271602
अनियंत्रित होकर कस्बा धानेपुर निवासी बाइक सवार एक की हुई मौत,दूसरे का चल रहा उपचार
Dhaneypur, Uttar Pradesh:धानेपुर के रहने वाले दो दोस्त भगवान के दर्शन करने और कुछ सामानों की खरीदारी करने के लिए अयोध्या गए थे। वे रात में वापस लौट रहे थे कि धानेपुर दतौली मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित हो गई जिसमें बाइक चालक शुभम गुप्ता की मौत हो गई। वहीं दोस्त रवि पटवा की हालत बेहद गंभीर है। सूचना पाकर मनकापुर पुलिस ने दोनों को सीएचसी मनकापुर ले गए जहां पर शुभम गुप्ता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि रवि पटवा का उपचार चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा के गंगा तिगरी मेले की सड़कों पर स्टंट, पुलिस से सवाल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम पर लगने वाले ऐतिहासिक मेला स्थल की सड़कें बनीं युवाओं के स्टंट का मैदान! स्टंट बाज कार के टायरों से कर रहे गुणवत्ता की जांच, वीडियो वायरल अमरोहा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा तिगरी मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेला स्थल पर सड़क निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसी बीच कुछ युवा अपनी कार और बाइकों के साथ मेला स्थल पर पहुंचकर सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। युवाओं का दावा तो सड़क की गुणवत्ता परखने का है, लेकिन उनका यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई गाड़ी तो कोई बाइक के टायरों से सड़क की मजबूती जांचता दिखाई दे रहा है। अब सवाल यह है कि सड़क की गुणवत्ता जांचने का यह कौन सा तरीका है? मजाकिया अंदाज में कहें तो ऐसे टेस्टिंग करने वाले युवाओं को यातायात पुलिस सम्मानित जरूर करे, लेकिन सड़क पर स्टंट करने वालों को यातायात नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए.0
0
Report
रुद्रप्रयाग के रतूड़ा गांव में गुलदार बाथरूम में फंसे, वन विभाग ने रेस्क्यू किया
Routhiya, Uttarakhand:स्लग : बाथरूम में कैद दो गुलदार.. स्थान : रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग के रतूड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो गुलदार एक घर के बाथरूम में फंस गए। गुलदारों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गुलदारों को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर लिया। तस्वीरें रुद्रप्रयाग के रतूड़ा गांव की हैं, जहां एक घर का बाथरूम दो गुलदारों के लिए कैदखाना बन गया। बाथरूम में गुलदारों के फंसे होने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और सावधानी पूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों गुलदारों को पिंजरे में कैद कर लिया। गुलदारों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, गांव में गुलदारों की लगातार आवाजाही से लोगों में चिंता बनी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती को उजागर कर दिया है।0
0
Report
जमशेदपुर कोवाली में टेंपो पलटा: चार बालक घायल, ओवरलोडिंग के कारण हादसा संभव
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर कोवाली में छात्रों से भरा टेंपो पलटा, चार बच्चे घायल; ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह जमशेदपुर। कोवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से विद्यार्थियों को विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता ले जा रहा छात्रों से भरा टेंपो मुबारक बस्ती के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार छात्र घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए टेंपो से घायल छात्रों को बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो में क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाया गया था। ओवरलोडिंग के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा और वाहनों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या की दिवाली: 56 घाटों पर 30 लाख दीपक जलेंगे, शहर जगमग
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या की दिवाली को लेकर राम की नगरी में भारी उत्साह, 7 नवम्बर को अयोध्या में 56 घाटों पर 30 लाख दीपक जलेंगे. और उस 30 लाख दीपक की अलौकिक रोशनी से पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी. अयोध्या के संतों ने जी मीडिया से बातचीत में कहा अयोध्या अपनी भव्यता और दिव्यता के लिए जाना जाता है. लगातार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान गढ़ता है0
