271303
Nawabganj: सिरसा गांव के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ, प्रसाद वितरण किया गया
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज विकासखंड के सिरसा गांव के मंदिर पर श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर भक्तों ने भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर भक्त शनि तिवारी ने बताया कि सुबह से पूजा-पाठ शुरू किया गया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मुकेश सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, दीपू पाठक, पप्पू जायसवाल सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
18 साल से बहाली नहीं, छात्रों ने बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन
Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सामने लाइब्रेरियन की बाहरी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा 18 सालों से बहाली नहीं आई है, हर 5 वर्ष पर चुनाव होता है लेकिन बहाली नहीं हो पाती है... सरकार तानाशाही कर रहीं है... पिछले कई वर्ष से बहाली नहीं हुईं है। कई बार सरकार ने आश्वासन दिया लेकिन अब तक बहाली नहीं आई, चुनाव के पहले भी बहाली को लेकर घोषणा की गई थी..0
0
Report
रतलाम में बारिश किसानों के लिए नाकाफी, बोवनी के लिए 4–5 दिन अच्छी बारिश जरूरी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में अब तक हुई बारिश किसानों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। जिन किसानों ने बोवनी कर दी है, उन्हें फसल के अंकुरण के लिए अगले 4 से 5 दिनों में अच्छी और लगातार बारिश की जरूरत है। वहीं कई किसान लाखों रुपये का बीज लेकर बोवनी की तैयारी में हैं। यदि बारिश में और देरी हुई, तो फसल प्रभावित होने के साथ किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।0
0
Report
आनंद मोहन के बयान पर राजद, भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनैतिक बयानबाजी तेज
Patna, Bihar:पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान पर राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि वह ठीक कह रहे हैं नीतीश कुमार भुज पार्टी के ग्रुप में थे और निशांत भी भूंजा पार्टी के अनुसार चल रहे है... हमारे नेता तेजस्वी यादव ने कई बार इस बात का जिक्र किया है. भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्रालय में अच्छा काम कर रहे हैं और हर दिन नए फैसले ले रहे हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग अच्छी तरीके से काम करें... कौन क्या बयान देता है उसे हमें मतलब नहीं है... कांग्रेस ने कहा कि आनंद मोहन जी की पत्नी और बेटा जदयू से विधायक और सांसद हैं फिर भी वह लगातार जदयू के शीर्ष नेतृत्व के बारे में बोल रहे हैं तो साफ है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के इशारे पर बयान बाजी करके अपने पुत्र को राजनीतिक लाभ देने की कोशिश है... अगर इतना ही दम है तो पत्नी और बेटा को इस्तीफा देकर करते रहे तब उनकी बातें सुनी जाएगी...0
0
Report
Advertisement
कर्णप्रयाग के पास हादसे में लापता तीनों की खोज के लिए पटियाला से गोताखोर बुलाए गए
Karnaprayag, Uttarakhand:शनिवार को कर्णप्रयाग के समीप बद्रीनाथ हाइवे पर सड़क दुर्घटना में लापता तीन लोगो का घटना चार दिन बाद भी कोई सुराग नही लग पाया है जिसके बाद परिजनों द्वारा पटियाला से गोताखोरो को बुलाया गया है। जिसके बाद अब गोताखोर पानी के अंदर जाकर लापता लोगो को सर्च करेंगे । इससे पहले अलकनंदा नदी के किनारे ड्रोन से भी सर्च किया जा चुका है। कर्णप्रयाग के पंचपुलिया के समीप बीते शनिवार को हुये सड़क हादसे में लापता लोगो की ढूंढ खोज के लिए डीडीआरआरफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही है। लेकिन अभी तक सड़क हादसे में लापता लोगो का कोई पता नही लग पाया है। जिसके बाद वाहन में सवार लापता दो लोग जो कि बिजनोर के रहने वाले थे उनके परिजनों द्वारा घटना में लापता लोगो की तलाश के लिए पटियाला से गोताखोरों की पांच सदस्यीय टीम को बुलाया गया है। जो कि पानी के अंदर जाकर लापता लोगो को सर्च करेंगे।0
0
Report
कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना,संचारी रोग पर शपथ दिलाय
Gonda, Uttar Pradesh:एक जुलाई से शुरू हुए संचारी रोग अभियान की रैली को हरी झंडी दिखा कर जिलाधिकारी ने रवाना किया और स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाती जिलाधिकारी0
0
Report
पट्टन में तीन गाड़ियों की भिड़ंत, 5 घायल; दो Srinagar रेफर
Gulmarg, 3-Vehicle Collision in Pattan Injures 5; Two Referred to Srinagar : Five persons were injured in a road accident involving three vehicles near Zangam Petrol Pump in Pattan Barmulla the collision occurred between a car bearing registration number JK15-9826, a dumper JK15B-0013, and a Scorpio JK15C-8800. All three vehicles carry Bandipora registration numbers. Of the five injured, two were referred to JVC Hospital, Srinagar for advanced treatment, while two others were shifted to Trauma Hospital, Pattan. The condition of the fifth injured person was not immediately known. Police have taken cognizance of the incident and started an investigation. Traffic movement was briefly disrupted following the accident but was later restored. Further details are awaited.0
0
Report
Advertisement
