271319
टिकरी जंगल किनारे हरदवा गांव मे बंदर छोडने गये नगरपालिका गोंडा कर्मचारियों को लोगों ने रोका
Jafrapur, Uttar Pradesh:नगरपालिका परिषद गोंडा से बंदरों को पकड़ कर टिकरी जंगल मे छोडने को लेकर हरदवा गांव के लोगों ने जताया विरोध लोगों ने गाडी रुकवाकर विडियो बनाकर जताया कड़ा विरोध विडियो हुआ वायरल स्थानीय किसान सुकयी ने बताया कि यह लोग आबादी मे बंदर छोडने का प्रयास कर रहे थे इसकी शिकायत अधिकारियों को कई गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र 27 अक्टूबर से शुरू, स्पीकर रितु खंडूरी ने तैयारीयों के बारे में बताएं
Dehradun, Uttarakhand:एंकार उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 27 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सत्र के लिए स्पीकर रितु खंडूरी गैरसैण विधानसभा पहुंच चुकी हैं। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए स्पीकर रितु खंडूरी ने बताया कि विधानसभा सत्र की सभी तैयारियां पूरी हो गई है लगभग 445 प्रश्न विधानसभा को मिले हैं। पहले दिन जिन सदस्यों का निधन हुआ है उनके निधन के प्रस्ताव पढ़े जाएंगे । वही कल ही विधानसभा में अनुपूरक बजट और विधेयक भी पेश किए जाएंगे टिक टैक रितु खंडूरी स्पीकर उत्तराखंड विधानसभा0
0
Report
बलरामपुर 97 दिन बाद खुला 19 किलो अफीम का राज! बॉर्डर पर पहरा या सिर्फ औपचारिकता
Pachperwa, Uttar Pradesh:बैग सहित 22 किलो बरामद, लैब में 19.315 किलो अफीम की पुष्टि; SSB और पुलिस की निगरानी पर उठे बड़े सवाल भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 97 दिन बाद कस्टम द्वारा पकड़ी गई संदिग्ध खेप अफीम निकली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को कस्टम विभाग ने भारत-नेपाल सीमा से लगभग 5 किलोमीटर अंदर बैग सहित करीब 22 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद किया था। 26 अक्टूबर को कस्टम अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला (CRCL), नई दिल्ली की रिपोर्ट में पदार्थ अफीम होना पुष्ट हुआ है, जिसका वजन 19 किलो 315 ग्राम है। अब सबसे बड़ा सवाल जब सीमा पर एसएसबी की कड़ी तैनाती है, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं, तो इतनी बड़ी खेप सीमा पार कर 5 किलोमीटर अंदर तक पहुंची कैसे? क्या तस्करों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी का फायदा उठाया? क्या गश्त और निगरानी में चूक हुई? क्या इस रूट पर खुफिया तंत्र फेल रहा? मामले में शुरुआती बरामदगी बैग सहित 22 किलो बताई गई थी, जबकि लैब रिपोर्ट में 19.315 किलो अफीम दर्ज है। दोनों वजन के बीच के अंतर का भी स्पष्ट हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। यह मामला सिर्फ नशा तस्करी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। जनता जानना चाहती है कि खेप कहां से आई, किस रास्ते से आई और इसमें किसकी लापरवाही रही। यदि किसी स्तर पर लापरवाही प्रमाणित होती है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 97 दिन में तो लैब रिपोर्ट आ गई, लेकिन सीमा सुरक्षा पर लगा सवाल अब भी जस का तस है।0
0
Report
औरैया संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव,मृतक की जेब से सुसाइड नोट और मोबाइ
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सुबह हालेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर आम के पेड़ से एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीण ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पास में उसकी बाइक भी खड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव निवासी 35 वर्षीय बृजेश पाल पुत्र शिव प्रकाश नोएडा में निजी फायर ब्रिगेड की गाड़ी चलाता था। वह 18 अक्टूबर को छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। रविवार शाम करीब आठ बजे वह कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह हालेपुर निवासी राजीव पाल टहलने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हालेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर गंगाराम के खेत के पास आम के पेड़ से युवक का शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और अटसू चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप,युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई अवधेश पाल ने बताया कि उनका भाई ब्रजेश कल रात घर से बाइक से निकल गए थे।