Nawabganj: मनकापुर पैसेंजर ट्रेन ब्रेकडाउन, रेलवे ब्रेकेट का तार टूटा
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज से मनकापुर रेलवे ट्रैक पर शनिवार को करीब चार बजे प्रयागराज-मनकापुर पैसेंजर ट्रेन ब्रेकडाउन हो गई। नवाबगंज हाल्ट रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ते ही रेलवे ब्रेकेट का तार टूट गया जिससे ट्रेन वहीं खड़ी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सभी तुरंत मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। कटराशिवदयालगंज रेलवे स्टेशन मास्टर संतोष त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और रेलवे कर्मचारी मामले की जांच कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
