इटियाथोक क्षेत्र में धान की खरीद में तेजी, 504 कुंतल धान खरीदी
Karuwa Para, Uttar Pradesh:इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र में राजकीय धान क्रय केंद्रों पर किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद में हाल के दिनों में तेजी आई है। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ द्वारा संचालित गोसेंद्रपुर (अयाह) क्रय केंद्र के प्रभारी लोकपति मिश्र ने बताया कि अब तक आठ किसानों से 504 कुंतल धान खरीदी जा चुकी है। धान की खरीद 1 नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2025 तक चलेगी। सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये और ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल तय किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
