271504
परसपुर -बाइक की टक्कर से महिला की मौत, आरोपित चालक पर केस दर्ज
Paraspur, Uttar Pradesh:ग्राम नरायनपुर में बाइक की टक्कर से कथा सुनने निकली 65 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। घटना परसपुर थाना क भौरीगंज शाहपुर मार्ग का है। गडरियन पुरवा के श्रीराम पाल ने अज्ञात चालक पर केस किया है। आरोप है कि बुधवार शाम को उसकी मां कैलाशा गांव में श्रीमद भागवत कथा सुनने निकली थी। SHO दिनेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतक के बेटे के तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महोबा में मिशन शक्ति फेज 6.0 से महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण जागरूकता रैली
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में नवरात्र के पर्व पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत आज पुलिस अधीक्षक,सीडीओ,अपर पुलिस अधीक्षक और एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा,सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति नई दिशा देना है । महोबा जिला मुख्यालय में सदर कोतवाली से आज मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने सीडीओ बलराम कुमार,एडीएम इन्द्र नंदन सिंह,एएसपी वंदना सिंह और सीओ सदर रविकांत गौंड की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया । रैली में महिलाओं और बालिकाएं हाथों में मिशन शक्ति की तख्तियां लेकर चल रही थी। यह रैली सदर कोतवाली से शुरु होकर शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए सुभाष चौक तक निकाली गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान शुरू किया गया है। महिलाएं,स्कूल के बच्चे, टीचर और पुलिस के अधिकारी जनप्रतिनिधि मिलाकर इस रैली में प्रतिभाग कर रहे हैं शासन प्रशासन महिलाओं के प्रति क्या कर सकता है इसकी जानकारी दी जा रही है । यह जागरूकता रैली जनसामान्य तक महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों का सन्देश पहुँचाते हुए समाजिक सहभागिता और जागरूकता को नई दिशा प्रदान करेगी。0
0
Report
गौवंश तस्करी का बड़ा मामला: 14-चक्का ट्रक से 50 गोवंश पकड़े गए
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई में गौवंश तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। भिलाई-मोही के पास नेशनल हाईवे पर गौवंश से भरा 14 चक्का ट्रक पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गौरक्षक मौके पर पहुंचे और ट्रक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। ट्रक में 50 से अधिक गौवंश और 3 गौ तस्कर पकड़े गए हैं। जानकारी के मुताबिक गौरक्षक टीम मौके पर पहुंची। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें डबल पार्टिशन बनाकर करीब 50 से अधिक गौवंश को कथित तौर पर रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। बताया जा रहा है कि ट्रक सागर से हैदराबाद की ओर जा रहा था और गौवंश को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने की आशंका जताई गई है。 मौके पर पहुंचे गौरक्षकों ने तीन संदिग्धों तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं ट्रक से गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया गया। घायल गौवंश का उपचार कराया जा रहा है और सभी गौवंश को ग्राम बघौड़ा स्थित गायत्री गौशाला भेजा गया है। गौरक्षकों ने मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
ठाणे: साई सागर NX होटल के पास महिला एजेंट समेत दो युवतियाँ रेस्क्यू
Thane, Maharashtra:ठाण्यातील कळवा पोलीस ठाण्याच्या हद्दीतील पारसिकनगर येथील साई सागर NX हॉटेलजवळ कारवाई करत महिला एजंटला ताब्यात घेण्यात आली. यावेळी असिस्टंट डायरेक्टर आणि शॉर्टफिल्म अभिनेत्री अशा दोन तरुणींची सुटका करण्यात आली. अनैतिक मानवी वाहतूक प्रतिबंधक कक्ष (AHTC), ठाणे शहर पोलिसांकडून पीटा कायद्यांतर्गत पुढील कारवाई सुरू आहे.0
0
Report
Advertisement
मराठा आरक्षण पर जळगाव में जोरदार प्रदर्शन; कुल्फी के बहाने सरकार पर हमला
