271504
Paraspur - स्कूली बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण में किया श्रीराम लला समेत कई पौराणिक स्थल का दर्शन
Paraspur, Uttar Pradesh:स्कूली बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिये अयोध्या ले जाया गया।60 बच्चों ने रामनगरी अयोध्या के लिए स्कूल वाहन से प्रस्थान किया। परसपुर के ग्राम छितौनी में स्थित केएएस स्कूल के एके सिंह ने कहा कि बच्चों में शिक्षा अध्ययन के साथ बौद्धिक विकास व लोक संस्कृति तथा पौराणिक ज्ञान होना आवश्यक है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में खुले पानी के टैंक में गिरकर दो साल के मासूम की मौत, कोहराम मचा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुल्तान नगर में खेलते खेलते खुले पानी के टैंक में गिरकर दो साल के मासूम की मौत , परिजनों में मचा कोहराम अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुल्तान नगर में दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला पश्चिमी सुल्तान नगर में खेलते समय दो साल का मासूम मोहम्मद शहजान पुत्र शाहरुख पानी से भरे टैंक में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया गया कि शहजान घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास के खाली प्लॉट में पहुंच गया, जहाँ खुला पानी का टैंक बना हुआ था। बरसात के चलते टैंक में पानी भरा था। काफी देर तक मासूम के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान वह टैंक में मिला। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि टैंक लंबे समय से खुला पड़ा था और कई बार प्लॉट मालिक से ढक्कन लगाने की मांग की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है।।0
0
Report
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ने 18 सालों में वैश्विक मान्यता, स्पेस-टेक पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के 19वें फ़ाउंडेशन डे और नेशनल स्पेस डे पर, वाइस-चांसलर प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा, "आज 23 अगस्त है, और यह गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि यह उसका फ़ाउंडेशन डे है। यूनिवर्सिटी ने 2008 में अपना प्रोग्राम शुरू किया था, और उसके बाद, हम 18 सालों से कड़ी एकेडमिक और रिसर्च एक्टिविटी से गुज़रे हैं...हमारे पास कई स्कूल और 25 से ज़्यादा डिपार्टमेंट हैं जहाँ सभी एकेडमिक एक्टिविटी हो रही हैं। हमारे पास लगभग 9,000 स्टूडेंट और 400 फ़ैकल्टी मेंबर हैं। एकेडमिक्स और रिसर्च के मामले में कई देशों के साथ ग्लोबल एसोसिएशन हैं। यूनिवर्सिटी को देश की कई अथॉरिटीज़ से एक्रेडिटेड भी मिला हुआ है...हमारे पास एकेडमिक डिपार्टमेंट में रिसर्च, स्पोर्ट्स और मेडिटेशन की सुविधाओं के साथ-साथ दूसरी सुविधाएँ भी हैं। हमारे पास एक मेडिटेशन सेंटर है, जो इस कैंपस के लिए बहुत यूनिक है... ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: एक डिजिटल एड्रेस में, CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...पिछले 19 सालों में, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी ने सोच, ज्ञान, रिसर्च, इनोवेशन को बढ़ावा देने और दुनिया को आकार देने की एक मज़बूत यात्रा शुरू की है। नई पीढ़ी, भगवान बुद्ध के शाश्वत मूल्यों को अपनाते हुए... आज दुनिया तेज़ी से बदल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी और नई डिजिटल इकॉनमी हमारी ज़िंदगी, रोज़गार और विकास को नए सिरे से तय कर रही हैं। भविष्य सिर्फ़ डिग्री का नहीं, बल्कि आइडिया, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और टेक्नोलॉजी का है। ऐसे समय में, यूनिवर्सिटीज़ का काम सिर्फ़ युवाओं को नौकरी के लिए तैयार करना नहीं है, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए तैयार, इनोवेशन के लिए तैयार और देश के लिए तैयार करना है। यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि यूनिवर्सिटी का फ़ाउंडेशन डे नेशनल स्पेस डे के साथ मनाया जा रहा है... मिशन शक्ति इन युवा उम्मीदों की ऊंचाइयों को दिखाता है, जहाँ हमारे युवा रिसर्चर ज्ञान और इनोवेशन को नए लेवल पर ले जा रहे हैं और साथ ही इंटरनेशनल साइंटिफिक सहयोग को एक नई दिशा दे रहे हैं... सेमीकंडक्टर, AI, इलेक्ट्रॉनिक्स, डीप-टेक और स्टार्टअप इकोसिस्टम जैसे सेक्टर उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मौकों के दरवाज़े खोल रहे हैं... एक विकसित भारत सिर्फ़ सरकारी कोशिशों से नहीं बन सकता आज के युवा ही 2047 के भारत को बनाएंगे... उत्तर प्रदेश एक विकसित भारत बनने की ओर बढ़ रहा है एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था...0
