226010
करनैलगंज में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की गई जान
Lucknow, Uttar Pradesh:करनैलगंज विकास खंड के जहांगीरव क्रॉसिंगा के पास ट्रैक्टर ट्राली व मोटरसाइकिल के बीच भीषण एक्सीडेंट हुआ। भीषण एक्सीडेंट में बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग से बरगदी जाते हुए इस हादसे में गन्ना लदी ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही जान चली गई। करनैलगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी गई करनैलगंज क्षेत्र के कुरी गांव का निवासी था जिसके जान जाने पर पूरे गांव में मातम फैल गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छबड़ा में नशा मुक्ती अभियान: युवाओं ने शपथ लेकर जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया
Baran, Rajasthan:छबड़ा पुलिस की विशेष मुहिम युवाओं ने ली नशा न करने की शपथ, तस्करों पर जीरो टॉलरेंस एंकर -बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के नेतृत्व में छबड़ा कस्बे में एक विशाल नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छबड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का नशा न करने की गंभीर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, उपखंड प्रशासन, चिकित्सा विभाग और नगर पालिका के आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। एसपी अभिषेक अंदासु ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में वे युवा भी विशेष रूप से उपस्थित हुए, जो पुलिस के मार्गदर्शन, उचित काउंसلिंग और सहयोग से नशे के दलदल से सफलतापूर्वक बाहर निकल चुके हैं। इन युवाओं ने मंच से अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें सुनकर अन्य लोग भी प्रेरित हुए। एसपी ने समाज के लिए रोल मॉडल बने इन युवाओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने सख्त लहजे में कहा कि बारां पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। एसपी ने आम जनता से अपील की कि वे खुद भी हर प्रकार के नशे से दूर रहें और अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध नशीली गतिविधि या अपराधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस मौके पर उपखंड मजिस्ट्रेट सपना कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक ताराचंद, थानाधिकारी राजेश खटाना, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप गहलोत और चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
कुकीज़ पैकिंग से नया स्वाद अनुभव: देखें क्या है खास?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खाने के समय बच्चों के tantrums का सच सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:Kids tantrums Kids and there tantrums with food0
0
Report
Advertisement
आम काटने वाला नया टूल कब और कैसे वायरल हो रहा है?
Noida, Uttar Pradesh:A handy tool for slicing mangoes0
0
Report
रतलाम के जेथाना में युवती लापता पर दो पक्षों में गोलीबारी, घायलों
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जेठाना गांव में बीती देर रात एक युवती के लापता होने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान फायरिंग होने की बात भी सामने आई है। घटना में एक पक्ष के विक्रम, जीवन और ऋतुराज आंजना घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। वहीं दूसरे पक्ष के भेरू सिंह और एक महिला के घायल होने की भी जानकारी मिली है। हालांकि अभी तक पुलिस ने यह पुष्टि नहीं की है कि घायलों को बंदूक की गोली लगी है या वे किसी अन्य कारण से घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद की वजह एक युवती का लापता होना है। आरोप है कि घायल विक्रम सिंह पक्ष की युवती दूसरे पक्ष के भेरू सिंह के परिवार के एक युवक के साथ चली गई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद मे फायरिंग के दावों की भी जांच की जा रही है। बाइट - दिलवार सिंह ( लड़के पक्ष से बाइट - दिनेश (लड़की पक्ष से बाइट - डॉ अनादी शाक्लये ( शासकीय चिकित्सक अस्पताल जावरा बाइट - विवेक कुमार ( ASP रतलाम0
0
Report
नई कपड़ों से टैग हटाने का चतुर उपाय, बिना निशान छोड़े
Noida, Uttar Pradesh:A clever trick to remove tags from new clothes without leaving any trace0
0
Report
Advertisement
राम जन्मभूमि चंदा चोरी केस: मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों पर जांच तेज
Noida, Uttar Pradesh:जिस जगह हो रही पूछताछ वहां से थाना राम जन्मभूमि की पुलिस टीम के जाते हुए शॉट्स दिखाते हुए वाक थ्रू राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर थाना राम जन्मभूमि की पुलिस टीम लगातार मंदिर के अंदर ही मौजूद परिसर में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मंदिर के शंकराचार्य द्वार गेट से वाक थ्रू मंदिर के चढ़ावे की गणना में कथित अनियमितताओं और चोरी के मामले में कई लोगों की भूमिका जांच एजेंसियों के निशाने पर थी लेकिन इस प्रकरण में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को अहम किरदार माना जा रहा है बताया जाता है कि वह मंदिर की व्यवस्थाओं में सक्रिय दखल रखتا था और गणना प्रक्रिया की निगरानी भी करता था गणना कक्ष की चाबी उसके पास रहने की बात सामने आई है अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की ड्यूटी चढ़ावा गणना में लगती थी दोनों रिश्तेदारी के जरिए मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों के करीबी बताए जाते हैं जांच के दौरान उनके घरों से कथित रूप से चोरी की रकम बरामद होने की बात कही गई है मनीष यादव, जो टिन्नू यादव का भतीजा बताया जाता है, भी गणना प्रक्रिया में शामिल था और उसके पास से भी रकम मिलने की चर्चा रही। अविनाश शुक्ला और गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव की भूमिकाओं की भी जांच हो रही है। वहीं, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र पर अनुकल्प व लवकुश के साथ कथित साजिश में शामिल रहने के आरोप लगाए गए हैं0
0
Report
मुठभेड़ में दो शातिर गौकश गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल
Shishgarh Dehat, Uttar Pradesh:शीशगढ़ (बरेली)। थाना शीशगढ़ पुलिस ने गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गौवंशीय बछड़े का वध कर उसका मांस बेचने जा रहे थे। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के कंधे में गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे थाना प्रभारी शीशगढ़ पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गुलामगंज रोड से नई बस्ती मोड़ की ओर एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस वाहन देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम के पास पहुंचते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल होकर मौके पर ही दबोच लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जलीश पुत्र दबीर निवासी मोहल्ला कंचनकुआ तथा सदाकत पुत्र सखावत निवासी नई बस्ती, थाना शीशगढ़ के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस, गौवंशीय मांस, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा एक बाइक बरामद की है। बरामद मांस को परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक डेढ़ वर्षीय गौवंशीय बछड़े का वध कर उसका मांस बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस से बचने के लिए उन्होंने फायरिंग की, लेकिन गिरफ्तार हो गए।0
0
Report
घर के आंगन में पूल बनाने का ट्रेंड: DIY स्विमिंग पूल कैसे बनाएं
Noida, Uttar Pradesh:Creating a backyard pool0
0
Report
Advertisement
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर टक्कर, 30 यात्रियों घायल; ड्राइवर की हालत गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:आज तड़के लखनऊ एक्सप्रेसवे 63 किलोमीटर पर लखनऊ से आगरा की ओर जा रही स्लीपर बस संख्या AR11L1008 आगे चल रहे ट्रेलर संख्या RJ47GA3947 से टकरा गई है जिससे बस में सवार लगभग 30 सवारिया घायल हो गई है घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पीजीआई सैफई व जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद भिजवा दिया गया है। बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है0
0
Report
रायपुर समेत कई नगर निकायों में एल्डरमैन नियुक्तियों की सूची जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर बड़ी संख्या में एल्डरमैनों की नियुक्ति नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया लिस्ट नियुक्तियां मुख्य रूप से रायपुर और सरगुजा संभाग के विभिन्न नगरीय निकायों में की गई एल्डरमैन नियुक्ति को लेकर लंबे समय से किया गया था इंतजार वर्ष 2023 में सरकार गठन के लगभग ढाई साल बाद यह बहुप्रतीक्षित सूची जारी0
0
Report
चोरी की कोशिश नाकाम: ग्रामीणों ने संदिग्ध पकड़ लिया; दो फरार
Baran, Rajasthan:बारां के छीपाबड़ौद तहसील क्षेत्र के हरनावदा जागीर में चोरी की कोशिश ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गई। तीन संदिग्धों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल संदिग्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छीपाबड़ौद से प्राथमिक उपचार के बाद बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार संदिग्ध नशे की हालत में था और उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। हेड कांस्टेबल अब्दुल वाहिद ने बताया कि मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर थाने में खड़ी करवाई गई है। पुलिस फरार दो संदिग्धों की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर नगर निगम महापौर मेीनल चौबे ने ऑडिट देरी पर सख्ती दिखाई
Begun, Rajasthan:रायपुर ऑडिट में देरी पर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे सख्त भुगतान की फाइलें 4-4 दिन रोकने पर ऑडिटर्स को लगाई फटकार डीजल भुगतान में देरी से सफाई और जरूरी सेवाएं प्रभावित होने की चेतावनी ठेकेदारों के भुगतानों में एक महीने तक की देरी पर जताई नाराजगी लंबित फाइलें तय समय में निपटाने और भविष्य के लिए समय-सीमा तय करने के निर्देश0
0
Report
चतरा में वज्रपात, तीन की मौत, तीन झुलसे; मवेशी भी मरे
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में आसमानी आफत का कहर: वज्रपात से तीन की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे; कई मवेशियों की भी गई जान ANCHOR: चतरा जिले में मूसलाधार बारिश के साथ गिरे वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जिले में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। लावालौंग के रिमी गांव में आम के बगीचे में बैठी किशोरी पूजा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मयूरहंड के महुगाई गांव में 44 वर्षीय सरोज देवी और सेवाल गांव में 50 वर्षीय सहदेव ठाकुर ने भी वज्रपात की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। इधर, सदर थाना क्षेत्र के तरोग गांव में चराने के लिए मवेशियों को पेड़ के नीचे से खोलने गए पिता-पुत्री सिकंदर और आशीष भारती बुरी तरह झुलस गए, जबकि उनके आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। इटखोरी में भी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 65 वर्षीय बालेश्वर भुइयां वज्रपात से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा मयूरहंड में कई ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है।0
0
Report
मोकामा के गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार, SDPO की दबिश
Barh, Bihar:मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर स्थित आवास से कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता वकील प्रमोद कुमार सिंह को एसडीपीओ रामकृष्ण के नेतृत्व में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ रामकृष्ण मोहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद अचानक दलबल के साथ पंचमहला थाना गए और सोनू मोनू के घर पर दबीश दी। प्रमोद सिंह लंबे वक्त से पुलिस से फरार चल रहे थे। पंचमहला थाना कांड संख्या 27/ 2026 में प्रमोद सिंह नामजद आरोपी हैं। इसने जब्त की गई एक बाइक को पुलिस अधिकारियों से जबरन छुड़ा लिया था, तभी से फरार चल रहा था। साथ ही इस मामले में सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप भी था। आज घर पर इसकी मौजूदगी की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रामकृष्ण ने प्रमोद सिंह को उनके निजी आवास से गिरफ्तार कर लिया। कुख्यात सोनू मोनू गैंग मोकामा के बाहुबली विधायक अनन्त सिंह से टकराव के कारण सुर्खियों में रहा था।0
0
Report
Advertisement
