271310
" झंझरी विकास खंड के सभी परिषदीय विद्यालयों में माॅक नैट परीक्षा का पूर्वाभ्यास "
Khorhansha, Uttar Pradesh:आज कम्पोजिट विद्यालय ठोरहंस के बच्चों का " माॅक निपुण एसेसमेंट टेस्ट"आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक तेजेन्द्र द्विवेदी ने सभी बच्चों को नैट माॅक टेस्ट को शत प्रतिशत सही परीक्षा देने हेतु मार्गदर्शन किया। इस परीक्षण से बच्चों में प्रतियोगी परीक्षा कौशल का विकास होने के साथ-साथ अपने विषय वस्तु पर पूरा नियंत्रण पाने का प्रयास होता है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचा दिग्विजय-जीतू वीर भारत न्यास विवाद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के वीर भारत न्यास को लेकर दिए गए बयानों में विरोधाभास अब दिल्ली कांग्रेस हाई कमान तक पहुंचा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं दिग्विजय सिंह सरकारी दस्तावेज को ठीक से समझते हैं जीतू पटवारी कांग्रेस की अंतरकलह के चक्कर में किसी पर कीचड़ मत उछाले वीर भारत न्यास एक सरकारी न्यास है दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी की आंखें खोल दी है जीतू पटवारी में वीर भारत न्यास को लेकर तथ्यहीन आरोप लगाए हैं भोपाल में जर्जर मकानों पर बोले रामेश्वर शर्मा जर्जर मकान में जो रह रहे हैं उनसे प्रार्थना है जीवन अमूल्य है परिवार की जिंदगी को ध्यान में रखते हुए जर्जर मकान को छोड़ दें नगर निगम, जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दें न्याय प्रक्रिया का ध्यान रखते हुए जिला ओर नगर निगम प्रशासन कार्रवाई करें छिंदवाड़ा में लगे कमलनाथ लापता विधायक के पोस्टर पर बोले रामेश्वर शर्मा कमलनाथ गायब भी रहेंगे तब भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संपूर्ण प्रदेश का विकास करेंगे जनता जो भाजपा कार्यकर्ताओं को बताएगी हम उनका काम करेंगे हम राहुल गांधी नहीं है कि कमलनाथ का अपमान कर दें हम कमलनाथ का अपमान नहीं कर सकते...वह वरिष्ठ नेता है0
0
Report
ED ने रामेश्वर उरांव परिवार को समन देकर तीन सप्ताह का नया समय दिया
Ranchi, Jharkhand:झारखण्ड के कथित शराब घोटाला मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। समन के अनुसार 29 जून को रोहित उरांव और 30 जून को रामेश्वर उरांव को ईडी कार्यालय में उपस्थित होना था。 हालांकि तय तारीख पर रोहित उरांव ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे। दोनों की ओर से ईडी को पत्र भेजकर पेशी के लिए तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा गया है। आवेदन में कहा गया है कि मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज फिलहाल दिल्ली स्थित ट्रिब्यूनल में जमा हैं, क्योंकि वर्ष 2023 में हुई ईडी की छापेमारी को ट्रिब्यूनल में चुनौती दी गई है। दस्तावेजों को वापस प्राप्त कर व्यवस्थित करने के लिए समय की मांग की गई है। अब यह फैसला ईडी को करना है कि दोनों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए नई तारीख दी जाएगी या निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, डिवाइस बरामद
Munger, Bihar:सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद मुंगेर : सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान नया रामनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साल्वर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी को नौवागढ़ी स्थित प्लस उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से परीक्षा में नकल कराने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के रौंदा गांव निवासी राजकुमार के पुत्र राहुल के रूप में हुई है। वह 28 जून को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी बनकर शामिल हुआ था। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जिसके बाद जांच में उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद कर लिया गया। वही इस मामले को लेकर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हिरासत में लिये गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, प्रारंभिक जांच में साल्वर गैंग से उसके संबंधों की जानकारी मिली है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा परीक्षा में नकल कराने का नेटवर्क कितनी दूर तक फैला है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जब्त कर मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
फैजाबाद बार एसोसिएशन ने चढ़ावा चोरों के केस नहीं लाने का फैसला किया
Ayodhya, Uttar Pradesh:फैजाबाद ( अयोध्या ) बॉर एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि कोई अधिवक्ता चढ़ावा चोरों का केस नहीं लड़ेगा…जो अधिवक्ता केस लड़ेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा 5 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा तीनों आरोपियों चंपत अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएगाए सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट में भी मुकदमा करवाया जाएगा0
