icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow13 Jan 2025, 05:53 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायगढ़ घरघोड़ा में 52 वर्षीय शिक्षक पर छह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत का आरोप

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। प्राथमिक शाला में पदस्थ 52 वर्षीय शिक्षक पर करीब 6 साल की मासूम छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। बच्ची की दादी की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मामला 12 नवंबर का है। 13 नवंबर को जब बच्ची की दादी ने उसे स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने स्कूल जाने से मना कर दिया। कारण पूछने पर मासूम ने बताया कि स्कूल के शिक्षक अजय कुमार भट्ट उसे और एक अन्य छात्र को दूसरे कमरे में ले गए थे। वहां शिक्षक ने कुर्सी पर बैठकर अपना निजी अंग दिखाया।बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों ने गांव के प्रमुख लोगों को जानकारी दी और डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद बच्ची की दादी ने घरघोड़ा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी शिक्षक अजय कुमार भट्ट (52 वर्ष), निवासी ग्राम ठूसेकेला, थाना खरसिया, के खिलाफ अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत धारा 74 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 में अपराध दर्ज किया। पूछताछ और विवेचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है。
0
0
Report

दिल्ली के द्वारका में जहरीली हवा से बुजुर्ग-बच्चे परेशान

New Delhi, Delhi:स्टोरी :-- राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। द्वारका इलाके में भी प्रदूषण की वजह से हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। जहरीली हवा के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और छोटे बच्चों को हो रही है। प्रदूषण का असर अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। हालात ऐसे हैं कि पार्कों में सुबह-शाम टहलने वाले लोग नजर नहीं आ रहे हैं और सड़कों पर भी पहले जैसी चहलपहल नहीं दिख रही। लोग प्रदूषण के डर से घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं, बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए द्वारका के कुछ स्कूलों ने छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेस भी शुरू कर दी हैं, ताकि उन्हें जहरीली हवा के संपर्क में आने से बचाया जा सके。
0
0
Report
Advertisement

रामनगर गांव में युवक का शव मिला, मौत की वजह पुलिस जाँच में

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... Ramnagar गांव में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप थाना चंडौस क्षेत्र के रामनगर गांव में रात मिला युवक का शव मृतक की पहचान हरवेन्द्र पुत्र भगवान सिंह निवासी नगला जैत के रूप में हुई शव मिलने की सूचना पर एसएसपी नीरज जादौन समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से जुटाए तकनीकी साक्ष्य प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि घटना से कुछ देर पहले मृतक अपने दोस्तों के साथ था दोस्तों के बीच झगड़ा होने की बात भी आई सामने युवक की मौत के पीछे क्या वजह रही, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच मौके से जुटाए गये साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई पूरे मामले पर एसपी सिटी आदित्य बंसल ने दी जानकारी
0
0
Report

CSJMU ने RS Girls Degree College की तीनों पाली की परीक्षा निरस्त

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर CSJM यूनिवर्सिटी ने आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज की तीनों पालियों की परीक्षा की निरस्त उन्नाव के बांगरमऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर मिली गंभीर अनियमितताएं परीक्षा समाप्त होने के बाद भी प्रश्नपत्र हल करते मिले परीक्षार्थी निरीक्षण में उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट भी खुले मिले विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज को परीक्षा केंद्र से किया निरस्त तीनों पालियों की उत्तर पुस्तिकाएं यूएफएम की श्रेणी में रखीं केंद्र से जुड़े तीन अन्य कॉलेजों के परीक्षा केंद्र भी बदले जाएंगे परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने की कार्रवाई की पुष्टि
0
0
Report

