271504
Paraspur - लोडिंग वाहन के टक्कर से टूटा बिजली पोल, बाल- बाल बचे राहगीर
Paraspur, Uttar Pradesh:लोडिंग वाहन के जद में आकर बिजली के दो खम्भे व तार क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। गनीमत रहा हादसा में आसपास के लोग बाल- बाल बच गये। घटना परसपुर के चौक बाजार में गुरुवार रात आठ बजे की है। तत्काल ही विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। जिससे भौरीगंज मोड़ जानकी मंदिर के समीप कई मकान व दुकानों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। व्यवसायी दयाशंकर कौशल ने बताया कि लोडिंग वाहन टकराने से 2 विद्युत पोल व तार टूट गया। विद्युत विभाग ने 24 घण्टे में पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल कराया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिले में 37 केंद्रों पर धान खरीद का आगाज, सामान्य धान 2441 और ग्रेड-ए 2461 रुपये तय
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में धान खरीद की प्रक्रिया सोमवार से विधिवत शुरू हो गई। मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने तौल मशीन का विधि-विधान से पूजन कर खरीद का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्र पर अपनी उपज बेचने पहुंचे पहले किसान का माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने किसान से बातचीत कर केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिले में धान खरीद को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए कुल 37 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 10, यूपीएसएस के 13 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। शासन की ओर से सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। केंद्र के निरीक्षण के दौरान नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांचने की प्रक्रिया और तौल व्यवस्था को परखा गया। खरीद प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि नमी व गुणवत्ता की जांच पारदर्शी तरीके से हो और तौल में कोई गड़बड़ी न आए। केंद्रों पर पर्याप्त बोरों की उपलब्धता बनाए रखने और टोकन व्यवस्था लागू करने को कहा गया, ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। परिसर में पेयजल, छाया और बैठने के पुख्ता इंतजाम रखने की हिदायत दी गई। साथ ही समयबद्ध भुगतान और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह और उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
सरकारी खजाने पर चोट: सिसवा में दो कैमरों पर खपे 54,950 रुपये, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: ग्राम पंचायतों के विकास और सुरक्षा के नाम पर जारी सरकारी धन किस कदर अनियमितताओं की भेंट चढ़ रहा है, इसका ताजा उदाहरण पचपेड़वा विकासखंड की ग्राम पंचायत सिसवा में सामने आया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के नाम पर लगाए गए महज दो सीसीटीवी कैमरों के भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर सरकारी धन के बंदरबांट का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ माह पूर्व गांव में मंदिर और मस्जिद के निकट दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके एवज में सरकारी खाते से कुल 54,950 रुपये का भुगतान किया गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि खुले बाजार में इस श्रेणी के एक कैमरे की कीमत अधिकतम 8 हजार रुपये है, जिसके चलते दोनों कैमरों का अनुमानित खर्च लगभग 16 हजार रुपये बैठता है। ऐसे में बाजार मूल्य और सरकारी अभिलेखों में दर्ज राशि के बीच करीब 39 हजार रुपये के भारी अंतर ने खरीद प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने पिछले पांच वर्षों से पंचायत में बड़े पैमाने पर वित्तीय धांधली का आरोप लगाते हुए बिल, वाउचर और उपकरणों की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। मामले में घिरने के बाद दोनों जिम्मेदार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। ग्राम प्रधान आमिर का कहना है कि कैमरे लगाए जा चुके हैं और जिस दर पर उन्हें मिले, उसी के अनुसार भुगतान किया गया। वहीं पंचायत सचिव दिलीप कुमार ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह भुगतान उनके कार्यकाल में नहीं हुआ, बल्कि उस समय कोई अन्य सचिव तैनात था। फिलहाल मामला तूल पकड़ चुका है और ग्रामीणों की नजरें जिला प्रशासन की जांच पर टिकी हैं।0
0
Report
गोरखपुर में दोस्त की दावत के बाद 18 वर्षीय अजीत की मौत, जांच जारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में दोस्तों के साथ रात बिताने गए 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। रात में दोस्तों के साथ पार्टी और दावत हुई। लेकिन सोमवार की सुबह जो खबर आई, उसने परिवार के होश उड़ा दिए। दोस्त ने फोन कर बताया कि अजीत सीढ़ियों से गिर गया है, उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। मां अस्पताल पहुंची तो बेटे की मौत हो चुकी थी। परिवार का सीधा आरोप है कि दोस्तों ने ही अजीत की हत्या की है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब सवाल है कि आखिर रात में ऐसा क्या हुआ कि सुबह अजीत की मौत की खबर मिली? हादसा हुआ या फिर उसके साथ कोई वारदात हुई? पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के कार सर्विस सेंटर में लगी आग, लाखों का नुकसान
