271002
श्री बालाजी महोत्सव के आखिरी दिन भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
Gonda, Uttar Pradesh:श्री मेंहदीपुर बालाजी परिवार द्वारा आयोजित श्री बालाजी महोत्सव के आखिरी दिन गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित श्री नूरा मल मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंच पर विराजमान कथा वाचक श्री रविशंकर गुरु भाई ने सभी भक्तों को सिंदूर, प्रसाद और हनुमान चालीसा की किताबें वितरित की और आशीर्वाद दिया। इसके अलावा, कमेटी और सम्मानित व्यक्तियों को श्री मेहंदीपुर बालाजी की फोटो और प्रसाद दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड भर्ती घोटालों पर भाजपा की सीबीआई जांच की मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संबोधित किया, उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले छह वर्षों से लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य और रोजगार प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्तियों में भी बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं, लेकिन कांग्रेस इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। भाजपा की मांग है कि सभी भर्ती घोटालों और जेपीएससी से जुड़े मामलों की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जेपीएससी में हुए कथित घोटाले के खिलाफ भाजपा के आंदोलन के कारण ही तत्कालीन अध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा चाहती है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में युवाओं को इकट्ठा कर जिस तरह का आंदोलन किया जा रहा है, वह राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा देने जैसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है, लेकिन कांग्रेस को यह स्वीकार नहीं हो रहा है। कांग्रेस गरीबों के हितों की बात करती है, जबकि उसके कार्य इसके विपरीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद के आवास के बाहर धरना देकर केवल फोटोशूट और राजनीतिक नाटक कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करती है, जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने सोनिया गांधी पर भी देश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। नीट परीक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है और बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा संबंधी मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में केवल सीआईडी जांच कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय के घेराव को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पत्थर लेकर आए थे और हिंसा फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की और भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जबकि कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता पत्थरबाजी में घायल हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा भी इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ज़ी न्यूज़ के पत्रकार संजय टोप्पो पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया, जिसकी भाजपा ने कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की。0
0
Report
दिल्ली में छात्रों के विरोध के दौरान हिंसक क्लैश, इंस्पेक्टर NAND KISHORE सिंह के बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NAND KISHORE SINGH (INSPECTOR, SPUWAC, DELHI POLICE) ON STUDENTS PROTEST/CLASH DURING PROTEST 8.15 रात की घटना है हनुमान मंदिर के पास मैंने अपनी गाड़ी लगाई जहाँ विरोध चल रहा था वहाँ जा रहा था मुझे लगा वो छात्र पर वो छात्र नहीं थे उन लोगो ने मास्क, काला कपड़ा पहन रखा था और हाथो में लाठी और डंडे थे मुझे कोई बचाने नहीं आया खुद ही मैंने अपनी जान बचाई है पिछे से स्टूडेंट्स ने चिल्लाया भागो भागो अगर मैं भागता नहीं वो लोग मुझे जान से मार देते हाथ और सिर में मुझे कई छोटे आए हैं0
0
Report
दिल्ली वकीलों ने संविधान का प्रीएंबल पढ़कर प्रदर्शन के पक्ष में एकजुटता दिखाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली Supreme Court के वकीलों ने Jantar-Mantar पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में संविधान का Preamble पढ़ा। और छात्रों के साथ एक जुटता दिखाते हुए बच्चों पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध किया0
0
Report
Advertisement
यहां शौचालय तो बना,लेकिन आज तक ताला नहीं खुला, ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। रूपईडीह ब्लाक क्षेत्र के भुडकुड़ा गांव में बने सामुदायिक शौचालय का आज तक ताला नहीं खुल सका है। करीब छह साल बीतने के बाद भी शौचालय ग्रामीणों की सुविधा के लिए नहीं खोला गया है। इस कारण ग्रामीणों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। गुरुवार को ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय के पास विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।ग्रामीणों ने बताया कि स्वयं सहायता समूह को इनके संचालन की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन किस समूह को जिम्मेदार बनाया गया है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है। तिलकराम, लालजी, नानकून, गुरुप्रसाद, साहूकार सोनकर, बदलू, भरतलाल, राघव राम, दु:खरन, अनोखीलाल, कोयले, मनीष कुमार, अंश कुमार, ब्रह्मादीन, शोभाराम, धनीराम, दुल्ले, रामदयाल, रामलोटन, दुर्गेश, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।0