0
Report
चंबल पुल पर घंटे चले ड्रामे में नवजात बेटी को लेकर मांगी जमानत, पुलिस बचाई जान
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-चंबल पुल पर 1 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा: दुष्कर्म का आरोपी नवजात बच्ची की मांग को लेकर जाली से लटका, MP-UP पुलिस ने बचाई जान। एंकर-मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित अटेर घाट चंबल पुल पर रविवार शाम करीब एक घंटे तक सांसें थाम देने वाला ड्रामा चला। अपहरण और दुष्कर्म का एक आरोपी, अपनी प्रेमिका से जन्मी बच्ची को अपनी संतान बताते हुए उसे साथ ले जाने की मांग पर अड़ गया। मांग पूरी न होने पर वह चंबल नदी के पुल की सुरक्षा जाली से लटक गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची एमपी के अटेर और यूपी के खैरा राठौर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। करीब एक घंटी की सूझबूझ और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। एक तरफ उफनती चंबल नदी का खौफनाक मंजर... और दूसरी तरफ पुल की पतली सी जाली को पकड़े मौत के मुहाने पर लटका एक युवक, जी हां, रविवार की शाम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरहद पर स्थित चंबल पुल पर जो कुछ हुआ, उसने वहां मौजूद हर शख्स की सांसें अटका दीं। अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी अपनी कथित नवजात बच्ची को हासिल करने के लिए सीधे मौत की बाजी लगा बैठा। वह चीख-चीखकर अपनी औलाद की मांग कर रहा था और न मिलने पर नदी में छलांग लगाने की धमकी दे रहा था। दो राज्यों की पुलिस और एक जुनूनी आशिक के बीच चले 60 मिनट के इस सनसनीखेज ड्रामे की पूरी कहानी। यह तस्वीर किसी फिल्म का क्लाइमेक्स नहीं, बल्कि चंबल नदी के पुल का सच है,जाली पर लटका यह युवक है अटेर इलाके के सुरपुरा थाना अंतर्गत आने बाले गांव नखनौली मड़ैया का रहने बाला गोलू पुरवंशी है, कहानी में मोड़ तब आया जब गोलू को जमानत पर जेल से बाहर आने पर पता चला कि उसकी प्रेमिका ने एक बच्ची को जन्म दिया है। खून के इस रिश्ते पर अपना हक जताने के लिए गोलू ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। जब न तो लड़की के घरवाले माने और न ही कानूनी कानूनी रास्तों से तुरंत हल निकला, तो गोलू ने चुना खौफनाक रास्ता,रविवार शाम 6 बजे वह यूपी के जैतपुर और एमपी के अटेर के पास स्थित चंबल पुल की जाली पर जा लटका। पुल के नीचे सैकड़ों फीट गहरा पानी और ऊपर जाली पर लटकी एक जिंदगी,सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश की अटेर और उत्तर प्रदेश की खैरा राठौर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीमा की बंदिशें टूटीं और दोनों राज्यों की पुलिस ने इस 'डेथ पॉइंट' पर रेस्क्यू की कमान संभाली। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर, कानूनी मदद का भरोसा देकर और पल-पल बिगड़ते माहौल को संभालकर गोलू का ध्यान भटकाया। 60 मिनट तक मौत से चले इस लंबे सस्पेंस के बाद आखिरकार पुलिस ने गोलू को समझाने में कामयाब हुई और बह जाली से बाहर आगया। एमपी और यूपी पुलिस की मुस्तैदी ने एक जिंदगी तो बचा ली... पर इस घटना ने यह सवाल छोड़ दिया है कि कानूनी दांव-पेच और रिश्तों की इस जंग में इस मासूम की जिंदगी का क्या होगा।0
0
Report
Advertisement
छपरा के भेल्दी में भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 3 घायल
