271504
Paraspur: पौष पूर्णिमा पर पसका संगम में जुट रहे श्रद्धालु और साधु-संत
Paraspur, Uttar Pradesh:पौष पूर्णिमा नजदीक आते ही पसका के त्रिमुहानी संगम तट पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा बढ़ने लगा है। साधु-संत फूस की झोपड़ियां बनाकर कल्पवास की तैयारियों में जुट गए हैं। संत मनीराम ने बताया कि पसका सूकरखेत एक पौराणिक स्थल है जहां सरयू और घाघरा नदियों का संगम होता है। यह स्थान भगवान वाराह की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, यहां श्री गुरु नरहरि आश्रम और श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर भी स्थित है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिट सियापा विदेश में बसे बच्चों के दर्द को कॉमेडी से उजागर पंजाबी फिल्म रिलीज
Delhi, Delhi:सामाजिक सरोकारों को उजागर करती पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘पिट सियापा’ का भव्य रिलीज़ इवेंट शुक्रवार को दिल्ली के साकेत सिलेक्ट सिटी मॉल PVR में आयोजित किया गया। अभिनेत्री सोनम बाजवा और अभिनेता परमवीर चीमा की यह फिल्म उन परिवारों की संवेदनशील कहानी को दर्शाती है, जिनके बच्चे विदेशों में बस जाते हैं और माता-पिता भारत में अकेले रह जाते हैं। कई बार परिस्थितियाँ ऐसी बनती हैं कि उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार तक सही तरीके से नहीं हो पाता। फिल्म इस गंभीर मुद्दे को हल्के-फुल्के कॉमिक अंदाज़ में पेश करती है, जिससे दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सामाजिक संदेश भी मिलता है। इस मौके पर कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें हरमीत सिंह कालका (अध्यक्ष, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी), योगिता सिंह (उपाध्यक्ष, BJP दिल्ली प्रदेश) और फिल्म की प्रोड्यूसर रिम्पल सूर्य गुप्ता शामिल रहीं। कार्यक्रम में फिल्म की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘पिट सियापा’ जैसे विषयों पर फिल्म बनाना आज के समय की जरूरत है, जो समाज को सोचने पर मजबूर करती है।0
0
Report
कासगंज में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कई घायल
Kasganj, Uttar Pradesh:मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कासगंज यूपी के कासगंज में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कई लोग घायल हुए है इस वीडियो में युवक के सर से खून निकल रहा है वीडियो में युवक दोनों हाथों से महिलाओं के बाल पकड़ा हुआ है। दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम म्यूनि का है जानकारी के अनुसार छोटे भाई की शादी के बाद दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया0
0
Report
अवैध पशु कटान के गोदाम पर छापेमारी,4 आरोपी गिरफ्तार।
Saharanpur, Uttar Pradesh:थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अवैध मांस के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना और मुस्तैदी दिखाते हुए आजाद कॉलोनी स्थित औरंगजेब के गोदाम में चल रहे अवैध स्लाटर हाउस पर छापेमारी की, जहाँ नियमों को ताक पर रखकर पशुओं का कटान किया जा रहा था। पुलिस की इस घेराबंदी में मौके से 4 शातिर अभियुक्तों—बहार अहमद उर्फ कालू, तमकीन, कासिफ और मोहम्मद तौफीक—को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे और छत का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।पुलिस ने मौके से करीब 4 कुंतल मांस, 4 कटड़ों की खाल और बड़ी मात्रा में कटान के उपकरण जैसे कुल्हाड़ी, चापड़, रस्सियां और 4 नाजायज छुरियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा गया।0
0
Report
Advertisement
आग ने जलाया गरीब का आशियाना, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।थाना क्षेत्र के हरैय्याझूमन गांव निवासी मनीराम कश्यप के घर शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई।इससे उसके घर में रखे हजारों रूपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।फिलहाल, स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो पलक झपकते ही आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना के बारे में गृहस्वामी का कहना है, कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आगजनी की इस घटना को अंजाम दिया है।सूचना पर पहुंची डायल पुलिस ने मौके की जांच की है।प्रधान पुत्र जावेद खान,फखरू आदि ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।0
