icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौली नगर परिषद चुनाव लिए EVM तैयारी प्रशिक्षक: कर्मियों को सुरक्षा और पारदर्शिता निर्देश

Karauli, Rajasthan:नगर परिषद चुनाव: EVM तैयार करने वाले कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - नगर परिषद करौली के आम चुनाव की तैयारियों के तहत शनिवार को पंचायत समिति सभागार में EVM तैयार करने वाले कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कार्मिकों को EVM की तैयारी, संचालन, जांच, कनेक्शन, सेटिंग और सीलिंग सहित मतदान से पहले पूरी की जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राकेश कुमार रावत ने निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटिरहित, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कार्मिकों को निर्धारित नियमों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। निर्वाचन शाखा के राजेंद्र दीवान ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत ने कार्मिकों को EVM तैयार करने की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि EVM की तैयारी में किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। प्रत्येक कार्मिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करे。 DLMT सीताराम खंडेलवाल ने कार्मिकों को EVM तैयार करने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने EVM की विभिन्न इकाइयों की जानकारी देते हुए बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की जांच, कनेक्शन, सेटिंग और सीलिंग की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही मतदान से पहले तैयार किए जाने वाले आवश्यक अभिलेखों और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी भी क्रमवार दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया。 गोपनीयता और पारदर्शिता पर जोर प्रशिक्षण में ALMT अमित शर्मा, संजय शर्मा और मुकेश शर्मा ने भी सहयोग किया। उन्होंने EVM की कार्यप्रणाली से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजेंद्र दीवान, नंदकिशोर व्यास, मनीष गुप्ता, राहुल शर्मा सहित EVM तैयारी के लिए नियुक्त कार्मिक मौजूद रहे।
0
0
Report

फूलपुर के जलभराव में वाहन पोखर में गिरा, चार लोगों की मौत

Dholpur, Rajasthan:मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव रोड पर जलभराव के कारण बड़ा हादसा हो गया। ईको वैन बेकाबू नहीं हुई थी, बल्कि सड़क पर बहुत अधिक तादाद में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। पानी इतना भरा था कि सड़क और पोखर में अंतर ही खत्म हो गया था। चालक सड़क समझकर वैन को आगे बढ़ा रहा था, लेकिन वैन सड़क की बजाय सीधे पानी से भरे पोखर / तालाब में जा घुसी और पलट गई। हादसे में तीन मासूम बच्चों और एक महिला सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन में कुल 11 लोग सवार थे, जो सभी एक ही परिवार के नहीं थे बल्कि अलग-अलग परिवारों के थे। मंदिर जा रहे थे सभी: बताया जा रहा है कि वैन ड्राइवर मनियां क्षेत्र की ही इंचापुरा गांव का था जो मनियां से खुद और अन्य लोग जो मध्यप्रदेश के मुरैना और धौलपुर जिले के तसीमो के रहने वाले हैं और अलग-अलग गांवों से फूलपुर में जहारवीर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान मनियां थाना क्षेत्र में यह हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण फूलपुर रोड पर घुटनों तक पानी भरा हुआ था। मृतकों में मां-बेटा-बेटी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सपना (32) पत्नी शैलेश निवासी तसीमो (धौलपुर), उसके बेटे हर्षित (1 साल) और बेटी प्राची (3 साल) तथा दिव्यांश (3 साल) पुत्र पुष्पेंद्र निवासी मुरैना (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे में एक ही परिवार के नहीं बल्कि अलग-अलग परिवारों के बच्चों की मौत हुई है। चीखें सुनकर दौड़े ग्रामीण: ग्रामीणों ने बताया कि वैन के तालाब में गिरते ही अंदर फंसे बच्चों और महिलाओं ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए बचाव काम शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी कोशिश के बाद वैन में फंसे बच्चों और महिलाओं को बाहर निकाला। यदि समय पर ग्रामीण नहीं पहुंचते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सभी घायलों को पहले मनियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से 5 गंभीर घायलों को धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 2 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पोखर में और लोगों की आशंका, देर शाम तक चला रेस्क्यू: हादसे के बाद पोखर में कुछ और लोगों के भी फंसे होने की आशंका जताई गई। इसी आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मौके पर सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें लगातार जुटी रहीं और देर शाम तक पोखर में सर्च अभियान चलाया गया। पानी अधिक होने और कीचड़ के कारण रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे: घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी और जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव वाली जगहों को चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए कहा। मनियां थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है
0
0
Report
Advertisement

बारां नगर निगम निकाय चुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति का संदेश