Chapra, Bihar:BREAKING NEWS: छपरा में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, तीन गंभीर छपरा। छपरा-रेवा मुख्य मार्ग पर भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो टोल प्लाजा के समीप रविवार की देर शाम करीब नौ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने पहले बिजली के 11 हजार वोल्ट के खंभे में टक्कर मारी और इसके बाद सड़क पर जा रहे टोटो/टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि टोटो में कुल सात लोग सवार थे और इनमें अधिकांश एक ही परिवार के लोग थे। सभी लोग गरखा स्थित एक निजी अस्पताल से इलाज कराकर मकेर की ओर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोनहो टोल प्लाजा के समीप मकेर की तरफ से छपरा की ओर जा रहे अनियंत्रित हाइवा ने टोटो को सामने से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर पहुंचाया गया। हादसे में अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां और उनकी पतोहू शहीदा खातून की मौत की पुष्टि पहले हुई थी। घायलों में शाना प्रवीण, इरशाद, दिलशाद अंसारी और जुनैद अंसारी के नाम सामने आए हैं। मृतकों और घायलों की संख्या तथा पहचान को लेकर पुलिस स्तर से अंतिम पुष्टि की जा रही है। हादसे के दौरान हाइवा ने बिजली का 11 हजार वोल्ट का लोहे का खंभा भी ध्वस्त कर दिया। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर जमा होकर आक्रोश जताने लगे, जिसके कारण एनएच-722 पर जाम की स्थिति बन गई। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए。 पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम हटाने और यातायात बहाल कराने के प्रयास में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है।0
0
Report
मुरेना: रोटरी चंबल का मेगा नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप सफल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में रोटरी क्लब चंबल का मेगा निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप मुरैना में रोटरी क्लब चंबल द्वारा मेगा निःशुल्क हेल्थ चेकअप मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श लिया। दिल्ली और नोएडा से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किडनी, लिवर, कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों की जांच की। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। कैंप में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। रोटरी क्लब चंबल के इस प्रयास की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होते हैं।0
0
Report
कोटपूतली थाने की बड़ी कार्रवाई: 500 के जाली नोट पकड़े, 14440 असली रकम बरामद
Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... ब्रेकिंग: --कोटपूतली.... कोटपूतली थाना पुलिस की जाली नोटो के खिलाफ बड़ी कार्यवाई, थाना पुलिस ने 500 रूपये के जाली नोटो की पकडी खेप, जाली नोटो सहित दो आरोपी किये गये गिरफ्तार, 500 रूपये के 135 जाली नोट किये गये बरामद, जाली नोटों के साथ असली करेंसी 14440 रूपये किये बरामद, 500 रुपये के 135 जाली नोट किये बरामद, पुलिस ने 67 हजार 500 रुपये की नकली करेंसी पकडी, 40 हजार में एक लाख की नकली करेंसी मंगाते थे आरोपी, चुनावों के मद्देनजर सक्रिय जाली नोट गिरोह का फर्जीवाड़ा किया उजागर, एसपी सतवीर सिंह के नेतृत्व मे की गई कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
जयपुर में A-तरीकी नाकाबंदी: रात 8 से 12 बजे तक पुलिस का कड़ा एक्शन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से बड़ी खबर नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान जयपुर शहर में की जा रही ''A'' श्रेणी की नाकाबंदी रात 8 से 12 बजे तक चल रही ए श्रेणी की नाकाबंदी PHQ के आयुक्तालय के अधीनस्थ जिलों में सख्त चेकिंग के निर्देश अवैध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच चोरी के वाहनों की तलाश और अपराधियों की धरपकड़ पर म फोकस सभी संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी के निर्देश ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के दस्तावेज किए जा रहे चेक वाहन में सवार संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही सत्यापित काली फिल्म, अस्पष्ट या गलत नंबर प्लेट वाले वाहन भी निशाने पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की भी हो रही सघन चेकिंग पुलिस को देखकर रास्ता बदलकर भागने वालों पर भी रहेगी नजर ऐसी स्थिति से निपटने के लिए गश्ती दल और QRT की तैनाती के निर्देश ''A'' श्रेणी नाकाबंदी की निगरानी संबंधित पुलिस आयुक्त और अधिकारी कर रहे नाकाबंदी के दौरान लोकल और स्पेशल एक्ट के तहत अधिकतम कार्रवाई के निर्देश 24 अगस्त दोपहर 12 बजे तक नाकाबंदी की कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने के निर्देश0
