271303
Nawabganj: कटरा कुटी धाम मंदिर में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी समारोह
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज विकासखंड के कटरा कुटी धाम मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर विविध आयोजनों का आयोजन किया गया। मंदिर के महंथ स्वामी स्वामीचिंमयानंद दास ने अटल जी के कार्यों और योजनाओं के बारे में बताया। प्रधान प्रतिनिधि खडौआ, चिंतामणी तिवारी ने भी इस अवसर पर भारत रत्न प्राप्त प्रधानमंत्री के योगदान पर प्रकाश डाला। इस समारोह में डॉ. अरुण सिंह, विनोद कुमार और अन्य अनेक लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकूला में नशा तस्करों पर दबिश: अफीम-हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस टीमें नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इस अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला तथा क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 682 ग्राम अफीम तथा 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है पहला मामला: यूपी से अफीम लाकर पंचकूला के पिंजौर व आसपास के क्षेत्र में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 682 ग्राम अफीम बरामद एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के मामले में आरोपी रणवीर निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार जिला पंचकूला, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर कालका, पिंजौर व मढ़ावाला क्षेत्र में सप्लाई करता था। तलाशी के दौरान आरोपी से 682 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालका में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी दूसरा मामला: क्राइम ब्रांच-3 ने 2 हेरोइन तस्करों को किया गिरफ्तार क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर अजीत सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन की सप्लाई करने के आरोप में बाइक सवार दो युवकों मनीष निवासी कालका, उम्र 32 वर्ष तथा करण निवासी कालका, जिला पंचकूला, उम्र 29 वर्ष को सूरजपुर चंडीमंदिर लाइटों के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है。 पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी मनीष की जेब से 12.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि दोनों ने हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है। दोनों मिलकर हेरोइन खरीदते थे और उससे होने वाला मुनाफा आपस में बांट लेते थे। पुलिस द्वारा मामले में सप्लाई के स्रोत तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनीष को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि आरोपी करण को आज अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: नशे का कारोबार युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले युवाओं का इस अवैध कारोबार में शामिल होना इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। पंचकूला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी जारी रखेगी। अभिभावकों और आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पंचकूला पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 7087081100 व 7087081048 पर दें।0
0
Report
0
0
Report
झीरम घाटी मामले में दोषियों को मृत्युदंड, विजय शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा झीरम घाटी मामले में दोषियों को मृत्युदंड, विजय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना झीरम घाटी मामले में दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि NIA की जांच बिल्कुल ठीक थी, तभी कोर्ट में सुनवाई के बाद दोषियों को सजा मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस मामले पर अनावश्यक राजनीति करने की कोशिश की。 विजय शर्मा ने कहा कि कोर्ट के फैसले से “दूध का दूध और पानी का पानी” हो गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए वे झीरम की जांच और सबूत अपने पास होने की बात कहते रहे, तो उन्हें कोर्ट के सामने पेश करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब भी अगर सबूत हैं तो उन्हें न्यायालय के सामने रखा जा सकता है。 विजय शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी के दोषियों को मृत्युदंड मिलने से लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा。 बॉइट-विजय शर्मा0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुँचे: सुरक्षा प्रमुखों की बैठक शुरू
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचे0
0
Report
वाराणसी में मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों–घाटों में लंबी उम्र की प्रार्थना
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर, काशी के अलग-अलग मंदिरों और घाटों पर उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए खास प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं।वाराणसी, उत्तर प्रदेश: एक पुजारी का कहना है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। उनकी सेहत और अच्छी सेहत को ध्यान में रखते हुए, हमने मंगल यज्ञ किया है। हमारी दिली इच्छा है कि बाबा हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री को अच्छी सेहत और लंबी उम्र दें..."0
0
Report
डार्गाह कहानी पर अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
असम के मजराबारी गांव की महिलाएं SFURTI से आत्मनिर्भर, पारंपरिक वस्त्रों को पुनर्जीवित करती हैं