देर रात तक वापस न आने पर तलाश की गई,इसी दौरान सुबह सूचना मिली कि भाई का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ है।मौके पर जाकर देखा तो शव लटका हुआ था और पैर जमीन पर छू रहे थे साथ ही हाथ भी बंधे हुए थे,इससे साफ प्रतीत होरहा है कि उनके भाई की साजिश के तहत हत्या की गईं है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। वही पिता शिव प्रकाश, मां कुश्मा देवी और भाई अवधेश पाल का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर पुलिस को युवक के कानों में ईयरबड लगे मिले। उसकी जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल शैलेंद्र सिंह ने बताया है ,कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी, कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है ,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की पहचान बृजेश पाल के रूप में हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजन शैलेंद्र कुमार co अजीतमल0
0
Report
Advertisement
गया से बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा नया बल
Gaya, Bihar:प्रेस विज्ञप्ति से बैंकॉक की सीधी विमान सेवा का शुभारंभ, पर्यटन एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्क को मिलेगी नई उड़ान गया, 26 अक्टूबर 2026। गया अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन से गया–बैंकॉक के बीच सीधी विमान सेवा का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात इंडिगो के प्रबंध निदेशक श्री आर. के. सिंह ने अपने संबोधन में इस सेवा को गया के पर्यटन विकास की दिशा में महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे भगवान बुद्ध की ज्ञानभूमि गया सहित देव सूर्य मंदिर, औरंगाबाद जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए गया से बैंकॉक की सीधी विमान सेवा के महत्त्व को रेखांकित किया तथा विमानपत्तन पर उपस्थित माननीय बेलागंज विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, जिला प्रशासन एवं विमानपत्तन प्राधिकरण के पदाधिकारियों का अभिवादन किया। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री एवं दोनों माननीय उपमुख्यमंत्रियों ने हरी झंडी दिखाकर विमान को रवाना किया। कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से संवाद करते हुए माननीय विधायक श्रीमती मनोरमा देवी ने इस पहल में जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रशासन के योगदान की सराहना की तथा कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान बुद्ध एवं भगवान विष्णु की पावन धरती गया में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का हार्दिक स्वागत भी किया। यह सीधी विमान सेवा गया की वैश्विक पहचान को विस्तार देने, बौद्ध पर्यटन को नई गति प्रदान करने तथा क्षेत्रीय पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों के संवर्धन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।0
0
Report
खड़गे के मोदी पर बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस कार्यालय घेराव का आयोजन किया
Ranchi, Jharkhand:पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा पीएम मोदी को लेकर किए टिप्पणी के बाद झारखंड बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी प्रदेश कार्यालय का घेराव का आयोजन किया। इसके लिए बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता रांची जिला स्कूल में इकठ्ठा हुए और वहां से कांग्रेस कार्यालय के घेराव के लिए रवाना हुए।0
0
Report
mehraj malik के बारे में ताजा खबरें: क्या नया मोड़ आया?
