icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow24 Dec 2024, 09:01 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

GST कट से दीपावली बाजार में 1000 करोड़ का उछाल, जोधपुर में रौनक बनी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रदेशभर में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ शुरू हुए दीपोत्सव के दौरान बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। जोधपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में खरीदारी का दौर जारी है। व्यापारियों के अनुसार धनतेरस सहित पिछले दो दिनों में करीब 1000 करोड़ रुपए का कारोबार हो चुका है। इससे व्यापारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों में भी उत्साह है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में कमी किए जाने का सकारात्मक असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। इससे आम लोगों के पास खरीदारी के लिए अधिक पैसा बचा है और उनकी क्रय शक्ति बढ़ी है। यही वजह है कि इस बार सोना-चांदी, बर्तन, प्रॉपर्टी सहित विभिन्न कारोबार में अच्छी बिक्री देखने को मिल रही है। व्यापारी पप्पूराम डारा ने बताया कि इस बार बाजार में काफी रौनक है। जीएसटी कम होने से आमजन को राहत मिली है और बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ा है। इसका सीधा फायदा व्यापार को मिला है। जोधपुर में हर क्षेत्र के कारोबार में अच्छा माहौल है। ग्राहकों की भीड़ और बेहतर बिक्री से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। दीपावली पर बाजार में बनी यह रौनक व्यापार जगत के लिए उत्साहजनक है。
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में पड़ोसी विवाद के बाद गोलीकांड: पिता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर-21C स्थित एक मल्टी स्टोरी मकान में पड़ोसी का पड़ोसी के साथ हुये विवाद में गोली मारकर हत्या करने के मामले में अपराध Branch सेक्टर-30 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार शौर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 नवंबर की रात लगभग 8:30 बजे उनके पड़ोसी मोहन शर्मा ने उनके फ्लोर की घंटी बजाई और उनके पिता परमजीत को नीचे बुलाया ताकि गाड़ी हटाई जा सके। शिकायतकर्ता भी अपने पिता के साथ नीचे आए। वहीं मोहन शर्मा और उनके पिता से झगड़ा शुरू हुआ और विवाद हो गया। इसी दौरान मोहन शर्मा ने पिस्टल निकालकर उनके पिता पर गोली चला दीं और शिकायतकर्ता पर भी फायर किया, जिससे वह गाड़ी के पीछे छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वारदात के बाद आरोपी अपनी कार से फरार हो गया। गोली लगने से परमजीत की मृत्यु हो गई। इसके बाद सूरजकुंड थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और षड्यंत्र की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पहलाद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखाओं की टीमों को आरोपी की तलाश के लिए निर्देशित किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-30 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहन शर्मा को 7 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित मकान नंबर 641 के द्वितीय तल पर रहता है जबकि मृतक परमजीत इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अपने परिवार के साथ रहा करते थे। उनके बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद रहते थे। 6 नवंबर को उसने परमजीत को गाड़ी हटाने के लिए नीचे पार्किंग में बुलाया, जहां उनकी कहासूनी हो गई, समापन में उसने अपनी पिस्टल से परमजीत पर गोली चला दी, जिससे परमजीत की मृत्यु हो गई। बेटे को भी गोली मारने की कोशिश की गई, जो बच गया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि गहन पूछताछ की जा सके और साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।
0
0
Report

निशा भगत की मौत के बाद गुमला में आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग

Gumla, Jharkhand:*निशा भगत की शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे हेमंत सोरेन हाय-हाय के नारे; सीबीआई जांच की उठी मांग* *पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने लगाया जमीन माफियाओं पर प्रताड़ित करने का आरोप, कहा– निशा भगत गरीब आदिवासियों की बुलंद आवाज थीं; सरकार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग* गुमला - सामाजिक कार्यकर्ता एवं आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के बाद गुमला में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर की शव यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। एंबुलेंस में पार्थिव शरीर रखकर शहर के विभिन्न मार्गों से शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शव यात्रा के दौरान निशा भगत अमर रहें और हेमंत सोरेन हाय-हाय के नारे लगाए गए। नारों से शहर का माहौल गूंज उठा। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शव यात्रा में शामिल हुए। लोगों में निशा भगत की मौत को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखने को मिला। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता मधु कोड़ा ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में जमीन माफियाओं के प्रभाव के कारण आदिवासी-मूलवासी नेताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निशा भगत निडर होकर गरीब आदिवासियों की आवाज बुलंद करती थीं। जमीन से जुड़े मामलों में गरीबों के हक की लड़ाई लड़ना उनकी पहचान थी। मधु कोड़ा ने आरोप लगाया कि जमीन माफियाओं द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण वे आत्महत्या करने के लिए विवश हुईं। मधु कोड़ा ने राज्य सरकार से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि आत्महत्या से पहले निशा भगत ने फेसबुक लाइव के माध्यम से जिन लोगों के खिलाफ अपनी बातें रखी थीं, उनके बयानों और आरोपों की गंभीरता से जांच की जाए तथा साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया जाए। निशा भगत की मौत के बाद गुमला में राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है। शव यात्रा में उमड़ी भीड़ और उठती जांच की मांग ने इस मामले को गंभीर सार्वजनिक मुद्दा बना दिया है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report

इंदौर: धोबी घाट के पास मर्सिडीज से कोकीन बरामद, कल्प काकरिया गिरफ्तार

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जूनी इंदौर पुलिस ने धोबी घाट के पास एक मर्सिडीज कार से कोकीन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कल्प काकरिया के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 2 ग्राम से अधिक कोकीन बरामद की गई है, वही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मर्सिडीज कार भी जब्त कर ली है। दरअसल, जूनी इंदौर पुलिस को नशे की गतिविधियों को लेकर कार्रवाई के दौरान धोबी घाट के पास एक लाल रंग की मर्सिडीज कार में संदिग्ध युवक मिला। पुलिस ने कार में बैठे कल्प काकरिया की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2 ग्राम से अधिक कोकीन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में किसी व्यक्ति के संपर्क में आया था। इसी के जरिए उसका नशे के नेटवर्क से जुड़ाव हुआ। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर कोकीन की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में सामने आ रहे नामों का सत्यापन किया जा रहा है। नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top