घाटोल में पेड़ से लटकी युवक की लाश, मौत के कारणों की जांच जारी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के घाटोल थाना क्षेत्र के कुवानिया गांव में बुधवार को एक युवक का शव घर से कुछ दूरी पर नाले के पास पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत घाटोल थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान कल्पेश पुत्र भानजी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घाटोल थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
सहारनपुर से राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान-2026 के द्वितीय चरण का शुभारंभ - खबर
Noida, Uttar Pradesh:जनपद सहारनपुर से राज्यव्यापी 'स्कूल चलो अभियान-2026' के द्वितीय चरण के शुभारंभ हेतु आयोजित कार्यक्रम में0
0
Report
बैतूल: वन अमले की क्रूरता, आदिवासी किसान के साथ मारपीट के आरोप उजागर
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की बर्बरता सामने आई है। जहां वन विभाग के कर्मचारियों पर एक आदिवासी किसान को बंद कमरे में बेहोश होने तक बेरहमी से मारपीट की और साथ ही पत्नी से भी मारपीट के आरोप लगे हैं। पीड़ित किसान के शरीर पर मारपीट के निशान गवाही दे रहे हैं कि वन अमले ने किसान से कितनी क्रूरता से मारपीट की है। बताय जा रहा है कि बीजादेही थाना क्षेत्र के वन ग्राम बालाडोंगरी निवासी पीड़ित अमरदास इवने पिछले 20 वर्षों से वनभूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। 27 जून को जब वह अपने खेत में हल चला रहा था, तभी डिप्टी रेंजर शिवचरण बाथम, रेंजर सुधीर पवार और बिट गार्ड मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वन अमले ने बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और किसान को जबरदस्ती पकड़कर खींचते हुए रेंज ऑफिस ले जाने लगे। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी के साथ भी वन अमले ने धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित का कहना है कि रेंज ऑफिस ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, बाल पकड़कर घसीटा और पाइप व बेल्ट से बेहोश होने तक जमकर पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। अमरदास कि हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में फिर से धमका कर छोड़ दिया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे चेतावनी दी गई कि अगर उसने शिकायत की, तो उस पर झूठा केस दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी अधिकारी और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि शिकायत के बाद पश्चिमी वन मंडल के डीएफओ ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है और उन्होंने माना है कि वन अमले ने आदिवासी किसान के साथ मारपीट की है, तो यह बहुत ही गलत है और जांच में मारपीट करना पाए जाने पर दोषी कर्मचारी अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि इस गंभीर मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है।0
0
Report
Advertisement
अमृत सरोवर योजना से हरियाणा में स्वच्छता-स्वावलंबन अभियान, बोरवेल हादसे पर मंत्री की प्रतिक्रिया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा कुरुक्षेत्र में आयोजित अमृत सरोवर कार्यक्रम में पहुचे, मंत्री राणा ने 8.85 करोड़ से तैयार किए गए 15 अमृत सरोवरों का किया लोर्कापण, अंबाला में बोरवेल हादसे पर जताया दुख:। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और ऐसे हादसों से सभी को सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने किसानों और आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि खुले बोरवेल को कभी भी खुला न छोड़ें और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम करें, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। कुरुक्षेत्र में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों के संरक्षण और स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए लघु सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिरकत की। मंत्री श्याम सिंह राणा ने 8.85 करोड़ से तैयार किए गए 15 अमृत सरोवरों का लोर्कापण किया। साथ ही अंबाला बोरवेल हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारायणगढ़ से पूरे प्रदेश के 323 अमृत सरोवरों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की सोच से जुड़ी हुई है, जिसकी शुरुआत हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश स्वच्छ, आत्मनिर्भर और हर क्षेत्र में मजबूत बनेगा। खेती, उद्योग और कारोबार सभी को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य है और अमृत सरोवर योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान कृषि मंत्री ने अंबाला के बोरवेल हादसे पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और ऐसे हादसों से सभी को सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने किसानों और आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि खुले बोरवेल को कभी भी खुला न छोड़ें और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम करें, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। बाइट:- श्याम सिंह राणा, कृषि मंत्री हरियाणा0
0
Report
प्रधानमंत्री सनातन बोर्ड बनाएंगे, चार शंकराचार्य और पांच वैष्णवाचार्य होंगे सदस्य