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, मराठा आरक्षणाचा प्रश्न अद्यापही मार्गी लागत नसल्याने जळगावात मराठा समाजाचा संताप उफाळला आहे! छत्रपती संभाजी सेना आणि मराठा क्रांती मोर्चाच्या वतीने जिल्हाधिकारी कार्यालयाबाहेर हातात प्रतीकात्मक कुल्फी घेऊन अनोखे आंदोलन करण्यात आले. ‘हैदराबाडाच्या कुल्फीचे चॉकलेट देऊ नका’ असा टोला लगावत आंदोलकांनी सरकारच्या भूमिकेवर जोरदार टीका केली. मराठा आरक्षण उपसमितीचे अध्यक्ष तथा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील यांच्या राजीनाम्याची मागणीही यावेळी करण्यात आली. हैदराबाद गॅझेटची अंमलबजावणी, आरक्षणाबाबतची आश्वासने आणि समाजातील संभ्रम यावरून आंदोलकांनी सरकारला धारेवर धरले. सारथी आणि अण्णासाहेब पाटील आर्थिक मागास विकास महामंडळाला प्रत्येकी एक हजार कोटी रुपयांचा निधी द्यावा, विद्यार्थ्यांसाठी वसतिगृहे सुरू करावीत, तसेच आंदोलनातील गुन्हे मागे घेऊन आत्महत्या केलेल्या समाजबांधवांच्या कुटुंबीयांना आर्थिक मदत आणि शासकीय नोकरी द्यावी, अशा मागण्या करण्यात आल्या. मागण्यांची दखल न घेतल्यास महाराष्ट्रभर आंदोलन तीव् करण्याचा इशारा मराठा क्रांती मोर्चाने दिला आहे. त्यामुळे जळगावातील या कुल्फी आंदोलनातून मराठा आरक्षणाचा मुद्दा पुन्हा ऐरणीवर आला आहे..0
0
Report
आजमगढ़ में माफिया सुनील सिंह की संपत्तियाँ कुर्क, JCB और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त
Azamgarh, Uttar Pradesh:माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी सुनील सिंह की करीब 29 लाख की संपत्ति जब्त, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेसीबी और मोटरसाइकिल की गई जब्त。 प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी सुनील कुमार सिंह की 28.90 लाख रुपये बाजार मूल्य की दो संपत्तियों को आजमगढ़ की पुलिस ने जब्त कर लिया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। जब्त संपत्तियों में एक जेसीबी और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस के अनुसार सुनील कुमार सिंह निवासी ताहिरपुर बघावर, थाना रौनापार के विरुद्ध थाना कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा सं. 601/2025 के तहत दर्ज है। इसकी विवेचना थाना सिधारी के प्रभारी निरीक्षक कर रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट और उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों के आधार पर आरोप है कि अभियुक्त ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध धन अर्जित किया और उससे अपने नाम पर संपत्तियां खरीदीं। इन संपत्तियों के अर्जन का वैध आय-स्रोत प्रथम दृष्टया ज्ञात नहीं हो सका। पुलिस के मुताबिक प्रस्तुत रिपोर्ट और विधिक अभिमत के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने 3 अक्टूबर 2026 को दोनों वाहनों को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में आज जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने अभियुक्त के घर के बाहर से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों में जेसीबी संख्या UP-50-DT-4150 शामिल है, जिसका बाजार मूल्य 28 लाख रुपये बताया गया है। वहीं, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP-50-BD-0560 का बाजार मूल्य 90 हजार रुपये आंका गया है। इस प्रकार दोनों वाहनों का कुल बाजार मूल्य 28 लाख 90 हजार रुपये है। जब्ती की एक प्रति अभियुक्त के पुत्र सोनू सिंह को दी गई और दोनों वाहनों को थाना रौनापार परिसर में खड़ा कराया गया। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार सिंह के विरुद्ध हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 7 मुकदमें दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2002 का जीयनपुर थाने का मुकदमा, वर्ष 2011 के आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले तथा वर्ष 2025 के रौनापार थाने का मामला भी शामिल है。0
0
Report
72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा स्थगित: नई तारीख़ कब?