Noida, Uttar Pradesh:mehraj malik0
0
Report
Advertisement
ज़ायरा नेटनयाहू पर बड़ा अपडेट सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:zaira netanyahu0
0
Report
खड़गे के बयान के विरोध में दिल्ली BJP का प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में
New Delhi, Delhi:मल्लिकार्जुन खड़गे के आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपा द्वारा आज राजधानी में प्रदर्शन किया गया कल पटना में एक संबोधन के दौरान मल्लिकार्जुन खरीदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर बयान बाजी की थी जिसके बाद भाजपा काफी आक्रोशित है और आज राजधानी में प्रदर्शन किया गया भाजपा के अन्य विभाग कार्यकर्ता नेता सब लोग पहुंचे सेवा भवन से प्रदर्शन को शुरू करके मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास तक मार्च किया बीच में निवासी थोड़ी ही दूरी पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया इस बीच भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को भी हिरासत में लिया गया बातचीत के दौरान कहा जिस तरीके का यह बयान बाजी है कांग्रेस अपनी हार से तंग आ चुकी है और इस तरीके की बयान बाजी करती है हमेशा जब तक मल्लिकार्जुन खरीदे सोनिया गांधी राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी माफी नहीं मांगी थी इसी तरीके से प्रदर्शन जारी रहेगा0
0
Report
गांव की सत्ता के दूसरे दौर की चुनावी जंग शुरू, 413 बूथों पर पांच दिन
Jaipur, Rajasthan:Anchor-गांव की सत्ता का पहला संग्राम खत्म...अब दूसरे दौर की चुनावी जंग का बिगुल बज चुका है। जयपुर में पहले चरण की 8 पंचायत समितियों के बाद अब 5 पंचायत समितियों के 81 वार्डों में गांव की सरकार का फैसला होगा। 413 बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां कल भवानी निकेतन से रवाना होंगी। खास बात यह है कि मतदान दल चार रात और पांच दिन गांवों में डेरा डालेंगे...पहले EVM का बटन दबवाकर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनवाएंगे...फिर बैलेट पेपर से गांव का मुखिया और वार्ड पंच चुनवाएंगे। आखिर में उपसरपंच का चुनाव कराकर ही घर लौटेंगे। यानी पांच दिन...दो तरह की वोटिंग और गांव की सरकार चुनने की पूरी जिम्मेदारी। VO-1-panchayati raj चुनाव के पहले चरण का संग्राम खत्म होने के बाद अब गांव की सरकार चुनने का दूसरा दौर शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में जयपुर जिले की 8 पंचायत समितियों के 146 वार्डों में मतदान के बाद अब दूसरे चरण में 5 पंचायत समितियों के 81 वार्डों में चुनावी मुकाबला होगा। इसके लिए 413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। खास बात यह है कि मतदान दल चार रात और पांच दिन गांवों में डेरा डालेंगे। इस दौरान EVM से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनवाने के बाद बैलेट पेपर से सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव कराएंगे। इसके बाद उपसरपंच का चुनाव संपन्न करवाकर ही मतदान दल वापस लौटेंगे। दूसरे चरण के लिए कल जयपुर के भवानी निकेतन से मतदान दलों की रवानगी होगी। इसके पहले मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद पोलिंग पार्टियां EVM और अन्य चुनाव सामग्री लेकर अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संदेश नायक के मुताबिक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।।दूसरे चरण में आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी, शाहपुरा और अमरसर पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। 28 अक्टूबर को पंचायत समिति के 81 वार्डों और जिला परिषद के 11 वार्डों के लिए EVM से मतदान कराया जाएगा। इसके अगले दिन 29 अक्टूबर को 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। 30 अक्टूबर को बैलेट पेपर से सरपंच और वार्ड पंच चुने जाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद सरपंच पदों के मतों की गणना होगी। इसके अगले दिन 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। एक ही मतदान दल को पहले मशीन से और फिर मतपत्र से चुनाव कराना होगा। यानी पांच दिन में चुनाव की दो अलग-अलग व्यवस्थाओं को संभालते हुए गांव की सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। Bite-संदेश नायक, जिला निर्वाचन अधिकारी। पांच पंचायत समितियों में कहां कितने बूथ, कितने वार्ड पंचायत समिति::::वार्ड:::::मतदान केंद्र आमेर::::21::::::113 जालसू:::::15::::::81 रामपुरा डाबड़ी::::15::::79 अमरसर::::15::::77 शाहपुरा::::15:::63 कुल::::::81::::413 VO-2-जयपुर जिले में दूसरे चरण में सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र आमेर पंचायत समिति का होगा। यहां 21 वार्डों के लिए 113 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं शाहपुरा में 15 वार्डों के लिए सबसे कम 63 मतदान केंद्र होंगे। जालसू में 81, रामपुरा डाबड़ी में 79 और अमरसर में 77 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 413 बूथों पर मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे। पंचायतीराज चुनाव में मतदान दलों के सामने पांच दिन की चुनावी जिम्मेदारी रहेगी। 