271401
बेलसर में गन्ना मूल्य बकाया भुगतान को लेकर राष्ट्रवादी पार्टी ने की बैठक, आंदोलन की चेतावनी
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रवादी पार्टी के नेतृत्व में गन्ना मूल्य बकाया भुगतान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि बजाज चीनी मिल द्वारा पिछले वर्ष का बकाया गन्ना मूल्य अब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर बकाया भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी चीनी मिल प्रबंधन की होगी। तिवारी ने कहा कि गन्ने का उचित मूल्य समय पर न मिलने से किसान आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाघ के हमले की ताजा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जगदलपुर के गरबा समारोह में दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर शहर के लागू वाटिका में चल रहे गरबा कार्यक्रम के दौरान देर रात हुआ हंगामा, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने, फिलहाल विवाद का कारण अज्ञात, एक तरफ चलता रहा गरबा दूसरी तरफ जमकर चले लात घूसे, हंगामे और मारपीट का वीडियो वायरल0
0
Report
नवमनोनीत राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन का शपथ ग्रहण आज लोक भवन में होगा
Noida, Uttar Pradesh:आज 11:00 बजे लोक भवन में नवमनोनीत राज्यपाल डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी कई प्रशासनिक के अधिकारी, भी मौजूद रहे। 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
शिर्डी में साईं बाबा के तीन दिवसीय पुण्यतिथि उत्सव की भक्तिमय शुरुआत, कृष्ण-लीला प्रदर्शन
Shirdi, Maharashtra:शिर्डीत साईबाबांच्या तीन दिवसीय पुण्यतिथी उत्सवाला मोठ्या भक्ती वातावरणात सुरुवात झाली है.. उत्सवानिमित्त साई मंदिराच्या प्रवेशद्वारावर साकारलेला साई द्वारकाधीश हा भव्य देखावा साई भक्तांच्या आकर्षणाचा केंद्र ठरतोय.. या देखाव्याच्या माध्यमातून भगवान श्रीकृष्णाच्या विविध लीला साकारण्यात आल्या आहेत.. साई भक्तांच्या देणगीतून हा भव्य देखावा साकारण्यात आला असून, भगवान श्रीकृष्ण और साईबाबा यांचा एकत्रित देखावा लक्षवेधी ठरतोय..आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी...0
0
Report
झारखंड सरकार का कदम: ST-एससी आदिवासी छात्रों के लिए 100 को निःशुल्क कोचिंग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्टूडेंट को निःशुल्क कोचिंग करवाएगा कल्याण विभाग । इसके लिए 100 आदिवासी छात्रों को जेपीएससी की निःशलुल्क कोचिंग करवाया जाएगा। पढ़ाई के साथ साथ रहने और खाने की भी व्यवस्था होगी। राष्ट्रीय स्तर के संस्थान को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रवेश के आधार पर हो सकता है अभ्यर्थियों का चयन। झारखंड सरकार के पहल पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, हमारी सरकार का सोच है, राज्य के एसटी, एससी, अल्पसंख्यक , ओबीसी को आगे बढ़ाएंगे। बीजेपी के कभी इस तरह की सोच के तहत काम नहीं किया । हमारी सरकार का फोकस है, हम उनको साधन देंगे ताकि वो पढ़ें लिखें और आगे आएं। बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा, राज्य सरकार का ये निर्णय मील का पत्थर साबित होगा, जो राज्य , राज्य के व्यक्ति, आदिवासियों और मूल वासियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है बाइट...योगेन्द्र प्रसाद, मंत्री वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, राज्य की सरकार काम करने में विश्वास करती है, हमारी सरकार किसी वर्ग को पोस्ट दे कर खुश करने के बजाए काम करती है । बाइट ...