0
Report
5:30 बजे कांग्रेस-भाजपा स्टूडियो में गेस्ट; वरिष्ठ पत्रकार भी जुड़ेंगे
Begun, Rajasthan:गेस्ट 5:30 धनंजय सिंह ठाकुर, कांग्रेस सुनील चौधरी, भाजपा अवधेश मलिक, वरिष्ठ पत्रकार (कांग्रेस भाजपा स्टूडियो से रहेंगे,वरिष्ठ पत्रकार टीम से जुड़ेंगे)0
0
Report
Junwani हत्या मामले में परिवार ने CBI और नारोक टेस्ट की मांग की
Saiki, Bihar:जुनवानी हत्या मामलें में पीड़ित परिवार ने सीबीआई सहित नारकोटिक जांच की मांग रखी है। दरअसल पीड़ित परिवार का कहना है कि मृतक तुलसीदास टंडन की हत्या एक अकेले व्यक्ति ने नहीं बल्कि सोची-समझी एक साजिश के तहत की गई हत्या है। भटगांव थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में एक 66 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि इस हत्या में आरोपी के बेटे भी शामिल है। मृतक शरीर से काफी-हट्टे-कट्टे और तंदरुस्त थे। ऐसे में आरोपी जो ठीक से चल नहीं पा रहें, वो अकेला इस हत्या को अंजाम नहीं दे सकता। परिजन ने आरोप में कहा कि भटगांव पुलिस उनके बेटे को पकड़कर छोड़ दिया। परिजन ने शिकायत पत्र में आरोपी के बेटे को बचाने पैसे की लेन-देेन करने जैसे गंभीर आरोप भटगांव पुलिस पर लगाए हैं। ऐसे में अब पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जाँच की मांग रखते हुए सीबीआई जाँच सहित नार्को टेस्ट की भी मांग की है। फिलहाल जिले के नए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जाँच का आश्वासन दिया और कहा कि सीबीआई जांच जिला स्तर के दायरे में नहीं है, इसलिए नार्को टेस्ट की जाँच मजिस्ट्रियल आदेश के बाद विधिवत कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि तत्काल थाना प्रभारी को आदेश किया गया है कि इस मामले में और गहनता से जाँच करें और जांच में अन्य लोगों की भूमिका पाई जाती है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। बहरहाल अब देखना होगा कि इस हत्या के मामले में पुलिस आगे क्या कुछ कार्रवाई करती है।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर: गफूर भटा पार्क भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का बुलडोजर अभियान
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर गफूर भटा क्षेत्र में नगर परिषद् ने गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्क एवं परिषद् की स्वामित्व वाली भूमि पर कब्जों को हटाया. कार्रवाई के दौरान हाल ही में बनाए गए कई कच्चे-पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया. मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. नगर परिषद् के राजस्व अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि गफूर भटा क्षेत्र में पार्क के लिए आरक्षित परिषद् भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार संचालित किया जा रहा था. इसके अलावा परिषद् की जमीन पर कच्चे-पक्के मकान बनाकर उन्हें बेचने का अवैध कार्य भी किया जा रहा था. इसी के चलते परिषद् ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि हाल ही में बनाए गए पांच से सात नए अवैध मकानों को हटाया जा रहा है. वहीं, लंबे समय से निवास कर रहे पुराने परिवारों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें तत्काल नहीं हटाया गया है और पुनर्वास अथवा शिफ्टिंग के लिए समय दिया गया है. राजस्व अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि संबंधित भूमि पार्क के लिए आरक्षित है और नगर परिषद् भविष्य में यहां पार्क का विकास करेगी. इसलिए किसी भी नए अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान से आए विस्थापित परिवारों के दावों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए भील बस्ती में पहले से आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, जहां कई परिवार रह रहे हैं. इसके बावजूद कुछ लोग अन्य स्थानों पर नया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे परिषद् किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1998 और 2004 के सर्वे के आधार पर लगभग 99 प्रतिशत पात्र लोगों को पट्टे जारी किए जा चुके हैं या वे अपनी भूमि बेच चुके हैं. ऐसे में भूमि बेचने के बाद पुराने सर्वे का हवाला देकर दूसरी जगह दोबारा कब्जा کرنا पूरी तरह अवैध है और ऐसे दावों का वर्तमान में कोई कानूनी आधार नहीं है।0
0
Report
दरभंगा में छात्र प्रदर्शन के बाद पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज; 5 हिरासत
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में छात्र प्रदर्शन के बाद बवाल, पथराव पर पुलिस का लाठीचार्ज; 5 हिरासत में, आयोजकों पर भी होगी कार्रवाई दरभंगा में छात्र आंदोलन के समर्थन में निकाला गया विरोध मार्च उस समय हिंसक हो गया, जब प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। लोहिया चौक के आसपास पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। देखते ही देखते लोहिया चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई。 घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी मनोज तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया。 वहीं, जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांत है। उन्होंने कहा कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। डीएम ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के आयोजक भीड़ को नियंत्रित रखने में विफल रहे। ऐसे आयोजकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा。0
