271504
Paraspur: रुदौली में बच्चों ने नव वर्ष 2025 का किया स्वागत
Paraspur, Uttar Pradesh:नव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में रुदौली में बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने खुशी-खुशी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बच्चों ने सामूहिक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं का नमन और वंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईकोर्ट ने ऋषभदेव मामले में 14 आरोपियों की जमानत खारिज कर दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। उदयपुर के ऋषभदेव में कथित जबरन धर्मांतरण के मामलों राजस्थान हाईकोर्ट ने 14 आरोपियों को फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जस्टिस सुनील बेनीवाल की बेंच ने कहा कि केस डायरी में आरोपियों की प्रथमदृष्टया भूमिका सामने आ रही है और मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। दरअसल, ऋषभदेव थाना क्षेत्र में 5 से 7 जून के बीच आयोजित धार्मिक शिविर को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि शिविर के आयोजन में आरोपियों की अलग-अलग भूमिका थी और स्थानीय लोगों को शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। जांच के दौरान कुछ आरोपियों से धार्मिक सामग्री मिलने और मोबाइल फोन से संदेश व आर्थिक लेनदेन सामने आने का भी दावा किया गया है। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि शिविर केवल धार्मिक सभा थी और जबरन धर्मांतरण का कोई इरादा नहीं था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फिलहाल जमानत देने से इनकार कर दिया। हालांकि कोर्ट ने आरोपियों को चालान पेश होने के बाद नए सिरे से जमानत याचिका दाखिल करने की स्वतंत्रता दी है.0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट अवमानना मामलों में वेतन अटैचमेंट और कारावास की सजा पर अगली सुनवाई करेगी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजूवास विश्वविद्यालय अर्थात राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर से जुड़े वेतन भुगतान के आदेश की पालना नहीं होने के मामले में गंभीरता दिखाई है। कोर्ट ने कहा कि पूर्व में दिए गए आदेश की पालना अब तक नहीं की गई है। ऐसे में संबंधित प्रतिवादियों को 27 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह बताना होगा कि आदेश की अवहेलना के लिए उन्हें कारावास की सजा क्यों नहीं दी जाए और आदेश की पालना होने तक उनका वेतन अटैच क्यों नहीं किया जाए। न्यायाधीश अशोक कुमार जैन ने अजीत सिंह झाला बनाम आरूषी मलिक मामले में आदेश पारित किया। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता भावित शर्मा ने बताया कि मामले के साथ चार अन्य अवमानना याचिकाएं भी जुड़ी हुई हैं। सुनवाई के दौरान प्रतिवादियों की ओर से अधिवक्ता ने दलील दी कि डिवीजन बेंच के आदेश की गलत व्याख्या के कारण अवमानना याचिकाएं दायर की गई हैं। उनका कहना था कि याचिकाकर्ताओं को सभी भुगतान किए जा चुके हैं और अब कुछ भी बकाया नहीं है। साथ ही सिंगल बेंच के समक्ष आदेश की समीक्षा/रिकॉल के लिए याचिका लंबित होने की जानकारी भी दी गई। हाईकोर्ट ने इन दलीलों पर गौर करते हुए कहा कि इसी प्रकार की दलीलें पूर्व में 8 जुलाई 2025 को समन्वय पीठ के समक्ष भी रखी गई थीं, जिन्हें स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया गया था। कोर्ट ने पूर्व आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता उस वेतनमान के न्यूनतम वेतन के हकदार हैं, जिसमें वे विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। समन्वय पीठ ने 8 जुलाई 2025 को प्रतिवादियों को आदेश की पालना के लिए समय देते हुए 5 अगस्त 2025 तक अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा था। साथ ही स्पष्ट किया था कि यदि अगली सुनवाई तक आदेश की पालना नहीं हुई तो अवमाननाकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से तलब कर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है। सुनवाई में हाईकोर्ट ने पाया कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद आदेश की पालना नहीं हुई है। कोर्ट ने अब प्रतिवादियों को 27 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई में उनसे जवाब मांगा जाएगा कि आदेश की अवहेलना के लिए उन्हें कारावास की सजा क्यों नहीं दी जाए और अनुपालन तक वेतन अटैच करने की कार्रवाई क्यों न की जाए。0
0
Report
