कटरा बाजार में प्राथमिक विद्यालय शाहजोत में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
Katra, Uttar Pradesh:सोमवार को प्राथमिक विद्यालय शाहजोत में ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक बावन सिंह ने कहा कि सभी गुरुजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान दें ताकि वे आगे चलकर अपने विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन कर सकें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