0
Report
लखीमपुर खीरी किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के सिंघानिया पहुंचे निघासन।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। भारतीय किसान मजदूर यूनिट (सिंघानिया) के तत्वावधान में शनिवार को विकासखंड निघासन के ब्लॉक सभागार में कार्यकर्ता सम्मान एवं सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, किसान, मजदूर एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट एस.के. सिंघानिया ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने संगठन के प्रति अपनी आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने भारतीय किसान मजदूर यूनिट (सिंघानिया) की सदस्यता ली, जिसमें महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि किसान और मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। खेतों में मेहनत करने वाले किसान और अपने श्रम से देश के विकास में योगदान देने वाले मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकता है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और जरूरतमंदों की आवाज को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट एस.के. सिंघानिया ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध करना नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप काम करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। सम्मान मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों ने संगठन के साथ मिलकर किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग की समस्याओं को उठाने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता उच्च न्यायालय एस के सिंघानिया जी द्वारा मण्डल प्रभारी लखनऊ रमाकांत दीक्षित की संगठन के प्रति सक्रिय रूप से समर्पित कर संगठन को मजबूत बनाने व सक्रियता को देखते हुए प्रमोशन करके प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पे नियुक्त किया गया।समारोह में महिलाओं की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना गया। बड़ी संख्या में महिला सदस्यों के संगठन से जुड़ने से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने में महिलाओं और युवाओं की भूमिका भी अहम होगी।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी, प्रदेश संगठन मंत्री नंदकिशोर आर्या, मंडल प्रभारी रामाकांत दीक्षित, संगठन संरक्षक अनिल शुक्ला,अधिवक्ता युगुल किशोर चौहान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा रजनीश तिवारी, सुरेश कुमार चौहान, शिव कुमार चौहान, गोविंद सिंह,शाश्वत तिवारी,अनीस (पत्रकार), सुखवचन सिंह,मो.अनीस (पत्रकार),आदि मौजूद रहे0
0
Report
हॉलदीया में बीजेपी का पंडित दिनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर शुरू, बाढ़ राहत और विकास पर चर्चा
Dihierench, West Bengal:হলদিয়ায় বিজেপির দু’দিনের পণ্ডিত দীনদয়াল উপাধ্যায় প্রশিক্ষণ শিবির শুরু, উন্নয়ন ও বন্যা পরিস্থিতি নিয়ে বার্তা শুভেন্দুর হলদিয়ার গান্ধীনগরের যুব আবাসনে তমলুক সাংগঠনিক জেলা বিজেপির উদ্যোগে শুরু হল দু’দিনের পণ্ডিত দীনদয়াল উপাধ্যায় প্রশিক্ষণ শিবির। সন্ধ্যা সাড়ে সাতটা নাগাদ শিবিরের সূচনা করেন মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী। অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন পঞ্চায়েত ও গ্রামোন্নয়ন মন্ত্রী দিলীপ ঘোষ-সহ দলের একাধিক জেলার নেতৃত্ব। শিবিরে দীর্ঘক্ষণ বক্তব্য রাখেন মুখ্যমন্ত্রী। সরকারের ১০৩ দিনের উন্নয়নমূলক কাজগুলি কীভাবে মানুষের কাছে গ্রহণযোগ্য হয়ে উঠছে, তাই নিয়ে দলীয় নেতা-কর্মীদের সামনে আলোচনা করেন তিনি। আগামী দিনে শিক্ষা, স্বাস্থ্য, বাসস্থান, নারী ও শিশু কল্যাণ, রাস্তাঘাট এবং অন্নপূর্ণা ভাণ্ডার-সহ বিভিন্ন উন্নয়নমূলক কর্মসূচি নিয়েও বিস্তারিত আলোচনা হয়। পাশাপাশি, বন্যাকবলিত এলাকার মানুষের পাশে দাঁড়াতে ইতিমধ্যেই দুই কোটি টাকা বরাদ্দ করা হয়েছে বলে জানান মুখ্যমন্ত্রী। বন্যার কারণে যাতে সাধারণ মানুষ সমস্যায় না পড়েন, সে বিষয়েও প্রশাসনের ভূমিকা নিয়ে আলোচনা হয়। প্রয়োজনে আরও অর্থ বরাদ্দ করা হবে বলেও জানানো হয়। নিকাশি ব্যবস্থা নিয়েও শিবিরে বিস্তারিত আলোচনা করেন নেতৃত্বরা। শিবিরের কর্মসূচি শেষে মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী এবং দিলীপ ঘোষ কলকাতার উদ্দেশ্যে রওনা দেন。0