झुंझुनूं बुहाना में 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़; शिक्षक पर केस दर्ज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के बुहाना से बड़ी खबर पथाना के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत! 59 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षक राजवीर पर पोक्सो में मामला दर्ज कक्षा का गेट बंद कर अश्लील हरकत करने का आरोप प्रिंसिपल द्वारा कार्रवाई न करने पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला शिक्षा विभाग की जांच टीम मौके पर, आरोपी शिक्षक कार्यमुक्त घटना के बाद से व्हाट्सएप पर छुट्टी भेजकर शिक्षक गायब पचेरी कलां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू झुंझुनूं जिले के बुहाना उपखंड के पथाना गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक 59 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षक पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। मामला उजागर होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल के ताला जड़ दिया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पोक्सो सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। पचेरी कलां थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, छात्रा के पिता ने बताया कि 20 जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी स्कूल गई थी। आरोप है कि विद्यालय में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक राजवीर ने कक्षा के अन्य छात्रों को बाहर भेज दिया और दरवाजा बंद कर छात्रा के साथ गलत नीयत से अश्लील हरकतें की व छेड़छाड़ की। छात्रा ने जैसे-तैसे खुद को बचाया और वहां से भागकर घर पहुंची। घटना के बाद आरोपी शिक्षक ने छात्रा को डराया-धमकाया कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह फांसी लगा लेगा और छात्रा व उसके परिवार को जेल भिजवा देगा। डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी आप बीती सुनाई। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष की ओर से राजीनामा करने का भारी दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के संबंध में स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ को सूचित करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के ताला जड़ दिया और पचेरी कलां पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक राजवीर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग तुरंत हरकत में आया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा के निर्देशों पर दो महिला प्रिंसिपलों समेत तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया। शनिवार को कमेटी जांच के लिए पथाना स्कूल पहुंची। ग्रामीणों के भारी विरोध और आक्रोश को देखते हुए सीडीईओ अशोक शर्मा ने आरोपी वरिष्ठ अध्यापक राजवीर को तुरंत प्रभाव से विद्यालय से कार्यमुक्त कर उसका मुख्यालय सीडीईओ कार्यालय झुंझुनूं कर दिया है। स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष ने बताया कि घटना वाले दिन के अगले दिन यानी 21 जुलाई से ही आरोपी शिक्षक स्कूल नहीं आ रहा है। उसने व्हाट्सएप पर बीमार होने का हवाला देते हुए अवकाश की एप्लीकेशन भेजी है। जिस पर विभागीय नियमों के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक का अगले वर्ष जुलाई में रिटायरमेंट होना है। पचेरी कलां थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है। जो चार दिन से ना स्कूल आ रहा है और ना ही कहीं सामने आया है। बाइट 01 : वेदप्रकाश रांगेय, सीबीईओ, बुहाना (सफेद शर्ट) बाइट 02 : एडवोकेट दयाराम, ग्रामीण, पथाना (काली टी शर्ट)0
0
Report
Advertisement
शिक्षा नीति ने देश के भविष्य को नई दिशा दी; प्रधानमंत्री का योगदान सराहनीय
New Delhi, Delhi:शिक्षा केवल डिग्रियाँ नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य की नींव तैयार करती है। इस सोच को अपने कार्यकाल में सार्थक दिशा देने के लिए श्री dpradhanbjp जी का धन्यवाद। अपने कार्यकाल के दौरान आपने शिक्षा के महत्व को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में बनाए रखा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सहित अनेक दूरगामी सुधारों के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इन प्रयासों का लाभ आने वाली पीढ़ियाँ लंबे समय तक उठाती रहेंगी। बड़े सामाजिक हित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया आपका निर्णय आपके सार्वजनिक जीवन के मूल्यों, सिद्धांतों और राष्ट्र के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। आपके इस समर्पित सार्वजनिक जीवन को नमन करते हुए, मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।0
0
Report
वाराणसी में एंटी रोमियो टीम ने छेड़खानी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में एंटी रोमियो टीम ने बड़ी कार्रवाई की है...पुलिस ने पुरुषों से छेड़खानी के आरोप में 2 महिलाओं को अरेस्ट किया है... पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी...नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई में महिला और पुरुष का कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा...0
