icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow28 Dec 2024, 06:08 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मासूम अन्याया को मिला इंसाफ,एक आरोपी का हुआ हाफ एकाउंटर दूसरे के घर में चला बुलडोजर,डीआईजी पहुंचे

RavindraRavindraFollow4m ago
Muskara, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र में कल तीन वर्षीय मासूम बच्ची को घर के बाहर खेलते समय से उठाकर ले जाने और जघन्य अपराध करने के बाद हत्या के मामले में आज सुबह पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हाफ एकाउंटर कर उसकी दोनों पैरों में गोली मार दी,वही दूसरी तरफ इसी मामले में दूसरे आरोपि के घर पर पुलिस द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई भी करके मासूम बच्ची अन्याया को इंसाफ दिलाने का काम किया. हमीरपुर जिले के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के गहरौली रोड पर स्थित एक मकान में रहने वाली तीन वर्षीय मासूम बच्ची को घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके सामने रहने वाले युवक हरिलाल ने उसे खिलाने के बहाने उसे अगवा कर लिया और पास ही के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसी के कपड़े से गर्दन दबा कर हत्या कर दी थी जिसके बाद परिजन सहित ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. स्थानीय पुलिस द्वारा समय पर कार्यवाही न करने पर नाराज परिजनों ने पुलिस की मौजूद गाड़ियों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया जिसको देखते हुए इलाके तनाव की स्थिति उत्पन्न होने लगी, जिससे निपटने के लिए प्रशासन ने पी ए सी व जिले विभिन्न थानों की फ़ोर्स को तैनात कर दिया. फिलहाल मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कर शव को दफ़ना दिया.जिसका जायजा लेने बांदा डी आई जी राजेश एस मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात की और घटना स्थल का जायजा भी लिया. डी आई जी राजेश एस ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और दोषियों को जल्द ही सबूत पेश करके दोषियों को सजा दिलाई जाएगी , कोशिश है कि दोषियों को फाँसी की सज़ा सुनाई जाए.वही दूसरी तरफ इसी मामले में दूसरे आरोपी के घर में प्रशासन ने शाम होते होते बुलडोजर चला कर कार्यवाही कर दिया है फिलहाल अभी भी दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ़्त से दूर है लेकिन प्रशासन द्वारा उसके मकान को सील कर बुलडोजर चलाया
0
0
Report

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ललितपुर रेलवे स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान

AKAshok KumarFollow4m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ,यातायात प्रभारी, ललितपुर आलोक कुमार तिवारी द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर टैक्सी/ई रिक्शा चालकों एवं आम जनमानस को पीएम राहत योजना एवं राहवीर योजना के बारे में जागरूक किया गया। पीएम राहत योजना सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले किसी भी व्यक्ति को शुरुआती 'गोल्डन ऑवर' (पहले महत्वपूर्ण घंटे) में तुरंत अस्पताल पहुंचाकर मुफ्त और कैशलेस इलाज मुहैया कराना है,प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को दुर्घटना की तारीख से 7 दिन तक ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार किया जाता है, यह सुविधा देश की किसी भी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग या स्थानीय सड़क) पर होने वाली दुर्घटना पर लागू होती है। वाहन बीमित हो, बिना बीमा का हो या 'हिट-एंड-रन' का मामला हो, सभी को इसका लाभ मिलता है।इसका खर्च 'मोटर वाहन दुर्घटना कोष' (MVAF) से उठाया जाता है और अस्पतालों को भुगतान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की प्रणाली के माध्यम से 10 दिन के भीतर किया जाता है। *राहवीर योजना* भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा चलाई जाने वाली एक पहल है। जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल किसी व्यक्ति को 'गोल्डन आवर'(दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा) में चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने से है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले 'राह-वीर' को ₹25,000 की नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र और राह-वीर की उपाधि दी जाती है। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 134A के तहत मददगार को किसी भी दीवानी या फौजदारी कार्यवाही के साथ साथ पुलिस की पूछताछ से भी सुरक्षित रखा जाता है।
0
0
Report
Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और झारखंड सरकार पर बरसीं

Giridih, Jharkhand:केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सोमवार को गिरिडीह पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी की बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की जनता जानती है कि उनकी काबिलियत क्या है। उन्हें यह तक समझ नहीं है कि देश के सामने किस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी मॉक पार्लियामेंट तक ही ठीक हैं। अन्नपूर्णा देवी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उनकी भाषा और बयानबाजी उनकी अपनी नहीं लगती, बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि वे किसी विदेशी रिमोट से संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की तरक्की और विकास रास नहीं आ रहा है। झारखंड सरकार पर भी बरसीं केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने टैक्स और स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने खनन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में खनन गतिविधियों को बंद करने के बावजूद अवैध तरीके से खनन करवाया जा रहा है और इससे सरकारी संरक्षण में कुछ लोगों की जेबें भरी जा रही हैं। राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए अन्नपूर्णा देवी ने सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में थाने के अंदर महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब थाने के अंदर ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। सरकार जनता के हितों के बजाय अपनी झोली भरने में लगी हुई है।
0
0
Report

