icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow25 Dec 2024, 05:45 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जहानाबाद में मां शेरावाली के पट खुलते ही भक्तों का उत्साह

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल है। महासप्तमी के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही मां शेरावाली का पट खुला, पूजा पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ पट खुलते ही पूरा शहर जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। वही शहर के नया टोला मोहल्ले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां मां शेरावाली का पट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ जुट गई। जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया। पूजा आयोजकों ने बताया कि मां महारानी के इस दरबार की विशेष मान्यता है, जो भी भक्त यहां सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार यहां आकर्षक पंडाल और भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा शहर के सट्टी मोड़, पंचमहल्ला, मलहचक, ठाकुरबाड़ी, चंद्रवंशी नगर और काको मोड़ समेत कई प्रमुख स्थानों पर बेहद मनमोहक और भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। वही त्योहार और मेले के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन ने थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सभी प्रमुख पंडालों और संवेदनशील चौराहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है。
0
0
Report

अररिया में शराब तस्करी केस: 2760 बोतल विदेशी शराब सहित दो कारोबारी गिरफ्तार

Forbesganj, Bihar:अररिया के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2760 बोतल विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 1100 लीटर है। भरगामा पुलिस को सूचना मिली थी कि थानाक्षेत्र के कुशमौल गांव में श्रीलाल सरदार के घर में शराब की बड़ी खेप रखी गई है जिसके बाद पुलिस ने उसके घर में छापेमारी की जहां पुलिस को घर में छुपाकर रखा हुआ शराब का खेप बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से श्रीलाल सरदार और उसके भगिना रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि जब्त शराब एक शराब कारोबारी अशोक सरदार का है जिसे वे लोग घूम घूम कर बेचते हैं। पुलिस इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की छापेमारी में जुटी हुई है
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा के समय सुरक्षा चाकचौबंद, 27 चेकपोस्ट और साइबर मॉनिटरिंग

Sitamarhi, Bihar:अति संवेदनशील जिलों में आता है दुर्गा पूजा समेत कई त्योहारों के मौके पर अक्सर सांप्रदायिक तनाव देखने को मिलता है। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखे जाने को लेकर सीतामढ़ी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है । डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी अमित रंजन ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों के साथ पुर शहर ने फ्लैग मार्च निकाला है और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संदेश दिया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। पंडालों में महिला की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस बल और महिला पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग समेत वाहन चेकिंग के लिए कुल 27 चेकपोस्ट बनाए गये हैं साथ ही साइबर सेल द्वारा साइबर एक्टिविटी सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी。
0
0
Report

नवरात्रि के उपलक्ष्य में महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय में डांडिया महोत्सव का आयोजन

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश भर में नवरात्रि के उपलक्ष में डांडिया की धूम मची हुई है, हर कोई डांडिया पर थिरकता हुआ नजर आ रहा है, खासकर महिलाओं में डांडिया का क्रेज ज्यादा नजर आ रहा है, नवरात्रि के उपलक्ष में आज महात्मा ज्योतिराव फूले यूनिवर्सिटी में भी डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया, इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में विश्वविद्यालय की छात्राओं में व स्टाफ ने भाग लिया, डांडिया महोत्सव को लेकर विश्वविद्यालय की वॉइस चांसलर ने कहा कि महात्मा ज्योति राव फुले विश्वविद्यालय हर बार नवरात्रि के उपलक्ष में डांडिया महोत्सव का आयोजन करता है, महोत्सव में विश्वविद्यालय की सभी छात्राएं विश्वविद्यालय का टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ एवं स्कूली छात्राओं के अभिभावक भाग लेते हैं, और इस बेहतरीन आयोजन में अपनी खुल के भागीदारी के साथ में बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुतियां करते हैं, विश्वविद्यालय की छात्राएं इस कार्यक्रम को बहुत ही अच्छी तरीके से सेलिब्रेट करने के साथ पूरे आनंद में माहौल में डांडिया महोत्सव का आयोजन होता है, जोया चक्रवर्ती ने कहा कि हमारा उद्देश्य कार्यक्रम के आयोजन के पीछे सभी को एक परिवार के समान साथ लेकर चलना है हमारे विश्वविद्यालय की छात्र हैं और स्टाफ सब मिलकर एक परिवार है, और एक परिवार मिलकर नवरात्रि मानता है और डांडिया महोत्सव का आयोजन करता है और इस आयोजन में महात्मा ज्योतिबा फुले के सभी लोग एक परिवार की तरह शामिल होते हैं
0
0
Report
Advertisement

