icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271003
Anand Kumar DubeyAnand Kumar DubeyFollow20 Nov 2024, 01:03 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

प्रशांत किशोर ने बेगूसराय में शिक्षा सुधार पर जोर, मतदान में जाति-धर्म से ऊपर आह्वान

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से संवाद किया है। प्रशांत किशोर ‘शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम’ कार्यक्रम में शामिल होने बेगूसराय पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने जीरो माइल गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपनी बात रखी और शिक्षकों से जाति, धर्म और राजनीतिक दल से ऊपर उठकर अपने सम्मान, वेतनमान और बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की। वहीं शराबबंदी के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। आपको बताते चले कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को बेगूसराय पहुंचे। जहां जीरो माइल गोलंबर पर उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे शिक्षकों के साथ आयोजित शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम कार्यक्रम में शामिल हुए।मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार तभी संभव है, जब शिक्षक इसकी अगुवाई करेंगे।प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे जाति, धर्म, दल और नेताओं की प्रतिबद्धता से ऊपर उठकर अपने सम्मान, वेतनमान और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक सड़क पर आंदोलन करने के बजाय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, इसलिए उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए।वहीं बिहार में शराबबंदी के सवाल पर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्रात चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर जन सुराज पिछले चार वर्षों से अपनी बात कह रहा है। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।वहीं जेडीयू में अनंत सिंह और नीरज सिंह के बीच चल रहे विवाद से जन सुराज को होने वाले फायदे के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाता बिहार के पढ़े-लिखे और प्रबुद्ध मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये मतदाता बदलाव और बेहतरी के लिए अच्छे लोगों का चुनाव करते हैं, तो बिहार में बदलाव की शुरुआत हो सकती है।कार्यक्रम में जन सुराज के प्रदेश कमिटी के किशोर कुमार, ललन यादव, सरवर अली, राकेश पटेल समेत जिला अध्यक्ष सोनू शंकर, प्रमोद कुमार पाठक, रवींद्र यादव, अगम कुमार, किरण कुमारी और निरकमल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट प्रशांत किशोर जन सुराज सूत्रधार
0
0
Report
Advertisement

गढ़वा- MP ज्वेलरी डकैती तक जुड़े अपराधी का खुलासा: गिरफ्तार एक, मुठभेड़ में घायल दूसरा

Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा में बाइक लूट... फिर उसी लूटी गई बाइक से मध्य प्रदेश में ज्वेलरी शॉप पर डकैती! अपराधियों के इस खतरनाक कनेक्शन का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच की कड़ियां गढ़वा से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक पहुंचीं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा मुठभेड़ में घायल है और तीसरे की तलाश जारी है। आरोपियों के पास से 15.33 ग्राम सोना, 3,500 रुपये नकद और RONIN बाइक बरामद की गई है। गढ़वा के रंका और हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लूट की वारदातों के बाद पुलिस ने जिले में अलर्ट जारी किया था। विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक लूटने वाला गिरोह सिर्फ गढ़वा तक सीमित नहीं है। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने गढ़वा-मझिआंव मोड़ और कांडी होते हुए हरिहरपुर ओपी क्षेत्र में बाइक लूटी। इसके बाद अपराधी अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए। इसी दौरान लूटी गई अपाचे बाइक मध्य प्रदेश तक पहुंची, जहां 18 सितंबर को विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के कंचन ज्वेलर्स में डकैती हुई। डकैती के बाद भाग रहे अपराधियों का उत्तर प्रदेश के अनपारा थाना क्षेत्र में पुलिस से सामना हुआ। मुठभेड़ में रौशन कुमार घायल हो गया। उसे रॉबर्ट्सगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गढ़वा पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ की, तो बाइक लूट से लेकर ज्वेलरी डकैती तक का पूरा कनेक्शन सामने आने लगा। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी रौसन कुमार ने रंका और हरिहरपुर में बाइक लूट में अपनी संलिप्तता बताई और अपने साथियों सोनू उर्फ शाबीर अंसारी और शमशाद अंसारी के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने 19 सितंबर को सोनू उर्फ शाबीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। सोनू की निशानदेही पर शमशाद अंसारी के ससुराल नयाखांड़ जाने वाले रास्ते से RONIN मोटरसाइकिल, 15.33 ग्राम सोना और 3,500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि सोनू ने बाइक लूट और मध्य प्रदेश की कंचन ज्वेलर्स डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ में पुलिस को एक और बड़ी जानकारी मिली। आरोपियों की कथित योजन रमना के एक सोना व्यवसायी, गढ़वा के नवल अलंकार ज्वेलर्स और डालटनगंज के बैंक ऑफ महाराष्ट्र को निशाना बनाने की थी। पुलिस की सतर्कता के कारण इन जगहों पर वारदात नहीं हो सकी और आरोपियों ने दूसरे राज्यों में घटनाओं को अंजाम दिया।
0
0
Report
Advertisement

हरदा स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने 4 क्विंटल मछली जब्त, जांच जारी