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW, UP: राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर आध्यात्मिक गुरु और वक्ता देवकीनंदन ठाकुर का कहना है, "मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री सनातन धर्म को बचाने के लिए एक 'सनातन बोर्ड' बनाएंगे, जिसमें चार शंकराचार्य और पांच वैष्णवाचार्य शामिल होंगे और उन्हें सभी मंदिरों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।"0
0
Report
मुरैना की कृषि उपज मंडी में आग, Garlic-प्याज समेत कई सब्जियाँ जलकर राख
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में कृषि उपज मंडी में हादसा, सब्जी के गोदाम में लगी भीषण आग, गोदाम में रखे लहसुन प्याज समेत कई सब्जियां जलकर राख, गोदाम में 4 से 5 व्यापारियों की रखी हुई थी सब्जियां, आग लगने से व्यापारियों को हुआ लाखों का नुकसान, आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां, आग बुझाने का किया प्रयास, फायर ब्रिगेड का पानी खत्म होने के कारण नहीं बुझ पाई आग, सबलगढ़ कृषि उपज मंडी की घटना, आग लगने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे0
0
Report
Advertisement
राजीव कॉलोनी में पति ने प्रेमी के सिर पर गोली चलाई, महिला दहशत में
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में राजीव कॉलोनी में महिला के पति ने उसकी प्रेमी के सर में गोली चला दी। रात छत पर सोया हुआ प्रेमी गोली की आवाज से महिला छत पर पहुंची तो देखा कि उसका प्रेमी लहूलुहान पड़ा हुआ है, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया जहां प्रथम उपचार के बाद उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि महिला द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि गोली उसके पति विजय ने चलाई है, दरअसल विजय उसका पति है जिससे करीब 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। घरेलू विवाद के चलते महिला अपने पति विजय से अलग रह रही थी जहां उसकी मुलाकात विपिन यादव से हुई; फिलहाल महिला और विपिन दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और लगातार विजय की तरफ से महिला व उसके प्रेमी को फोन पर धमकियाँ मिल रही थीं, इसी के चलते उसके पति विजय ने उसके प्रेमी विपिन के सर में गोली मार दी है। फिलहाल मामला दर्ज कर जल्दी आरोपी को गिरफ्तार करने की बात की जा रही है। बाइट – यशपाल सिंह पुलिस प्रवक्ता फरीदाबाद वहीं पड़ोस में रहने वाले विकास ने बताया कि करीब 12 से एक के बीच में महिला के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके पति के सर में गोली लगी हुई है जिसे पड़ोस में रहने वाले ऑटो में बिठाकर अस्पताल भेजा गया और पुलिस को सूचना दी गई। विकास द्वारा बताई गई जानकारी में करीब 15 दिन पहले राजीव कॉलोनी में किराए के मकान पर ये दोनों रहने आए थे। घायल का नाम विपिन यादव है जो यूपी का रहने वाला है।0
0
Report
महंत नृत्य गोपाल दास महाराज मेदांता में भर्ती, स्वास्थ्य सुधार की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से मिलने अस्पताल पहुंचे। मेदांता अस्पताल, लखनऊ के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर कहते हैं, "महंत नृत्य गोपाल दास जी को सोमवार को दोपहर 1:35 बजे भर्ती किया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था और अभी उनका इलाज चल रहा है। डॉ. दिलीप दुबे की देखरेख में हमारी CCM टीम उनकी पूरी देखभाल कर रही है। यूरिन इन्फेक्शन की जांच और इलाज की निगरानी मैं खुद कर रहा हूं। वे अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं, इसमें अभी 3-4 दिन और लगेंगे और हमें उम्मीद है कि वे पूरी तरह ठीक होकर अयोध्या लौटेंगे।"0
0
Report
मोहर्रम के लिए इमामबाड़े की चाबी निर्धारित समय पर वापस, कोर्ट के आदेश लागू
Dhar, Madhya Pradesh:समय सीमा पूरी होने पर पीडब्ल्यूडी को लौटाई गई सरकारी इमामबाड़े की चाबी धार के हटवाड़ा क्षेत्र स्थित सरकारी इमामबाड़ा मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के अंतरिम आदेश का पालन करते हुए बुधवार को निर्धारित समय सीमा समाप्त होने पर याचिकाकर्ता सिद्दीकी उर्फ कालू ने सरकारी इमामबाड़े की चाबी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को वापस सौंप दी। चाबी लौटाने की प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कराई गई। हाईकोर्ट ने मोहर्रम पर्व के अवसर पर सरकारी ताजिये के निर्माण एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए इमामबाड़ा पांच दिनों के लिए याचिकाकर्ता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि 1 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक इमामबाड़े की चाबी पुनः पीडब्ल्यूडी तथा प्रशासन को लौटाना अनिवार्य होगा, जिसका पालन करते हुए आज चाबी विभाग को सौंप दी गई। गौरतलब है कि सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने स्वयं को सरकारी ताजिया कमेटी से जुड़ा बताते हुए मोहर्रम के लिए परंपरागत रूप से ताजिया निर्माण की अनुमति मांगी थी। वहीं राज्य शासन ने इमामबाड़े को सरकारी संपत्ति बताते हुए अपना पक्ष रखा था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सीमित अवधि के लिए अंतरिम राहत प्रदान की थी। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिए थे कि इस अवधि में इमामबाड़ा परिसर में किसी प्रकार का स्थायी निर्माण, तोड़फोड़ या परिवर्तन नहीं किया जाएगा तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें मूल विवाद पर आगे सुनवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
