271504
Paraspur: मकर संक्रांति पर स्नान-दान और मेले में उमड़ी भीड़
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र के डेहरास डीहा गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने परंपरागत स्नान-दान कर पुण्यलाभ अर्जित किया। सुबह से ही मेले में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ देखने को मिली। ग्रामीण विनोद ने बताया कि यहां हर साल मकर संक्रांति पर मेले का आयोजन होता है। मेले में कास्मेटिक, मिठाई और चाट की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। दोपहर में धूप खिलने के बाद मेले में भीड़ और बढ़ गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ - NH-9 पर हादसा श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कैंची धाम जा रहे कई श्रद्धालु हुए घायल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रेवल बस पलटी, दिल्ली से कैंची धाम जा रहे कई श्रद्धालु हुए घायल। हाइवे पर ट्रेवल बस पलटने से बड़ा हादसा... ट्रेवल बस मे यात्रा कर रहे आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु फसे... हाइवे के बीचों-बीच चारो तरफ घूम गयी श्रद्धालुओं से भरी बस... पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला... करीब आधा दर्ज से अधिक श्रद्धालु हुए घायल... घायलो को जिला अस्पताल मे कराया गया भर्ती... घायलो का जिला अस्पताल मे उपचार जारी... दिल्ली से केचीधाम नैनीताल जा रहे थे श्रद्धालु... पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुटी... थाना हाफ़िजपुर क्षेत्र के हाइवे का मामला...0
0
Report
हनुमानगढ़ में 10 हजार रुपए इनामी आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : 10 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हनुमानगढ़ की टाउन पुलिस की मिली सफलता, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार वांछित सप्लायर सुखदेव सिंह उर्फ सूखा गिरफ्तार, हरियाणा के सिरसा जिले के निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, 70 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में आरोपी सुखदेव सिंह की थी पुलिस को तलाश, गिरफ्तार आरोपी हनुमानगढ़ जंक्शन थाने के एनडीपीएस प्रकरण में भी था वांछित, पुलिस कर रही पूछताछ0
0
Report
इटावा-कोटा के दो बच्चे स्कूल से लापता, पुलिस तलाश तेज
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा घर से स्कूल निकले दो बच्चे नहीं पहुंचे वापस घर इटावा नगर के बंजारा बस्ती के विक्रम बंजारा 10 वर्ष, आकाश बंजारा 8 वर्ष घर से स्कूल की बोलकर निकले थे परिजनों को दोनों का नहीं चला पता इटावा पुलिस को दी सूचना पुलिस जुटी तलाश में0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी गांधी समाधि राजघाट पर सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गांधी समाधि, राजघाट पर 'सर्व-धर्म प्रार्थना' में शामिल हुए।0
0
Report
हापुड़ - कैंची धाम का रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हाइवे पर पलटी, कई घायल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रेवल बस पलटी... हाइवे पर ट्रेवल बस पलटने से बड़ा हादसा... ट्रेवल बस मे यात्रा कर रहे आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु फसे... हाइवे के बीचों-बीच चारो तरफ घूम गयी श्रद्धालुओं से भरी बस... पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला... करीब आधा दर्ज से अधिक श्रद्धालु हुए घायल... घायलो को जिला अस्पताल मे कराया गया भर्ती... घायलो का जिला अस्पताल मे उपचार जारी... दिल्ली से केचीधाम नैनीताल जा रहे थे श्रद्धालु... पुलिस मामले की जाँच पड़ताल मे जुटी... थाना हाफ़िजपुर क्षेत्र के हाइवे का मामला...0
0
Report
7 वर्षीय अनामिका मिश्रा गांधी जयंती पर 30 किलोमीटर मैराथन दौड़ शुरू करतीं
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा में पढ़ने वाली कक्षा 2 की 7 वर्षीय छात्रा अनामिका मिश्रा आज शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर सुबह 6:00 बजे से अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर अपनी 30 किलोमीटर मैराथन दौड़ शुरू कर दी है। तिरंगा झंडा लेकर दौड़ा लगाते हुए धीरे-धीरे अब गोंडा जिला मुख्यालय गांधी पार्क की तरफ बढ़ रही है। अनामिका मिश्रा के साथ पिता प्रधानाध्यापक मनोज कुमार मिश्रा,मजिस्ट्रेट,एम्बुलेंस,पुलिस और कुछ स्थानीय लोग भी लगातार पीछे मोटरसाइकिल से चल रहे हैं और आगे 7 वर्षीय अनामिका मिश्रा दौड़ रही है। जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा अनामिका मिश्रा का पुष्प वर्षा करके खड़े होकर स्वागत किया जा रहा है जगह-जगह पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं। साथ ही साथ एक महिला कांस्टेबल भी पीछे चल रही है ताकि रास्ते में दौड़ के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। अनामिका मिश्रा ने पिछले वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर 10 किलोमीटर नॉनस्टॉप दौड़ लगा करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। अनामिका मिश्रा का पहले ही 240 पुशअप 8 मिनट के अंदर लगाने को लेकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज है। अनामिका