271401
बेलसर में साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस ने किया जागरूक
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर क्षेत्र में साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। एएसपी राधेश्याम राय ने लोगों को मोबाइल पर आने वाले अनावश्यक मैसेज और साइबर ठगों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने सतर्क रहने और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में सीओ तरबगंज विनय सिंह, इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय, ग्रामीण और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरौहा के हसनपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, जाम लगा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर स्मार्ट मीटर को लेकर अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में बवाल, महिलाओं का प्रदर्शन—ब्लॉक तिराहे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा अमरोहा जनपद के हसनपुर नगर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। एक मोहल्ले की महिलाओं समेत कई लोग बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पहुँच गए और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान नाराज लोगों ने हसनपुर ब्लॉक तिराहे पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए हालात को संभाला और कुछ ही देर में जाम खुलवा दिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर गंभीर आरोप लगाए। एक महिला ने साफ कहा कि उन्हें स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए क्योंकि इससे उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी महिला ने बताया कि उनके घर पर स्मार्ट मीटर लगा है और तीन दिन पहले पैसे जमा करने के बावजूद घर में बिजली सप्लाई नहीं आ रही, जबकि मीटर तक बिजली पहुंच रही है। बाइट मिथिलेश कुमार एसडीओ हसनपुर रिपोर्ट अमरोहा0
0
Report
काँच की दीवार दिखी नहीं? क्या है मामला?
Noida, Uttar Pradesh:काँच की दीवार दिखी नहीं?0
0
Report
बिहार के नए CM और सहयोगी शपथ लेने के बाद भाजपा में सन्नाटा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार के नए CM और उनके सहयोगियों को शपथ एवं दायित्व ग्रहण की बहुत-बहुत बधाई! बिहार में BJP का पहले मुख्यमंत्री सम्राट जी बने हैं, पर BJP में अजीब सन्नाटा पसरा है! क्या नीतीश जी के कोटे से BJP के CM बने हैं? बीजेपी के सर्वोच्च नेताओं की पर्ची पर नीतीश जी की मर्जी भारी पड़ गई!0
0
Report
Advertisement
उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे रिबन काटने से मना कर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बचाया
Chaka, उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे जैसे दिखने वाले रिबन को कैंची से काटने से मना कर दिया; कहा - यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम के दौरान तिरंगे की थीम वाले रिबन को कैंची से काटने से मना कर दिया। उनके इस कदम ने अपने प्रतीकात्मक महत्व के कारण काफी ध्यान खींचा है। जब अब्दुल्ला कश्मीर हाट में "अपने कारीगरों को जानें" (Know Your Artisans) प्रदर्शनी के प्रवेश द्वार पर बंधे रिबन के पास पहुँचे, तो वे रुक गए। उन्होंने देखा कि जिस रिबन को उन्हें काटना था, उस पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की धारियाँ बनी हुई थीं। कार्यक्रम में उमर के आस-पास खड़े लोगों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से कहा, "मैं इस रिबन को नहीं काटूँगा," और उन्हें निर्देश दिया कि वे कैंची का इस्तेमाल करने के बजाय रिबन को खोल दें। रिबन को सावधानी से खोलने के बाद, उन्होंने उसे आयोजकों को वापस सौंप दिया। साथ ही उन्होंने खास निर्देश दिया कि इसे "सम्मान के साथ रखा जाए" और इसे फेंका या खराब न किया जाए। इसे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गहरी श्रद्धा के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। यह इस बात का संकेत है कि तिरंगे को—भले ही वह रिबन के रूप में हो—काटना अपमान का संकेत माना जा सकता है। BJP नेता डॉ. अभिजीत जसरोटिया ने प्रशासन के इस कदम को एक दिखावा या संविधान का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक औपचारिक नियमों को छोड़ने के पीछे कोई राजनीतिक मकसद छिपा है। इस घटना का वीडियो बनाया गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद प्रतीकात्मक देशभक्ति और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को