जोधपुर विवाद में युवक के प्राइवेट पार्ट में 4 फीट पाइप, आंत फटी—सफल सर्जरी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में आपसी विवाद में कुछ لوگوں ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट में 4 फीट लंबा पाइप डाल दिया। यह पाइप युवक की बड़ी आंत को चीरते हुए पेट के अंदर तक पहुंच गई और फंस गई। इसके कारण मरीज की जान पर बन आई। युवक को इलाज के लिए मथुरादास माथुर (एमडीएम) हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जटिल सर्जरी कर युवक की जान बचाई। यह सर्जरी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना के तहत पूरी तरह निःशुल्क की गई। जानकारी अनुसार, युवक का बाथरूम में जाने को लेकर दूसरे युवकों से विवाद हुआ था। इस पर उन लोगों ने युवक के प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया। मामले में युवक ने किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है। न ही पुलिस को शिकायत दी है। पाइप से बड़ी आंत क्षतिग्रस्त हो गई जनरल सर्जरी यूनिट के प्रभारी डॉ. दिनेश दत्त शर्मा ने बताया- युवक 12 नंवबर को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया था। युवक की जांच के बाद तत्काल सर्जरी करने का फैसला लिया। 13 नवंबर को सर्जिकल टीम ने ऑपरेशन किया। इस दौरान आंत में चीरा (एंटेरोटॉमी) लगाकर लगभग 4 फीट लंबे पाइप को बाहर निकाला गया। इस ऑपरेशन की जटिलता इसलिए भी ज्यादा थी, क्योंकि पाइप ने बड़ी आंत को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पेट के अंदर मूत्रवाहिनी (यूरेटर), महाधमनी (एओर्टा), अन्य बड़ी खून की नलियों और छोटी आंत को नुकसान पहुंचने का गंभीर खतरा था। इसके कारण ज्यादा खून बहने, गंभीर संक्रमण और मरीज की जान को खतरा हो सकता था। ऑपरेशन के दौरान महत्वपूर्ण अंगों एवं रक्तवाहिनियों को सुरक्षित रखते हुए आंत की चोट की सर्जरी की गई। अभी मरीज हॉस्पिटल मे भर्ती है। सर्जिकल टीम ने ऑपरेशन के दौरान आंत में चीरा लगाकर लगभग 4 फीट लंबे पाइप को बाहर निकाला। सर्जिकल टीम ने ऑपरेशन के दौरान आंत में चीरा लगाकर लगभग 4 फीट लंबे पाइप को बाहर निकाला। स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने जटिल सर्जरी कर युवक को बचाया MDM हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया- यह मामला चिकित्सकीय दृष्टि से चुनौतीपूर्ण था। स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स और पूरी टीम के समन्वित प्रयासों से युवक की जान बचाई गई। सर्जरी करने वाली टीम में ये रहे शामिल जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं यूनिट इंचार्ज डॉ. दिनेश दत्त शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। ऑपरेशन करने वाली सर्जिकल टीम में डॉ. दिनेश दत्त शर्मा, डॉ. पारंग आसेरी , डॉ. प्रगेश एवं डॉ. सुची तांबी , डॉ. उमेश कुमार शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा सेक्टर-62 में AQI 350, ग्रेटर नोएडा में सुधार जारी

Noida, Uttar Pradesh: हवाओं से प्रदूषण में राहत, लेकिन सेक्टर-62 में AQI 350 नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। तेज हवाओं के चलते हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। हालांकि नोएडा के कुछ इलाकों में प्रदूषण अब भी लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। नोएडा की बात करें तो सुबह 5 बजे शहर का औसत AQI 203 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। शहर के सातों मॉनिटरिंग स्टेशनों में सेक्टर-62 सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जहां AQI 350 दर्ज किया गया। सेक्टर-150 में 232, सेक्टर-39 में 193, सेक्टर-125 में 175, सेक्टर-116 में 162, सेक्टर-1 में 160 और सेक्टर-110 में 151 AQI रिकॉर्ड किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। 16 नवंबर के आधिकारिक शहर औसत के मुताबिक AQI 171 दर्ज किया गया। मॉनिटरिंग स्टेशनों में नॉलेज पार्क-5 में 198, नॉलेज पार्क-3 में 192, शिव नादर यूनिवर्सिटी में 158 और घोड़ी बछेड़ा में 129 AQI रहा। कुल मिलाकर ग्रेटर नोएडा की हवा नोएडा के मुकाबले बेहतर है, लेकिन नोएडा के सेक्टर-62 में प्रदूषण का स्तर अब भी चिंता बढ़ा रहा है। प्रदूषण के बीच बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
0
0
Report

दुमका पुलिस की पहल से खोए मोबाइल लौटे, लोगों में खुशी की लहर

Dumka, Jharkhand:दुमका पुलिस लगातार लोगों के चेहरों पर खुशियां लौटाने का काम कर रही है। आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन लोगों की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मोबाइल फोन का गुम हो जाना किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं होता। लेकिन दुमका पुलिस की पहल से अब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं। दरअसल, दुमका पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक महीने गुम हुए मोबाइल फोन की खोजबीन कर उन्हें बरामद किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरामद मोबाइल फोन की जांच-पड़ताल और सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जा रहा है। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को जब उनका फोन वापस मिल रहा है, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। मोबाइल वापस पाने वाले लोग दुमका पुलिस की इस पहल की सराहना कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जता रहे हैं। दुमका पुलिस की यह पहल न सिर्फ लोगों की परेशानी दूर कर रही है, बल्कि आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास के रिश्ते को भी मजबूत बना रही है。
0
0
Report
Advertisement