Noida, Uttar Pradesh:असम के बक्सा जिले के मजराबारी गांव में स्थित मानस पारंपरिक पोशाक क्लस्टर में पारंपरिक वस्त्र निर्माण से जुड़ी महिला कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यहां भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की SFURTI (पारंपरिक उद्योगों के पुनर्जनन के लिए निधि योजना) के तहत सामान्य सुविधा केंद्र संचालित किया जा रहा है। यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2015-16 में स्वीकृत हुई थी और इसकी कार्यान्वयन एजेंसी आरन्यक है। केंद्र की संचालिका ने बताया कि असम में सम्मान के प्रतीक के रूप में लोगों को भेंट किया जाने वाला गमछा तैयार करने के पीछे कारीगरों की कड़ी मेहनत और लंबे समय की प्रक्रिया होती है. गमछे को तैयार करने में धागे से लेकर बुनाई और डिजाइन तक कई चरणों से गुजरना पड़ता है. महिला कारीगर अपनी मेहनत और हुनर से पारंपरिक वस्त्रों को आकर्षक रूप प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक हस्तकरघा उद्योग से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है. क्लस्टर में महिलाएं समूह के रूप में काम करते हुए अपनी पारंपरिक कला को आगे बढ़ा रही हैं। डिजाइन आर्टिस्ट दर्शना बोरे ने बताया कि किसी भी वस्त्र को तैयार करने से पहले उसके डिजाइन की रूपरेखा तैयार की जाती है. इसके बाद समूह की महिलाएं उस डिजाइन को अपने हुनर और मेहनत के जरिए कपड़े पर आकार देती हैं। इस पूरी प्रक्रिया में डिजाइन, बुनाई और कारीगरी का समन्वय होता है। मानस नेशनल पार्क पारंपरिक पोशाक क्लस्टर हस्तकरघा कला को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय महिला कारीगरों को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है.0
0
Report
यूपी मंत्री संजय निषाद घायल नावकों से मिलने मथुरा पहुंचे; विपक्ष पर निशाना
Mathura, Uttar Pradesh:यूपी मंत्री संजय निषाद पहुँचे मथुरा, घायलो से हालचाल के बाद साधा निशाना\n\nमथुरा के वृंदावन में मंगलवार को निषाद समाज के नाविकों से की गई मारपीट,जिसमें दस नाविक घायल हो गए. इस घटना को को लेकर आज यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने पीड़ितों से मिलने मथुरा पहुँचे और घायल नाविकों से उनका हालचाल जाना, इस दौरान घायल हुए दोनों पक्ष के लोग निषाद समाज से. लेकिन संजय निषाद ने कहा की अगर यह अनुसूचित जाती से होता तो यहाँ एसपी लोग होते.\n\nउन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा, साथ ही मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रमो की सराहना की.0
0
Report
सुपौल के आंगनवाड़ी केंद्र में मासूम की संदिग्ध मौत, जांच शुरू
Bihar:सुपौल में एक आंगनवाड़ी केंद्र पर एक मासूम बालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. मृतक की पहचान सिमरी वार्ड-2 निवासी रूपेश कुमार शर्मा के 2 साल आठ महीने का पुत्र रियांश कुमार राज के रूप में हुई है. यह मामला सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र की छिठही पंचायत के सिमरी वार्ड 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 106 की बताई जा रही है. परिजनों का कहना है कि आज सुबह रियांश राज की मां गौरी देवी ने रियांश को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-106 पर छोड़कर घर लौट गई थी, जिसके कुछ देर के बाद ही करीब पौने 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. सूचना मिलते ही वह अन्य परिजनों के साथ आँगनवाड़ी केंद्र पहुंची, जहां रियांश राज अचेत अवस्था में पड़ा मिला. परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में रियांश को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर लेकर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है. कहा कि फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि रियांश राज को आंगनवाड़ी केंद्र में मूंगफली खिलाया गया था, आरोप लगाया गया है कि रियांश रो रहा था उसी समय उसे आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में रखा एक जर्मन सेफर्ड नस्ल के कुत्ते को दिखाकर डरा दिया गया, आरोप है कि जिसके चलते डर के कारण बच्चे की सांस अटक गई जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया है कि आँगन वाड़ी केंद्र परिसर में ही जर्मन सेफर्ड नस्ल का बड़ा आकार का कुत्ता पाला गया है, आरोप है कि कुत्ते के भय के कारण ही बालक की मौत हुई है. खैर मामला जो भी हो यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा, फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, वाल विकास परियोजना के अधिकारी इसको लेकर घटना स्थल पर पहुँच गए हैं, विभाग के CDPO और DPO ने स्थल पर पहुँच पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है, मौके पर मौजूद वाल विकास परियोजना के DPO अंजू कुमारी ने बताया कि घटना घटी है बालक की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है. कहा कि आंगन वाड़ी केंद्र के समीप पालतू कुत्ता जर्मन सेफर्ड के रखने का आरोप लगाया जा रहा है तो इसकी भी जांच की जाएगी उसके बाद जो भी दोषी होगा उनके विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाएगी. इधर इस मामले को लेकर जिला प्रसाशन भी गंभीर है सदर SDM मनोहर कुमार साहू ने कहा की मामले की जांच की जा रही है उसके बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी. बाइट - मृतक की मां. बाइट - सेविका, आंगनवाड़ी केंद्र. बाइट -अंजू कुमारी, DPO, ICDS, सुपौल. बाइट - मनोहर कुमार साहू, SDM, सुपौल.0
0
Report
Advertisement
नोएडा में हिडन क्षेत्र: 23 के खिलाफ बिजली चोरी केस, अभियंता ने मुकदमा दर्ज कराया
Noida, Uttar Pradesh:बिजली चोरी मामले में तीन गैंग समेत 23 के खिलाफ केस, अवर अभियंता ने दर्ज कराया मुकदमा नोएडा। हिडन क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन और वसूली के आरोपों के मामले में विद्युत निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। विद्युत निगम के तीन जेई, एक टीजी-2 और दो लाइनमैन समेत 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि हिडन क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन देकर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही थी। सेक्टर-63 विद्युत सबस्टेशन पर तैनात अवर अभियंता मनोज कुमार की ओर से सेक्टर-63 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों पर विद्युत अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में हिडन क्षेत्र के हिजरसी, चोटपुर, पर्थला और आसपास के इलाकों में अवैध कनेक्शन, बिजली चोरी और स्थानीय निवासियों से वसूली का मामला सामने आया है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर की जा रही है। इसमें कुछ विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं, जो इन गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।0