27 अक्टूबर को भवानी निकेतन से रवाना होने के बाद मतदान कार्मिक सीधे अपने आवंटित मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे। पहले EVM से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव कराएंगे। इसके बाद सरपंच और वार्ड पंच पदों के नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। 31 अक्टूबर अंतिम दिन उपसरपंच का चुनाव संपन्न करवाने के बाद मतदान दलों की वापसी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि दूसरे चरण के लिए मतदान दलों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का प्रशिक्षण दिया गया है। मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। मतदान कार्मिकों के ठहरने और भोजन के भी इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि मतदान दलों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और मतदाता सुगमता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। Bite-संदेश नायक, जिला निर्वाचन अधिकारी। दूसरे चरण का चुनावी कैलेंडर 27 अक्टूबर-भवानी निकेतन से अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना 28 अक्टूबर-81 पंचायत समिति वार्ड और 11 जिला परिषद वार्डों में EVM से मतदान 29 अक्टूबर-112 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन 30 अक्टूबर- सरपंच और वार्ड पंच के लिए बैलेट पेपर से मतदान और मतदान समाप्ति के बाद मतगणना 31 अक्टूबर-उपसरपंच का चुनाव, दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी बहरहाल, गांव की सत्ता का पहला संग्राम खत्म...अब दूसरे दौर की बारी है। पांच दिन तक गांवों में लोकतंत्र का डेरा रहेगा...पहले EVM का बटन दबेगा, फिर बैलेट पर मुहर लगेगी...और आखिर में गांव की सरकार की तस्वीर पूरी होगी। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
Advertisement
RJD प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा; मतगणना में गड़बड़ी के संकेत
Patna, Bihar:RJD का प्रतिनिधि मंडल निर्वाचन आयोग, भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में पहुंचा वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉक्टर संजीव, RJD के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के साथ कोई और नेता मौजूद रहे साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा। विधान परिषद चुनाव की मतगणना को लेकर जताई आशंका, परिषद चुनाव के मतगणना सही कराने की मांग, मतगणना में गड़बड़ी की जताई आशंका, भाई वीरेंद्र ने कहा की जैसे पिछले चुनाव में वोट चोरी हुआ, वैसे ही परिषद चुनाव में वोट चोरी ना हो उसका रखे ख्याल, मतगणना किसी तरह की नहीं होनी चाहिए गड़बड़ी। ज्ञापन देने के बाद कहा कि पूरा भरोसा मिला है कि गिनती में कोई गड़बड़ी नहीं होगी।0
0
Report
सुप्रिया श्रीनेत ने हैंडल के स्वामित्व पर सवाल उठाए; सोशल मीडिया एक्स पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इस हैंडल को कौन चला रहा है। वैसे भी कोई खास विश्वसनीयता आप लोगों की बच नहीं है जो थोड़ा बहुत भ्रम है — वह यह हैंडल अकेले निपटाए दे रहा है!0
0
Report
जोधपुर मंडल में सौर ऊर्जा से रेलवे बिजली खर्च घटा, पांच माह में 87.5% उत्पादन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान की तेज धूप अब रेलवे की बिजली जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जोधपुर मंडल में सौर ऊर्जा उत्पादन ने रफ्तार पकड़ ली है, चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त तक पांच महीनों के दौरान 19.94 लाख यूनिट सौर बिजली का उत्पादन किया जा चुका है, जो कर्म वर्तमान में भी जारी है खास बात यह है कि पिछले पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में मंडल ने कुल 22.79 लाख यूनिट सौर बिजली तैयार की थी, ऐसे में चालू वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में ही पिछले साल के कुल उत्पादन का करीब 87.5 प्रतिशत हासिल कर लिया गया है,यह आंकड़ा रेलवे परिसरों में सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग को दर्शाता है,रेलवे की ओर से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं,इसी दिशा में जोधपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डीजल शेड और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, इन पैनलों से तैयार बिजली का उपयोग रेलवे की आंतरिक जरूरतों को पूरा करने में किया जा रहा है, इससे बिजली खर्च में बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।0