0
Report
राजस्थान में फर्जी चालान गैंग: निलंबित निरीक्षक किशन लाल तेली पर शक
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। निलंबित परिवहन निरीक्षक की आईडी से बना दिया चालान! परिवहन विभाग में फर्जी चालान बनाने का गिरोह सक्रिय। राजस्थान के परिवहन निरीक्षकों के नाम से बनाए जा रहे चालान। परिवहन निरीक्षक किशन लाल तेली के नाम से बनाया गया चालान। जबकि किशन तेली को 6 अप्रैल को किया गया था निलंबित। अजमेर के फर्जी टैंकर पंजीयन प्रकरण में किया गया था निलंबित। डूंगरपुर के पिन कोड स्थल 314801 के नाम से कटा चालान। जबकि सूत्रों के मुताबिक, वाहन मौजूद था हिसार स्टील फैक्ट्री पर। 28 अप्रैल की रात 11:14 बजे किया गया चालान। चालान के पेटे वाहन चालक से नकद राशि वसूल किए जाने की सूचना। क्या परिवहन विभाग कराएगा इस पूरे गिरोह की जांच ? क्योंकि हूबहू परिवहन विभाग के जैसे काटे जा रहे फर्जी चालान ?0
0
Report
पिथौरागढ़ जिला योजना में 72 करोड़ की राशि से विकास तेज
Pithoragarh, Uttarakhand:प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में आज पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जिला योजना में पिथौरागढ़ जिले को लगभग 72 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है जिसके अनुसार विभागीय योजनाओं और व्यय का अनुमोदन बैठक में आज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी महत्वपूर्ण विकास कार्यों को जिला योजना में शामिल किया गया है। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की गुणवत्ता के साथ ही समय पर धन निर्गत करने समेत अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान सरकार ने स्कूलों में नशा और अशोभनीय आचरण पर कड़ी निगरानी शुरू की
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान सरकार ने स्कूलों में अनुशासन और स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नशे और अशोभनीय आचरण में लिप्त कार्मिकों पर सख्त निगरानी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर ऐसे कार्मिकों की सूची तैयार कर शिक्षा मंत्री कार्यालय तक भेजने को कहा है, जो शराब, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट जैसे व्यसनों में लिप्त हैं या अशोभनीय व्यवहार से जुड़े मामलों में शामिल रहे हैं। विभागीय निर्देशों के अनुसार सूची सात प्रमुख बिंदुओं के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें संबंधित कर्मचारी का नाम, कर्मचारी आईडी, पद, वर्तमान पदस्थापन, व्यसन या अशोभनीय कृत्य का विवरण तथा अब तक की गई विभागीय कार्रवाई की पूरी जानकारी शामिल होगी। इसके बाद जिला स्तर से ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्राचार्यों को भी अपने-अपने विद्यालयों से रिपोर्ट जुटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कई जिलों से शिकायतें मिली थीं कि कुछ कार्मिक स्कूल परिसर में ही तम्बाकू और सिगरेट का सेवन करते पाए गए। इससे विद्यालयों का माहौल प्रभावित होने के साथ विद्यार्थियों पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था। इन्हीं शिकायतों के बाद सरकार ने यह कवायद शुरू की है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कहना विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला हैं। ऐसे में वहां कार्यरत प्रत्येक कार्मिक का आचरण अनुकरणीय होना आवश्यक है। सरकार नशा और अशोभनीय व्यवहार के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपना रही है। माना जा रहा है कि तैयार की जा रही रिपोर्ट के आधार पर आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई तेज की जाएगी और गंभीर मामलों में कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं। शिक्षा विभाग की इस पहल को विद्यालयों में सकारात्मक और अनुशासित वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।0