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां में निकाय चुनावों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रताप चौक से दिया शांति का संदेश बारां आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव जगाने के उद्देश्य से शनिवार शाम को बारां पुलिस व प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग march निकाला गया。 फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख प्रताप चौक से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, चारमूर्ति चौराहा होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासित तरीके से मार्च करते हुए आम लोगों को निष्पक्ष, भयमुक्त होकर मतदान करने और अफवाहों से बचने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निकाय चुनावों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है और शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग March में एएसपी सौरभ तिवाड़ी, एसडीएम रामावतार मीणा, डीएसपी रोहिताश, कोतवाली सीआइ हीरा लाल पूनिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे।
0
0
Report

बगहा: कुख्यात दस्यु चुम्मन यादव को उम्रकैद की सजा

Bagaha, Bihar:BIHAR DESK... LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVB VISUAL BYTE PIC 0509ZBJ_BAGA_CONVICTION_R ANCHOR - बड़ी ख़बर बगहा से है जहाँ चौतरवा थाना क्षेत्र में कुश्ती के अखाड़े के पास युवक को बंधक बनाकर सरेआम गोली मारकर हत्या करने के करीब 26 वर्ष पुराने मामले में अदालत ने कुख्यात दस्यु चुमन यादव को उम्र कैद की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रविरंजन की अदालत ने कोर्ट में प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयान और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोषी को सजा का ऐलान किया है । जंगल राज़ के दौरान इलाके में आतंक का पर्याय रहे दस्यु सरगना चुम्मन यादव को अब बाकी जीवन कारागार में निरुद्ध होकर बिताना होगा। इस मामले की जानकारी देते हुए सीविल कोर्ट बगहा के अपर लोक अभियोजक कमलेश शर्मा ने बताया कि मामला चौतरवा थाना कांड संख्या 106/2000 से संबंधित है। ज़ब मृतक बृजेश यादव के पिता अदालत यादव ने घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के मुताबिक बगीचा स्थित कुश्ती के अखाड़े के समीप दस्यु चुम्मन यादव और उसके अन्य डाकू साथीٔों ने बृजेश दास को पहले पकड़ लिया फ़िर हाथ बाँधकर गोली मार हत्या कर दीं। बताया जा रहा है की बदमाशों ने बृजेश के हाथ गमछे से बांध दिए और इसके बाद दोनाली बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। लिहाजा मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 12 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। गवाहों की गवाही और कोर्ट में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने कुख्यात चुम्मन यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। राशि जमा नहीं करने पर उसे तीन त्रिमाही अतिरिक्त कारावास भुगतनें के आदेश पारित किये हैं। बता दें की डाकूओं द्वारा इलाके में दहशत फैलाने को लेकर किए गए हत्या के इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत भी दस्यु चुम्मन यादव को सजा सुनाई गई है। जिसके बाद कुख्यात चुम्मन यादव को पुलिस अभिरक्षा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपकारा बगहा भेज दिया गया । बाइट - कमलेश शर्मा, एपीपी, सीविल कोर्ट बगहा
0
0
Report

24 घंटे में दूसरी बार ई-रिक्शा पलटा, जालौन की कोंच-नदीगांव सड़क बदहाल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, 24 घंटे में दूसरा हादसा, नदीगाँव रोड पर गड्ढे में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, सवारियां दबीं, जिओ ऑफिस के सामने हादसे के बाद सवारियों में मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगों ने दौड़कर ई-रिक्शा में दबी सवारियों को बाहर निकाला, बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढे, पानी भरने से गड्ढों की गहराई का नहीं चल रहा पता, 24 घंटे में दूसरी बार ई-रिक्शा पलटने से सड़क की बदहाली उजागर, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए कोंच-नदीगांव रोड बना जोखिम, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच-नदीगांव मार्ग का मामला।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में मस्जिद ढहाने के साथ संविधान की आत्मा पर हमला; ओलमा परिषद का विरोध