राधा कृष्ण किशोर, वित्त मंत्री कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा, राज्य की सरकार और गठबन्धन दल हमेश से इसको लेकर बेहतर काम करती रही है। निचले पायदान के बच्चे को बराबरी में आने का मौका मिले बाइट ... कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस शिक्षाविद भी राज्य सरकार के इस फैसले को बेहतर पहल मानते हैं और बताते हैं इस तरह की पहल झारखंड में और पहले शुरु होनी चाहिए थी, ताकि पीछे छूटे लोग भी आगे आएं और संसाधन की कमी से जूझ रहे स्टूडेंट को भी बेहतर मौका मिलेगा। सभी का कर्तव्य है राज्य में एसटी एससी समुदाय के बच्चों को आगे आने का मौका मिले। झारखंड के लिए बड़ी बात होगी एसटी अधिकारी जितने ज्यादा बच्चे बनेंगे उतनी ज्यादा लाभ मिलेगा। बाइट ... डॉ(प्रो.)एसपी अग्रवाल, शिक्षाविद0
0
Report
कृष्णा श्रॉफ टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं; शूटिंग की खबर गलत निकली
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई | कृष्णा श्रॉफ अपने भाई, अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, वह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है।0
0
Report
Advertisement
कोटा बारां हाईवे पर गोवंश तस्करी की भनक लगी, गोरक्षकों ने गाड़ी रोकी
Kota, Rajasthan:कोटा बारां रोड पर दिनदहाड़े दो गाड़ियों में ले जाए जा रहे गोवंश को गोरक्षकोंने रुकवाया, गोतस्करी की आशंका पर पुलिस को दी सूचना एंकर - कोटा के बारां रोड हाईवे पर दिनदहाड़े दो गाड़ियों में गोवंश ले जाए जाने की सूचना मिलने पर गोरक्षक राकेश गोलू पलटा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ बजरंग दल कोटा महानगर के कार्यकर्ता भी मौजूद रहते। मौके पर पहुंचकर गोरक्षकोंने दोनों गाड़ियों को रुकवाया और उनमें ले जाए जा रहे गोवंश के संबंध में पूछताछ की। वाहन चालकों से गोवंश को कहां से लाने और कहां ले जाने के बारे में जानकारी मांगी गई। पूछताछ के दौरान संदेह होने पर गोरक्षक राकेश गोलू पलटा ने कानून का पालन करते हुए तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। गोवंश के परिवहन को लेकर गोतस्करी की आशंका जताई गई है। हालांकि, इस संबंध में वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ गोरक्षक राकेश गोलू पलटा और बजरंग दल कोटा महानगर की टीम दोनों गाड़ियों एवं गोवंश को कैथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरा स्थित ततेड़ चौकी लेकर पहुंची। गोरक्षक टीम ने कानून के दायरे में रहते हुए पुलिस प्रशासन को सहयोग दिया और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल गोतस्करी की आशंका के संबंध में पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
नवरात्रि पर नौलखा किले में 300 कन्याओं को सेवा भारती ने पूजन और उपहार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित नौलखा किला मंदिर परिसर में सेवाबारती द्वारा नवरात्रि के अवसर पर 300 कन्याओं का पूजन कर तोहफे दिए गए। इस दौरान सेवा भारती छात्रावास के बच्चों द्वारा मधुर भजनों का भी गायन किया गया।0
0
Report
टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी के बाद दिशा पाटनी उनके घर पहुँचीं
Noida, Uttar Pradesh:अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद, अभिनेत्री दिशा पाटनी उनके घर पहुँचीं। मुंबई पुलिस के अनुसार, अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है。0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
Lalitpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में सैकड़ों स्वयंसेवक अनुशासन और कदमताल के साथ चल रहे थे। पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।शहर में संघ के पथ संचलन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
गरबा में तलवार के साथ माता की आराधना: नारी शक्ति और देशभक्ति का संदेश
