271303
Nawabganj - व्यवसायी मोहन सेठी पत्नी निधन बाद बृजभूषण शरण सिंह ने परिजनों से मिले
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज नगरपालिका के रहने वाले व्यवसायी मोहन सेठी की पत्नी कमलेश सेठी के निधन पर कैसरगंज पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने परिजनों के साथ मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान नगर व क्षेत्र के तमाम व्यापारी और लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायसेन सालेरा में खराब सड़क पर ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर निर्माण की मांग तेज
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला मुख्यालय के ग्राम सालेरा के ग्रामीणों ने जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क तथा स्वीकृति के बाद भी सड़क नहीं बनने की समस्या से परेशान होकर जनसुनवाई में पहुंचकर दिया ज्ञापन। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही हमारी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रायसेन के वार्ड क्रमांक-4 स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास से ग्राम सालेरा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया एवं कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को दिया ज्ञापन। ज्ञापन से पहले धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और वर्षों से खराब पड़ी सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लगभग 50 से 60 गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, किसानों, मरीजों तथा आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क पर बने गड्ढों के कारण आवागमन और भी जोखिम भरा हो जाता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को आवेदन एवं ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस बार भी उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल ऑक्सीजन पार्क के पास शांतिपूर्ण ढंग से धरना जारी है। इस मामले में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि इस सड़क के निर्माण के लिए तीन बार टेंडर निकाले गए थे लेकिन अभी तक कोई कंपनी नहीं आई; एक बार फिर इस सड़क का टेंडर निकाला जा रहा है; जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी सड़क का काम शुरू हो जाएगा।0
0
Report
प्रतापगढ़: खेत आंगन में सो रही महिला को सांप ने डसा, मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र के अंबेडी गांव में खेत पर बने मकान के आंगन में सो रही एक महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना 29 जून की देर रात की है। महिला को पहले दलोट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। निनोर चौकी इंचार्ज सूरज मल ने बताया कि अंबेडी निवासी 34 वर्षीय दुर्गा मीणा, पत्नी दशरथ मीणा, अपने खेत पर बने मकान के आंगन में पति और 8 वर्षीय बेटे के साथ सो रही थी। इसी दौरान देर रात किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजनों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए दलोट अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे पति दशरथ मीणा और 8 वर्षीय बेटे को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। जिला अस्पताल की मोर्चरी में मृतका के पति ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
खूजरी गांव मामला: पुलिस पर गालियां और आंख पर वार, लड़की व आरोपी लापता
Madhubani, Bihar:मधुबनी के भेजा थाना क्षेत्र के खुजरी गांव से बेहद गंभीर मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि 112 नंबर की पुलिस जांच के दौरान घर पहुंची। दरवाज़ा खुलने में थोड़ी देर हुई तो पुलिसकर्मी महिला को गंदी-गंदी गालियां देने लगे। आरोप है कि इसके बाद बंदूक की नोक से महिला की आंख पर वार कर दिया, जिससे उसकी एक आंख फूट गई। भेजा थानाध्यक्ष ने बताया एक लड़की के उक्त घर मे होने की सूचना 112 पुलिस टीम को मिली थी,लड़की के परिजन ने शिकायत किया था।सूचना पर खजूरी गांव के आरोपी के घर पर पहुंची 112 टीम द्वारा घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा गया । लेकिन घर वालों ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला और इस दौरान लड़की को कहीं भगा दिया । पुलिस के द्वारा दरवाजा को धक्का देकर खोला गया इस दौरान महिला दीवाल से टकरा गई और पुलिस पर महिला के परिजनों द्वारा दबाव बनाने के लिए आंख पर मारने का आरोप लगाया जा रहा है।बहरहाल पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई है।प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है ,पुलिस टीम के साथ लड़की के परिजन भी मौजूद थे और अपनी लड़की देने की बात घर वालों से बोल रहे थे।लड़की और आरोपी लड़का दोनों गायब है हालांकि लड़की वाले ने थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लड़की अपर कास्ट से बतायी जा रही है और लड़का दलित पासवान से है।0
0
Report
Advertisement
चंपत राय बंसल के इस्तीफे और दान की राशि पर FIR की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:पत राय बंसल ही ट्रस्ट के सर्वेसर्वा थे। उन्होंने बस इस्तीफ़ा दे दिया है और अब वे इससे अलग होना चाहते हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूँ: जब महिपाल और कई अन्य लोगों ने आपके ध्यान में यह बात लाई कि भारी चोरी हो रही है, तो उन्हें क्यों हटा दिया गया? चंपत राय बंसल एक बड़ी मछली हैं। उन्हें बचाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। दान का पैसा कहाँ गया? चंपत राय बंसल को इस सवाल का जवाब देना होगा, और उन्हें बिना सज़ा पाए बच निकलने नहीं दिया जा सकता। उनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज होनी चाहिए.0
0
Report
गाय के हमले से युवक की मौत: कोटा के खानपुर में दर्दनाक घटना