बगहा में 12 वर्षीय किशोरी के अपहरण-हत्या मामले में ज्ञांति देवी को आजीवन कारावास

Bagaha, Bihar:बगहा से ख़ास खबर गोबरहिया थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के अपहरण और हत्या के चर्चित मामले में ADJ 4 मानवेंद्र मिश्र की अदालत ने दोषी महिला ज्ञांति देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने अपहरण के मामले में सात वर्ष का कारावास समेत 10 हजार रुपये अर्थदंड, जबकि हत्या के मामले में आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड का अहम फैसला सुनाया है. ख़ास बात यह भी है कि दोनों सजा एक साथ चलेंगी. अर्थदंड नहीं देने पर दोषी महिला को क्रमशः तीन और छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. दरअसल गोबरहिया थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर हत्या के चर्चित मामले में बगहा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है जिसके बाद दोषी महिला को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल में निरुद्ध कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सेशन ट्रायल नंबर 179/2026 से जुड़े इस मामले में सजा का एलान किया गया है. अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सात गवाहों के बयान और दस्तावेजी समेत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर ज्ञांति देवी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है. इस सम्बन्ध में एपीपी जीतेन्द्र भारति ने बताया कि पूरा मामला चार नवंबर 2025 का है. किशोरी के पिता शंकर मांझी ने सात नवंबर 2025 को गोबरहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी करीब 12 वर्षीय बेटी को अनिल कुमार लगभग तीन महीने पहले बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया. बेटी की वापसी के लिए पिता लगातार अनिल के पिता स्वामीनाथ मांझी से संपर्क कर रहे थे, लेकिन आश्वासन के बावजूद किशोरी को वापस नहीं किया गया. थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक चार नवंबर की शाम गांव के चौकीदार ने किशोरी के मौत की सूचना दी. इसके बाद पिता अपनी पत्नी के साथ भुअरहवा टोला पूर्वी ढोकनी स्थित स्वामीनाथ मांझी के घर पहुंचे, जहां बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला लिहाजा पिता ने स्वामीनाथ मांझी, उनके बेटे अनिल कुमार और पत्नी ज्ञांति देवी पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया. चार्जशीट के बाद मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने चिकित्सक डॉ. संजय कुमार गुप्ता और अनुसंधानकर्ता दुर्गेश कुमार समेत सात गवाह कोर्ट में पेश किए. अदालत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट, आरोपपत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य समेत घटनास्थल का वीडियो फुटेज भी प्रस्तुत किया गया. ख़ास बात यह है कि अदालती अभिलेख के मुताबिक ज्ञांति देवी ने अपने बयान में आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया. बताएं की कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से कोई मौखिक या दस्तावेजी साक्ष्य पेश नहीं किये गए लिहाजा तमाम साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने ज्ञान्ति देवी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाया है जिसकी जानकारी ख़ुद सीविल कोर्ट बगहा के एपीपी जीतेन्द्र भारती ने दी है.
0
0
Report

NH-90 पर बल्कर-ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत: चालक गंभीर, बस बची

Baran, Rajasthan:एनएच-90 पर बल्कर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल बारां जिलें के अटरू थाना मुख्यालय के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एनएच-90 पर सोमवार को राख से भरे बल्कर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि सामने से आ रही 35 यात्रियों से भरी बस बाल-बाल बच गई। थानाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि कवाई की ओर से राख से भरा बल्कर आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक रामगोपाल बागड़ी उछलकर सड़क पर जा गिरा। बिना चालक के ट्रैक्टर आगे बढ़कर एक दुकान के पास जाकर बंद हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और एनएच-90 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गinyiं। पुलिस ने घायल को अचेत अवस्था में चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे बारां रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बल्कर को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया है.
0
0
Report
Advertisement

मकराना में अचानक आग: 2000 चारे के कुटरे जलकर राख, दमकल ने काबू पाया

Didwana, Rajasthan:मकराना उपखंड के बोरावड़ कस्बे के जैन कॉलोनी स्थित बंसी मेघवाल के खेत में अचानक आग लगने से करीब 2000 पुलों एवं चारे के कुटरों के ढेर आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल नगर परिषद मकराना में सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह से संपर्क कर अग्निशमन वाहन भेजने का आग्रह किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, जिससे आग को और फैलने से रोकने में मदद मिली। इस दौरान त्वरित तत्परता एवं जनसेवा के लिए नगर परिषद आयुक्त सुनील चौधरी, देवेंद्र सिंह, नगर पालिका बोरावड़ के अधिशासी अधिकारी श्रवण राम, एसआई रामकिशोर सहित नगर परिषद एवं नगर पालिका के समस्त स्टाफ का बेहतरीन कार्य रहा।
0
0
Report