लेकर व्यापक चर्चाएँ शुरू हो गईं। रिबन वाली घटना के अलावा, अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए पिछले परिसीमन अभ्यासों पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन से BJP और उसके सहयोगियों को राजनीतिक रूप से फायदा पहुँचाया गया है। उन्होंने कहा कि वे आज दिल्ली में होने वाली 'INDIA' गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगी, जहाँ विपक्ष द्वारा प्रस्तावित विधेयक पर एक संयुक्त रणनीति बनाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 'INDIA' गठबंधन को मिलकर यह तय करना होगा कि इस विधेयक पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी और संसद में उनकी क्या भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा, "अगर अलग-अलग पार्टियाँ अकेले काम करेंगी तो वह प्रभावी नहीं होगा। गठबंधन के भीतर सामूहिक रूप से निर्णय लेने की आवश्यकता है।" पिछली परिसीमन प्रक्रिया का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सीटों का बँटवारा, जिस तरह से निर्वाचन क्षेत्र बनाए गए, जिस तरह से नक़्शे खींचे गए और जिस तरह से मतदाताओं को इधर-उधर किया गया, उसका एकमात्र मकसद यही था कि किसी भी तरह से BJP और उसके सहयोगियों को फ़ायदा पहुँचे। उन्होंने आगे कहा कि संसदीय संरचना में प्रस्तावित बदलावों—जिनमें लोकसभा सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी और महिलाओं के प्रतिनिधित्व के प्रावधान शामिल हैं—की जाँच विपक्षी गठबंधन द्वारा सामूहिक रूप से की जाएगी।0
0
Report
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने निकाला जागरूकता रैली
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाज़ीपुर)। भदौरा ब्लॉक क्षेत्र में संचालित स्कूल चलो अभियान के तहत पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय भदौरा के बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य गांव-गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना था। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं जुलूस के रूप में गांव के मुख्य मार्गों और गलियों से होते हुए बस स्टैंड, सतरामगंज बाजार और सेवराई तहसील मुख्यालय भ्रमण करते रहे। इस दौरान बच्चों ने “बहुत हो चुका चूल्हा-चौका, लड़कियों को दो अब पढ़ने का मौका”, “काम करो या मजदूरी, पढ़ना-लिखना बहुत जरूरी”, “जगह देश की क्या पहचान, पढ़ा-लिखा हो हर इंसान” जैसे प्रेरक नारे लगाकर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। रैली के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। गांव का भ्रमण करने के बाद रैली पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर एक सभा में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने कहा कि शिक्षकों का यह दायित्व है कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं की जानकारी दें और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शिक्षक और अभिभावक मिलकर प्रयास करें, तो यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकता है। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें और योग्य शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं और उनके उज्ज्वल भविष्य में भागीदार बनें। इस अवसर पर बीआरसी कार्यालय सहायक नितेश सिंह, संतोष सिंह, प्रीतम सिंह, श्वेता मिश्रा, सन्तोष कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश पांडेय, रविभूषण यादव,अंगद सोनकर,सुमन, रामरती देवी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।0
0
Report
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से तारापुर-गांवों में उत्साह, बिहार में विकास की उम्मीद
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार सिंह मुंगेर सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद परिवार व ग्रामीणों में उत्साह। परिवार के सदस्यों ने कहा हम लोग बहुत खुश है सम्राट चौधरी से कई उम्मीदें है。 