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां कार सर्विस सेंटर में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है लौरिया के विशुनपुर वार्ड संख्या 14 में कार सर्विस सेंटर में देर शाम आग लग गई आगलगी की इस घटना में आधा दर्जन वाहन जलकर खाक हो गए है आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है स्थानीय लोगों और फायर बिग्रेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है घटनास्थल पर अधिकारियों की टीम पहुंची है नुकसान का जायजा ले रही है किन वजहों से आग लगी उसकी जांच की जा रही है0
0
Report
जयपुर के गांधीनगर में अवैध शराब पकड़ी गई, बैग से 24 बोतलें बरामद
Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर。 गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की खेप पकड़ी。 ट्रेन संख्या 14321 के कोच एस-9 में मिली शराब。 एक लावारिस ट्रॉली बैग में मिलीं 24 बोतल शराब。 बांदीकुई से जयपुर के बीच चेकिंग में मिला बैग。 आरपीएफ ने आबकारी विभाग को दी मामले की सूचना。 आबकारी विभाग जयपुर पश्चिम ने शराब जब्त की。 जब्त शराब की अनुमानित कीमत 26 हजार रुपए。 लावारिस शराब पर आबकारी विभाग कर रहा आगामी कार्रवाई।0
0
Report
कोर्ट रोड पर TVS जुपिटर स्कूटी में अचानक आग, अफरा-तफरी मच गई
Shivpuri, Madhya Pradesh:कोर्ट रोड पर सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने चलती TVS जुपिटर स्कूटी में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी शिवपुरी। शहर के कोर्ट रोड स्थित सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब चलते-चलते एक TVS जुपिटर स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया。0
0
Report
Advertisement
बस में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Raipur, Chhattisgarh:बालोद राजनांदगांव-बालोद मुख्य मार्ग पर आज शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। राजनांदगांव से बालोद की ओर आ रही सुपर आनंद ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 08 4455) में मालीघोरी के समीप अचानक भीषण आग लग गई वहीं आग लगने के बाद पटाखें भी फूटने लगे, इससे आग ने और भीषण रूप ले लिया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान बस में कई यात्री सवार थे। गनीमत रही कि चालक और परिचालक ने तुरंत स्थिति को भांप लिया और तत्परता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। समय रहते उठाए गए इस कदम से एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया और किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है。0
0
Report
प्रभु रामचंद्र की आरती के बाद हुई बृजमनगंज में हुई रामलीला की शुरुआत,रावण वध
Brijmanganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के नगर पंचायत बृजमनगंज में सोमवार को भव्य रामलीला मेला का आयोजन किया गया।आयोजित रामलीला मेले में देर शाम प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण ने रावण का वध कर सीता माता को लेकर अयोध्या नगरी पहुंचे।जहां पर मंगलवार की रात सीता मईया की अग्नि परीक्षा व भरत मिलाप के बाद दो दिवसीय मेला खत्म होगा। रामलीला मेला की शुरुआत दोपहर से ही ठाकुर द्वारा परिसर के महंत दिवाकर शुक्ल ने प्रभु रामचंद्र व सीता मईया की आरती उतार कर किया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने श्री राम व सीता मईया का पूजन कर जय श्री राम के नारे लगाए और झांकी के साथ नगर भ्रमण कर रामलीला पड़ाव में पहुंचे। जहां रामलीला मेला की शुरुआत हुई।इस दौरान श्रीराम,लक्ष्मण व सीता के जीवन का सुल्तानपुर से आए युवा कलाकारों ने सजीव मंचन किया।जिसमें लक्ष्मण व मेघनाद की लड़ाई,मूर्छित लक्ष्मण के जीवन को बचाने के लिए हनुमानजी द्वारा संजीवनी बूटी ले आना, कुंभकरण व मेघनाद का वध सहित राम व रावण की कई चक्रों में लड़ाई का प्रमुख रूप से जीवंत मंचन किया गया।देर शाम रावण का वध कर उसके पुतले के दहन के बाद रामलीला का समापन हो गया। जिसके बाद रामचन्द्र जी सीता मईया को लेकर अपनी वानरी सेना के साथ अयोध्या की तरफ भरत से मिलने कूच कर गए। जिसमें प्रभु श्रीराम की भूमिका में मनमोहन चौबे, सीता मईया की भूमिका आंचल, लक्ष्मण की भूमिका सूरज पंडित व पवन पुत्र हनुमान की भूमिका अमर त्रिपाठी ने बखूबी निभाया।आयोजित मेलें में कस्बें सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने पहुंचकर कर मेलें का लुफ्त उठाया। सारा दिन पूरा नगर भक्तिमय हो गया।मेले में लगा झूला आकर्षक का केंद्र रहा। मिठाई की दुकान व खिलौने व गुब्बारे की दुकानों ने जहाँ बच्चों को अपनी तरफ आकर्षित किया वही महिलाओ ने सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की भी जम कर खरीदारी कर मेला का आनंद उठाया।इस अवसर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चौकस किया गया।इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, रूपनरायन जायसवाल, नटवर गोयल,हरिनारायण तिवारी, आर्यन जायसवाल, झिनक विश्वकर्मा, अनिल कसौधन, मनोज जायसवाल, जय प्रकाश गौंड,अनिल, योगेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