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के माध्यम से मछली सप्लाई किए जाने के मामले में रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 4 क्विंटल अलग-अलग प्रजाति की मछलियां जब्त की हैं। जानकारी के मुताबिक, मछली ठेकेदार की ओर से शिकायत की गई थी कि स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर चोरी की मछली को ट्रेन के माध्यम से दूसरे स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से करीब 4 क्विंटल मछली जब्त की। वहीं मछली लेकर जा रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने यह मछली अलग-अलग मछली पकड़ने वाले लोगों से खरीदी थी। हरदा में मछली की मांग कम होने के चलते इसे दूसरे स्थानों पर सप्लाई करने के लिए ट्रेन के माध्यम से ले जाया गया था। मछली ले जा रहे लोगों ने ठेकेदार के उस दावे को भी गलत बताया, जिसमें इंदिरासागर डैम से मछली चोरी करने की बात कही गई थी। उनका कहना है कि मछली उन्होंने अलग-अलग मछुआरों से खरीदी है। फिलहाल रेलवे पुलिस ने मछली को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मछली कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था, इसकी जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी.
0
0
Report

सीतानगर डेम में डूबे दो युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Damoh, Madhya Pradesh:डेम में नहाने गए दो युवक डूबे रेस्क्यू आपरेशन जारी.. एंकर/ दमोह से बड़ी खबर है यहां के सीतानगर डेम में नहाने गए दो युवक डूब गए है और लापता है जिनका रेस्क्यू आपरेशन चल रहा है। दरअसल सुनार नदी पर बने सीतानगर सिंचाई परियोजना के बड़े डेम में चार युवक नहाने के लिए गए थे और उनमें से एक पानी में डूबने लगा तो उसका साथी उसे बचाने के लिए कुंदा और वो भी बाहर नहीं आ पाया, साथ गए दो युवकों ने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और मौके का मुआयना करने के बाद जिला मुख्यालय से एस डी आर एफ की टीम को बुलाया गया है और टीम डेम के अंदर दोनों युवकों की तलाश कर रही हैं। दोनों लापता युवक इसी क्षेत्र के रहने वाले है और आपस में रिश्तेदार है। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है। बाइट/ नरोत्तम पटेल ( सरपंच सीतानगर दमोह) बाइट/ रजनी शुक्ला ( थाना प्रभारी बटियागढ़ दमोह) बाइट/ कोमल अठया ( नयाब तहसीलदार बटियागढ़ दमोह)
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

कादीपुर पुलिस ने 25 हजार इनामी बदमाश मनोज पांडे को गिरफ्तार, चाकू बरामद

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की कादीपुर पुलिस में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या के प्रयास में प्रयोग की गई चाकू को भी बरामद किया गया है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर कादीपुर थाना क्षेत्र के रायबीगो गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मनोज कुमार पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभी एक माह पहले उसके ऊपर गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया गया था; उसके खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। काफी दिनों तक गिरफ्तारी न होने के बाद उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और घटना में प्रयोग की गई चाकू भी बरामद कर ली है।
0
0
Report

खाटूश्यामजी में निजी पार्किंग भेजने से यातायात बेहाल, मंदिर मार्ग में जाम

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम की नगरी में यातायात व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को निजी पार्किंग की ओर डायवर्ट किए जाने से मंदिर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। शीश के दानी बाबा श्याम मंदिर तक वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। वहीं लामिया, दांता रामगढ़ सहित स्थानीय क्षेत्र के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पुलिस जवानों से मशक्कत करनी पड़ रही है। खाटूश्यामजी में रविवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस जवानों ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को निजी पार्किंग की ओर भेजा जिसके चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी पार्किंग की व्यवस्था के बजाय वाहनों को निजी पार्किंग में भेजा जा रहा है जिससे निजी पार्किंग संचालकों को लाभ पहुंचने की चर्चा कस्बे में बनी हुई है। इसका असर स्थानीय आवागमन पर भी पड़ रहा है। लामिया, दांता रामगढ़ और आसपास के गांवों से आने वाले स्थानीय वाहन चालकों को पुलिस बैरिकेडिंग पर रोक दिया जाता है। ऐसे में लोगों को अपने घरों और गंतव्य तक जाने के लिए पुलिस जवानों से काफी देर तक समझाइश करनी पड़ रही है। वहीं, वाहनों की लंबी कतारें शीश के दानी बाबा श्याम मंदिर की ओर तक पहुंचने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और सरकारी पार्किंग का प्रभावी उपयोग कराने की मांग की है।
0
0
Report

शहरी सरकार का गठन कल; भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच अध्यक्ष पद मुकाबला

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर कल होगा शहरी सरकार का गठन, नगर निकाय को कल मिलेगा अध्यक्ष, भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर, कांग्रेस से रामनाथ सैनी, भाजपा से शांति देवी सैनी के बीच मुकाबला, भाजपा के पास 19, कांग्रेस 09 तथा 07 निर्दलीय पार्षद हुए थे नवनिर्वाचित, भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नगरपालिका सभागार भवन में होगा मतदान एंकर श्रीमाधोपुर नगरपालिका में कल शहरी सरकार का गठन होगा। नगर निकाय के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से शांति देवी सैनी तथा कांग्रेस की ओर से रामनाथ सैनी मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।नगरपालिका सभागार भवन में अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया होगी। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में कुल 35 वार्डों में भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 9 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 7 सीटें मिली थीं। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव में उसके पक्ष में 19 पार्षदों का समर्थन है। जबकि कांग्रेस के पास मात्र 9 सीटें है जो बहुमत से बहुत दूर हैं लेकिन 7 प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर नवनिर्वाचित हुए है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top