Indore, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्र समाप्त होने जा रहे हे वहीं माता भक्तों का उत्साह ओर बढ़ते जा रहा है ओर हर कोई माता की आराधना में लीन हे वहीं हर कोई अपने अनूठे अंदाज में माता की भक्ति ओर शक्ति की आराधना कर रहा हे जिसके चलते इंदौर के समीप एक गरबा पांडाल में अनूठा गरबा देखने को मिला जहां युवतियों ने डांडिया की जगह हाथों में तलवार थामी ओर हाथों में खप्पर लेकर माता के भजनों के साथ साथ देश भक्ति गीतों पर तलवार घुमाते हुए गरबा किया ओर महिलाओं युवतियों की आत्मरक्षा का अनूठा संदेश दिया युवतियों ने माता जी के भजनों ओर देश भक्ति के गीतों पर अलग अलग अंदाज में तलवार घुमाते हुए गरबा कर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी इस दौरान युवतियों ने बताया कि यह गरबा अपने आप में एक अलग हे ओर हम मां की आराधना के साथ साथ नारी शक्ति ओर सशक्तिकरण का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हे उन्होंने संदेश दिया कि युवतियां माता का स्वरूप हे ओर देश ओर धर्म सेवा के साथ साथ स्वयं की रक्षा के लिए अगर तलवार भी उठाना पड़े तो हम उठा सकती है !0
0
Report
टाइगर श्रॉफ के जुहू स्थित आवास के पास हुई गोलीबारी, पुलिस मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई(महाराष्ट्र): वीडियो जुहू स्थित अभिनेता टाइगर श्रॉफ के आवास के पास घटनास्थल से है जहां कल उनपर फायरिंग हुई थी। मौके पर पुलिस मौजूद है。0
0
Report
Advertisement
नीरज भारती ने सुक्खू सरकार से फिर मांग ली कार्यकर्ताओं की सुनवाई
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल कांग्रेस से निष्कासित ज्वाली के पूर्व विधायक नीरज भारती ने एक बार फिर सुक्खू सरकार पर सवाल उठाए हैं। रविवार को सराहन पहुंचे नीरज भारती ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद किया, वहीं सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने के आरोप भी लगाए। उन्होंने पूछा कि जब कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, तो वह सरकार की तारीफ कैसे कर सकते हैं? उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा निजी फायदे के बजाय कार्यकर्ताओं के हितों को प्राथमिकता दी है। नीरज भारती ने कहा कि उनका हमेशा एक ही मुद्दा रहा है कि पार्टी और सरकार में कार्यकर्ताओं की सुनवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए मेहनत की और सरकार बनने के बाद उनसे काफी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें केवल अपना निजी फायदा देखना होता, तो वह भी नेताओं के दरवाजों पर जाकर अपने काम करवा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा रास्ता नहीं चुना। पूर्व विधायक ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में उनके विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। ऐसे में कांग्रेस सरकार बनने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा और उन्हें सम्मान मिलेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश के बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। अगर कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होगी, तो वह बड़े मंचों पर खड़े होकर सरकार या उसके प्रतिनिधियों की झूठी तारीफ नहीं कर सकते। पार्टी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस और निष्कासन को लेकर नीरज भारती ने कहा कि जब उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने निजी हितों के लिए नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए आवाज उठा रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की तस्वीर मुख्यमंत्री के दौरों के दौरान पोस्टरों से हटाए जाने और मंचों से उनका नाम नहीं लिए जाने से जुड़े सवाल पर नीरज भारती ने कहा कि किसी नेता की तस्वीर पोस्टर से हटाई जा सकती है, लेकिन लोगों के दिलों से उनकी यादों और योगदान को नहीं मिटाया जा सकता। नीरज भारती ने कहा कि वीरभद्र सिंह को लंबे