icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271209
Pradeep Kumar PandeyPradeep Kumar PandeyFollow28 Nov 2024, 06:29 am

गोण्डा-जयप्रभाग्राम व सदाशिव क्षेत्र मे सड़क परदौड़ रहे गन्ना लदे ओवरलोड वाहन 'लग रहा जाम'

Devrahna, Uttar Pradesh:

गोण्डा- नियमों को ठेंगा दिखाते हुए फर्राटा भर रहे गन्ना लदे वाहनो की क्षेत्र मे न कहीं चेकिंग हो रही, न रोकटोक हो रही है। मार्गों पर गन्ना भरे ओवरलोड व ओवरहाइट वाहन यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। इनसे हादसों का खतरा बना रहता है, साथ ही जाम भी लग रहा है। इन दिनों इटियाथोक क्षेत्र के केंद्रों से मिलों तक गन्ना पहुंचाने के लिए अनेक वाहन दौड़ रहे हैं। जयप्रभा ग्राम के हाईवे से लेकर सदाशिव बाजार से जुड़े बाबागंज मार्ग पर इन दिनों गन्ना भरे वाहनों का संचालन हो रहा है जो जाम व हादसे का कारण बन रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आवारा कुत्तों ने मंदिर के पास मीट के टुकड़े डालकर मचा था हड़कंप

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में श्री वासुदेव मंदिर परिसर के पास मीट के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। मामला 5 अक्टूबर की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच का बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि किसी व्यक्ति ने मंदिर परिसर के पास मीट के अवशेष नहीं डाले थे। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में आवारा कुत्ते बाहर से मीट का टुकड़ा लाकर मंदिर परिसर के पास डालते दिखाई दिए। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेष का सैंपल लिया गया। जांच में अवशेष किसी प्रतिबंधित पशु के नहीं पाए गए। मंदिर परिसर में रहने वाले दीपक औरShastrinagar निवासी देव पुत्र भगवान दास ने अवशेष देखकर उन्हें वहां से हटाया और निर्जन स्थान पर गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

श्याम सिंह राणा ने कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में धान खरीद की समीक्षा की

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा थानेसर अनाज मंडी में पहुंचे। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और धान खरीद के दौरान किसी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अनाज मंडी में आने वाली किसान की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा सोमवार को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय में धान खरीद कार्य को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की खरीद का काम सुचारू से चलना चाहिए। इस खरीद कार्य के दौरान किसी को भी कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसी भी मंडी से सूचना मिलने पर व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को अधिकारी तुरंत दूर करना सुनिश्चित करेंगे। इसलिए अधिकारी धान की खरीद कार्य को गंभीरता से ले, जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मंडियों के गेट पास से लेकर तमाम खरीद कार्य के बारे में विस्तृत रिपोर्ट हासिल करते हुए कहा कि सरकार फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान अन्नदाताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। अनाज मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। बाईट,,, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा
0
0
Report

त्योहारी सीजन में अंबाला मंडल की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की तैयारी तेज

Ambala, Haryana:त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अंबाला मंडल से फिलहाल चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें नोटिफाई की जा चुकी हैं, जबकि पांच और स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ इन ट्रेनों को भी जल्द नोटिफाई किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की भी तैयारी है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। दशहरे से शुरू होने वाला यह सिलसिला छठ पूजा तक जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अंबाला मंडल ने भी अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। अंबाला मंडल से फिलहाल चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को नोटिफाई किया जा चुका है। इनमें चंडीगढ़-पटना, चंडीगढ़-बनारस, अंबाला-मौ और बठिंडा-बनारस के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अंबाला मंडल ने पांच और स्पेशल ट्रेनों का प्लान रेलवे को भेजा है। इनमें चंडीगढ़-कटिहार, चंडीगढ़-बनारस, चंडीगढ़-लखनऊ, बठिंडा-लखनऊ और सरहिंद-सहरसा रूट शामिल हैं। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों का प्लान बनाकर भेज दिया गया है। जैसे-जैसे यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी, जरूरत के मुताबिक इन ट्रेनों को भी नोटिफाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ ट्रेनें एक अक्टूबर से ही नोटिफाई हो चुकी हैं, जबकि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अन्य ट्रेनों को भी चलाया जा सकता है। अंबाला मंडल की ओर से सिर्फ अतिरिक्त ट्रेनों पर ही फोकस नहीं किया जा रहा, बल्कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। जिन स्टेशनों पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ रहती है, वहां जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे अलर्ट रहेगा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुरक्षित तरीके से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।
0
0
Report

वाराणसी: कचहरी गोलघर पर अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर, मकानों पर कार्रवाई

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में नगर निगम का बड़ा एक्शन कचहरी गोलघर मार्ग पर अवैध निर्माण और जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का बुलडोजर। • 10 मकानों पर गिरी गाज, लगभग आधा दर्जन से अधिक जर्जर मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी। • अत्यधिक जर्जर स्थिति में होने के कारण नगर निगम प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया बड़ा कदम। • कचहरी गोलघर जैसे व्यस्त और प्रमुख मार्ग पर कार्रवाई से इलाके में मची हलचल। • इसी प्रमुख मार्ग पर पहले भी नगर निगम द्वारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। • मीट की दुकानों और अन्य कमर्शियल गतिविधियों के लिए जाना जाता है यह प्रभावित क्षेत्र। • कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद। • व्यस्त सड़क होने के कारण किसी भी दुर्घटना या ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सख्त घेराबंदी। • नगर निगम का साफ संदेश—सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ और अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं। • अचानक हुई इस कड़ी कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों में हड़कंप का माहौल।
0
0
Report
Advertisement