Kota, Rajasthan:खानपुर थाना क्षेत्र के पिपलोद गांव में गाय के हमले से मोटरसाइकिल सवार घायल युवक धीरज जांगिड़ को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। झालावाड़ जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के पिपलोद गांव में मोटरसाइकिल सवार युवक पर गाय भागकर हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी थी और आज धीरज की मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। खानपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
प्रतापगढ़ NDPS: 45 मामलों में 3726 किलो डोडाचूरा सहित मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मालखाना निस्तारण अभियान के तहत NDPS एक्ट के 45 प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की बैठक के बाद निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री में मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अनुसंधान सेल बलवीर सिंह तथा अपराध सहायक पुलिस अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि सदस्य मौजूद रहे। बैठक में प्रतापगढ़, हथुनिया, रठांजना, सुहागपुरा, घंटाली, पीपलखूंट, सालमगढ़, कोटड़ी, अरनोद, देवगढ़, धरियावद, छोटीसादड़ी, जलोदा जागीर और धोलापानी थाना क्षेत्रों के NDPS एक्ट के प्रकरणों में जब्त माल एवं न्यायालय से निर्णयित मामलों के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान निस्तारण योग्य 45 प्रकरणों में जब्त 3726 किलो 99 ग्राम अवैध डोडाचूरा, करीब 690 ग्राम एमडीएमए, 6 किलो 737 ग्राम अवैध एमडी, 5 किलो 98 ग्राम गांजा, 4 किलो 219 ग्राम एमडी सहायक पाउडर तथा 446.78 ग्राम ब्राउन शुगर को नियमानुसार जला कर नष्ट किया गया। इसके अलावा करीब 3 किलो 34 ग्राम अवैध अफीम का सत्यापन कर उसे अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच में जमा कराने का निर्णय लिया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं नियमानुसार निस्तारण के उद्देश्य से की गई।0
0
Report
Advertisement
अनंतनाग में PDP युवा विंग ने NC की भर्ती आउटसोर्सिंग के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया
Aram Pora, Ganderbal, The People's Democratic Party (PDP) Youth Wing today staged a peaceful protest in Anantnag against the National Conference (NC) government's outsourcing of government jobs and alleged backdoor appointments. The protest was led by PDP Youth Vice President Saqib Najmu and witnessed the participation of party leaders, youth activists, and workers. Addressing the gathering, Saqib Najmu alleged that the NC government's policies of outsourcing government jobs and facilitating alleged backdoor appointments are depriving deserving and qualified youth of fair employment opportunities. Saqib Najmu said that government recruitment must be carried out through a transparent, merit-based, and accountable process rather than through outsourcing or any other means that compromise fairness. Saqib Najmu urged the government to immediately withdraw the outsourcing policy, put an end to alleged backdoor appointments, and fill all vacant government posts through established recruitment agencies to restore the confidence of unemployed youth. The protesters raised slogans against the government's employment policies and reiterated the PDP's commitment to safeguarding the rights of educated unemployed youth. The party affirmed that it will continue its peaceful and democratic struggle until the genuine concerns of job seekers are addressed.0
0
Report
हरियाणा बिजली कर्मचरियों के 14 सूत्रीय मांग, 2 जुलाई को मंत्री आवास घेराव की चेतावनी
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा के बिजली बोर्ड परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय परिषद के आदेशानुसार आज विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने धरना लगाया और 14 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होने पर सरकार व बिजली मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार द्वारा प्रस्तावित हरियाणा एग्री डिस्कॉम किसानों और कर्मचारियों दोनों के लिए नुकसानदेह साबित होगा। हरियाणा एग्री डिस्कॉम न बनाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, एचकेआरएन में भर्ती कर्मचारियों को जाॅब सिक्योरिटी देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर वेतन देने, कैशलेस मेडिकल क्लेम, रिस्क अलाउंस, नए उपकरण उपलब्ध करवाने, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी रद्द करने, कर्मचारियों की ड्यूटी गृह क्षेत्र में लगाने जैसी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 2 जुलाई को अंबाला स्थित बिजली मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव किया जाएगा। अगर बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई नहीं होती तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा।0
0
Report
हांसी में भीषण उमस और 44°C तापमान से लोग परेशान