0
Report
बैतूल के बर्राढ़ाना गांव में भीषण आग, तेज आंधी से फैल रही चपेट
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मोहदा थाना क्षेत्र के बर्राढ़ाना गांव में भीषण आगजनी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया है। तेज आंधड़ी-तूफान के चलते आग तेजी से फैल रही है और कई मकान जलकर खाक हो रहे हैं। सूचना मिलते ही जिलेभर से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके के लिए रवाना की गई हैं, लेकिन गांव जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर होने के कारण राहत कार्य में देरी हो रही है। फिलहाल आग लगातार फैलती जा रही है, इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
सांगली: भाळवणी के येरला नदी में डूबकर युवती की मौत, 9 लोग सुरक्षित बचे
Sangli, Maharashtra:भाळवणीच्या येरळा नदीपात्रात पोहण्यासाठी गेलेले 9 जण बुडता बुडता वाचले, तर एका तरुणीची मात्र बुडून मृत्यू.. या घडनेचा आकलनानुसार सांगलीच्या खानापूर तालुकयातील भाळवणी येथील येरळा नदी पात्रात दहा जण बुडाल्याचा प्रकार घडला. यात सात जणांना वाचवण्यात यश आले, मात्र वडिलांना वाचवताना एका तरुणीचा बुडून मृत्यू झाला है. फिरदोस शिकलगार वय 20 असे, राहणार मुंबई, असे तरुणीचं नाव आहे. भाळवणी येथील एका लग्न समारंभाच्या निमित्ताने मुंबईचा आसपासचे पाहुणे मंडळी उपस्थित होते. मंगल कार्यालय जवळ असणाऱ्या येरळा नदी पात्रात 12 ते 14 वयोगटातील मुलं पोहण्यासाठी गेली, यावेळी त्यांचे पालक देखील उपस्थित होते. मात्र यातील काही मुलं पाण्याचा अंदाज न आल्याने बुडू लागली, त्यामुळे आरडाओरडा सुरू झाला, त्यावेळी उपस्थित पालकांनी मुलांना वाचवण्यासाठी पाण्यात उड्या घेतल्या,यावेळी फिरदोस याचे वडील देखील पाण्यात उतरले,मात्र पोहता येत नसल्याने ते बुडू लागल्याने, त्याठिकाणी असणाऱ्या फिरदोसने देखील नदीत उडी घेतली,मात्र दुर्दैवाने फिरदोस बुडून मृत्यू झाला आहे. तर नदीत बुडणाऱ्या 9 जणांना वाचवण्यात यश आलं असून यापैकी प्रकृती अस्वस्थमुळे चौघांना विटांच्या खासगी रुग्णालयामध्ये उपचारासाठी दाखल करण्यात आले आहे.0
0
Report
Advertisement
धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी में ट्रक लोडिंग हादसे में 3 मजदूर शव मिले
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल मुनीडीह कोल वाशरी प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में सैलरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान अचानक सैलरी गिरने से चार मजदूर के दब गए की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब तक तीन शव मलबे से बाहर निकाला गया है। जबकि बाकी मजदूरों के लिए तलाश जारी है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं। पूरे क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है। फिलहाल प्रशासन द्वारा आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।0
0
Report
परिजन के विरोध के बावजूद युवती अपनी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी
Noida, Uttar Pradesh:दरअसल ये युवती जिस युवक से प्यार करती है उसके परिजन दोनों की शादी के खिलाफ हैं, लेकिन इस युवती की जिद है कि उसे अपने प्रेमी के साथ ही जिंदगी गुजारनी.0
0
Report
RJD का NDA भीतर खींचतान का दावा, नीतीश-सम्राट चौधरी के बीच राजनीतिक तनाव
