271319
नवाबगंज ब्लॉक- पंचायत नंद कुमार ने की बैठक,दिए आवश्यक निर्देश
Pahli, Uttar Pradesh:नवाबगंज ब्लॉक एडीओ नंद कुमार ने अपने कार्यालय पर सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों के साथ बैठक कर नवाबगंज के सभी गांवो में समय पर बेहतर साफ-सफाई करने का निर्देश दिया और कहा कि काम न पूरा करने पर वेतन रोक दिया जायेगा। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के सभी सदस्य वहां मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
- मऊ में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़: स्कूल वैन में जानवरों की तरह ठूंस-ठूंसकर भरे गए बच्चे
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़: स्कूल वैन में जानवरों की तरह ठूंस-ठूंसकर भरे गए बच्चे, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग0
0
Report
जालौन में बैंक और जमीन के कागजात न देने पर कलयुगी बेटे और बहू का विधवा माँ पर कहर
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी बैंक और जमीन के कागजात न देने पर कलयुगी बेटे और बहू का विधवा माँ पर कहर विधवा माँ के हाथ पैर बांध कर मां के ही घर में किया नजर बंद मा को ताला बंद करके हुआ फरार बहिनो की सूझ बुझ से 20 घंटे बाद बची मा की जान बहिन ने 112 पुलिस को सूचित कर के 112 पुलिस ने ताला तुड़वा कर बंधक मा की बचाई जान 112 पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार करके भेजा कोतवाली उरई पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मगराया गांव का मामला0
0
Report
जयपुर: JDA ने सरकारी जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर JDA ने सरकारी भूमि पर चलाया बुलडोजर बेशकीमती भूमि अतिक्रमण मुक्त । DIG आनंद शर्मा ने बताया। तीन अलग-अलग जगह से सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त। दूदू के मोजमाबाद में करीब 30 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त। खसरा नंबर 2532 समेत 7 खसरों से हटाए अतिक्रमण। करोड़ रुपए बताई जा रही है अतिक्रमण मुक्त कराई भूमि की कीमत। मोजमाबाद डेडूवाला में 20 बीघा सरकारी भूमि से भी कब्जे हटाए। 5 बीघा कृषि भूमि पर बन रही ‘विनायक विहार-3’ की सड़कें ध्वस्त। पालू खुर्द में भी सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई पूरी।0
0
Report
Advertisement
हरदोई: पति-पत्नी के विवाद पर सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली, मोहल्ला दहशत में
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पति-पत्नी की तकरार के बाद बंदूक लेकर निकला सिक्योरिटी गार्ड, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया।पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले आलोक विक्रम सिंह का गुरुवार दोपहर पत्नी शिवानी सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद आलोक घर से अपनी दो नाली बंदूक उठा लाए और रिहायशी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से मोहल्ले में हड़लक मच गया और लोग दहशत में आ गए। पत्नी ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके से दो नाली बंदूक कब्जे में ले ली और फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी। पत्नी के मुताबिक, पति का गुस्सा काफी तेज है और पिछले करीब 15 दिनों से लगातार विवाद और गाली-गलौज करता आ रहा है। गुरुवार को विवाद बढ़ने के बाद उसने बंदूक निकाल ली और फायरिंग कर दी। रिहायशी इलाके में इस तरह खुलेआम फायरिंग की घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस फरार सिक्योरिटी गार्ड पति की तलाश में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि फायरिंग कितने राउंड की गई और घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था। साथ ही बंदूक के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। गनीमत रही कि फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन रिहायशी इलाके में बंदूक से कई राउंड फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
महिपाल सिंह निम्बाड़ा राजस्थान हॉकी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठन
