परसपुर -युवक पर फेंका केमिकल, आरोपित पर केस
Paraspur, Uttar Pradesh:घटना के दस दिन बाद केमिकल अटैक मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया और प्रकरण की जाँच शुरू कर दी है। मामला परसपुर नगर के राजाटोला का है। महेश पासवान ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 16 नवम्बर को पुरानी रंजिश को लेकर चचेरे भाई ने उसके ऊपर गन्दिगी साफ करने वाला केमिकल फेंक दिया। जिससे उसके शरीर में छाले पड़ गये। उसने जिला अस्पताल में इलाज करवाया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