Azamgarh, Uttar Pradesh:सहारनपुर में बुलडोज़र सिर्फ मस्जिद पर नहीं बल्कि संविधान की आत्मा पर भी चला है-राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल। सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद ढाए जाने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि सहारनपुर में 1911 से पहले की बनी मस्जिद को बिना अपील का मौका दिए और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पालन किये आज सुबह अचानक से शहीद कर दिया गया। मस्जिद की ज़मीन काग़ज़ों में मुस्लमानों के नाम मिल्कियत है। The Places of Worship Act, Waqf by User और Limitation Act जैसे महत्वपूर्ण कानून लागू होते हैं जो मस्जिद के अस्तित्व और वैधता का स्वयम ही सबसे बड़ा प्रमाण हैं। तो स्पष्ट है कि मस्जिद को गैर कानूनी ढंग से ढहाया गया है। जब मामला अदालत में था, तो मस्जिद कमेटी को अपनी बात रखने और इंसाफ़ के लिए लड़ने का पूरा अवसर क्यों नहीं दिया गया? क्या ये अन्याय नहीं है? अगर सिर्फ सरकार की मंशा या सत्ता में बैठे हुए लोगों के राजनीतिक लाभ के लिए established process of law को दरकिनार किया जाएगा, तो फिर न्याय, लोकतंत्र, कानून के राज और संवैधानिक मूल्यों का महत्व ही क्या रह जाएगा? कहा कि ये मुसलमानों से जुड़ा मामला है इसलिए सबको पता है कि कोई जवाबदेही नहीं होगी, कोई कार्यवाही नहीं होगी। जो चाहे जैसे चाहे जो कार्यवाही कर ले और कोई सवाल नहीं होगा? हमारी मांग है कि संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र के हित में न्यायपालिका तत्काल स्वतः संज्ञान ले और इस तरह की दमनकारी कार्यवाही पर रोक लगाए ताकि कानून और संविधान का इक़बाल कायम रहे, इस कार्रवाई की वैधानिकता की जांच हो और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए। क्या हमारे बड़ों ने भारत की आज़ादी में अपनी जाने इसीलिए कुर्बान की थीं कि एक रोज मुसलमानों की जान, इज़्ज़त, मकान, मस्जिद, मदरसे, मजार सब कानून और संविधान को परे रखते हुए सिर्फ इसलिए तोड़ दिए जाएंगे कि एक वर्ग विशेष की यही मंशा है? सत्ता पाने का यही रास्ता है? आज बुलडोज़र सिर्फ मस्जिद पे नहीं बल्कि संविधान की रूह पर भी चला है।
0
0
Report

पेट्रोल डालते वक्त आग से 16 वर्षीय नाबालिग झुलसा, अवैध पेट्रोल बिक्री का मामला उजागर

Satna, Madhya Pradesh:सतना। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के हिरौंदी गांव में शनिवार को बाइक में पेट्रोल डालते समय अचानक आग भड़क गई। हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बाइक में पेट्रोल डाल रहा था। इसी दौरान पास में किसी व्यक्ति ने लाइटर जला दिया। लाइटर की लौ के संपर्क में आते ही पेट्रोल ने आग पकड़ ली। आग तेजी से फैलने के कारण नाबालिग का पेट और शरीर का ऊपरी हिस्सा करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया। मझगवां बीएमओ डॉ. रूपेश सोनी ने बताया कि आग से नाबालिग का चेस्ट, पेट और हाथ बुरी तरह झुलसे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में घरों और दुकानों से पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री का मामला भी सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास कई लोग पेट्रोल और डीजल खरीदकर अवैध रूप से राहगीरों को बेचते हैं। बताया जा रहा है कि नाबालिग भी इसी कारोबार से जुड़ा था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

कैमौर में 1.40 करोड़ के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी पुनीत तिवारी (निवासी कुड़ासन, भभुआ) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विभिन्न फर्जी फर्मों के नाम पर म्यूल (Mule) बैंक खाते खुलवाकर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे रहा था। साइबर डीएसपी नीतू सिंह ने बताया आरोपी ने एक्सिस बैंक में 'श्री श्याम एंटरप्राइजेज' के नाम से एक करंट अकाउंट खुलवाया था। इस खाते में लगभग एक वर्ष के भीतर 1,40,38,939 रुपये का क्रेडिट और 1,35,12,841 रुपये का डेबिट लेनदेन हुआ। आरोपी खाता खुलवाने के बाद पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड अपने पास रख लेता था और उसकी जानकारी साइबर सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को शेयर करता था। NCCRP पोर्टल पर पड़ताल में इस अकेले खाते के विरुद्ध झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड जैसे राज्यों से 8 गंभीर शिकायतें दर्ज पाई गईं। इनमें 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए करोड़ों की ठगी के मामले शामिल हैं। गिरोह ने चंडीगढ़ में 3.45 करोड़, झारखंड में 1 करोड़ तथा राजस्थान में 88.94 लाख रुपये की ठगी की, जिसमें से लाखों रुपये की रकम इसी खाते में ट्रांसफर की गई थी। शिकायताओं के बाद जब बैंक खाता फ्रीज हुआ, तो आरोपी उसे एक्टिवेट कराने खुद बैंक पहुंचा था, जिसकी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज पुलिस ने हासिल कर ली है। जांच में आरोपी के पास से अन्य फर्में (जैसे पुनीत, सुजीत व सूरज एंटरप्राइजेज) और फर्जी ईमेल आईडी भी बरामद हुई हैं। पुलिस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