Karauli, Rajasthan:महिपाल सिंह निम्बाड़ा बने हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का चयन, एंकर इंट्रो - करौली में हॉकी राजस्थान की वार्षिक साधारण सभा के दौरान महिपाल सिंह निम्बाड़ा को हॉकी राजस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया। एनएच-23 पर मासलपुर चुंगी के पास स्थित होटल करौली इन में आयोजित बैठक में प्रदेश के मान्यता प्राप्त 29 जिला हॉकी संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अभिनंदन ने महिपाल सिंह के निर्वाचन की घोषणा की। बैठक में हॉकी राजस्थान की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। हॉकी राजस्थान के चुनाव में महिपाल सिंह अध्यक्ष और देवेंद्र सिंह शेखावत महासचिव निर्वाचित हुए। रश्मि शुक्ला कोषाध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर आरती रानी सिंह, मलकीत सिंह मान और मदन सिंह का चयन हुआ। इसी तरह संयुक्त सचिव के दो पदों पर अब्दुल रूब नकवी और वर्षा कुमारी शर्मा चुनी गईं। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर अरुण कुमार सारस्वत, संपत कोठारी और लोकेश कुमार का चयन हुआ। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में राजेश चौधरी और किरण मीणा को चुना गया। वहीं खिलाड़ी समिति के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रांश शर्मा और माहेर बानो का चयन हुआ। बैठक में हॉकी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत, हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि फिरोज अंसारी सहित विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हॉकी के विकास और प्रदेश में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही। बाइट - अरुण सारस्वत , पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य राजस्थान हॉकी, बाइट - महिपाल सिंह निंबाड़ा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजस्थान हॉकी संघ0
0
Report
खाजूवाला में चक्का जाम: कई जिलों तक आंदोलन, टायर जलाकर विरोध
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर, सिंचाई पानी और स्थाई रेगुलेशन की मांग को लेकर किसानों का चक्का जाम, खाजूवाला के राजीव सर्किल पर सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-गाड़ियों के साथ पहुंचे, खाजूवाला से घड़साना, रावला और अनूपगढ़ तक कई जगह चक्का जाम, आंदोलनकारियों ने टायर जलाकर जताया विरोध, सड़क पर बढ़ा तनाव, किसानों की मांग के बीच जल संसाधन विभाग में बड़ा बदलाव, चीफ इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी हटाए गए, अरुण कुमार सिडाना को हनुमानगढ़ का नया मुख्य अभियंता बनाया गया, सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ किसानों की वार्ता रही विफल, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े किसान, आज जयपुर से मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा के घड़साना पहुंचकर किसानों से वार्ता करने की तैयारी, किसान आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला का बाजार बंद, प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, किसानों के चक्का जाम से खाजूवाला सहित नहरी क्षेत्र में बढ़ी हलचल।0
0
Report
Advertisement
कोटा में अनंत चतुर्दशी सुरक्षा: 4,000 जवान, ड्रोन से नजर
Kota, Rajasthan:अनंत चतुर्दशी जुलूस: कोटा में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, 4 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा. दिव्य दृष्टि यूनिट ड्रोन से रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर. असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएडी ऑडिटोरियम में जवानों को दिए निर्देश. कोटा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को शहर में निकलने वाले भव्य धार्मिक जुलूस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोटा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. गुरुवार शाम नयापुरा स्थित सीएडी ऑडिटोरियम में पुलिस अधिकारियों ने जवानों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर उन्हें मुस्तैदी और गंभीरता के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए.0
0
Report
27 सितम्बर को मेवात में देवीलाल जयंती से हरियाणा की नई राजनीति का उदय
Nuh, Haryana:27 सितंबर को हरियाणा की नई राजनीति का उदय होगा : आदित्य देवीलाल चौटाला देवीलाल जयंती समारोह की तैयारियों का विधायक आदित्य चौटाला ने लिया जायजा, 75 एकड़ में बनाया गया विशाल पंडाल जननायक एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 131वीं जयंती को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से मेवात की धरती पर 27 सितंबर को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डबवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि मेवात की इस पावन धरा पर पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 131वीं जयंती इनेलो परिवार द्वारा मनाई जा रही है। समारोह में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर करीब 75 एकड़ भूमि में लोगों के बैठने के लिए विशाल टेंट लगाया गया है। इसमें ढाई लाख से तीन लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाली भीड़ को देखते हुए उन्हें लगता है कि 27 सितंबर को यह स्थान भी छोटा पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग जननायक चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि देने और समारोह में शामिल होने के लिए मेवात पहुंचेंगे। आदित्य चौटाला ने कहा कि उनकी उम्र 49 वर्ष हो चुकी है, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना बड़ा पंडाल न तो कभी देखा है और न ही उन्हें लगता है कि इससे बड़ा पंडाल कहीं लगा होगा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर समारोह की तैयारियां की गई हैं, उससे साफ है कि 27 सितंबर का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इनेलो विधायक ने कहा कि 27 सितंबर का दिन हरियाणा प्रदेश की जनता के लिए किसी पर्व से कम नहीं होगा। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश से लोग मेवात पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर हरियाणा के इतिहास को बदलने का दिन होगा और इसी दिन हरियाणा की नई राजनीति का उदय होगा। समारोह को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है।0
0
Report
जयपुर लूट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार; 41.70 लाख में से 26.60 लाख बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर रामनगरिया बैंक लूट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार रामनगरिया थाना पुलिस ने की है गिरफ्तारी करौली निवासी सुमित जंगम और पुष्पेंद्र मीणा गिरफ्तार आरोपी लड़की अंशु कुमारी को पूर्व में कर लिया था गिरफ्तार 41.70 लाख रुपए में से 26.60 लाख रुपए बरामद अब दो और आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी 14 सितंबर की सुबह सवा दस बजे हुई थी लूट की वारदात एटीएम से रुपए निकालने के बाद बैंककर्मियों से रुपए लूटकर भागे थे आरोपी0
0
Report
Advertisement
solar battery उतारने के विवाद में पंच व दो बेटों पर मारपीट, वीडियो वायरल
Munger, Bihar:सोलर बैटरी उतारने को लेकर विवाद, पूर्व पंच और दो बेटों पर मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल. मुंगेर: बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर काशी बाबा स्थान, वार्ड नंबर 19 में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. घटना को लेकर हरिणमार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी. इसी दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए सोलर प्लेट की बैटरी उतारने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पूर्व पंच चतुरी सिंह और उनके दोनों बेटों ने बिरवल सिंह के साथ मारपीट की. घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में बिरवल सिंह की ओर से हरिणमार थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. थाना प्रभारी अजय कुमार आजाद ने बताया कि पूर्व पंच चतुरी सिंह और उनके दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, मारपीट की पूरी वजह और घटना की परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
Sant Kabir Nagar: पहलवान ब्रह्मनंद यादव हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में पुलिस ने पहलवान ब्रहमनंद यादव हत्या कांड का खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल और मिर्ची पाउडर भी बरामद किया है। पहलवान ब्रह्मानन्द यादव की 22 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के भगठान गोंसाईपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित पांच टीमें दबिश दे रही थी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सन्दीप कुमार मीना ने बताया कि चुनावी रंजिश और जान से मारने की धमकी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने ब्रह्मनन्द यादव की लाठी-डण्डे और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी । आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और इन पर आगे गैंगेस्टर की कार्यवाई की जाएगी。0
0
Report
मेरठ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: खनन अधिकारी सुधाकर सिंह समेत तीन गिरफ्तार
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में मेरठ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी सुधाकर सिंह को पट्टा करने के नाम पर लाखों रुपये की रिश्वत लेते उसके दो सहयोगी सहित गिरफ्तार किया है। पीड़ित को शिकायत पर कार्रवाई की गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके आदर्श मंडी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जनपद में भ्रष्टाचार का एक बार फिर मामला उजागर हुआ है। जहां खनन की जमीन का पट्टा करने के नाम पर खनन अधिकारी सुधाकर और उसके दो सहयोगियों को 135000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ मेरठ विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर कार्यवाही की गई, जहां आरोपी खनन अधिकारी सुधाकर सिंह के घर से 60लाख रुपए बरामद होने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि खनन के लिए जमीन का पट्टा नाम करने के एवज में खनन अधिकारी ने 1 लाख 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी को उसके ऑफिस से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।