0
Report
Advertisement
नाइजीरियाई कैदी की मौत: गुरुग्राम के भोंडसी जेल में इलाज के दौरान निधन
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम-जिला जेल भोंडसी में बंद नाइजीरियन नागरिक की मौत अवैध मादक पदार्थ रखने/बेचने के मामले में जेल में बंद था नाइजीरियन नागरिक 47 वर्षीय एलेक्स टोचुकवु ओसुजी 17 जुलाई 2024 से जिला जेल भोंडसी में था बंद HIV से पीड़ित था नागरिक पिछले कुछ दिनों से बुखार और सांस लेने में थी तकलीफ तबीयत बिगड़ने पर कुछ दिन पहले सरकारी अस्पताल सेक्टर-10 में कराया गया था भर्ती इलाज के दौरान अस्पताल में हुई नाइजीरियन नागरिक की मौत मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बोर्ड गठित कर नियमानुसार की गई कार्रवाई शव को गुरुग्राम की मोर्चरी में रखवाया गया गुरुग्राम पुलिस ने नाइजीरियन एंबेसी से संपर्क कर दी घटना की सूचना0
0
Report
खजनी में ज्वैलरी चोरी: चार पायल के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:खजनी थाना क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान से चांदी की पायल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार चांदी की पायल और 3 हजार 20 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को ज्वैलरी की दुकान से अज्ञात महिलाओं ने पायल चोरी की थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विंध्यावासिनी पत्नी जय गोविन्द और अनीता पत्नी स्वर्गीय रमेश को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
बालेसर पुलिस ने दर्जनों चोरी के मोस्ट वांटेड गणेश विश्नोई को किया गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर पुलिस थाने की बड़ी सफलता, दर्जनों चोरी के मोस्ट वांटेड एवं एससी एसटी मामले में वांछित आरोपी गणेश विश्नोई को किया दस्तयाब। पुलिस ने घर की घेराबंदी कर किया दस्तयाब, परिवार वालों ने पुलिस से बचाकर भगाने का किया प्रयास लेकिन छुड़ाने में रहे विफल। पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपी के पिता रामाराम विश्नोई को भी किया दस्तयाब। आगामी जांच हेतु शेरगढ़ थानाधिकारी खेताराम सियोल को किया दोनों आरोपियों को सुपुर्द, अब चोरी के बड़े मामले खुलने के आसार।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने अवैध खनन मामले में मांग रद्द कर नई जांच निर्देश दिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पाली के खनन पट्टाधारी चेतन सिंह झाला के खिलाफ अवैध खनन के आरोप में जारी 1 करोड़ 73 लाख 88 हजार रुपए की मांग को निरस्त कर दिया। न्यायाधीश डॉ. नूपुर भाटी ने कहा कि विभाग ने पहले की जांच रिपोर्ट को अस्वीकार कर नए सिरे से जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन बिना ताजा जांच किए कार्रवाई की गई। साथ ही जिस कमिश्नर रिपोर्ट को आधार बनाया गया, उसकी प्रति याचिकाकर्ता को नहीं दी गई। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता के पास पाली जिले के रोहट क्षेत्र में रॉयलाइट मेसनरी स्टोन के लिए खनन पट्टा था। वर्ष 2015 में विभाग ने आरोप लगाया कि उसने पट्टे की सीमा से बाहर करीब 30 मीटर क्षेत्र में अवैध खनन किया। याचिकाकर्ता ने आरोपों से इनकार कर नए सिरे से जांच की मांग की थी। इसके बाद 29 दिसंबर 2015 को विभाग ने पुरानी जांच रिपोर्ट को अस्वीकार कर अधीक्षण खनि अभियंता, सतर्कता, जोधपुर को नई जांच के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 8 जून 2017 को विभाग ने 1.73 करोड़ रुपए की मांग जारी कर दी। हाईकोर्ट ने पाया कि मांग तय करने का स्पष्ट आधार नहीं बताया गया और कमिश्नर की रिपोर्ट भी याचिकाकर्ता को उपलब्ध नहीं कराई गई। कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ इस्तेमाल की वाली सामग्री उसे उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वह प्रभावी रूप से अपना पक्ष रख सके। कोर्ट ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन मानते हुए मांग नोटिस निरस्त कर दिया। हालांकि हाईकोर्ट ने अवैध खनन के आरोपों के गुण-दोष पर कोई राय नहीं दी और सक्षम प्राधिकारी को कानून के अनुसार नए सिरे से कार्रवाई करने की स्वतंत्रता रखी है。0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने के आदेश बिना सुनवाई अवैध करार दिए
