271504
Paraspur: पूर्व शिक्षक धर्मराज सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर के ग्राम अकोहरी के पूर्व शिक्षक और सूरज सिंह के पिता धर्मराज सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बताया कि धर्मराज सिंह ने उन्हें हमेशा बेटे जैसा स्नेह दिया और मेहनत, ईमानदारी व लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। धर्मराज सिंह के निधन से क्षेत्र के लोग बेहद दुखी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोई स्पष्ट खबर नहीं मिली; गैबिश हटाने के बाद भी सामग्री अधूरी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
हनुमानगढ़ डिपो में 11 नई ब्लू लाइन बसें शामिल, फ्लीट 90 पहुंचा
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ रोडवेज डिपो को 11 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों की सौगात मिली है। इन नई बसों के शामिल होने से डिपो के बेड़े में बसों की संख्या अब बढ़कर 90 हो गई है, जिसमें निगम की 63, अनुबंधित 16 और अब 11 नई बसें शामिल हैं। मुख्य प्रबंधक हामिद अली ने बताया कि सभी बसें आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों से लैस हैं; यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ-साथ चालक की बेहतर विजिबिलिटी के लिए बसों में ग्लास व्यू पॉइंट बनाए गए हैं। हर बस में पांच इमरजेंसी एग्जिट, पैनिक बटन, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, दो सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सुविधाएं दी गई हैं ताकि यात्रा सुरक्षित और आरामदायक रहे। नई बसों का संचालन मुख्य रूप से जयपुर और इंटर स्टेट मार्गों पर होगा, तथा लंबे समय से बंद पड़े कुछ रूटों पर भी इनका संचालन शुरू होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा मिलेगी और राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है।0
0
Report
नापासर में दो रातों की चोरी: CCTV कैद संदिग्ध, कस्बा दहशतग्रस्त
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर नापासर में लगातार दूसरी रात चोरी, बाजार की दो दुकानों के टूटे ताले दो रात में तीन चोरी की वारदातों से कस्बे में दहशत पुलिसकर्मी के घर के बाद अब मुख्य बाजार की दो दुकानें बनीं निशाना सीसीटीवी में कैद हुआ ताले तोड़ता संदिग्ध युवक एमओबी टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस की विशेष टीम जांच में जुटी थानाधिकारी कविता पुनिया ने कहा-जल्द खुलासे का प्रयास बंद पड़े सार्वजनिक सीसीटीवी कैमरे चालू कराने के लिए नगर पालिका को लिखा पत्र0
0
Report
Advertisement
आगरा कैंट स्टेशन पर ताजमहल मॉडल के सामने हिंदू महासभा का जोरदार प्रदर्शन
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग श्रावण मास के स्वागत में हिंदू महासभा का प्रदर्शन। आगरा कैंट स्टेशन पर ताजमहल मॉडल के समक्ष शंखनाद और आरती। कार्यकर्ताओं ने बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया। महिला महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर व मंडल अध्यक्ष नितेश भारद्वाज रहे मौजूद。 कार्यक्रम के दौरान जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और हिंदू महासभा पदाधिकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक। संगठन ने धार्मिक पूजा के अधिकार को लेकर उठाए सवाल。 हिंदू महा सभा ने ताजमहल को "तेजोआगरा कैंट स्टेशन महालय" बताते हुए अपने दावے दोहराए। श्रावण मास में आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने के दिए संकेत। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, स्थिति पुलिस की निगरानी में रही।0
0
Report
अमेठी में सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में जलाभिषेक की भारी भीड़
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - सावन के पवित्र महीने की हुई शुरूआत, आज सावन के पहले दिन जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर भगवान शंकर के जलाभिषेक को लेकर सुबह से दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, तपेश्वर नाथ मंदिर,गोमती नदी किनारे स्थित प्राचीन दंडेश्वर धाम, झारखंडेश्वर, मुक्तेश्वरनाथ धाम, बिल्वेश्वर व सप्तेश्वर शिव मंदिरों पर शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ की भीड़, सावन के महीने कांवड़ यात्रा को लेकर भी प्रशासन है अलर्ट, शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद,0
0
Report
प्रदर्शन के बाद लापता हुई छात्रा, पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया
Fatehpur, Uttar Pradesh:छात्र आंदोलन के बाद घर नहीं पहुंची छात्रा प्रदर्शन के बाद से हाईस्कूल की छात्रा हुई लापता पुलिस ने अपहरण का मुकदमा किया दर्ज सर्वोदय इंटर कॉलेज में समस्याओं को दूर करने की मांग पर साथियों के साथ गई थी छात्रा प्रदर्शन वाले दिन से शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से की शिकायत पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशने किए शुरू किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
11 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में बेटी को जन्म दिया