0
Report
पटवारियों ने मारपीट के विरोध में काली पट्टी बांधी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से हैं, हनुमानगढ़ जिले के पटवारियों ने पीलीबंगा तहसील के माणकथेड़ी गांव के पटवारी देवीलाल मेघवाल के साथ कथित मारपीट के विरोध में सोमवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। उन्होंने दोषी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए सोमवार को जंक्शन स्थित डीएवी कॉन्वेंट स्कूल के खेल मैदान से मतदान दल अपने केंद्रों के लिए रवाना हुए। इस दौरान पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण दहिया ने बताया कि जिले के पटवारी इस घटना के विरोध में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्हें ज्ञापन और संबंधित दस्तावेज भी दिए गए हैं। दहिया के मुताबिक, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पटवारियों ने सरकार और प्रशासन से देवीलाल के साथ मारपीट के मामले में दोषी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है。0
0
Report
कराकुम रेगिस्तान के दारवाजा गैस क्रेटर में 54 साल से जलती आग
Noida, Uttar Pradesh:तुर्कमेनिस्तान का 'नरक का दरवाजा' एक जगह है. जहां 50 साल से ज्यादा समय से आग धधक रही है. इसकी शुरुआत एक वैज्ञानिक अभियान के दौरान हुए हादसे से हुई थी. तुर्कमेनिस्तान के कराकुम रेगिस्तान में मौजूद है. इसे दुनिया गेट टू हेल यानी नरक का दरवाजा कहती है. यहां जमीन के बीचोंबीच एक विशाल गड्ढा है. जिसमें लगातार आग की लपटें उठती रहती हैं. रात के अंधेरे में इसका नजारा किसी दूसरी दुनिया जैसा दिखाई देता है. इस रहस्यमयी जगह का असली नाम दारवाजा गैस क्रेटर है. यह तुर्कमेनिस्तान के दारवाजा गांव के पास स्थित है. स्थानीय स्तर पर इसे 'शाइनिंग ऑफ कराकुम' के नाम से भी जाना जाता है.यह कोई ज्वालामुखी नहीं है. बल्कि प्राकृतिक गैस के कारण जलता हुआ एक विशाल गड्ढा है. इसकी आग और रहस्यमयी रूप ने इसे दुनियाभर में मशहूर बना दिया है. इस अनोखी जगह की कहानी साल 1971 से शुरू होती है. उस समय सोवियत संघ के भूवैज्ञानिक कराकुम रेगिस्तान में प्राकृतिक गैस की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान जमीन के नीचे मौजूद गैस का भंडार अचानक धंस गया. देखते ही देखते वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया. इस हादसे ने वैज्ञानिकों और आसपास के लोगों को हैरान कर दिया. पहले सवाल 54 साल से ये आग जल रही है.... क्या ये कभी बुझ पाएगी दूसरा सवाल क्या ये गैस जो नीचे से निकल रही है हमारे वातावरण के लिए कितनी खतरनाक0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना, 2027 यूपी चुनाव का दावा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, "... कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। अभी तो चुनाव दूर है, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, वैसे-वैसे इनकी बीमारी बढ़ती जाएगी और इनकी बीमारियों का इलाज डॉक्टर के पास नहीं है, इनके जैसे नेताओं की बीमारियों का इलाज जनता के पास है। 2017 से लगातार जनता इनका इलाज कर रही है और 2027 में एकदम से इलाज कर देगी।" लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' का वीडियो जारी करने पर कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता को चुनावी वादों का मुहावरा परोसने में समाजवादी पार्टी को महारत हासिल है। जब-जब चुनाव नजदीक आता है, तब-तब समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेता इस तरह से शगूफे वाले नारे लेकर आते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता इनके नारों पर और इनके वादों पर विश्वास नहीं करती है। आज समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव भूल गए हैं कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियों की क्या स्थिति थी। बहन-बेटियां सुरक्षित स्कूल तक नहीं जा पाती थीं, अपने कार्यस्थल तक नहीं जा पाती थीं। जहां एक तरफ बहन-बेटियां चिंतित रहती थीं, वहीं घर बैठे हुए उनके मां-बाप भी चिंतित रहते थे कि किस तरह से उत्तर प्रदेश को माफिया राज और जंगल राज बना दिया था, आज वह स्त्री सम्मान