0
Report
खरगे ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली, कांग्रेस में नया जोश
New Delhi, Delhi:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली0
0
Report
गढ़चिरौली में माओवादी हथियार फैक्ट्री ध्वस्त, भारी माल जब्त
Jagdalpur, Chhattisgarh:गढ़चिरौली पुलिस को माओवाद के खिलाफ मिली एक और प्रभावी सफलता, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास बलबेड़ा वन क्षेत्र में जमीन में छिपाई गई एक माओवादी हथियार निर्माण फैक्ट्री को किया गया ध्वस्त, गढ़चिरोली पुलिस और सीआरपीएफ के द्वारा चलाया गया था संयुक्त ऑपरेशन, 5-6 टन वजनी एक खराद मशीन जब्त की गई, 150 क्लेमोर और बीजीएल पाइप, 12 बोर पाइप के 220 टुकड़े, 20 राइफल रॉड धातु की पट्टियाँ, माओवादी विचारधारा से संबंधित अन्य सामग्री जब्त कर नष्ट किया गया।0
0
Report
Advertisement
सिकंद्राराऊ से रवाना हुई 52वीं निशुल्क गंगा स्नान यात्रा, पुख्ता रहे इंतजाम
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ - श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को 52वीं निशुल्क गंगा स्नान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। नगला जलाल के विशाल मैदान से वैदिक मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयकारों के साथ रवाना हुई इस यात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य आयोजक सूर्य प्रताप सिंह 'सूरज' के नेतृत्व में समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उनके गांवों से गंगा तट तक निशुल्क बसों, भोजन, पेयजल और प्राथमिक उपचार की मुकम्मल व्यवस्था की गई। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु शिव-पार्वती और गंगा मैया के भजनों पर झूमते नजर आए। विधि-विधान से पूजन के बाद सभी ने पवित्र डुबकी लगाई। इस मौके पर सूर्य प्रताप सिंह सूरज ने कहा- यात्रा कोई चुनावी स्टंट नहीं, बल्कि वर्षों से चला आ रहा विशुद्ध धार्मिक और जनसेवा का अभियान है, जो हर पूर्णिमा को अनवरत जारी रहेगा। समिति के सुव्यवस्थित प्रबंधन के कारण हजारों की संख्या के बावजूद पूरी यात्रा बेहद शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान मनु ठाकुर ,अंकुर सिसोदिया ,निखिल ठाकुर ,विनय यादव, विनोद यादव ,अनुज पंडित ,युवेंद्र, विनय ,सत्यकांत,और सचिन आदि लोग मौजूद रहेl0
0
Report
उपराज्यपाल ने अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा के साथ तीर्थयात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया
Chaka, उपराज्यपाल ने पवित्र गुफा में 'प्रथम पूजा' की भगवान शिव के सभी भक्तों को वार्षिक तीर्थयात्रा में शामिल होने का हार्दिक निमंत्रण दिया। उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने आज श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में 'प्रथम पूजा' की, जिससे वार्षिक तीर्थयात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। उपराज्यपाल ने बाबा बर्फ़ानी का दिव्य आशीर्वाद मांगा और सभी की शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना की। उपराज्यपाल ने बाबा बर्फ़ानी के सभी भक्तों को हार्दिक निमंत्रण दिया और उन्हें बड़ी संख्या में पवित्र तीर्थयात्रा में शामिल होने और आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित किया। "जैसे ही 3 जुलाई को यात्रा शुरू हो रही है, प्रशासन, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, सेना, पुलिस, सुरक्षा बल, स्थानीय समुदाय, सेवा प्रदाता और स्वयंसेवक पूरी तरह से तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। हर हितधारक सभी तीर्थयात्रियों के लिए एक सुरक्षित, परेशानी-मुक्त और यादगार तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। बेहतर बुनियादी ढांचे, बेहतर सुविधाओं और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अमूल्य सहयोग के साथ, हम आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक यात्रा के लिए भक्तों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं," उपराज्यपाल ने कहा。 श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में प्रथम पूजा का आयोजन करता है। इस साल की 57 दिनों की तीर्थयात्रा औपचारिक रूप से 3 जुलाई, 2026 को शुरू होगी, जो एक साथ दोनों पारंपरिक मार्गों - अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग - से होगी। यात्रा 28 अगस्त, 2026 को रक्षा बंधन पर संपन्न होगी। श्री नलिन प्रभात, DGP J&K; श्री S.J.M. गिलानी, स्पेशल DG कोऑर्डिनेशन PHQ; डॉ. मनदीप के. भंडारी, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव और CEO श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पवित्र गुफा में पूजा में भाग लिया।0
0
Report
यमुना-केन संगम पर कांस्टेबल अनुराग भदौरिया की मौत, गोताखोरों ने बरामद