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : महावीर व लवकेश हांसी निवासी हांसी में फिर बढ़ी उमस 44 डिग्री तापमान ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें हांसी में पिछले कई दिनों तक सुहावना मौसम रहने के बाद एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीते दो दिनों से सुबह होते ही तेज उमस और गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। तापमान फिर से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आमजन बेहाल हैं। हांसी में पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। सुबह होते ही गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। दिनभर तेज गर्मी लोगों को परेशान करती है, जबकि शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने से कुछ राहत मिलती है। आपको बता दे कि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले सप्ताह में मौसम में बदलाव की संभावना है। लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। तब तक लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। लवकेश कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लस्सी, शिकंजी, नींबू पानी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। हांसी निवासी महावीर ने बताया कि पिछले दो दिनों से उमस के साथ तेज गर्मी पड़ रही है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही गर्मी शुरू हो जाती है और दिनभर उमस बनी रहती है। ऐसे मौसम में लोग लस्सी, ठंडा पानी, शिकंजी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं ताकि गर्मी से कुछ राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
IFFJK 2026: जम्मू-कश्मीर को विश्व मंच पर लाने की तैयारी तेज
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah today chaired a review meeting on the proposed International Film Festival of Jammu & Kashmir (IFFJK), 2026. The meeting reviewed the roadmap for organizing the festival as a landmark global event to showcase J&K's cinematic legacy, rich cultural heritage and immense potential as a premier filmmaking destination. The Chief Minister stressed meticulous planning, adherence to international standards and active stakeholder participation to establish IFFJK as a flagship annual cultural event, placing Jammu & Kashmir firmly on the global cinema map.0
0
Report
दमोह वन मंडल के बासनी इलाके में जंगली सूअर के शिकार में दो गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह वन मंडल के बासनी इलाके में जंगली सूअर के शिकार की घटना सामने आई। वन अमले ने सूचना मिलने पर रेड मारी, लेकिन शिकारी जंगली सूअर के मांस को पका कर खा चुके थे और टीम को बहुत थोड़ा सा मांस मिला। टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।0
0
Report
पटेल चौक के स्काई वॉक हादसे में युवक की मौत, वीडियो बनाते लोग
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के पटेल चौक पर स्काई वॉक से सोमवार रात एक युवक नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है. बरेली के पटेल चौक पर बने स्काई वॉक से सोमवार रात गिरे युवक ने मंगलवार सुबह को दम तोड़ दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्काई वॉक की साइड में लगी टिन तोड़ते हुए एक युवक नीचे सड़क पर गिरा। इस दौरान सड़क पर वाहन दौड़ रहे थे। हालांकि वह किसी वाहन की चपेट में नहीं आया, लेकिन सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते तत्काल ही सिविल लाइन चौकी का स्टाफ बाहर आ गया और घायल युवक को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह चार बजे जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके शव की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। चौकाने वाली बात ये रही कि लोग उसकी वीडियो बनाते रहे और उसको अस्पताल पहुचाने की जहमत किसी ने नही उठाई और लोग उसको देखते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए0
0
Report
Advertisement
बिना फायर एनओसी: छह कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, नोटिस जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:बिना फायर एनओसी संचालित 6 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी सील बेसमेंट में नियमों के विरुद्ध चल रही थीं कक्षाएं सदर, बिंदकी और खागा तहसील में संयुक्त टीम ने की जांच फायर एनओसी व सुरक्षा मानकों की जांच के बाद हुई कार्रवाई कई अन्य कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी,नियमों का पालन करने के निर्देश सीएफओ जसवीर सिंह बोले— छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं बिना फायर एनओसी व सुरक्षा मानकों के संचालित संस्थानों पर आगे भी जारी रहेगा अभियान0
0
Report
हैदराबाद के सरोर्नगर में घर में विस्फोट, जांच जारी
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: Explosion Reported at a House in Saroornagar A powerful explosion occurred at the residence of a retired bank employee, Devender, in Babu Nagar, Saroornagar, Hyderabad. The impact of the blast damaged the walls of the house and destroyed household belongings. Although family members were inside the house at the time of the incident, no casualties or injuries have been reported. According to local residents, all three LPG cylinders inside the house remained intact. They said the consequences could have been far more severe had the cylinders exploded. The exact cause of the explosion is yet to be determined. Police have launched an investigation, while the Clues Team is collecting forensic evidence from the scene.0
0
Report
शिवसेना में सचिन अहीर के शामिल होने से महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल
Mumbai, Maharashtra:शिवसेना में सचिन अहीर के शामिल होने के बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है सचिन अहीर आदित्य ठाकरे के बेहद करीबियों में से थे साल २०१९ में सचिन अहीर ने शिवसेना जॉइन की थी और २०२२ में वो एमएलसी चुनकर आए थे जब वो एमएलसी बने थे उस वक़्त शिवसेना में दो फाड़ नहीं हुआ था इसलिए शिवसेना नेताओ का कहना है की वो हमारे ही चुनाव चिह्न पर जीतकर आए थे इसलिए वो शिवसैनिक है और असली शिवसेना उनकी है . बाइट्स - राम कदम -बीजेपी एमएलए मंगेश कुदालकर- शिवसेना एमएलए संजय शिरसाट- मंत्री नीलम गोरे - शिवसेना नेता0
0
Report
Advertisement