की बात कर रहे हैं, उनके निधि देने की बात कर रहे हैं... लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी 365 दिन 24 x 7 काम करने वाली पार्टी है। इस तरह से बैठकें, कार्यक्रम और अभियान भारतीय जनता पार्टी के नियमित कार्यक्रमों में शामिल हैं। निश्चित तौर पर 2027 का वर्ष चुनावी वर्ष है तो भारतीय जनता पार्टी की सक्रियता और नेताओं का प्रवास लगना सुनिश्चित है। अभी दो दिन पहले ही दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक अमित शाह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आए थे और उनका मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिला था... इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी के जो भी वरिष्ठ नेता हैं चाहे वो प्रधानमंत्री मोदी हों, चाहे वो राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन हों, चाहे गृह मंत्री अमित शाह हों, चाहे रक्षा मंत्री राजनाथ हों, जितने भी हमारे वरिष्ठ नेता हैं, सबका प्रवास उत्तर प्रदेश में लगेगा... मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पुनः भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।"0
0
Report
हापुड़: राणा डिग्री कॉलेज में चली कुर्सियां, वेट लिफ्टिंग प्रोग्राम बना अखाड़ा
Allabuxpur Urf Bagadpur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा में राणा डिग्री कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कॉलेज के अंदर जमकर मारपीट होती दिख रही है। जानकारी के अनुसार कॉलेज में वेट लिफ्टिंग का प्रोग्राम चल रहा था, तभी छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूसे और कुर्सियां चलने लगी, जिससे पूरे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है। फिलहाल पिलखुवा कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर के स्कूल में 10 वर्षीय कक्षा चार के छात्र निहाल की कार्डियक अटैक से मौत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर जनपद के रायपुर नगली गाँव स्थित कंपोजिट विद्यालय के 10 वर्षीय कक्षा चार के छात्र निहाल की खेलते समय कार्डियक अटैक से दुःखद मौत हो गई. स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर खेल कार्यक्रम चल रहा था. दौड़ के दौरान वह बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. निहाल तीन बहनों का इकलौता बेटा था, माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूटा. बच्चा अहोई के व्रत के एक दिन पहले मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है. पिता प्रमोद ने बताया कि बच्चा खेल रहा था और चक्कर आ गया, एम्बुलेंस से खतौली और बाद में मुजफ्फरनगर रेफर किया गया.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के सौ फुटी रोड पर पाइपलाइन लीकेज से गड्ढा, पानी घरों तक पहुंच सकता
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh के सौ फुटी रोड पर गड्ढा, घरों में गंदा पानी पहुंचने की आशंका खबर हनुमानगढ़ से है, हनुमानगढ़ के जंक्शन शहर में वार्ड नंबर 7 और 8 के बीच शिव कुटिया के पास सौ फुटी रोड पर पेयजल की बड़ी पाइपलाइन लीकेज हो रही है। पानी बहने से सड़क के बीच गहरा गड्ढा हो गया है और आसपास की सड़क धंसने लगी है। दिनभर सैकड़ों लीटर पानी बह रहा है। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को गड्ढे के कारण हादसे का खतरा है। स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन की लीकेज ठीक कराने और गड्ढा भरने की मांग की है। सोमवार को एक नागरिक की सूचना पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बलराज सिंह दानेवालिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता को फोन कर समस्या बताई और लीकेज ठीक कराने की मांग की। स्थानीय निवासी मामराज परिहार ने बताया कि वे रोज शिव कुटिया के पास से गुजरते हैं। काफी समय पहले सड़क के बीच पाइपलाइन लीक होने से छोटा गड्ढा बना था। लगातार पानी बहने से अब यह बड़ा हो गया है।0
0
Report
अजमेर के कृष्ण गंज में नकाबपोश बदमाश दिन-दहाड़े महिला का बैग छीनकर फरार