Banda, Uttar Pradesh:बांदा- चिल्ला थाना में तैनात वर्ष 2019 बैच का कांस्टेबल अनुराग भदौरिया यमुना और केन नदी के संगम पर नहाने के दौरान लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कांस्टेबल अनुराग भदौरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना-केन संगम पर नहाने गया था, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई तो गोताखोरों की मदद से कई घंटे बाद कांस्टेबल को मृत अवस्था में बरामद कर लिया गया। नदी किनारे कांस्टेबल के कपड़े, अन्य सामान और बाइक की चाबी बरामद हुई है। मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों को सूचना दे दी गई है साथ ही कांस्टेबल का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
तेज बारिश से उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के बाहर बड़ा लैंडस्लाइड
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में कल देर शाम हुई तेज बारिश से तांबाखानी सुरंग के बाहर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलवा गिरने से बड़ा लैंडस्लाइड हो गया। कुछ देर तक वाहनों का आवागमन बंद रहा। लैंडस्लाइड से टनल को कोई खतरा नहीं हुआ है, लेकिन यहाँ लैंडस्लाइड जोन सक्रिय हो गया है; अगर इसका उपचार जल्दी नहीं किया गया तो भविष्य में टनल को खतरा हो सकता है।0
0
Report
दमोह के चरहाई मार्केट में ट्रक कुचलकर ढाई साल की मासूम की मौत
Damoh, Madhya Pradesh:बीच बाजार दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ढाई साल की मासूम को रौंदा, बच्ची की मौत.. दमोह शहर के चरहाई मार्केट में ट्रक अनलोड हो रहा था और आज भी यहां एक किराना दुकान में ट्रक अनलोड हो रहा था, वही से बच्चे गुजर रहे थे और ड्राइवर ने बिना देखे ट्रक चालू किया और उसके नीचे एक ढाई साल की बच्ची आ गई जिसके ऊपर से ट्रक निकल गया और मासूम पूरी तरह से पिचल गई। लोगों ने ट्रक रोका और बच्ची को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक मौत के बाद इलाके में मातम पसर गया है वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और ट्रक को अभिरक्षा में लिया है।0
0
Report
ललितपुर में शादी समारोह से लौटती बहनों पर पिकअप कुचला, सात वर्षीय बहन की मौत
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रही बहनों को तेज रफ्तार पिकअप से कुचला गया, जिसमें सात वर्षीय छोटी बहन की दर्दनाक मौत हो गयी। बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल होकर CHC तालबेहट में भर्ती कराई गयी है। घटना तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खांदी ग्राम महुआपुरा के मजरा महुआपुरा की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है。0
0
Report
Advertisement
जाखल-पट्टा रोड पर जाम जारी, प्रशासन से ठोस समाधान की मांग
Patran, Punjab:पातड़ा-जाखल रोड पर लगने वाले लगातार जाम से आम लोग काफी परेशान हैं, लेकिन समस्या का अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। जाखल रोड पर सड़क किनारे लगी रेहड़ी-फड़ी और अवैध कब्जों के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शहर के मुख्य बाजार से होकर गुजरने वाली यह स्टेट हाईवे हरियाणा, राजस्थान, कटड़ा और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ती है। इस मार्ग से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे ट्रैफिक का दबाव और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थिति ट्रैफिक के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को भी निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जाखल रोड को चौड़ा कर दो मार्ग (डबल लेन) बनाया जाए और सड़क किनारे हो रहे अवैध कब्जों को हटाया जाए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और लोगों को राहत मिल सके। शहर वासी और राहगीर0
0
Report
राबड़ी आवास से सुरक्षा हटने के बाद BMP पुलिसकर्मी स्थिति जानने पहुँचे
Patna, Bihar:राबड़ी देवी के आवास खाली करने का सिलसला जारी है वही राबड़ी देवी द्वारा सभी सुरक्षा बल हटा दिए जाने के बाद सिपाहियों को स्थिति जानने के लिए BMP से पुलिस वाले को राबड़ी आवास भेजा गया कहा की सुरक्षा हटाए जाने के बाद 10 पुलिस वाले किस स्थिति में है और कहां है इसे जानने राबड़ी आवास पहुंचे हैं。0
0
Report
मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की प्रथम पूजा की, सुरक्षा और तैयारी पर जोर
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant Governor Manoj Sinha on Monday performed the 'Pratham Puja' at the Holy Cave Shrine, marking the ceremonial commencement of the annual Amarnath Yatra. He welcomed devotees from across the country and abroad, stating that all necessary arrangements have been put in place for the smooth conduct of the pilgrimage. Expressing confidence, the Lieutenant Governor said he hopes this year's Amarnath Yatra will be even better than last year's.0
0
Report
Advertisement