करौली के तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में सुरक्षा चाक-चौबंद, 253 मतदान केंद्र

Karauli, Rajasthan:करौली में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को करौली के राजकीय महाविद्यालय से मतदान दलों की रवानगी शुरू हुई। तीसरे चरण में हिंडौन, श्रीमहावीरजी और शेरपुर-सूरौठ पंचायत समितियों के 51 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मंगलवार को मतदान होगा। इसके साथ ही जिला परिषद के 9 वार्डों में भी सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाएगा। तीनों पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 373 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें श्रीमहावीरजी पंचायत समिति में 138, हिंडौन में 123 और शेरपुर-सूरौठ में 112 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में करीब 2 लाख 46 हजार 966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए जिले में 253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा के अनुसार मतदान दलों की रवानगी के साथ ही चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस का स्थायी जाब्ता तैनात रहेगा। वहीं 25 प्रतिशत संवेदनशील और महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है। दो से तीन ग्राम पंचायतों के बीच एक जोनल मजिस्ट्रेट और मोबाइल पुलिस दल तैनात किए गए हैं। तीनों पंचायत समितियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं संबंधित उपखंड अधिकारियों को क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायती राज के लिए ईवीएम से मतदान होगा। इससे पहले 5 नवंबर को तीनों पंचायत समितियों की 76 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इस प्रकार प्रशासन की निगरानी में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण संपन्न होगा।
0
0
Report

नागौर में डंपर-बाइक भिड़ंत: CCTV फुटेज सामने, दो घायल

Nagaur, Rajasthan:नागौर में डंपर से भिड़ी बाइक, 2 युवक गंभीर घायल: हादसे का CCTV फुटेज आया सामने नागौर शहर के रिंग रोड पर नेशनल हाईवे-62 के चौराहे पर डंपर और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना का घटनाक्रम कैद हुआ है। दोनों घायलों को निजी वाहन की मदद से नागौर के जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जोधपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया। तिराहे पर मुड़ रहा था डंपर, सामने से आ रही बाइक टकराई प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर नागौर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रिंग रोड पर बने तिराहे के पास डंपर चालक बीकानेर की तरफ जाने के लिए मुड़ने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और डंपर के अगले हिस्से से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज आया सामने दुर्घटना के बाद हादसे से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें डंपर और बाइक के बीच हुई भिड़ंत का घटनाक्रम कैद हुआ है। फुटेज सामने आने के बाद हादसे को लेकर चर्चा हो रही है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। चुंटीसरा गांव के रहने वाले हैं दोनों घायल घायलों की पहचान पांचाराम मेहरा और दानाराम मेहरा निवासी चुंटीसरा (नागौर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पांचाराम मेहरा LIC का काम करते हैं, जबकि दानाराम मेहरा किसान हैं। दोनों किसी निजी काम से निकले थे और वापस नागौर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान रिंग रोड पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दौसा में.third phase पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 3 नवंबर मतदान

Dausa, Rajasthan:SLUG-0211ZRJ_DAU_ELECTION_R जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्र में है चुनाव सिकंदरा,सिकराय, दौसा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, नांगल राजावतान,लालसोट,शिवसिंहपुरा क्षेत्र में चुनाव सभी जगह तीन नवंबर को होगा मतदान जिसके लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना हुई पोलिंग पार्टियां पंचायत समिति के 142 सदस्य ओर जिला परिषद के 24 सदस्यों के लिए वोटिंग 655698 मतदाताओं के लिए बनाए गए 763 बूथ जहां सुरक्षा के भी रहेंगे व्यापक बंदोबस्त करीব तीन हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात 59 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर हथियार बंद जवान होंगे तैनात 100 पुलिस मोबाइल पार्टियां रहेंगी गस्त पर 59 सीआई ओर नो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी रहेंगे तैनात दौसा जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे फेज में आठ पंचायत समिति क्षेत्र में 3 नवंबर को मतदान होगा जिसके लिए अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को रवानगी दी गई दौसा, सिकंदरा, सिकराय , नांगल राजावतान , लवाण,रामगढ़ पचवारा , लालसोट और शिवसिंहपुरा क्षेत्र में मतदान होगा पंचायत समिति के 142 सदस्य और जिला परिषद के 24 सदस्यों के लिए मतदान होगा सुरक्षा के लिए आज से व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं 3000 से अधिक पुलिस जवान चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए तैनात किए गए हैं तो वहीं 100 से अधिक पुलिस मोबाइल पार्टियां बनाई गई है जो लगातार इलाके में गस्त पर रहेंगी साथी ही साठ निरीक्षक और 9 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा और एसपी कुंदन कांवरिया भी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो इसको लेकर प्रभावी मॉनिटरिंग कर रहे हैं ।
0
0
Report