मिश्रा का सपना है कि वह ओलंपिक में जाकर के इसी तरीके से मैराथन दौड़ लगाकर,पुशअप करके करके भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत सकें। अनामिका मिश्रा का लक्ष्य है कि वह 2 घण्टे 45 मिनट के अंदर 30 किलोमीटर की दूरी बिना रुके बिना थके तय करके गोंडा जिला मुख्यालय गांधी पार्क पहुंचे जहां अपने इस 30 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ का समापन करें। उनकी बड़ी बहन अंशिका मिश्रा को गूगल गर्ल के नाम से जाना जाता है। अंशिका को इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया स्टार आइकन 2019 दिल्ली, अन्तर्राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार 2020 मुम्बई, राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड 2021 इन्दौर, दक्षिण एशिया क्षेत्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 काठमांडू, उत्तर प्रदेश गौरव रत्न अवार्ड 2022 लखनऊ में मिल चुका है。0
0
Report
Advertisement
भाजपा के पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर हमला, सपा विधायक मिलने की बात
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ(उत्तर प्रदेश): अखिलेश यादव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, "जिस प्रकार से PDA के साथ उन्होंने मजाक किया है। परिवारवाद और पूंजीवाद का ट्रेलर कल भी देखने को मिला है। वे PDA की बात क्या करेंगे?" अखिलेश यादव के बयान का जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा, "सपा के भी कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।"0
0
Report
कोरबा के खेत में नवजात मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में धान के खेत से नवजात शिशु मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली-अभयपुर इलाके में खेत में नवजात के पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पत्रकार मौके पर पहुंचे और देर रात नवजात को उपचार के लिए कटघोरा CHC ले जाया गया। इसके बाद नवजात को जिले के चाइल्ड केयर सेंटर पहुंचाया गया है। धान के खेत से एक नवजात शिशु के मिलने की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है की जिस उम्र में एक मासूम को मां की गोद और परिवार के साए की जरूरत होती है, उस उम्र में उसे खेत में अकेला पाया गया। क्या लड़की होने पर निर्मही माँ और उसके परिवार ने उसे त्याग दिया या फिर बिन ब्याही माँ ने समाज के डर से उसे अपने हाल पर छोड़ दिया. हालांकि, नवजात यहां तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसे किसने खेत में छोड़ा, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इन सवालों के जवाब अब पुलिस की जांच में सामने आएंगे। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। नवजात की पहचान, उसके माता-पिता और उसे खेत में छोड़े जाने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है.0
0
Report
रायपुर पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल, 21 इंस्पेक्टरों की नई पदस्थापना
Begun, Rajasthan:रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों के तबादले 21 इंस्पेक्टरों को मिली नई पदस्थापना कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं पुलिस मुख्यालय ने जारी किया तबादला आदेश0
0
Report
Advertisement
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने नागोया 2026 खेलों में दक्षिण कोरिया को हराकर इतिहास रचा
Noida, Uttar Pradesh:अंकिता भकत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहोद की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने आइची-नागोया में हुए एशियाई खेल 2026 के फ़ाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता।0
0
Report
बनारस जा रही यात्रा का विधायक माधवेंद्र प्रताप व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने किया स्वागत
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक जीवन के उपलक्ष्य में बड़नगर (गुजरात)से बनारस (काशी)के लिए जा रही यात्रा जिसमें बाइक पर सवार भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे का गंगा एक्सप्रेसवे स्थित रूपापुर के कौशिया के कन्हैया लाल मंदिर पर स्वागत किया गया। यहां बाइक पर सवार पहुंचे यात्रा दल का विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पुष्प बर्षा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे राजनीतिक जीवन में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल लोगों ने आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित प्राची, रूपापुर गन्ना समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, ऋषभ कात्यायन, कुलदीप मिश्रा, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।0
0
Report
जमशेदपुर के सीतारामडेरा में देर रात गोलीबारी; एक घायल
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी में देर रात गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मोहम्मद राजा नामक युवक को निशाना बनाकर चार राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान दो गोलियां राजा को लगीं, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल राजा के अनुसार, साकची निवासी इस्माइलु और कुट्टू निवासी कुट्टू से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। राजा का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की। किसी तरह वहां से निकलकर वह अपने घर पहुंचा। राजा ने पुलिस को बताया कि देर रात वह अपने घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