Yamuna Nagar, Haryana:महज 11 साल की एक छात्रा जो दुष्कर्म पीड़िता है, उसने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और अगले दो से तीन दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। पीड़िता के परिजनों ने मई महीने में छछरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय छात्रा सात महीने की गर्भवती थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यमुनानगर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता छात्रा ने यमुनानगर के सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सामान्य प्रसव हुआ है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। CMO ने बताया कि दोनों को दो से तीन दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। पीड़िता के परिजनों ने मई महीने में छछरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि उस समय छात्रा लगभग सात महीने की गर्भवती थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी छछरौली क्षेत्र की एक फार्मेसी कंपनी के मालिक का ड्राइवर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान छछरौली थाने की महिला पुलिसकर्मी मंजीत कौर ने पीड़िता की देखभाल की और उसकी डिलीवरी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी छोटी बच्ची के साथ हुए इस जघन्य अपराध की पीड़ा की भरपाई आखिर कैसे होगी? अब सभी की नजर अदालत की कार्रवाई पर है कि पीड़िता को जल्द न्याय मिले और आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले।0
0
Report
204 साल पुराने भारीडीह शिव मंदिर में सावन मेले की धूम, भक्त जलाभिषेक को उमड़े
Katihar, Bihar:भगवान शिव को समर्पित भारीडीह शिव मंदिर सुंदर और बड़ा है मंदिर का गर्भगृह हसनगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर का निर्माण वर्ष 1822 ईस्वी में सूरवंश राजवंश के राजा राजेंद्र नारायण राय द्वारा कराया गया भारीडीह शिव मंदिर को स्थानीय परंपराओं में अत्यंत प्राचीन और चमत्कारिक शिवधाम माना जाता है कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड में स्थित भारीडीह शिव मंदिर उत्तर-पूर्वी बिहार के प्रमुख प्राचीन शिवधामों में से एक माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर का निर्माण वर्ष 1822 ईस्वी में सूरवंश राजवंश के राजा राजेंद्र नारायण राय द्वारा कराया गया था। यह मंदिर अब 204 साल से अधिक पुराना है। इस शिव मंदिर का गर्भगृह सुंदर और बड़ा है। श्रद्धालुओं के मंदिर प्रवेश करते ही आध्यात्मिक ऊर्जा का अहसास होता है। इस भारीडीह शिव मंदिर को स्थानीय परंपराओं में अत्यंत प्राचीन और चमत्कारिक शिवधाम माना जाता है। सावन माह, महाशिवरात्रि तथा श्रावण सोमवार के अवसर पर यहां हजारों-लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन के महीने में यहाँ एक महीने तक भव्य मेला लगता है जहाँ दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं वहीं पुरातात्त्विक महत्व वर्ष 2024 में भारीडीह क्षेत्र में मिट्टी की खुदाई के दौरान काले पत्थर की भगवान राम की प्राचीन प्रतिमा मिलने से इस क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर लोगों का ध्यान और बढ़ा। इससे यह संभावना भी व्यक्त की गई कि आसपास का क्षेत्र प्राचीन धार्मिक अवशेषों से जुड़ा हो सकता है। बाइट -- स्थानीय बुजुर्ग महिला पी2सी -- रंजन कुमार रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
श्रावणी मेले की शुरुआत: कांवरियों की 108 किमी पदयात्रा से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण
Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुरुआत आज से हो गया है द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी में आज से 108 किलोमीटर की पांव पैदल यात्रा करके कांवरिया बाबा धाम पहुंच रहे हैं और बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं इसके अलावा आज से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अरघा के माध्यम से बाबा भोलेनाथ पर पूरे महीने जलार्पण किया जाएगा सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा से जल लेकर कावरिया 108 किलोमीटर की पांव पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंच रहे हैं और बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित ने बताया कि सावन शिव को अति प्रिय है और सावन के महीने में जो भक्त उत्तर वाहिनी गंगा से जल लेकर पांव पैदल यात्रा करके बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचते हैं और बाबा पर जलार्पण करते हैं उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती यही कारण है कि आज पहले दिन ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है कांवरिया दूर दराज से बाबा धाम पहुंच रहे हैं और बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं व्यवस्था की बात करें तो चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है कांवरियों के सुलभता पूर्वक जिला अर्पण करने के लिए पुलिस फोर्सज की प्रतिनियुक्ति की गई है इसके अलावा कई एजेंसियों के द्वारा पूरे मेले में निगरानी रखी जा रही है बाइट लंबोदर महाराज पुरोहित बाबा बैद्यनाथ मंदिर0