पुलिस मुठभेड़ में₹50000 का इनामिया शातिर चोर अन्य एक साथी के साथ गिरफ्तार

AKAshok KumarFollow9m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:थाना मड़ावरा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में घायल एक 50,000/- रुपये का इनामिया शातिर चोर अभियुक्त सरताज अली उर्फ तरु पुत्र फिदा हुसैन उम्र करीब 41 वर्ष निवासी ग्राम पण्डा थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ हाल पता अमन कालोनी ईरानी डेरा सिया मस्जिद के पीछे थाना निशातपुरा भोपाल म0प्र0 को उसके अन्य साथी सिकन्दर अली पुत्र समीर खान उम्र करीब 34 वर्ष निवासी चिदरी रोड हुसैनी कालोनी थाना गांधीगंज जिला बिदर स्टेट कर्नाटक को मय 02 देशी तमंचा, 03 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 मिस्ड कारतूस तथा 2310 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध थाना मडावरा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त सरताज द्वारा पूर्व में नोएडा, रामपुर, बांदा, सीतापुर में भी घटनाएं कारित की गई हैं तथा साथ ही मध्य प्रदेश के छतरपुर व भोपाल में भी घटना कारित की गई हैं। अभियुक्त सरताज मडावरा के मु0अ0सं0 104/2023 में पूर्व से वांछित चल रहा था।
0
0
Report
Advertisement

शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़े प्रेमी प्रेमिका

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow11m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी की जिद में एक युवक और युवती हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो से तीन साल से एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की रजामंदी नहीं मिलने से नाराज होकर दोनों ने यह कदम उठा लिया। हाईटेंशन टावर पर युवक-युवती के चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 112 की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक दोनों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद दोनों को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया।फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report

दतिया में बर्तन व्यापारी पर हमला: सफाई कर्मियों की मारपीट से बाजार में भय

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में बर्तन व्यापारी पर जानलेवा हमला! आधा दर्जन सफाई कर्मियों ने डंडे और फावड़े से की मारपीट पुराने बर्तन खरीदने से मना करने पर हुआ विवाद, कुछ देर बाद गुट बनाकर पहुंचे हमलावर; मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाई व्यापारी की जान दतिया। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के बड़े बाजार में बर्तन व्यापारी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के बीचोंबीच स्थित तकिया के प्रसिद्ध कैलाश बर्तन वाले की दुकान पर करीब आधा दर्जन सफाई कर्मी डंडे और फावड़े लेकर पहुंचे और व्यापारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मी पुराने बर्तन बेचने के लिए दुकान पर आए थे। व्यापारी द्वारा पुराने बर्तन खरीदने से मना करने पर वे वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद सफाई कर्मी कथित तौर पर समूह बनाकर वापस पहुंचे और व्यापारी पर हमला कर दिया। हमले के दौरान डंडों और फावड़े का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। घटना के समय बाजार में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से व्यापारी को बचाया जा सका। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल शहर के व्यस्त बाजार में इस तरह मारपीट की घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल, घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और दोनों पक्षों का पक्ष सामने आना बाकी है।
0
0
Report

पीलीभीत: मतदाता सूची में नाम बदले के मामले में SDM मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी निलंबित

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत की 127 सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम बदलने के मामले में तत्कालीन एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लेते हुए अगली कार्रवाई के लिए मामला प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा और मुख्य सचिव को भेज दिया है। आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक दोनों अधिकारियों और मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी) कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार के खिलाफ कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बीएनएस की धारा 198 (कर्तव्य में लापरवाही) भी जोड़ी जाएगी। दोनों एसडीएम को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिले से कार्यमुक्त कर दिया है। वहीं जिन 10470 मतदाताओं के नाम परिवर्तित किए गए थे उन्हें सुधारने के लिए अब जिलाधिकारी ने ऐसे पीड़ित मतदाताओं से फार्म 8 भरकर देने को कहा है और 12 नवंबर से अभियान चलाकर सभी के नाम ठीक किए जाएंगे। इसके साथ ही जब मतदाताओं के नामो को परिवर्तित किया गया था इनमें दोनों ईआरओ, कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा पांच एईआरओ भी इस प्रक्रिया में शामिल थे इनमें अमरिया तहसील के तहसीलदार समेत अमरिया के बीडीओ, ललौरीखेडा के बीडीओ समेत अमरिया के बीईओ व ललौरीखेड़ा के बीईओ के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट बना कर राज्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दी है। जांच को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। इन लोगों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। साथ ही आयोग ने वर्तमान व पूर्व में तैनात रहे जिलाधिकारियो से भी स्पष्टीकरण तलब किया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top