0
Report
प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव हत्या: चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के हंडिया में हुई सपा नेता पवन यादव हत्याकांड का खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती, चुनावी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। संगम नगरी प्रयागराज के हंडिया इलाके में मंगलवार की शाम हुई सपा नेता पवन यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ भी हुई है, मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव और निहाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल बृजेश यादव और मुख्य साजिशकर्ता विनोद यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मृतक पवन यादव और विनोद यादव में चुनावी रंजिश को लेकर कई बार पहले भी विवाद हुआ था। बीते कुछ दिनों से पवन यादव और विनोद यादव के बीच काफी ज्यादा टशन चल रही थी। पुरानी रंजिश और विवादों के चलते विनोद यादव ने बृजेश और निहाल के अलावा जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची। पांच लाख रुपए देने का लालच देकर जितेंद्र उर्फ लल्ला और निहाल को हायर किया गया। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि पवन यादव की हत्या पुरानी रंजिश और विवादों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पवन यादव हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए हैं, मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल जितेंद्र उर्फ लल्ला यादव समेत अन्य आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी है। मामले में सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
हॉर्मुज़-क़तर स्टोरी: क्या नया संकेत सामने आया?
Noida, Uttar Pradesh:हॉर्मुज़ क़तर स्टोरी0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर के होली क्रॉस स्कूल में रंगदारी मांगने आए दो अपराधी पकड़ लिए गए
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में बुधवार की शाम एक निजी स्कूल पर रंगदारी मांगने पहुंचे दो अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा. पहले दोनों अपराधियों को लोगो ने जमकर पिटा फिर किया पुलिस के हवाले. स्कॉर्पियो पर सवार हथियार से लैश होकर पटना से दो अपराधी पहुंचे थे निजी स्कूल पर. पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैया स्थित होली क्रॉस स्कूल का है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों को अपने अभिरक्षा में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. जैतपुर पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. आपको बता दे की रंगदारी को लेकर दो दिन पूर्व ही काठी थाना क्षेत्र के एक चर्चित स्कूल पर पहले सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ 18 राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दिया था और अब जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैया स्थित एक निजी स्कूलों पर पहुंचकर रंगदारी की डिमांड की गई, लेकिन स्थानीय लोगों के सूझबूझ के कारण दोनों अपराधी पकड़ लिए गए.0
0
Report
किशाऊ बांध परियोजना पर राजनीतिक घमासान: MoU के बाद विरोध तेज
Dehradun, Uttarakhand:टोंस नदी पर बनने जा रही किशाऊ बाँध परियोजना को धरातल पर उतारने का रास्ता साफ होते ही इसे लेकर सियासत भी गरमाने लगी है... दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में MOU साइन होते ही इस बड़ी परियोजना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए... सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई और पुतले भी फूके गए... इस परियोजना की जद मे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बहुत से गांव प्रभावित होने तय है... देहरादून जिले की कालसी तहसील में मौजूद क्वानू क्षेत्र भी परियोजना की जद मे है... क्वानू क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों के साथ कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे... इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा की परियोजना की जद में आ रही बड़े पैमाने पर क्षेत्र की कृषि भूमि को भारी नुकसान होगा... जिसे लेकर परियोजना क्षेत्र में बदलाव करने की जरूरत है... जिससे क्षेत्र की कृषि बाहुल्य भूमि को बचाया जा सके... बहरहाल परियोजना को हरी झंडी मिलने से सियासत भले ही गरमनें लगी हो... लेकिन 15 हजार करोड़ रुपयों की इस परियोजना से 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा... पानी के बंटवारे का रोड मैप तैयार हो गया है... भविष्य मे 6 राज्यो के लिए ये परियोजना बिजली और पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए एक बड़ा जरिया साबित होगी... उत्तराखंड के देहरादून और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के बॉर्डर पर बनने वाली इस परियोजना मे उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के बीच पानी और बिजली के बंटवारे का समझौता तय हो गया है... लेकिन MOU के साइन होते ही परियोजना पर राजनीति होनी भी शुरू हो गई है...0
0
Report
उन्नाव में कच्चा मकान गिरा, वृद्ध महिला की मौत
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव कच्चा मकान गिरा, वृद्ध महिला की मौत。 मकान के मलबे के नीचे दबकर महिला की मौत。 शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे。 कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध महिला को मलबे से निकाला गया बाहर । गंभीर रूप से घायल वृद्धा को लेकर परिजन पहुंचे अस्पताल。 अस्पताल में डॉक्टरों ने वृद्धा को घोषित की मृत。 अचलगंज थाना क्षेत्र के बंड हमीरपुर गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