अमेठी के सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवाएं फिर शुरू, SDM निरीक्षण के बाद व्यवस्था सुधरी

Amethi, Uttar Pradesh:शिकायत के बाद औचक निरीक्षण करने सीएचसी अमेठी पहुंचे एसडीएम पंकज कुमार मिश्रा, कई महीनों से बंद अल्ट्रासाउंड सेवा का लिया जायजा, एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड कक्ष खुलवाकर देखी व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए जाना पड़ रहा था निजी केंद्र, निजी जांच के चलते मरीजों को उठानी पड़ रही थी आर्थिक परेशानी, डॉक्टर के पारिवारिक कारणों से छुट्टी पर जाने से बंद थी सेवा, डॉक्टर के वापस लौटने पर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू, अब अस्पताल में ही गर्भवती महिलाओं को मिल सकेगी जांच सुविधा, अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है मामला।
0
0
Report
Advertisement

खरगोन कपास मंडी: CCI की खरीदी के बिना हक मांगते किसान, गेट पर प्रदर्शन

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन कपास मंडी में सैकड़ों किसान सीसीआई द्वारा खरीदी शुरू न होने पर मंडी मुख्य गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गेट पर टेंट लगाकर किसानों का विरोध जारी है। सीसीआई द्वारा खरीदी शुरू नहीं करने पर किसानों को नुकसान हो रहा है; प्रति क्विंटल भाव 8600 के बजाय लगभग 7000 रुपए में व्यापारी खरीद रहे हैं। किसान मांग कर रहे हैं कि सीधे सीसीआई ही खरीदी शुरू करे। पुलिस व मंडी प्रबंधन किसानों को समझाने में जुटे हैं। सरकार ने 1 अक्टूबर से सीसीआई को खरीदी के निर्देश दिए हैं, लेकिन अधिकारी lateness के कारण उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा। भारतीय किसान मजदूर संघ के कैलाश पाटीदार ने कहा विरोध-धर्मी धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सीसीआई खरीदारी शुरू नहीं होती।
0
0
Report

हांसी मंडी में धान की आवक बढ़ी, 1509 भाव में गिरावट, PR खरीद सुस्त

Hansi, Haryana:हांसी मंडी में धान की आवक बढ़ी, 1509 के भाव में 400 रुपये की गिरावट पीआर धान की खरीद शुरू, पहले दिन 3-4 ढेरियों की ही खरीद; किसान बोले- खरीद में तेजी लाए सरकार पड़ोसी जिलों की खरीद व्यवस्था का असर मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के डाटा का भी मिलान नहीं हांसी। हांसी की अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मंडी में अब तक करीब 10 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जहां एक ओर 1509 धान के भाव में करीब 400 रुपये की गिरावट से किसान चिंतित हैं, वहीं पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद खरीद की रफ्तार धीमी रहने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। आपको बता दे कि 1509 धान कुछ दिन पहले तक करीब 4300 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक चुका था, लेकिन अब भाव गिरकर करीब 3925 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। किसानों का कहना है कि पहले अच्छे भाव की उम्मीद थी, लेकिन अचानक आई गिरावट से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुंभा निवासी किसान नरेश ने बताया कि 1509 धान का भाव पहले करीब 4300 रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन अब करीब 3925 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की दूसरी बड़ी चिंता पीआर धान की सरकारी खरीद को लेकर है। सरकार को खरीद की रफ्तार बढ़ानी चाहिए, ताकि मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े。 हांसी मंडी में वेयर हाउस की ओर से पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। हालांकि पहले दिन करीब तीन से चार ढेरियों की ही खरीद हो पाई। किसानों का कहना है कि मंडी में आवक बढ़ रही है, इसलिए सरकारी खरीद में तेजी लाने की जरूरत है। वेयर हाउस मैनेजर रविंदर ने बताया कि आज से पीआर धान की खरीद शुरू की गई है और करीब तीन-चार ढेरियों की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी。 वही मंडी आढ़ती चरण दास ने बताया कि मंडी में पीआर धान की खरीद को लेकर एक और समस्या सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हिसार और भिवानी जिले में पीआर धान ki सरकारी खरीद की व्यवस्था शुरू नहीं होने के कारण पोर्टल पर हांसी मंडी की खरीद को लेकर भी दिक्कत आ रही है। इसके चलते किसानों की फसल की सरकारी खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके अलावा किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि गेट पास काटते समय पोर्टल पर उनकी ऑनलाइन दर्ज करवाई गई फसल का डाटा मैच नहीं हो रहा। इससे गेट पास जारी कराने और फसल की बिक्री प्रक्रिया में परेशानी हो रही है।मंडी अधिकारियों के अनुसार गेट पास लगातार काटे जा रहे हैं और किसानों के लिए मंडी में जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसानों की फसल की खरीद और बिक्री में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी。 फिलहाल हांसी मंडी में किसानों की नजर 1509 के भाव, पीआर धान की सरकारी खरीद की रफ्तार और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल की समस्या के समाधान पर टिकी हुई है। किसानों की मांग है कि सरकार पीआर धान की खरीद में तेजी लाए, ताकि मंडी में बढ़ती आवक के बीच किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े.
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में पुलिस पर पथराव: एक गिरफ्तार, 9 चोरी-नकबजनी वारदातों का खुलासा

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के पारसोली थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में डीDSटी और पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य को नामजद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी विरु उर्फ वीरमल कंजर से पूछताछ में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और रतनगढ़ क्षेत्र में चोरी-नकबजनी की 9 वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर को काटूंदा मोड़ के पास दबिश के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था और खेतों में भाग गए थे। मामले में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top