0
Report
Advertisement
शराब घोटाला मामले में एसीबी ने जांच तेज, अमित प्रकाश समेत तीन को समन
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड में शराब घोटाला से जुड़े मामले में एसीबी ने जांच तेज कर दिया है। पूर्व आईएएस अमित प्रकाश और गजेंद्र सिंह सहित तीन को समन भेजा है और 4 अगस्त को पूछ ताछ के लिए एसीबी ने बुलाया है। 20 मई 2025 को इस मामले में एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज किया था। तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और संयुक्त उत्पाद आयुक्त एवं महाप्रबंधक सुधीर कुमार को समन भेजा है। टेंडर प्रक्रिया के सभी पहलू की एसीबी जांच कर रही है।0
0
Report
रणदीप सुरजेवाला ने राज्यसभा में नोटिस देकर चंदा चोरी पर चर्चा मांगी
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने राज्यसभा में रूल 267 के तहत दिया नोटिस राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर चर्चा की मांग की0
0
Report
एमसीबी जिले में पृथक महिला थाना खोलने की मांग तेज, महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा
Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पृथक महिला थाना खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित और संवेदनशील निराकरण के लिए अलग महिला थाना आवश्यक है। ज्ञापन में बताया गया कि एमसीबी जिला बने हुए लगभग चार वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां पृथक महिला थाना स्थापित नहीं किया गया है। वर्तमान में महिलाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और दहेज प्रताड़ना जैसे अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए सामान्य थानों पर निर्भर रहना पड़ता है, जहां उन्हें असहजता का सामना करना पड़ता है ।महिला नेत्रियों ने तर्क दिया कि पृथक महिला थाना स्थापित होने से महिलाओं से जुड़े अपराधों की जांच त्वरित और संवेदनशील तरीके से हो सकेगी। इससे पीड़ित महिलाएं महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष बिना किसी झिझक अपनी बात रख पाएंगी, जिससे न्याय प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावी बनेगी। महिलाओं ने यह भी उल्लेख किया गया कि महिला थाना खुलने से जिले में महिला सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे महिला अपराधों की रोकथाम और जांच में भी बेहतर परिणाम सामने आने की उम्मीद है। कांग्रेस महिला नेत्रियों ने शासन और पुलिस प्रशासन से अपील की है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए एमसीबी जिले में जल्द से जल्द पृथक महिला थाना स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं。0
0
Report
Advertisement
15 साल बाद भी पीएम आवास योजना: गरीब ग्रामीण के मकान का इंतजार जारी
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत रचकुडी के आश्रित ग्राम भिमपुरी से सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत सामने आई है। जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने का इंतजार एक ग्रामीण पिछले 15 वर्षों से कर रहा है। मनहरण विश्वकर्मा आज भी तिरपाल की झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं और हर मौसम में इसी अस्थायी आशियाने में जीवन गुजार रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की प्राथमिकता सूची में उनका नाम 190वें नंबर पर है, जिससे उन्हें आशंका है कि मकान मिलने में अभी कई साल और लग सकते हैं। सालभर पहले मां के निधन के बाद अब वे अकेले रह रहे हैं और बरसात के दिनों में उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। निराश मनहरण विश्वकर्मा ने बेमेतरा कलेक्टर से जल्द आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। वहीं इस मामले में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है。0
0
Report
सूरजपुर में 10 वर्षीय बालक डूबा, रेस्क्यू जारी
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर अपडेट नदी में 10 वर्षीय बालक के डूबने का मामला दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी अब तक नहीं मिली सफलता भाई के साथ घर से लगे नदी पास घूमने गया था बालक DDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र के चपदा ढेकी नदी का मामला0
0
Report
टोंक के महादेवाली मंदिर में सावन श्रद्धालुओं का रेला, भोलेनाथ की जयकारों से गूंजा परिसर
Tonk, Rajasthan:टोंक सावन की आस्था: महादेवाली शिवालय में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर एंकर..टोंक शहर के सबसे प्राचीन शिवालय महादेवाली मंदिर में सावन मास के अवसर पर गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार जारी है। महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु अपनी-अपनी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मान्यता है कि सावन मास भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इस दौरान की गई विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी आस्था के चलते पूरे सावन माह में महादेवाली मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।0
0
Report
Advertisement