0
Report
Advertisement
बिहार में छह अंचल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: वेतन रोक और आरोप पत्र
Bikram, Bihar:बिहार में 6 अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई, राजस्व और भूमि विवाद से जुड़े मामलों में आरोप... बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 26 अक्टूबर 2026 को मंत्री की समीक्षा में छह अंचल अधिकारियों के विरुद्ध दंड, आरोप पत्र और विभागीय कार्रवाई से संबंधित विवरण सामने आया है। इसमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सरकारी आदेशों की अनदेखी और राजस्व मामलों के निष्पादन में लापरवाही जैसे आरोप शामिल हैं। अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है। कुछ अधिकारियों के मामले में संचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने की अनुशंसा की गई है, जबकि कुछ के विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने की कार्रवाई की गई है। 1. ओम प्रकाश भगत, तत्कालीन अंचल अधिकारी, ठाकुरगंज, किशनगंज — भूमि विवाद और दाखिल-खारिज से जुड़े मामले में कार्रवाई। संचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने की अनुशंसा की गई है। साथ ही आरोप पत्र गठित करने और संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए गए हैं। 2. निशल प्रेम , तत्कालीन अंचल अधिकारी, किशनगंज — बिना कार्यादेश के अग्रिम भुगतान करने एवं वित्तीय अनियमितता के मामले में आरोप। मामले में विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है। 3. जितेंद्र कुमार सिंह , तत्कालीन अंचल अधिकारी, अकोढ़ीगोला, रोहतास — दाखिल-खारिज वाद में निर्धारित समय पर निष्पादन नहीं करने और संबंधित मामलों में उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप। संचयी प्रभाव के बिना तीन वेतन वृद्धि रोकने की अनुशंसा की गई है। 4. मनन कुमार मंडल, तत्कालीन अंचल अधिकारी, बरारी, कटिहार — अनधिकृत भूमि को खाली नहीं कराने एवं सरकारी आदेश संख्या 660/2023 का समय पर अनुपालन नहीं करने का आरोप। इनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित किया गया है। 5. महेश प्रसाद सिंह, तत्कालीन अंचल अधिकारी, मनसाही, कटिहार — भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं न्यायालय के पारित आदेशों के निष्पादन में लापरवाही और निर्धारित समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप। इनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित किया गया है। 6. राज नारायण राजा , तत्कालीन अंचल अधिकारी, हायाघाट, दरभंगा — विभागीय निर्देश के विपरीत दाखिल-खारिज वादों को अधिक अवधि तक लंबित रखने और निर्धारित समय में निष्पादन नहीं करने का आरोप। संचयी प्रभाव के बिना three वेतन वृद्धि रोकने की अनुशंसा की गई है।0
0
Report
गोपालगंज के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने डुमरिया के स्कूल का निरीक्षण किया
Gopalganj, Bihar:सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी आज सोमवार को गोपालगंज पहुँचे जहाँ उन्होंने अपने पैतृक गांव डुमरिया में मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान मंत्री ने शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली व छात्रों से संवाद किया शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मध्य विद्यालय डुमरिया से अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल की थी मंत्री ने अपने स्कूल का निरीक्षण किया इस दौरान डीईओ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्कूल का निरीक्षण कर छात्रों से संवाद किया व अधिकारियों को जरूरी संसाधनों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया छात्रों ने मंत्री जी से बात की उसके बाद उनमे उत्साह देखने को मिला0
0
Report
हापुड़ - महिलाओं का हंगामा, शराब की दुकान हटाने की मांग।
Saravani, Uttar Pradesh:हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गढ़ फाटक पर शराब की दुकान को लेकर महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने दुकान के बाहर आने वाले शराबियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिलाओं की मांग है कि आबादी के पास से शराब की दुकान को हटाया जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर दुकान नहीं हटाई गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।0
0
Report
Advertisement