बलरामपुर में यूजीसी नियमों के rollback की मांग पर सवर्ण आर्मी का जोरदार प्रदर्शन

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में यूजीसी के नए नियमों के रोलबैक की मांग पर सड़कों पर उतरे सवर्ण, 2 किमी तक निकाला जुलूस बलरामपुर जनपद में यूजीसी के नए नियमों को तत्काल वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर शनिवार को सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बलरामपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन की जिला इकाई के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता वीर विनय चौक पर एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर नारेबाजी की। इसके चलते मार्ग पर लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी के नए नियमों को तत्काल रोलबैक करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सवर्ण आर्मी ने आरक्षण व्यवस्था को जाति के आधार पर लागू करने के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की। संगठन ने एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने तथा सवर्ण समाज के हितों और समस्याओं के समाधान के लिए सवर्ण आयोग के गठन की मांग भी रखी। संगठन के पदाधికారियों ने कहा कि सवर्ण समाज लंबे समय से इन मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठा रहा है। शनिवार को आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और केंद्र स्तर तक अपनी मांग पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। सवर्ण आर्मी ने स्पष्ट किया कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने केंद्र सरकार से यूजीसी के नियमों पर तत्काल पुनर्विचार करने और ज्ञापन में उठाई गई अन्य मांगों पर भी निर्णय लेने की मांग की.
0
0
Report

अहरौरा स्टोन क्रेशर प्लांट धंसने से चार मजदूरों की मौत, जाँच शुरू

Ukhdand, Uttar Pradesh:अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई स्थित एसएस रंजन स्टोन क्रेशर प्लांट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान डग की फाउंडेशन अचानक धंसने से चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल राजकुमार मीणा, चुनार उपजिलाधिकारी अनेग सिंह, सीओ मड़िहान मो. फहीम, तहसीलदार चुनार और थाना प्रभारी अजय मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों ने मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी मंगाकर मलबे की तलाश शुरू कराई। करीब आधे घंटे तक खोजबीन के बाद मलबे से कोई शव नहीं मिला। इसी बीच जानकारी सामने आई कि प्लांट मालिक और कर्मचारियों द्वारा मलबे से चार मजदूरों को निकालकर निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चार मजदूरों की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। ब्लास्टिंग के दौरान मलबा धंसने की बात प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार प्लांट में ब्लास्टिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा धंस गया और चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। शव मौके से ले जाने का आरोप हादसे के बाद प्लांट कर्मचारियों पर शवों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाने और घटना को छिपाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान लाल बहादुर (35), अशोक (38), राकेश (28) और दुर्योधन (28) के रूप में हुई है। सभी थाना जुगैल क्षेत्र के बड़ागांव, सोनभद्र के निवासी बताए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

अखिलेश यादव ने एलपीएस शिक्षकों को किया सम्मानित

Lucknow, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव ने एलपीएस के शिक्षकों को किया सम्मानित शिक्षक बदलेंगे तो शिक्षा बदलेगी और शिक्षा बदलेगी तो भारत बदलेगा : डॉ. एस. पी. सिंह शिक्षक केवल भविष्य नहीं बनाते, वे राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं : डॉ. एस. पी. सिंह शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की ओर से लखनऊ पब्लिक कॉलेज, गोमती नगर स्थित श्री रामलाल मेमोरियल ऑडिटोरियम में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान की विभिन्न शाखाओं से आए प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए करीब 50 लाख रुपए के आकर्षक पुरस्कारों, कलाई घड़ियां, बोरोसिल के डिजाइनर बाउल सेट, बोरोसिल मग- प्लेट- सेट , इलेक्ट्रिक इंडक्शन , बोरोसिल लंच बॉक्स, इलेक्ट्रिक केसरोल, बोरोसिल टिफिन एवं बोतल, शाल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सांसद डॉ. एस. पी. सिंह ने अखिलेश यादव को शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा अनेक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संगीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न शाखाओं से आये शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश में विद्यालयों के बंद होने की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालयों के बंद होने से विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सांसद डॉ. एस. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बदलते दौर में शिक्षक की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है। आज शिक्षक को विद्यार्थियों में सोचने, प्रश्न करने, तर्क करने, समस्याओं का समाधान खोजने और नई परिस्थितियों के अनुरूप सीखने की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि “शिक्षक बदलेंगे तो शिक्षा बदलेगी और शिक्षा बदलेगी तो भारत बदलेगा।” उन्होंने कहा कि शिक्षा का केंद्र “बच्चा” होना चाहिए। शिक्षक को यह देखने के बजाय कि उसने कक्षा में कितना पढ़ाया, यह देखना चाहिए कि बच्चे ने कितना सीखा, कितना समझा, कितना प्रश्न किया और अपने ज्ञान को व्यवहार में कितना उतारा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थी-केंद्रित एवं अनुभव आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की क्षमता अलग होती है और शिक्षक का दायित्व है कि वह हर विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारे। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करें — केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करने के योग्य बनाएं। समारोह में एम.डी. सुशील कुमार, मुख्य प्रशासिका कान्ति सिंह (पूर्व एम.एल.सी.), जनरल मैनेजर्स हर्षित सिंह एवं Shikhar पाल सिंह, डायरेक्टर्स नेहा सिंह, गरिमा सिंह एवं निकिता सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के प्रधानाचार्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक दिवस का यह आयोजन शिक्षा, संस्कार, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की सर्वोच्च भूमिका का संदेश देता हुआ यादगार बन गया।
0
0
Report