Patna, Bihar:बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। RJD ने NDA के अंदर भारी खींचतान की बात कही है। RJD के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि नई सरकार बने अभी महज चार दिन हुए हैं और जेडयू की छटपटाहट साफ दिखने लगी है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई डीएम-एसपी की समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि इसमें दोनों उपमुख्यमंत्रियों को कूड़ेदान के कागज के समान तवज्जो दी गई, जो उनकी राजनीतिक स्थिति और औकात को दर्शाती है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर BJP खेमे में बेचैनी है इसी 'छटपटाहट' के बीच दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी को तलब किया। बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट लहजे में कहा कि वे जो भी कर रहे हैं, वह ऊपर के आदेश पर आधारित है। वहीं, सम्राट चौधरी ने खुद को BJP के सिपाही बताते हुए संगठन की नीति और आदेश के पालन की बात दोहराई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए उनकी हालिया प्रेस वार्ता पर सवाल खड़े किए। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में नफरत के जो बीज बोए थे, वे अब विशाल पेड़ बन चुके हैं। आरोप लगाया गया कि राज्य में दलितों को महादलितों से लड़ाया गया और अल्पसंख्यकों के बीच 'पसमांदा' के नाम पर दरार पैदा की गई। अब सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए आनन-फानन में प्रेस वार्ताएं कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर: सरसावा पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना सरसावा पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे जुआ, शराब और सट्टे के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर आज देहरादून-अंबाला हाईवे स्थित रायपुर रोड पर बाबा दा ढाबा के पास खाली जगह पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो दो कारों में बैठकर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज कुमार, अजय कुमार, विशाल कुमार, धीरज कुमार, उत्तम कुमार, अर्शदीप और धर्मपाल शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश हरियाणा के यमुनानगर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 27 हजार रुपये नकद, 2 कारें (होंडा अमेज और क्रेटा), 15 मोबाइल फोन, 3 रजिस्टर और एक कैलकुलेटर बरामद किया है। बरामद रजिस्टरों में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब दर्ज मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आईपीएल मैचों के दौरान लोगों से ऑनलाइन सट्टा लगवाते थे और उससे होने वाली कमाई को आपस में बांट लेते थे। इस संबंध में थाना सरसावा में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
संभल: काशीराम आवासीय कॉलोनी से अवैध कब्जे हटाने के आदेश
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों पर काबिज विशेष समुदाय के अवैध कब्जेदारों पर जिला प्रशासन सख्त .. डी एम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई ने काशीराम आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया । आवासों पर काबिज अवैध कब्जेदारों से 15 दिन में आवास खाली कराए जाने के आदेश दिये । आवास खाली न करने पर FIR दर्ज कराए जाने की चेतावनी.. डीएम ने कालोनी में आवासों की मरम्मत ,परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए । कालोनी में अवांछित लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मी किए जाएंगे तैनात .. विशेष समुदाय के लोगों ने पिछले एक दशक से काशीराम आवासीय कालोनी के आवासों पर अवैध कब्जा जमा रखा है .. नगरपालिका प्रशासन तमाम कोशिश के बावजूद आवासों पर काबिज अवैध कब्जेदारों से आवास खाली नहीं करा पा रहा है । चंदौसी कोतवाली इलाके की काशीराम आवासीय कालोनी का मामला0
0
Report
झांसी के थाने के सामने खड़ी दो कारों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में मोठ थाने के ठीक सामने खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते दोनों कार धूं धूं कर जल कर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कार पर मुकदमा दर्ज है। इसलिए पुलिस ने जब्त कर थाने के सामने कारों को खड़ा कर रखा था। आशंका जताई जा रही है कि विवाह घर से निकलने वाले तंदूर की फैकी गई राख से आग पकड़ी है, वहीं थाने के सामने खड़ी कारों से निकलती आग की लपटों को देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई, सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस और दमकल कर्मी आग लगने का कारण पता करने में जुटे हैं।0
0
Report
Advertisement