गंगा में डूबे चाचा-भतीजा: बचाने की कोशिश के बीच दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल
Begusarai, Bihar:एंकर से इस वक्त की बड़े खबर सामने आ रही है, जहां गंगा नदी के पानी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान चाचा-भतीजा के रूप में बताई जा रही है। हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवक गहरे पानी में डूबते दिखाई दे रहे हैं। जबकि मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए चीख-पुकार करते नजर आ रहे हैं। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सनहा गोदरगामा बांध स्थित चेचियाही ढाब के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड संख्या-7 निवासी फूलो पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार और सोगारथ पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार साइकिल से चेचियाही ढाब के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक अपनी साइकिल को बाढ़ के पानी में ले जाकर धोने लगे। साइकिल अचानक गहरे पानी में चली गई। साइकिल को बाहर निकालने के प्रयास में दोनों युवकों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साइकिल पानी में जाती दिखाई दे रही है। साइकिल निकालने के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले जाते हैं। वीडियो में आसपास मौजूद लोगों की चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। स्थानीय तैराकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इलाके में बाढ़ का पानी फैला हुआ है और पानी के नीचे मौजूद गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक अमित कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि सोहन कुमार भी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और सीओ आकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रशिक्षु आईएएस एवं एसडीओ अजय यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल बलिया और साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की सीमा के करीब है। दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
धर्मावाला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार घर में घुसी और पलट गई; CCTV रिकॉर्ड हुआ
Dehradun, Uttarakhand:दो CCTV वीडियो हैं... 7 और 8 सेकेंड वाले... रिपोर्ट: मोo मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग: तेज रफ्तार का कहर CCTV में हुआ कैद... एंकर: विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला... देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराई और उसके बाद कार एक घर में घुसते हुए पलट गई... गनीमत रही कि आसपास खड़े लोग इस तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए... हादसे में तेज रफ्तार की गवाही देता CCTV वीडियो भी सामने आया है... देखिए इस बलेनो कार की रफ्तार हादसे के वक्त कितनी तेज थी... हादसे के दौरान एक बच्चा भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचा... जोरदार टक्कर के बाद बिजली का पोल सड़क पर जा गिरा और कार एक घर के गेट में घुसकर पलट गई... गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया... हादसे में कार सवार व्यक्ति घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया... सूचना मिलते ही धर्मावाला पुलिस मौके पर पहुंची... वहीं यूपीसीएल की टीम ने क्षतिग्रस्त पोल को मौके से हटाकर नया पोल लगाया और बिजली आपूर्ति बहाल की...0
0
Report
खेत में 14 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों ने सुरक्षित जंगल छोड़ दिया
Dholpur, Rajasthan:खेत में निकला 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप सरमथुरा उपखंड के कंचनपुरा गांव में खेत में 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अचानक विशाल अजगर को देख किसान और ग्रामीण दहशत में आ गए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया。 खेत में काम के दौरान दिखा विशाल अजगर: जानकारी के अनुसार कंचनपुरा निवासी एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर का बड़ा आकार देख किसान ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े चले आए。 देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़: कुछ ही देर में खेत में अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। अजगर का आकार करीब 14 फीट बताया जा रहा है। ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचा。 ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा: ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सावधानी से पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। ग्रामीणों के इस कार्य की सभी ने सराहना की। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की है0
0
Report
Advertisement