सीबी गंज क्षेत्र स्थित कान्हा उपवन गौशाला की अव्यवस्थाओं पर गौ सेवकों में आक्रोश,सात दिन का अल्टीमेट

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला में गोवंश की कथित बदहाली, अव्यवस्थाओं और देखरेख में लापरवाही को लेकर स्थानीय गौ सेवकों और विभिन्न हिंदू संगठनों में रोष है। समस्याओं के समाधान और गोवंश के संरक्षण की मांग को लेकर ‘कान्हा उपवन संघर्ष समिति’ का गठन किया गया है। समिति ने प्रशासन से गौशाला की व्यवस्थाओं की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।समिति का आरोप है कि गौशाला में नियमित निगरानी और प्रभावी नियंत्रण का अभाव है। इसके चलते गोवंश को पर्याप्त चारा-पानी, समय पर उपचार और जरूरी देखभाल नहीं मिल पा रही है। समिति ने शासन और नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और संसाधनों के वास्तविक उपयोग की भी जांच कराने की मांग की है।समिति ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह की भूमिका की जांच की मांग भी उठाई है। समिति के मुताबिक, डॉ. हरपाल सिंह की पूर्व तैनाती मेरठ के कान्हा उपवन गौशाला में रही है, जहां गोवंश की दुर्दशा और मौतों से जुड़ा मामला सामने आया था। समिति ने बरेली की जांच में मेरठ से संबंधित एफआईआर, जांच रिपोर्ट और विभागीय कार्रवाई के अभिलेख भी शामिल करने की मांग की है।संघर्ष समिति ने गौशाला में चारा, पानी, उपचार और अन्य संसाधनों की पारदर्शी व्यवस्था, बीमार व घायल गोवंश के तत्काल उपचार, मृत्यु रजिस्टर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उपचार अभिलेख, चारा आपूर्ति एवं स्टॉक रजिस्टर तथा भुगतान संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। दोष सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।समिति ने प्रशासन को मांगों के निस्तारण के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। समिति का कहना है कि तय अवधि में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और हिंदू संगठन लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से आंदोलन करेंगे। समिति ने स्पष्ट किया कि अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि गोवंश संरक्षण और गौशाला व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए है।
0
0
Report

सीतामढ़ी जिले में शिक्षक दिवस की धूम, प्रधान शिक्षक संघ के द्वारा सेमिनार का आयोजन

Tripurari SharanTripurari SharanFollow8m ago
Sitamarhi, Bihar:बिहार के सीतामढ़ी जिले में शिक्षक दिवस की धूम देखने को मिली जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर सीतामढ़ी के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत प्रधान शिक्षक संघ के द्वारा शहर स्थित शिप्रा गार्डन में शिक्षक सेमिनार का आयोजन किया और सर्वपल्ली राधा कृष्णन को याद किया गया ।इस मौके पर मौजूद सीतामढ़ी के सुरसंड जेडीयू विधायक नागेंद्र राउत ने प्रधान शिक्षकों की कार्यप्रणाली को न सिर्फ सराहा बल्कि उनके कार्य को बेहतर बताते हुए सरकार से उनके वेतन वृद्धि करने की अपील की है । इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेवारी और बच्चों के भविष्य उज्वल करने को लेकर संकल्पित हुए। बाइट - मुरली मनोहर प्रधान शिक्षक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top