Bikram, Bihar:पटना 72वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा स्थगित बीपीएससी ने प्रेस रिलीज कर दी जानकारी... नई तारीख़ की घोषणा की जाएगी... साल के अंत तक परीक्षा लेने की संभावना.. एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होनी थी। उक्त परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की जाती है。 پरीक्षा आयोजन की नई तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बूंदी जिला अस्पताल सुधार के लिए 12 सूत्रीय ज्ञापन; कार्रवाई नहीं तो बड़ा आंदोलन
Jaipur, Rajasthan:जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम ADM एचडी सिंह को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने अशोक गुप्ता के बाद संविदाकर्मी आरिज की मौत का हवाला देते हुए अस्पताल की आपातकालीन एवं हृदय रोग संबंधी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। ज्ञापन में कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति, 24 घंटे senior चिकित्सकों की उपलब्धता, चार अतिरिक्त सुसज्जित आपातकालीन बेड, आवश्यक दवाइयों और जीवनरक्षक सुविधाओं की व्यवस्था सहित अन्य मांगें रखी गईं। महासंघ ने सात दिन में मांगों पर कार्रवाई का लिखित जवाब मांगा। मांगें पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन, जनसभा और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।0
0
Report
नीलगाय सामने आ गई, कार खेत में उतर गई; बड़ा हादसा टला
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में जाजली से बेड़मा के बीच सोमवार दोपहर सड़क हादसा होते-होते टल गया। अचानक सामने नीलगाय आने और सामने से गुजर रहे अन्य वाहनों को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। कार में चूपना स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पहाड़िया सवार थे। गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को प्रधानाचार्य विनोद पहाड़िया विद्यालय के कार्य से कार में सवार होकर जाजली से बेड़मा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक नीलगाय सामने आ गई। नीलगाय को बचाने के साथ सामने से आ रहे अन्य वाहनों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में कार चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते कार सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा पहुंची। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अरनोद थाने पुलिस मौके पर पहुंची और कार को खेत से बाहर निकलवाया। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक संभावित हादसा टल गया。0
0
Report
सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने विकास-व्यवस्था समीक्षा कर लंबित योजनाओं के निष्पादन निर्देश दिए
Jamshedpur, Jharkhand:कोल्हान आयुक्त ने सरायकेला में की विकास व विधि-व्यवस्था की समीक्षा, लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश सरायकेला: कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सरायकेला डीसी कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयुक्त ने राजस्व संग्रह, विकास योजनाओं, मतदाता पुनरीक्षण और आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की। आयुक्त ने बताया कि जिले में राजस्व संग्रह की स्थिति कुल मिलाकर संतोषजनक है। उन्होंने उल्लेख किया कि कर स्लैब में हुए हालिया बदलावों (28% से 18%) के प्रभाव को लेकर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की गई है तथा राजस्व से जुड़े सभी विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने डीDC को निर्देश दिया कि राजस्व लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति पर बात करते हुए आयुक्त ने कहा कि कई योजनाएं लंबे समय से लंबित पड़ी हैं। इस पर उन्होंने उपायुक्त (डीसी) और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे व्यक्तिगत स्तर पर इन योजनाओं की नियमित निगरानी करें और तय समय-सीमा के भीतर इन्हें पूरा कराएं। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म-6 पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में बूथ स्तर पर हुई बीएलओ व बीएलए बैठकों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सबसे कम निबंधन वाले 10 मतदान केंद्रों को चिन्हित कर वहां व्यापक प्रचार-प्रसार चलाया जाए ताकि छूटे हुए पात्र युवा मतदाता सूची में शामिल हो सकें। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर आयुक्त ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) के साथ विधि-व्यवस्था की समीक्षा कर ली गई है। त्योहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। रात्रि में जब लोग पंडाल भ्रमण के लिए घरों से बाहर निकलेंगे, उस समय घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष गश्ती, क्यूआरटी की तैनाती और पुलिस बल के मूवमेंट को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आदित्यपुर क्षेत्र में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया गया है। आदित्यपुर स्थित 500 बेड के अस्पताल के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले को देखने और रिकॉर्ड खंगालने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकेगा।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में एनडीए का स्नातक चुनाव महा जुटान, 10 हजार कार्यकर्ता जुटेंगे
Nalanda, Bihar:बिहारशरीफ के ऐतिहासिक श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में मंगलवार को स्नातक चुनाव को लेकर एनडीए का महा जुटान होने जा रहा है। इस सम्मेलन में नालंदा जिले की सातों विधानसभा सीटों से दस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह द्वारा जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन देने के बाद पटना, नालंदा और नवादा की सियासत में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसे में एनडीए स्नातक चुनाव को लेकर अपनी ताकत दिखाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटा है। इस सम्मेलन में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज कुमार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी नवल किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री दीपक प्रकाश, डॉ. संतोष कुमार सुमन और निशांत कुमार समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। जेडीयू के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने बताया कि निशांत कुमार के नालंदा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस महा जुटान को स्नातक चुनाव के लिहाज से एनडीए की अहम राजनीतिक गतिविधि माना जा रहा है。0