0
Report
न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी
New Delhi, Delhi:न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या। गामड़ी इलाके में वारदात से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी। परिजनों ने पुरानी रंजिश का जताया शक, कई टीमें आरोपियों की तलाश में। कुछ घंटों में दूसरी बड़ी वारदात, इलाके में बढ़ी दहशत। न्यू उस्मानपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी रात 10:25 बजे हुई वारदात, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के पांचवें पुस्ता, गामड़ी इलाके में सोमवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक (17) के रूप में हुई है, जो गामड़ी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10:25 बजे न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को चाकूबाजी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक किशोर खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। परिवार ने जताया पुरानी रंजिश का शक मृतक के परिजनों का कहना है कि कुछ महीनों पहले अभिषेक का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। परिवार को आशंका है कि उसी रंजिश के चलते अभिषेक की हत्या की गई हो सकती है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। कुछ घंटों में दूसरी बड़ी वारदात गौरतलब है कि न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में कुछ ही घंटों के भीतर यह दूसरी बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। इससे पहले चौथे पुस्ता, करतार नगर इलाके में हुई अंधाधुंध फायरिंग में ट्यूशन से घर लौट रहे 12 वर्षीय एक बच्चे के पैर में गोली लग गई थी। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
निर्मला सीतारमण ने कहा, छात्रों से बातचीत के लिए सरकार कदम उठाएगी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NIRMALA SITHARAMAN (UNION MINISTER) ON STUDENTS PROTEST/ PM MODI’S TWEET/PROPOSAL FOR TALKS WITH CJP दिल्ली: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हम निश्चित रूप से छात्रों से बात करने की कोशिश करेंगे और उनसे पूछेंगे कि क्या उन्हें बातचीत करने में कोई आपत्ति है। हम इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखेंगे।"0
0
Report
आगरा सिकंदरा में दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई; पुलिस जांच में जुटी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा सिकंदरा के करकुंज रोड पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया。 बैलून विक्रेता को गाली देने से मना करना दुकानदार को पड़ा भारी, आधा दर्जन दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंग खुद को पुलिसकर्मी बताते रहे。 बीच बाजार हुई घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी。 मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के करकुंज रोड का है。0
0
Report
मीरजापुर रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात किन्नर का शव, हत्या की आशंका
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर - रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात किन्नर का शव。 शरीर पर मिले चोट के निशान । हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका गया शव。 शव की पहचान करने में जुटी पुलिस。 पड़री थाना क्षेत्र की घटना。0
0
Report
Advertisement
धान की सिंचाई में किसान की मौत; चार बच्चों पर पिता का साया उठा
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर धान की सिंचाई के दौरान किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अमरोहा के जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। धान की सिंचाई कर रहे 40 वर्षीय किसान सुरेश पुत्र प्रभु की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव का युवक नितेश उन्हें खेत पर रोटी खाने के लिए बुलाने पहुंचा था। इसी दौरान खेत के पास खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ बिजली के खंभे से बंधी स्टे वायर से टकरा गया, जिससे करंट जमीन में फैल गया और सुरेश उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
फर्रुखाबाद में निस्तारण केंद्र के बावजूद सड़क डंपिंग यार्ड, प्रशासन पर सवाल
Naugarh, Uttar Pradesh:करोड़ों की योजनाएं... बड़े-बड़े दावे... लेकिन सड़क पर कूड़े के पहाड़...फर्रुखाबाद में सफाई व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां निस्तारण केंद्र होने के बावजूद सड़क ही डंपिंग यार्ड बन गई... कूड़े के ये ढेर सिर्फ गंदगी की तस्वीर नहीं... बल्कि व्यवस्था पर सवालों का ढेर हैं...अब देखना होगा कि प्रशासन कुछ करता है या फिर लोग इसी बदबू और परेशानी के बीच जीने को मजबूर रहेंगे?0
0
Report
जयपुर: ओएमआर फर्जीवाड़े में अभ्यर्थी गिरफ्तार, एजेंसी कर्मी शामिल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा, 2018 मामले में एसओजी ने की कार्रवाई परिणाम में ओ एम आर शीट में फर्जीवाड़ा से अनंतिम रूप से चयनित होने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार。 आरोपी जयप्रकाश हुआ गिरफ़्तार ओ एम आर शीट स्केनिंग करने वाली एजेन्सी राभव लिमिटेड के कार्मिकों विनोद कुमार गौड और शादान खान ने किया था पूरा खड़ा0
0
Report
Advertisement