0
Report
कॉपर चोरी गैंग का पर्दाफाश,6 आरोपी गिरफ्तार 52 लाख रुपये की कॉपर सिल्ली व अवैध असलाह बरामद
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- एसओजी टीम और थाना सिकंदराराऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ट्रांसपोर्ट के दौरान कॉपर चोरी/गबन कर ट्रक को लावारिस अवस्था में छोड़ने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 52 लाख रुपये मूल्य की 26 कॉपर सिल्ली तथा दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार हरदोई निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने 23 जून 2026 को थाना सिकंदराराऊ में तहरीर देकर बताया था कि उनकी कंपनी का कॉपर से भरा ट्रक 21 जून को गंतव्य के लिए रवाना हुआ था, लेकिन माल संबंधित फर्म तक नहीं पहुंचा। जीपीएस लोकेशन के आधार पर ट्रक थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला, जबकि उसमें लदा अधिकांश कॉपर गायब था। मामले में थाना सिकंदराराऊ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और ग्राउंड इंटेलिजेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। शनिवार को एसओजी एवं सिकंदराराऊ पुलिस ने एटा-अलीगढ़ बाईपास के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक चालक राजेश कुमार उर्फ बंटू की मिलीभगत से करीब तीन माह पहले इस वारदात की योजना बनाई गई थी। 21 जून की रात ट्रक में लदी 48 कॉपर सिल्लियों में से 36 सिल्लियां मैनपुरी जनपद के कुरावली क्षेत्र के जंगल में उतार ली गईं, जबकि 12 सिल्लियां ट्रक में छोड़ दी गईं। इसके बाद ट्रक को सिकंदराराऊ क्षेत्र में लावारिस छोड़ दिया गया ताकि घटना को लूट का रूप देकर पुलिस को गुमराह किया जा सके। गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी किए गए माल को दिल्ली में बेचने की तैयारी थी। इसी दौरान उनका वाहन खराब हो गया और कॉपर की सिल्लियां झाड़ियों में छिपा दी गईं। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार उर्फ बंटू (एटा), कुलदीप उर्फ मोहित उर्फ मामा (मैनपुरी), दुर्वेश कुमार यादव उर्फ झम्मू (कासगंज), पवन यादव (एटा), पुष्पेंद्र (फिरोजाबाद) तथा अवधेश यादव (कासगंज) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके विरुद्ध चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, अवैध शस्त्र, धोखाधड़ी, जालसाजी, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी एसओजी धीरज गौतम एवं उनकी टीम तथा प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना सिकंदराराऊ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
झंझारपुर बेहट तालाब डूबकर विजय कुमार की मौत, परिजनों में मातम
Madhubani, Bihar:मधुबनी में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना झंझारपुर थाना के बेहट गांव की है। मृतक की पहचान झंझारपुर बेहट गांव निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है गांव में एक व्यक्ति के निधन के बाद विजय कुमार अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ वह भी स्नान करने तालाब में गये। स्नान के बाद सभी लोग तालाब से बाहर निकल आए, लेकिन विजय कुमार कहीं दिखाई नहीं दिए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान तालाब किनारे विजय कुमार की चप्पल, मोबाइल फोन और कपड़े मिले, जिससे आशंका गहरा गई कि वह तालाब में डूब गया है। ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। लोगों ने घटना की सूचना झंझारपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद विजय कुमार का शव तालाब से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। युवक की मौत से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बाइट परिजन0
0
Report
मेघा सिवनी के बच्चों ने स्कूल तक पहुँचने वाली पगडंडी पर धरना दिया
Chhindwara, Madhya Pradesh:सड़क की मांग को लेकर बच्चों ने की सड़क जाम स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चे बैठे सड़क पर कीचड़ के साथ जहरीले जीव जंतुओं से भी हो जाता है सामना छिंदवाड़ा से महज 7 से 8 किमी दूर मेघा सिवनी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने आज सुबह सड़क पर बैठ के स्कूल तक जाने वाली सड़क को लेकर सड़क पर धरना दे दिया .बच्चों ने बताया कि जब से स्कूल बना है तब से स्कूल तक जाने के लिए सड़क ही नहीं है जो पगडंडी बनी हुई वो खेतों के बीच से है जहां बारिश में उन्हें स्कूल तक पहुंचने में काफी मस्सकत करनी पड़ती है जब वो स्कूल पहुंचते है तो कीचड़ से लतपत रहते है ऐसे में उन्हें स्कूल में पढ़ाई करने में भी काफी समस्या होती है उन्होंने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर ऑफिस में भी की लेकिन कोई समाधान अभी तक नहीं निकल पाया .उन्हें कभी कभी तो जहरीले जीव जंतुओं का भी सामना इस पगडंडी पर करना पड़ता है .मौके पर पहुंची तहसीलदार हेमंगप्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि जो पगडंडी है उसको लेकर बच्चों ने धरना प्रदर्शन किया है उस भूमि का निरीक्षण करवाया गया वो निजी भूमि पर है भूमि स्वामियों से बात की जाएगी और जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा तात्कालिक राहत देने के लिए आदेशित किया गया है जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा.0