बृजमनगंज की पुलिस ने नष्ट कराया 118 लीटर कच्ची शराब
Brijmanganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने क्षेत्राधिकारी दीपशिखा की उपस्थिति में सोमवार को विभिन्न अभियोगों से संबंधित कच्ची शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत 22 मामलों में दर्ज अभियोगों से संबंधित 118 लीटर लंबित कच्ची शराब को नष्ट कराया गया है। न्यायालय के निर्देशानुसार नष्ट होने की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इसे थाना परिसर में न्यायालय द्वारा चिन्हित स्थान पर नष्ट कराया गया है। इस अवसर पर अकबाल अहमद, उपनिरीक्षक दीपक कुमार व अमरनाथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी, GRP की बड़ी कार्रवाई
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार फर्रुखाबाद में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में GRP की कार्रवाई फर्रुखाबाद जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से आरोपित को दबोचा कन्नौज जनपद के छिबरामऊ क्षेत्र का निवासी है गिरफ्तार युवक मिशन शक्ति अभियान के तहत दर्ज मुकदमे में हुई गिरफ्तारी आरोपित को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी GRP पुलिस GRP प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह और कांस्टेबल प्रिंस युवराज सिंह रहे टीम में शामिल गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा0
0
Report
अनपरा के दरोगा अशोक सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप, निलंबन के साथ शुरू हो रही जाँच
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाले एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। अनपरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक अशोक सिंह को 35 हजार रुपये रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दरोगा पर रिश्वत मांगने के साथ ही धमकी देने और मुकदमे में अनुचित कार्रवाई करने का भी आरोप लगा है। पूरे मामले से जुड़ी कथित बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और आरोपी दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामला अनपरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां तैनात उपनिरीक्षक अशोक सिंह पर एक मामले में 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि दरोगा ने रिश्वत की मांग करने के साथ ही संबंधित पक्ष को धमकी भी दी और मुकदमे की कार्रवाई में अनुचित तरीके से दबाव बनाने की कोशिश की। इसी पूरे प्रकरण से जुड़ी कथित बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई और उपनिरीक्षक अशोक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने दरोगा के निलंबन की पुष्टि की है। फिलहाल पूरे मामले से जुड़ी जानकारी और तथ्यों को जुटाया जा रहा है। अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
आकाश का फाइल वीडियो पंकज के लिए जारी
Noida, Uttar Pradesh:अकाश का फाईल वीडियो पंकज के लिए0
0
Report
Advertisement
राम जन्मस्थली को लेकर सपा-भाजपा में बवाल; हसन-शिव शंकर के बयानों ने गर्माई राजनीति
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- सपा के नेता लगातार सनातन विरोधी बयान बाजी कर रहे हैं, सपा के नेता एसटी हसन का कहना है कि राम अयोध्या में किस जगह पैदा हुए सटीक जगह नहीं पता, तो दूसरी तरफ सपा नेता शिव शंकर यादव ने श्लोकों को गाली बताया है बाइट- बीजेपी प्रवक्ता शरद त्रिवेदी की बाइट0
0
Report
Akhilesh Yadav परिवार के छह सदस्य BJP में? B-Team कौन है?
Noida, Uttar Pradesh:Akhilesh Yadav के परिवार के आधा दर्जन लोग BJP में हैं, अब बताइए B-Team कौन है?0
0
Report
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने त्योहारी सुरक्षा के लिए चेकिंग और पेट्रोलिंग तेज कर दी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- आगामी त्यौहारों को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर गौर सिटी मॉल में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस ने की फूट पेट्रोलिंग, डीसीपी सेंटर नोएडा प्रवीण रंजन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ बीडीडीएस और डॉग स्क्वॉड के साथ फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, त्योहारों पर पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश。0
0
Report
Advertisement