झalterपाटन में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाले गैंगस्टर को इंदौर से गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में बीते दिनों एक सर्राफा व्यापारी से गोली मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बदमाश संदीप पांचाल को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को मौका तस्दीक के लिए झालरापाटन शहर के मुख्य बाजार लाया गया। जैसे ही पुलिस ने फर्जी गैंगस्टर संदीप पांचाल को अपनी जीप से नीचे सड़क पर उतारा, तो वहां देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी संदीप पांचाल लंगड़ाते और लड़खड़ाते हुए सड़कों पर परेड करता हुआ दिखा, तो सड़क पर मानो भीड़ सी जमा हो गई। पुलिस ने झालरापाटन के नगरपालिका तिराहा से पीपली चौराहा होते हुए एसटीसी ग्राउंड तक आरोपी बदमाश से मौका तस्दीक करवाई। इस दौरान लंगड़ाते हुए चलता आरोपी बदमाश भी अपनी गलतियों पर पछतावा करता नजर आया। मौका तस्दीक करने पहुंची टीम में झालरापाटन थाना प्रभारी हंसराज मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। झालरापाटन थाना प्रभारी हंसराज मीणा ने बताया कि झालरापाटन के एक व्यापारी से जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पीड़ित व्यापारी की शिकायत के बाद झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के निर्देशन में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई और आरोपी संदीप पांचाल को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। झालरापाटन थाना पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।
0
0
Report

