वाला मार करी तो मार होइ। जितने कार्यकर्ता हमारे डरे सह रहे हैं आज जिस जिस कार्यकर्ता को आज दर्द मिल रहा है डर लग रहा है। दलाल जो घूम रहे हैं आम कार्यकर्ता दर्द नहीं देखत हय वही कार्यकर्ता उधर दौड़ करके जाता है तो फैलाने बन जाते हैं। इधर दौड़ करके आता है तो यहां हम बन जाते हैं लेकिन जो बड़के के दलाल है कार्यकर्ता को तंग किए हैं उनसे हम कहत है कि भईया सब सुधर जाओ। अगर एक खूंटा उखारो हो तो सब उखाड़ लेबो उनके लिए है ये आम कार्यकर्ता के लिए नहीं है। जो हमारे हैं आओ जुड़ेंगे हम दोनों हाथ फैलाए दोनों बाँह फैलाए कि भईया आओ जुड़ो हमारे साथे जुड़ो हमारे साथे रहो,मान-सम्मान मा कतहु दिक्कत आई, हमारी कमी आई तो बतायो। हम दोनों बाँह फैलाए, हमसे एक बाजी जुड़ो, हमसे आशीर्वाद लो हमका एक बाजी देखो। हमारा आज तक कौनों गलती नाय है अगर कौनों गलती है तो बताओ भईया तू ई गलती करे रहे। हमारे बाप तीन तीन बार विधायक रहे मंत्री रहे हमारी माता जी तीन तीन बार विधायक रही है। दरअसल यह बयान इन्होंने धानेपुर स्थित कृषक बालिका इंटर कॉलेज माधवगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ 6 महीने पहले दिया था। कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि जितने भी सपा के कार्यकर्ता हैं उनका शोषण किया जा रहा है और लगातार उनको परेशान किया जा रहा है इसी को लेकर के बैठक बुलाई गई थी। राहुल शुक्ला ने जी मीडिया संवाददाता से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि वीडियो सही है वीडियो में हमने कुछ गलत नहीं बोला है जो हमारे कार्यकर्ताओं के साथ जैसा करेगा उसके साथ वैसा किया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KAKapil Agarwal
FollowFeb 13, 2026 14:06:440
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:06:240
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 13, 2026 14:06:150
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 13, 2026 14:06:050
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 13, 2026 14:05:560
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 13, 2026 14:05:450
Report
0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 13, 2026 14:05:270
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 13, 2026 14:05:110
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 13, 2026 14:04:570
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 13, 2026 14:04:400
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:03:340
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 13, 2026 14:02:380
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 13, 2026 14:02:100
Report