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में नकाबपोश बदमाशो की वारदातें पुलिस की सजगता को आइना दिखा रही हैं... शहर के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े स्कूटी सवार महिला का बैग लेकर लपके फरार हो गए... अपने घर से वैशाली नगर ऑफिस की ओर जा रही लवीना की स्कूटी के आगे बैग में मोबाइल पर्स और लैपटॉप आदि रखे हुए थे... वैशाली नगर के चौराहे के पास अचानक उसकी स्कूटी के पास आये नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशो ने उसके बैग पर हाथ मारा और पलक झबकते ही बैग लेकर फरार हो गए... महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे और अभय कमान सेंटर के कैमरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
अमेठी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम की मौत, शादी की खुशियाँ मातम में
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम की जान, शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, प्रतापगढ़ से बारात में शामिल होने आई बच्ची को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई मासूम, स्थानीय लोग तत्काल लेकर पहुंचे सीएचसी, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया, मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, शादी समारोह में पसरा मातम, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शुरू की जांच, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज-जामों रोड के पास हुआ दर्दनाक हादसा।0
0
Report
Advertisement
मूक-बधिर समाज ने कलेक्ट्रेट में सुरक्षा, सहायता और किराये में रियायत की मांग की
Vidisha, Madhya Pradesh:सुरक्षा, सहायता और रियायत की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे मूक-बधिर एंकर: विदिशा जिले के मूक-बधिर समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। मूक-बधिर संघ के बैनर तले एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर सुरक्षा, सहायता और बस किराए में रियायत देने की मांग की। उनका कहना है कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत मिले अधिकारों का भी पालन नहीं हो रहा है। VO: मूक-बधिर समाज की प्रमुख मांगों में विदिशा में पुलिस सहायता केंद्र और मेडिएशन पुलिस हेल्पलाइन सेंटर की स्थापना, गुलाबगंज में जमीन आवंटन और 100 प्रतिशत दिव्यांगता के प्रमाण पत्र विदिशा में ही बनाए जाने की मांग शामिल है। फिलहाल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भोपाल जाना पड़ता है। वहीं बसों में दिव्यांगजनों को मिलने वाली 50 प्रतिशत किराया छूट का पालन कराने की भी मांग की गई है। समाज के लोगों के अनुसार जिले में एक हजार से अधिक मूक-बधिर निवास करते हैं, जिन्हें बेहतर सुविधाओं और सुरक्षा की आवश्यकता है। बाइट0
0
Report
अमरोहा में जमीनी विवाद: महिलाओं पर चाकू और लोहे से हमला CCTV में कैद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलवार शाह में महिलाओं पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला, CCTV में कैद हुई दबंगों की करतूत अमरोहा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के तलवार शाह में दबंगों पर महिलाओं के साथ मारपीट करने और चाकू व लोहे की रॉड से हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में महिलाओं को निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों की पूरी करतूत घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब मामले को लेकर चर्चा ka विषय बना हुआ है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।0
0
Report
देवास खातेगांव में शराब माफिया के खौफनाक हादसे, TI दिलीप पुरी की मौत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास जिले के खातेगांव में शराब माफिया की खौफनाक करतूत: टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा; मौके पर मौत, SP के TI को सलामी दी. देवास जिले में देर रात शराब तस्करी की सूचना पर ट्रक का पीछा कर रही पुलिस टीम के साथ बड़ी घटना हो गई. हरदा से गुजरात की ओर जा रहे ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक चालक ने कुचल दिया. ट्रक का पिछला पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, देवास SP आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमें बनाई थीं. इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस को सूचना मिली थी अवैध शराब से भरा ट्रक हरदा की ओर से आ रहा है और इंदौर होते हुए गुजरात जाने वाला है. पुलिस टीम ट्रक का पीछा कर रही थी और आगे नाकाबंदी भी की गई थी.0
0
Report
Advertisement