मुंगेर: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद उनके गृह क्षेत्र तारापुर लखनपुर गांव में परिवार व ग्रामीणों काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही सम्राट चौधरी का पूरा परिवार पटना में रहने के कारण घर पर पुलिस का पहरा है लेकिन परिवार के सदस्य नहीं होने के बावजूद भी पड़ोसी और ग्रामीणों काफी उत्साह देखा गया। वही सम्राट के सपथ लेते ही परिवार के सदस्यों ने जमकर पटाखे फोड़े। घर के सदस्यों पोता साहिल कुमार, बहन नीतू देवी, भतीजी आंचल सिंह बहु प्रीति सिंह ने बताया की सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने से हमलोग बहुत खुश है, हम लोगों को उम्मीद है वे तारापुर के साथ बिहार का विकास करेंगे। उन्होंने सम्राट चौधरी को लेकर कहा की वे बहुत ही अच्छे स्वभाव के है, वे जब भी गांव आते है हमलोगों से एक बार मिलने आते है। उन्होंने कहा की हमलोगों को उम्मीद है की वे बिहार को और आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को घर में गुल्लू के नाम से जानते है। घर की महिलाओं ने कहा कि वे महिलाओं के लिए भी अच्छा काम करेंगे क्योंकि जिस तरह महिलाओं के छेड़छाड़ आदि की घटना होती है तो उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद रोक होगी। बाइट: साहिल कुमार पोता बाइट: नीतू देवी बहन चचेरी बहन बाइट: आंचल सिंह भतीजी बाइट: प्रीति सिंह बहु वही ग्रामीणों ने कहा हम लोग बहुत खुश है कि हमारे गांव के सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बन गए है वे अच्छे और मिलनसार व्यक्ति है गांव में जब भी आते है सभी ग्रामीणों से बात करते है उन्होंने कहा उनके मुख्यमंत्री बनने से अब तारापुर में चौमुखी विकास होगा। वही गांव एक युवा ने कहा कि सम्राट जी युवाओं के लिए अच्छे है वे पढ़ने की बात करते थे और नौकरी की देने के लिए उन्होंने कहा कि हम युवाओं की उम्मीद है आने वाले समय में बिहार में रोजगार उपलब्ध कराएंगे। बाइट रूपेश कुमार युवा ग्रामीण बाइट रंजन कुमार ठाकुर ग्रामीण।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के संजय मार्केट में टायर गोदाम की आग, दमकल ने काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के संजय मार्केट स्थित मिश्रा जी की गली में लगी आग. टायर गोदाम में लगी आग. चार मंजिला भवन में गोदाम चलाया जा रहा था. निचले हिस्से में रखे टायर आग की चपेट में आए. सूचना मिलने पर लालकोठी थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची; मौके पर आग पर काबू पाया गया.0
0
Report
हैदराबाद (तेलंगाना): के.टी. रामाराव ने सीमांकन बिल पर टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): K. T. RAMA RAO (BRS WORKING PRESIDENT) ON DELIMITATION BILL0
0
Report
ट्रक के सहारे स्केटिंग: क्या यह सुरक्षित ट्रेंड है?
Noida, Uttar Pradesh:ट्रक के सहारे स्केटिंग हो رہی0
0
Report
Advertisement
शाजापुर: 12वीं में 83.79% के साथ जिला प्रदेश में 14वां स्थान हासिल
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर मे माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बुधवार सुबह 11 बजे करीब घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होते ही जिलेभर में खुशी का माहौल देखने को मिला और सफल विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कक्षा 10वीं में इस वर्ष जिले से कुल 13,205 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 12,268 नियमित और 937 प्राइवेट छात्र थे। इनमें से 9,717 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले का परीक्षा परिणाम 79.21 प्रतिशत रहा है और प्रदेश स्तर पर शाजापुर की रैंकिंग 16वें स्थान पर रही है। वहीं कक्षा 12वीं में कुल 9,666 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 8,588 नियमित और 1,078 प्राइवेट छात्र शामिल थे। इनमें से 7,300 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले का परीक्षा परिणाम 83.79 प्रतिशत रहा और प्रदेश में शाजापुर को 14वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष जिले के विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कक्षा 12वीं में शैली नेमा, पिता अजय नेमा, शुजालपुर मंडी स्थित शासकीय सांदीपनि शारदा बालक उ.मा.वि. की छात्रा ने वाणिज्य संकाय में 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 10वीं में रानी जैन, पिता लाभमल जैन, एस.डी. स्कॉलर्स हाई स्कूल, कालापीपल जिला शाजापुर की छात्रा ने 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया है। आशू मीना, पिता नंदकिशोर मीना, सहारा पब्लिक उ.मा.वि., कालापीपल जिला शाजापुर के छात्र ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता से जिले में उत्साह का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं。0
0
Report
ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने 12वीं कॉमर्स में 487 अंक से चौथा स्थान पाया