श्रीमाधोपुर पंचायत चुनाव: 10 पर्चे निरस्त, 92 दावेदार मैदान में

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर श्रीमाधोपुर पंचायत समिति चुनाव में 10 पर्चों पर लगा ब्रेक, 23 वार्डों में 92 दावेदार मैदान में, नामांकन संवीक्षा में पार्टी सिंबल नहीं मिलने से निरस्त हुए पर्चे, 19 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद तय होगी चुनावी तस्वीर, पार्टी सिंबल नहीं मिलने के कारण भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से जुड़े प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, रिटर्निंग अधिकारी ने दी जानकारी एंकर श्रीमाधोपुर में आज पंचायत समिति सदस्य आम चुनाव-2026 में नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पंचायत समिति में संवीक्षा के दौरान 10 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। इसके साथ ही 23 वार्डों में अब 92 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। हालांकि, 19 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद ही मुकाबले की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अनुसार, पार्टी सिंबल नहीं मिलने के कारण भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से जुड़े प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए हैं। नामांकन खारिज होने के बाद संबंधित वार्डों में चुनावी समीकरण बदलने की संभावना के बीच अब राजनीतिक दलों और दावेदारों की नजर नाम वापसी की प्रक्रिया पर टिकी है। जारी सूची के अनुसार, वार्ड 2 से गुलाब देवी, वार्ड 3 से कमला देवी और वार्ड 9 से भानु प्रताप सिंह, कैलाश चंद तथा संदीप सिंह के नामांकन निरस्त किए गए हैं। वहीं वार्ड 11 से रुकमा, वार्ड 13 से अंकित कुमार सामोता, वार्ड 14 से तीजा देवी, वार्ड 15 से मंजूलता परसोया और वार्ड 19 से हरदेव सिंह भावरिया के पर्चे भी खारिज कर दिए गए। नाम वापसी के बाद ही पता चलेगा कि कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे रहते हैं और किन वार्डों में सीधा तो किनमें बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में आजाद समाज पार्टी,रविंदर भाटी को बनाया मीरापुर प्रत्याशी

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow13m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में आजाद समाज पार्टी, मीरापुर से रविंदर भाटी को बनाया प्रभारी प्रत्याशी।आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने मीरापुर विधानसभा सीट से रविंदर भाटी को प्रभारी प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। फिलहाल किसी दल से गठबंधन नहीं किया गया है। वहीं, 24 अक्टूबर को मोरना में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में विशाल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। प्रेस वार्ता में मीरापुर की बुनियादी समस्याओं और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए गए। रविंदर भाटी ने बताया कि पार्टी ने उन्हें मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर काम करते हैं तथा अन्याय और उत्पीड़न की घटनाओं में पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल चुनाव के समय सक्रिय होने के बजाय पूरे पांच साल जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास रखती है प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भाटी ने महंगाई, खाद की किल्लत, बिजली की बढ़ती दरों, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी वोटों की चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो बेहतर शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी। मीरापुर क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरनगर, मेरठ और ऋषिकेश तक जाना पड़ता है। सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारना जरूरी है। इसके अलावा थोड़ी-सी बारिश में क्षेत्र के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि तालाबों की व्यवस्था और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से इस समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। भाटी ने क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योग स्थापित कराने की दिशा में भी प्रयास करने की बात कही। उन्होंने पत्रकारों से 24 अक्टूबर को मोरना में होने वाली जनसभा में पहुंचने की अपील की। प्रेस वार्ता में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

यवतमाल में सेवानिवृत्त न्यायिक कर्मचारियों ने वेतनमान बढ़ाने काली झंडी दिखाकर प्रदर्शन किया

Yavatmal, Maharashtra:सुधारित वेतनश्रेणीसाठी दिवाणी व फौजदारी न्यायालयातील निवृत्त कर्मचाऱ्यांनी यवतमाळ मध्ये काळ्याफिती लावून आंदोलन केले. वेतन वाढीचा प्रस्ताव शासन स्तरावर दीर्घकाळ प्रलंबित असल्याचा निषेध यावेळी करण्यात आला. राज्यातील दुय्यम न्यायालयांमध्ये कार्यरत सर्व न्यायालयीन कर्मचाऱ्यांना उच्च न्यायालयाच्या धर्तीवर वेतनश्रेणी मिळावी यासाठी हे आंदोलन करण्यात आले. शासनाने प्रलंबित मागण्यांकडे लक्ष न दिल्यास महाराष्ट्र राज्य न्यायालयीन कर्मचारी महासंघ तीव्र आंदोलन छेडल असा इशारा देण्यात आला
0
0
Report