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने मतदाता सूची से जुड़े मामलों में अहम फैसला देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को बिना सुनवाई का अवसर दिए मतदाता सूची में नाम शामिल करने से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान का अधिकार महत्वपूर्ण वैधानिक अधिकार है और निर्वाचन अधिकारी इसे मनमाने तरीके से प्रभावित नहीं कर सकते। जस्टिस अनूप कुमार ढंढ ने बाड़मेर और बालोतरा से जुड़े कई मामलों की संयुक्त सुनवाई करते हुए याचिका पर आदेश दिया। विवाद पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और एक स्थान से दूसरे स्थान पर नाम स्थानांतरित करने से संबंधित था। एक याचिकाकर्ता ने ग्राम पंचायत आलमसर खुर्द के वार्ड संख्या 7 की मतदाता सूची में नाम स्थानांतरित करने के लिए आवेदन किया था। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी ने पहले आवेदन स्वीकार कर नाम शामिल करने का आदेश दिया, लेकिन बाद में बिना नोटिस और सुनवाई के अपना निर्णय बदलते हुए आवेदन खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने इस प्रक्रिया को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत माना। राज्य पक्ष ने दलील दी कि याचिकाकर्ताओं के पास राजस्थान पंचायती राज निर्वाचन नियमों के तहत अपील का वैधानिक विकल्प मौजूद था। हाईकोर्ट ने कहा कि जब संबंधित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर ही नहीं मिला, तो इस आधार पर याचिका खारिज नहीं की जा सकती। कोर्ट ने कहा कि संबंधित वार्ड में सामान्य रूप से निवास करने वाला व्यक्ति उस वार्ड की मतदाता सूची में पंजीकृत होने का हकदार है। किसी व्यक्ति का नाम राजनीतिक हस्तक्षेप या अधिकारी की मनमानी के आधार पर मतदाता सूची से बाहर नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने सभी विवादित आदेश रद्द करते हुए याचिकाकर्ताओं के नाम संबंधित मतदाता सूचियों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए और सभी याचिकाएं स्वीकार कर लीं।0
0
Report
राजस्थान के अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान में चिकित्सा सुविधाओं की कमी और जोधपुर के सरकारी अस्पतालों पर बढ़ते मरीजों के दबाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी एवं न्यायाधीश प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने महेंद्र कुमार मेहता की जनहित याचिका पर प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विभागीय निदेशक और प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज जोधपुर सहित अन्य को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। याचिका में कहा गया कि जैसलमेर, पोकरण, बाड़मेर, बालोतरा, पाली और नागौर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई क्षेत्रों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते गंभीर और जटिल मामलों में मरीजों को जोधपुर रेफर किया जाता है। इससे महात्मा गांधी अस्पताल, मथुरा दास माथुर अस्पताल सहित प्रमुख अस्पतालों पर मरीजों کا भार लगातार बढ़ रहा है।याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अशोक छंगाणी ने अदालत को बताया कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या के अनुपात में नर्सिंगकर्मियों और अन्य स्टाफ की कमी है। इसके अलावा कई स्थानों पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समस्याएं हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से मरीजों को जोधपुर लाने में उनके परिजनों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता है।याचिका में यह भी बताया गया कि हाईकोर्ट आने से पहले सरकार को चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए प्रतिवेदन दिया गया था, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर जनहित याचिका दायर की गई। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधुवक्ता नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने अदालत में पैरवी की।0
0
Report
Advertisement