बताया गया है कि रिश्वत की रकम में से 50 हजार रुपये ऑनलाइन सुधाकर सिंह के एसबीआई बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि 85 हजार रुपये नकद दिए गए।विजिलेंस टीम ने खनन अधिकारी के साथ उसके कार्यालय में काम करने वाले एक सहयोगी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम द्वारा कार्यालय से करीब 8 लाख रुपये की रकम बरामद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। गिरफ्तारारी के बाद विजिलेंस टीम द्वारा आदर्शमंडी थाने में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उधर इस मामले में पीड़ित किसान परमाल व खनन ठेकेदार ने बताया कि पिछले कई महीनों से वह अपनी जमीन पर खनन करने के लिए पट्टा आवंटित करने की मांग कर रहा था। जिसकी एवज में खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और उसके सहयोगियों ने 135000 की मांग की थी जिसमें 50000 ऑनलाइन सुधाकर सिंह के नाम के खाते में भेजे गए थे जबकि आज 85000 कैश रिश्वत के दिए जाने थे। जहां मेरठ विजिलेंस की टीम के द्वारा प्लानिंग कर माइनिंग अधिकारी सुधाकर सिंह व उसके दो सहयोगियों को रंगे हाथ उसी के ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया है; तीनों आरोपियों को आदर्श मंडी थाना पुलिस को सौंप कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रियांबड़ी में कलरू का दौरा, नई नगरपालिका अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया
Nagaur, Rajasthan:#रियांबड़ी (नागौर) मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू आज रहे रियांबड़ी के दौर पर, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष व पदाधिकारी के पद ग्रहण समारोह में हुऐ शामिल。 साधु संतो के सानिध्य मे समारोहपूर्वक हुआ आयोजित。 रियांबड़ी नगर पालिका भवन मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील चौहान और पार्षदगण का पदभार ग्रहण साधु संतो के सानिध्य मे समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। समारोह में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की।गाजेबाजे के साथ निकला विजय झुलুস। विजय झुलुस शहर के विभिन्न मार्गो से होते निकला। विजय झुलुस मे शहरवासियो ने साफा माला पहनाकर अबीर ग़ुलाल की वर्षा करते हुए स्वागत किया।कार्यक्रम में चुनाव संयोजक मदनलाल गौरा, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, समाज सेवी अशोक कुमार चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।0
0
Report
महादेव बेटिंग ऐप घोटाला: CBI ने दुबई से लौटे मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार को हैदराबाद से किया गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 80,000 करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सरगना अभिषेक कुमार को हैदराबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। वह दुबई से लौटा था। एजेंसी के अनुसार, अभिषेक सट्टा पैनलों के समन्वय, अवैध उगाही और दुबई में संपत्तियां खरीदने में सक्रिय था। उसके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। CBI अब तक इस मामले में 100 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।0
0
Report
जोधपुर हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत माथुर का डूंगरपुर दौरा, सभापति सुशीला गुप्ता को बधाई
Dungarpur, Rajasthan:जोधपुर हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत माथुर अपने डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर के.के. गुप्ता के निवास स्थान पहुंचे। के.के. गुप्ता ने जस्टिस माथुर का गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया। दौरे के दौरान जस्टिस माथुर ने डूंगरपुर नगरपरिषद के सभापति का पदभार ग्रहण करने पर सुशीला गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डूंगरपुर के स्वच्छता मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि डूंगरपुर नगर परिषद ने पहले भी स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अपना एक विशिष्ट नाम और पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त सभापति गुप्ता के कुशल नेतृत्व में शहर स्वच्छता और विकास के पथ पर चार गुना रफ्तार से आगे बढ़ेगा। जस्टिस विनीत माथुर ने कहा कि डूंगरपुर नगर परिषद ने लंबे समय से स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब इसी मजबूत आधार को आगे बढ़ाते हुए शहर में चौमुखी विकास की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है, ताकि शहर विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।0
0
Report
Advertisement