उदय सामंत ने शिवसेना ठाकरे और अंधारे पर कड़ा हमला, संगली में सचिन सानप के प्रचार के बीच

Sangli, Maharashtra:ज्या पक्षाला महाविकास आघाडीने विश्वास नहीं, वाऱ्यावर सोडलं, ते आमच्यावर टीका करतायत - उदय सामंत शिवसेना ठाकरे पक्षाचे नेत्या सुषमा अंधारे यांच्या दिलेल्या सल्ल्यावरून शिवसेनेचे उद्योग मंत्री उदय सामंत यांनी शिवसेना ठाकरे पक्षावर आणि अंधाऱ्यांवर जोरदार टीका केली आहे. ज्या पक्षाला महाविकास आघाडीने विश्वास घेतलं नाही, वाऱ्यावर सोडलं, ते आमच्यावर टीका करत आहेत, हे दुर्दैवी आहे; अश्या शब्दात शिवसेनेचे उद्योग मंत्री उदय सामंत यांनी शिवसेना ठाकरे पक्ष आणि अंधारे वर टीका केली आहे. तसेच सुषमा अंधारे यांच्या जागी कोणी पुरुष असतात तर चांगलं उत्तर दिलं असतं, सुषमा अंधारे यांना आम्ही अजून शाळेतच आहे, असं वाटतंय, असा टोला लगावत, आम्हाला तुमच्या सल्ल्याची गरज नाही. सल्ला द्यायचाच असेल तर तुमच्या नेत्यांना रोज सकाळी उठून प्रचाराचा द्या, तर चार मतं मिळतील. तसेच तुम्हाला महाविकास आघाडीने तुम्हाला खड्यासारखं बाहेर काढला आहे, असा खोचक टोला देखील लगावला आहे. सांगलीमध्ये पार पडलेल्या पुणे शिक्षक मतदारसंघातील शिवसेना शिंदे पक्षाचे प्रस्तुत उमेदवार सचिन सानप यांच्या प्रचारार्थी आयोजित मेळाव्यामध्ये ते बोलत होते.
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में अनुप्रिया पटेल का शंखनाद, विपक्ष को उपद्रवी बताकर मोदी-एनडीए की तारीफ

Varanasi, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में गरजीं अनुप्रिया पटेल - विपक्ष को बताया उपद्रवी और नेतृत्वहीन, 2027 का किया शंखनाद प्रतापगढ़ के जीआईसी मैदान में परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष आज दिशाहीन और नेतृत्वहीन हो गया है और उपद्रवी और उत्पाती लोगों का जमावड़ा बन गया है। वहीं अनुप्रिया पटेल ने पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि देश में आज एंटी इनकंबेंसी नहीं बल्कि प्रो-इनकंबेंसी का माहौल है और देश पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने प्रतापगढ़ और प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रतापगढ़ और पीएम मोदी ने उनके पिता के नाम पर डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज का नाम रखकर जो सम्मान दिया है, उससे बड़ी उपलब्धि अपना दल के लिए कुछ नहीं हो सकती। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर अनुप्रिया पटेल गदगद नजर आईं और उन्होंने कहा कि इसी भीड़ से साफ है कि 2027 की तैयारी प्रतापगढ़ ने कर ली है। माना जा रहा है कि इस जनसभा के साथ ही अनुप्रिया पटेल ने प्रतापगढ़ से 2027 चुनाव का शंखनाद कर दिया है। वहीं यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि उनके विधानसभा स्तर के कार्यक्रम पूरे वर्ष भर चलते रहते हैं। संगठनात्मक कार्य लगातार जारी हैं, इससे पहले कार्यकर्ता समागम देवरिया, अंबेडकर नगर, घाटमपुर, कानपुर, कौशांबी, प्रयागराज कई जगह हो चुके हैं और आज प्रतापगढ़ में कार्यक्रम हुआ है। वहीं एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि जब विपक्ष संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने की कोशिश करेगा तो उस पर सवाल उठना लाजमी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top