0
Report
Advertisement
गोंडा बाढ़ राहत के लिए 3 करोड़ मूल्य का JSW SHERP SMV 1200 निःशुल्क समर्पित
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के करनैलगंज,तरबगंज तहसीलों में उत्पन्न होने वाले बाढ़ संकट से निपटने और प्रभावित लोगों तक त्वरित सहायता पहुँचाने के लिए एक सराहनीय मानवीय पहल सामने आई है। गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने आर्चा एडवेंचर आर्केड प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से अपना बहुपयोगी सर्व-भूभागीय बचाव वाहन 'JSW SHERP SMV 1200' यानी कि हनुमान रथ जिला प्रशासन को पूर्णतः निःशुल्क समर्पित कर दिया है। लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य का यह विशिष्ट वाहन अपने प्रशिक्षित संचालन दल के साथ गोंडा की सेवा में तैनात रहेगा। मूल रूप से साहसिक पर्यटन के लिए खरीदा गया यह विशेष वाहन जल, दलदल और गहरे कीचड़ जैसे दुर्गम हालात में भी आसानी से चलने में सक्षम है। यह उन दूरस्थ बस्तियों तक पहुँच सकता है जहाँ सामान्य नावें या मोटर वाहन नहीं पहुँच पाते। इस राहत पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वाहन के परिवहन, ईंधन, रख-रखाव, मरम्मत और चालक दल के वेतन से लेकर किसी भी संभावित नुकसान का पूरा व्यय आर्चा एडवेंचर आर्केड स्वयं वहन करेगी। इसके लिए जिला प्रशासन या राज्य सरकार से कोई भी वित्तीय प्रतिपूर्ति नहीं ली जाएगी। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत जिलाधिकारी को औपचारिक पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि वाहन को जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) और इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम में शामिल किया जाए। वाहन का संचालन पूरी तरह से जिला प्रशासन के निर्देशों पर होगा, जबकि तकनीकी व सुरक्षा स्वीकृति कंपनी के अधिकृत संचालक अतुलेंद्र देंगे, जो पूरी अवधि के दौरान मौके पर मौजूद रहेंगे。0
0
Report
प्रयागराज में पेपर लीक के विरोध में अराजकतत्वों का हंगामा, पुलिस overwhelmed
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के बीच घुसे अराजकतत्व , प्रयागराज की सड़कों पर अराजकतत्वों ने किया हंगामा, ईंट पत्थर बरसाकर अराजकतत्वों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़, अराजकतत्वों ने खड़ी गाड़ियों को बनाया निशाना, पत्थर मारकर गाड़ियों के तोड़े शीशे, खड़ी गाड़ियों को अराजकतत्वों ने पलट दिया, प्रदर्शनकारियों की अराजकता का वीडियो भी आया सामने, अराजकतत्वों के सामने पुलिस भी रही बेबस, प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन के बीच जमकर हुई अराजकता, मीडियाकर्मियों के साथ भी की गई अभद्रता。0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रतिक्रिया; प्रीतम सिंह बोले युवाओं की जीत
Dehradun, Uttarakhand:एंकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि ये युवाओं की जीत है । नैतिकता के आधार पर बहुत पहले धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए था । लेकिन मोदी सरकार घमंड में चूर सरकार है । राजनाथ सिंह कहते थे NDA की सरकार में इस्तीफे नहीं होते लेकिन उनको अब जवाब देना चाहिए । प्रीतम सिंह ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा छात्रों के साथ काफी है0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में नवविवाहित महिला का शव फंदे पर, मौत की वजह अब जांच में
Obra, Uttar Pradesh:सात फेरे...नई जिंदगी के सपने...और शादी के महज एक महीने बाद मौत...सोनभद्र में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं... फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा...0
0
Report
बिजनौर में दिनदहाड़े अपहरण, होटल में बंधक बनाकर मारपीट; 3 हिरासत में
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है... कार सवार कुछ लोगों पर एक युवक को जबरन उठाया और फिर होटल में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की... मामला में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकि आरोपियों की तलाश जारी है...0
0
Report
राहुल गांधी का आरोप: मोदी सरकार युवाओं के साथ धोखा, छात्रों पर लाठीचार्ज
Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को。 और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है。0
0
Report
Advertisement