0
Report
वाराणसी में प्रतिबंधित चीनी मांझे के खिलाफ छापेमारी; दुकानदारों को कड़ी चेतावनी
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री के खिलाफ शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी की。 • पुलिस ने मुख्य रूप से दशाश्वमेध, चौक और लक्सा क्षेत्र की पतंग दुकानों को खंगाला。 • यह कार्रवाई एसीपी अतुल अंजान त्रিপाठी और थाना प्रभारी वीके शुक्ला के नेतृत्व में की गई。 • पुलिस टीम ने दुकानों के अंदर जाकर पतंग और मांझे के बंडलों की सघन तलाशी ली。 • पुलिस प्रशासन का कड़ा रुख है कि चीनी मांझा बेहद खतरनाक है जिससे लगातार गंभीर हादसे हो रहे हैं। • एसीपी ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे प्रतिबंधित मांझा बेचना तुरंत बंद कर दें。 • जांच के दौरान यदि कोई भी दुकानदार चीनी मांझा बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी。 • पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 • त्योहारी और आम दिनों में इंसानों और पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। • पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य इलाकों में भी इस तरह की औचक छापेमारी जारी रहेगी。0
0
Report
जालौन में डीएपी खाद संकट: किसानों की लंबी लाइनें, अगले नम्बर का इंतज़ार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में डीएपी खाद को लेकर किसानों को करनी पड़ रही जद्दोजहद, करीब 1 सप्ताह पहले कागजात जमा करने के बावजूद नहीं मिली खाद, सहकारी क्रय-विक्रय समिति में खाद लेने के लिए लाइनों में खड़े किसान अपनी-अपनी बारी का कर रहे इंतजार, जिला प्रशासन के समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध होने के दावों के बीच किसान परेशान, दो और तीन बोरी खाद लेने के लिए करीब सप्ताह से किसानों का नहीं आया नम्बर, जालौन के काँच स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति का मामला。0
0
Report
Advertisement
रायबरेली में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारम्भ, महिलाओं की सुरक्षा व अधिकार जागरूकता अभियान
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण संबंधी निर्देशों के क्रम में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ हुआ। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने पुलिस लाइन से जागरूकता रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न विभागों के सहयोग से निकाली गई रैली में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिला अपराधों पर अंकुश लगाना, पीड़िताओं को त्वरित सहायता देना और महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है।0
0
Report
हनुमानगढ़ सेवा सेतु शिविर में कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे, नागरिक परेशान
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ सेवा सेतु शिविर से कई विभागों के अधिकारी गायब: खाली पड़ी रहीं कुर्सियां, लोग परेशान; चिकित्सा समेत 4 विभागों के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे हनुमानगढ़ के टाउन नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को सेवा सेतु अभियान का शिविर लगा। इसमें कई विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि नहीं पहुंचे, जिससे उनकी कुर्सियां खाली रहीं। सेवाओं का फायदा लेने आए नागरिकों को परेशानी हुई। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, आयुर्वेद और उपपंजीयक विभाग का कोई प्रतिनिधि नहीं आया। इन विभागों से जुड़े काम करवाने आए लोग निराश हुए। सहायक प्रशासनिक अधिकारी तुलसीराम ने बताया कि राज्य सरकार 7 से 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान चला रही है। इसका मकसद योजनाओं का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। अभियान में नामांतरण, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीकरण, समाज कल्याण, स्वनिधि व आवास योजना, नगरीय विकास कर, बिजली और साफ-सफाई जैसे काम हो रहे हैं। तुलसीराम ने कहा कि सूचना के बावजूद नहीं पहुंचने वाले प्रतिनिधियों को दोबारा बुलाया जाएगा。0
0
Report
मोतीपुर के महवल में मेगा लेदर पार्क से MSME को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur जिले के मोतीपुर स्थित महवल बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मेगा फुटवियर एंड एक्सेसरीज लेदर पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि लेदर पार्क के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों यानी MSME को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही बिहार के लेदर उद्योग को मजबूत करने और निर्यात के जरिए कारोबार को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. मंत्री ने बताया कि इस लेदर पार्क में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया है, जहां विश्वस्तरीय मशीनें लगाई गई हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि छोटे-छोटे उद्यमी भी इन आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर अपने उत्पाद तैयार कर सकेंगे. इससे छोटे कारोबारियों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा और लेदर उद्योग के विकास को नई गति मिलेगी. दरअसल मुजफ्फरपुर शहर के वेला औद्योगिक क्षेत्र के बाद अब मोतीपुर और पारू में औद्योगिक क्षेत्र के रुप में विकसित किया जा रहा है. जिससे मुजफ्फरपुर के अलावा उत्तर बिहार के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और उन्हे दूसरे परदेशो में जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी.0
0
Report
Advertisement