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक उत्कर्ष विद्यालय क्रमांक 1 मुरार में 12वीं कॉमर्स ग्रुप की अनुष्का शर्मा ने 487 अंक से साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया हैं। अनुष्का शर्मा ग्वालियर के गोला का मंदिर बैंक एनक्लेव कॉलोनी में रहती हैं। अनुष्का के पिता विजय शर्मा एक निजी फैक्ट्री में HR मैनेजर है। अनुष्का CA बनना चाहती हैं। अनुष्का के अच्छे अंक और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त होने पर स्कूल के शिक्षक और फ्रेंड्स में खुशी का माहौल है,सभी ने अनुष्का को बधाई दी है तो वही अनुष्का के घर में भी खुसी की लहर दौड़ पड़ी है। बाइट- अनुष्का शर्मा- छात्रा0
0
Report
जबलपुर की कल्पना ठाकुर ने दसवीं में 9वां स्थान पाया
Jabalpur, Madhya Pradesh:एमध्यालय शिक्षा मंडल के द्वारा बुधवार को दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। जबलपुर जिले की ग्रामीण इलाके की छात्रा कल्पना ठाकुर ने भी दसवीं की परीक्षा में 9 वां स्थान अर्जित किया है और मध्य प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। कल्पना आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। वहीं एक अन्य छात्रा नैंसी डिमेलो के द्वारा भी 12वीं में 94% अंक अर्जित किए गए हैं। छात्रा की सफलता पर परिजनों ने और विद्यालय प्रशासन ने उनका फूलमाला पहनाकर उसका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर के सुनौरी में मंदिर खुदाई से मिले 14 सोने के बिस्किट, 9 बरामद
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुनौरी ग्राम में कुछ दिनों पहले एक मंदिर निर्माण के लिये खुदाई के दौरान एक मिट्टी के बर्तन में 14 सोने के बिस्किट मिलने का मामला सामने आया था । पीली धातू के ये सभी बिस्किट कई वर्ष पुराने बताये जा रहे हैं , सोना मिलने के बाद इन्हें ग्रामीणों ने उसी जगह गाड़ दिया था लेकिन अज्ञात लोगों द्वारा देर रात उक्त सोने को चोरी कर लिया गया था । जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिये थे , जिस पर पुलिस द्वारा 9 बिस्किट बरामद कर लिये गये साथ ही अन्य सामान की बरामदगी में पुलिस जुटी हुई है । वहीं इस मामले में तालबेहट कोतवाली पुलिस द्वारा 5 नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गयी है । फिलहाल जमीन खुदाई के दौरान मिले सोने के बिस्किट को पुलिस द्वारा बरामद कर सरकारी कोष में जमा करने की बात कही जा रही है ।0
0
Report
लोकसभा सीट 850 के संशोधन का प्रस्ताव; मोदी-ट्रम्प चर्चा; महिला आरक्षण बिल; बिहार CM
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI: HUSAIN DALWAI (CONGRESS) ON union GOVERNMENT PROPOSES CONSTITUTION AMENDMENT TO INCREASE LOK SABHA SEATS TO 850 / PM NARENDRA MODI- US PRESIDENT DONALD J TRUMP’S DISCUSSION ON WEST ASIA SITUATION / WOMEN'S RESERVATION BILL / PM NARENDRA MODI TO ADDRESS LOK SABHA / MAHARASHTRA TEEN ARRESTED IN AMRAVATI FOR SEXUALLY ABUSING MINORS / BJP LEADER SAMRAT CHOUDHARY TAKES OATH AS NEW BIHAR CM0
0
Report
साध्वी निरंजन ज्योति के आवास पर बम धमकी, पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:साध्वी निरंजन ज्योति TT साध्वी निरंजन ज्योति आज जब मैं अपने ऑफिस गई और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रही थी तो उसी समय एक मेल प्राप्त हुआ जिसमें यह कहा गया कि आपका आवास और आपके दफ्तर में बम लगा दिए गए हैं और जल्दी उड़ा दिया जाएगा इसके बाद हमने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी फिलहाल दिल्ली पुलिस जांच कर रही है जब हमने यह भगवा धारण किया तो उसी समय अपना शरीर राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया था, इसलिए किसी का डर नहीं। साध्वी निरंजन ज्योति को धमकी आयोग और आवास को बम से उड़ाने की धमकी पूर्व केंद्रीय मंत्री औऱ वर्तमान में पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं साध्वी आयोग से निकली साध्वी, आवास पर पहुंची पुलिस आवास की जांच से पहले सिक्योरिटी क्लियरेंस के लिए बाहर इंतज़ार करती साध्वी निरंजन ज्योति ये मेल आयी है। 14 बमों से उड़ाने की धमकी साध्वी निरंजन ज्योति के आवास पर बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वायड छानबीन करते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट आवास पर पहुंचे साध्वी निरंजन ज्योति on women reservation महिला आरक्षण बिल का किसी को विरोध नहीं करना चाहिए। सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस बिल का समर्थन करना चाहिए0
0
Report
Advertisement