झालावाड़ के हनुमान मंदिर में घायल बंदर बच्चे के इलाज को लेकर बहस

Jhalawar, Rajasthan: खानपुर (झालावाड़) घटना झालावाड़ जिले के पनवाड़ कस्बे में स्थित बड़ी बावड़ी हनुमान मंदिर परिसर में बिजली की चपेट में आने से बंदर का एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पशु प्रेमियों ने घायल बंदर के बच्चे को बचाने और उसका उपचार करवाने के लिए प्रयास शुरू किए। पशु प्रेमियों ने मामले की जानकारी खानपुर रेंजर सत्यवीर सिंह सोलंकी को फोन पर देकर वन विभाग से मदद मांगी। लेकिन आरोप है कि वन विभाग की ओर से यह कहकर जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए गए कि बंदर वन विभाग के अधीन नहीं आते हैं और इनकी देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। वन विभाग के इस जवाब के बाद घायल बेजुबान जीव के उपचार को लेकर पशु प्रेमियों के सामने असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई। गंभीर रूप से झुलसे बंदर के बच्चे को तत्काल उपचार की जरूरत है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बेजुबान वन्यजीवों के संरक्षण और उपचार की जिम्मेदारी किसकी है? जब कोई बेजुबान जीव संकट में हो तो जिम्मेदार विभागो के बीच जिम्मेदारी टालने के बजाय उसकी जान बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है। पशु प्रेमियों ने घायल बंदर के बच्चे के शीघ्र उपचार और संबंधित विभागों से संवेदनशीलता दिखाने की मांग की। हालांकि बाद में स्थानीय पशु प्रेमी ग्रामीण घायल बंदर को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे और उपचार करवाया।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान पुलिस हाईटेक टूल्स से अपराधियों पर होगी निर्णायक शिकंजा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब अपराधियों की करतूतों का खुलासा सिर्फ पारंपरिक पुलिस जांच से नहीं, बल्कि मॉर्डन साइंस की मदद से भी होगा। सांप के जहर की पहचान करने वाली मशीन से लेकर DNA सीक्वेंसर तक... नशे के नमूनों की जांच करने वाले सिस्टम से लेकर मोबाइल में छिपे डिजिटल सबूतों तक... पुलिस की जांच व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए सरकार ने 96 करोड़ 82 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इतना ही नहीं अब पुलिस गाड़ियों में 'AI एंटी-ड्रोन सिस्टम' और पोर्टेबल जैमर लगेगा जिससे पुलिस गश्त भी फिल्मों जैसी होगी। राजस्थान में अपराधियों की धरपकड़ के साथ अब वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अपराधों की गुत्थियां सुलझाने की तैयारी है। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत सरकार ने 96.82 करोड़ रुपए के आधुनिक उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है। इनमें कुछ ऐसे उपकरण भी शामिल हैं जो सामान्य पुलिस जांच से लेकर जटिल आपराधिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस पूरी योजना में सबसे दिलचस्प उपकरण सांप के जहर की पहचान करने वाला ELISA रीडर है। इसके अलावा DNA सीक्वेंसर, PCR मशीन, ऑटोमेटेड ड्रग इन्वेस्टिगेटर सिस्टम, गैस क्रोमैटोग्राफ-मास स्पेक्ट्रोमीटर और AI आधारित सिस्टम भी शामिल हैं। इन उपकरणों से जहरीले पदार्थों, नशीले ड्रग्स, जैविक नमूनों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच को आधुनिक बनाया जा सकेगा। बाइट - राजीव शर्मा, डीजीपी राजस्थान पुलिस ELISA रीडर - सांप के जहर की पहचान में मददगार फोरेंसिक लैब के लिए चार ELISA रीडर स्वीकृत किए गए हैं। इस उपकरण का उपयोग सांप के जहर से जुड़े विशिष्ट प्रोटीन या एंटीजन की पहचान के लिए किया जा सकता है। किसी संदिग्ध सर्पदंश के मामले में जैविक नमूने का परीक्षण कर यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि नमूने में सांप के जहर से संबंधित विशिष्ट तत्व मौजूद हैं या नहीं। यह उपकरण विशेष रूप से उन मामलों में उपयोगी हो सकता है जहां सर्पदंश की परिस्थितियां संदिग्ध हों या किसी आपराधिक घटना में जहर के इस्तेमाल की आशंका हो। हालांकि, ELISA जांच से अपने आप सांप की प्रजाति या मौत का कारण अंतिम रूप से प्रमाणित नहीं होता। इसके लिए उपयुक्त नमूने, मान्य जांच पद्धति और अन्य मेडिकल एवं फोरेंसिक साक्ष्यों का मिलान जरूरी होगा। DNA जीन सीक्वेंसर - अपराधी की पहचान में अहम भूमिका..... फोरेंसिक लैब के लिए 24 कैपिलरी वाला एक जीन सीक्वेंसर स्वीकृत किया गया है। यह आधुनिक मशीन DNA के विशिष्ट हिस्सों का विश्लेषण करने में इस्तेमाल होती है। हत्या, यौन अपराध, अज्ञात शव और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में घटनास्थल से मिले जैविक नमूनों की जांच महत्वपूर्ण होती है। बाल, खून, लार और अन्य जैविक नमूनों से प्राप्त DNA का विश्लेषण कर संदिग्धों और पीड़ितों के DNA प्रोफाइल का मिलान किया जा सकता है। इससे अज्ञात शवों की पहचान और आपराधिक मामलों में जैविक साक्ष्यों की उपयोगिता बढ़ सकती है। PCR मशीन - छोटे नमूने से DNA जांच का रास्ता.... सरकार ने 96 वेल PCR मशीन, डबल एवं ट्रिपल ब्लॉक PCR मशीन और रियल टाइम PCR मशीन की खरीद को भी मंजूरी दी है। PCR तकनीक का उपयोग DNA के किसी विशेष हिस्से की लाखों प्रतियां तैयार करने के लिए किया जाता है। इससे बहुत कम मात्रा में उपलब्ध DNA नमूने का भी आगे विश्लेषण किया जा सकता है। वहीं रियल टाइम PCR के जरिए DNA की मात्रा और विशिष्ट आनुवंशिक संकेतों का पता लगाया जा सकता है। गंभीर अपराधों की वैज्ञानिक जांच में यह तकनीक महत्वपूर्ण है। ऑटोमेटेड ड्रग इन्वेस्टिगेटर- नशीले पदार्थों की जांच..... फोरेंसिक लैब के लिए दो ऑटोमेटेड ड्रग इन्वेस्टिगेटर सिस्टम स्वीकृत किए गए हैं। इनकी मदद से संदिग्ध ड्रग्स और अन्य पदार्थों की जांच एवं पहचान की प्रक्रिया में सहायता मिल सकती है। NDPS के मामलों में जब्त किए गए पदार्थों की वैज्ञानिक जांच बेहद महत्वपूर्ण होती है। किसी पदार्थ में नशीले तत्वों की मौजूदगी और उनकी प्रकृति की पुष्टि के लिए फोरेंसिक परीक्षण किए जाते हैं। इस तरह के आधुनिक सिस्टम से ड्रग्स की जांच को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है। गैस क्रोमैटोग्राफ-मास स्पेक्ट्रोमीटर- रासायनिक पदार्थों की पहचान...... तीन गैस क्रोमैटोग्राफ विद मास स्पेक्ट्रोमीटर (GC-MS) खरीदने की मंजूरी दी गई है। यह उपकरण किसी मिश्रण में मौजूद अलग-अलग रासायनिक पदार्थों को अलग करने और उनकी पहचान करने में इस्तेमाल होता है। जहर, नशीले पदार्थों, संदिग्ध रसायनों और अन्य आपराधिक मामलों में मिले रासायनिक नमूनों की जांच में यह तकनीक उपयोगी होती है। उदाहरण के तौर पर किसी संदिग्ध पदार्थ में कौन-कौन से रासायनिक तत्व मौजूद हैं, इसका विश्लेषण करने में GC-MS मदद करता है। HPLC और FT-IR - जटिल रासायनिक नमूनों का विश्लेषण.... तीन हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (HPLC) और तीन FT-IR मशीनें भी स्वीकृत की गई हैं। HPLC का उपयोग जटिल मिश्रणों में मौजूद अलग-अलग रासायनिक घटकों को अलग करने और उनकी मात्रा का विश्लेषण करने के लिए किया जाता है। वहीं FT-IR तकनीक किसी पदार्थ के रासायनिक बंधों और संरचना से जुड़े संकेतों का विश्लेषण करती है। इन उपकरणों से संदिग्ध दवाओं, रसायनों और अन्य फोरेंसिक नमूनों की जांच में मदद मिलेगी। मोबाइल फोरेंसिक सॉफ्टवेयर - साइबर ठगों के खिलाफ डिजिटल हथियार.... साइबर अपराधों की जांच के लिए मोबाइल फोन फोरेंसिक सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर फोरेंसिक टूल्स खरीदे जाएंगे। इनकी मदद से कानूनी प्रक्रिया के तहत मोबाइल और कंप्यूटर से उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा सकता है। इसमें कॉल और मैसेज से जुड़े उपलब्ध रिकॉर्ड, डिवाइस डेटा, एप्लिकेशन से संबंधित जानकारी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शामिल हो सकती है। इसके अलावा पासवर्ड रिकवरी सॉफ्टवेयर, DVR फोरेंसिक सॉफ्टवेयर और वीडियो ऑथेंटिकेशन टूल्स भी खरीदे जाएंगे। इनकी मदद से CCTV फुटेज की जांच, वीडियो की वास्तविकता का परीक्षण और डिजिटल रिकॉर्ड में संभावित छेड़छाड़ का विश्लेषण किया जा सकेगा। बाइट - राजीव शर्मा, डीजीपी राजस्थान पुलिस फायरिंग सिम्युलेटर: पुलिस को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण.... पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के लिए दो 6-लेन फायरिंग सिम्युलेटर स्वीकृत किए गए हैं। सिम्युलेटर के जरिए नियंत्रित वातावरण में निशानेबाजी का अभ्यास कराया जा सकता है। इससे पुलिसकर्मी अलग-अलग परिस्थितियों में फायरिंग का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए 2000 बुलेटप्रूफ जैकेट और पटके भी खरीदे जाएंगे। सात शहरों में मजबूत होगी साइबर फोरेंसिक जांच..... सरकार ने जयपुर की राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के साइबर फोरेंसिक डिवीजन के विस्तार के साथ उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर और कोटा की रीजनल फोरेंसिक लैब में भी चरणबद्ध तरीके से साइबर फोरेंसिक डिवीजन स्थापित करने का फैसला किया है। इस पूरी योजना के लिए 54.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं SOG, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के संसाधनों के लिए 41.82 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
0
0
Report

भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी से चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी बुहाना, सूरजगढ़ और सिंघाना पंचायत समितियों के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी का वीडियो आया सामने पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने संभाली ट्रेवलर गाड़ी की कमान प्रधान पद के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद पंचायत चुनाव के बाद झुंझुनूं जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव परिणाम और आगे की रणनीति को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने बुहाना, सूरजगढ़ और सिंघाना पंचायत समितियों के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की है। भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पूर्व सांसद संतोष अहलावत ट्रेवलर गाड़ी की कमान संभालती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इन तीनों पंचायत समितियों के भाजपा प्रत्याशियों को एक साथ रखा गया है। ताकि चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरणों के बीच पार्टी की रणनीति को मजबूत रखा जा सके। भाजपा ने प्रधान पद के चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए यह कवायद की है। बाड़ाबंदी के दौरान प्रत्याशियों को एक साथ रखा गया है। जिससे प्रधान पद के चुनाव तक पार्टी के सदस्य एकजुट रहें और राजनीतिक समीकरणों में किसी तरह की टूट-फूट न हो। पूर्व सांसद संतोष अहलावत की इस सक्रियता के बाद जिले की पंचायत समितियों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजरें प्रधान पद के चुनाव पर टिकी हैं। बाड़ाबंदी के इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में इसकी चर्चा हो रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top