समय तक प्रदेश की अगुवाई करने का अवसर मिला और उन्होंने हिमाचल के लगभग सभी क्षेत्रों के विकास में योगदान दिया। नीरज भारती ने किन्नौर, बिलासपुर, कांगड़ा, ज्वाली, नगरोटा, हमीरपुर और ऊना सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने विकास कार्यों में किसी क्षेत्र की अनदेखी नहीं की। नीरज भारती ने कहा कि वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता और विकास पुरुष माना जाता है। ऐसे नेता का योगदान केवल पोस्टरों और मंचों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी पहचान लोगों के दिलों में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मंचों से वीरभद्र सिंह का उल्लेख नहीं करना छोटी सोच को दर्शा सकता है। किसी नेता के योगदान को नजरअंदाज करने से उसका ऐतिहासिक महत्व समाप्त नहीं हो जाता。0
0
Report
झालरापाटन में रावण दरबार: सालभर स्थाई कुनबा दशहरे से आगे बढ़ाता विरासत
Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) दशहरा महोत्सव है तो रावण का पुतला दहन की परंपरा तो हर शहर-गांव में आम है, लेकिन झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में रावण दहन स्थल पर रावण का पूरा कुनबा स्थाई रूप से मौजूद है। हाँ, यहाँ दशहरा ही नहीं, पूरे वर्ष भर रावण दरबार बना रहता है, और यह सब वर्षों पुरानी रियासतकालीन परम्परा के चलते है। यहाँ रावण, मन्दोदरी, विभिषण, सोयी मुद्रा में कुम्भकरण, मेघनाथ और रावण के सेवक द्वारपाल—यानी पूरा का पूरा रावण दरबार यहाँ वर्ष भर जमा रहता है। रावण परिवार के इन पुतलों का निर्माण रियासत काल में मिट्टी से किया गया था, जिसे अब नगरपालिका ने सीमेंट की मजबूती और आकर्षक रंग-रोगन दिया है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रावण दरबार और उसके परिवार के पुतले तत्कालीन महाराजा ने बनवाये थे; उस समय कागज के पुतलों का दहन नहीं किया जाता था, तब मिट्टी के पुतले के पेट में लाल रंग का कलश रखा जाता था, जिस पर तीर चलाकर रावण वध की परंपरा निभाई जाती थी। झालावाड़ रियासत के प्रथम महाराजा राणा मदनसिंह ने झालरापाटन मेंला मैदान में रावण के कुनबे का निर्माण कराया था। तब से ही यहाँ दशहरा मनाया जाता है। पहले मिट्टी के पुतले के पेट में लाल थैली रखकर तीर चलाते थे; इसके बाद 1920 में राणा भवानी सिंह ने पुतलों का जीर्णोद्धार कराकर इन्हें पत्थर-सीमेंट ईंटों से मजबूती दी। इसके बाद से ही यहाँ साल भर लोगो के लिए आकर्षण बना रहा है—यह रावण परिवार साल-दर-साल इसी दृश्य को बनाए रखता है। देश के हर शहर-गांव- कस्बे में दशहरे के दिन रावण के पुतलों का दहन होता है, लेकिन झालरापाटन के मेला मैदान में रावण का यह पूरा परिवार साल भर स्थाई रूप से खड़ा रहकर लोगों को बुराई से दूर रहने की प्रेरणा देता है। इनके पास ही कागज के दूसरे पुतले दशहरे के दिन दहन के लिए बनाये जाते हैं, लेकिन इन स्थाई पुतलों को वर्षों से सुरक्षित रखा गया है। पूरे वर्षभर कुछ लोग यहां मन्नत मांगने भी आते हैं; साथ ही अपने बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए भी यहाँ लाते हैं। ऐसी मान्यता है कि रावण परिवार के सामने बच्चों का शीश झुकवाने से बुरी नजर उतर जाती है, और कुंवारे युवक भी यहाँ मन्नतें मांगते हैं। झालावाड के झालरापाटन शहर के INDOR मार्ग पर स्थित रावण दरबार के ये विशाल पुतले Indore Highway से गुजरने वाले राहगीरों के लिए वर्ष भर कौतूहल का केंद्र बने रहते हैं।0
0
Report
कोटा मेडिकल कॉलेज में दो सिजेरियन प्रसूताओं की मौत; 6 दवाओं के नमूनों की जांच शुरू
Kota, Rajasthan:कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो सिजेरियन प्रसुताओं की मौत का मामला, ड्रग विभाग ने लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 6 दवाओं के लिए सेम्पल, दवाओं के इस्तेमाल और सप्लाई पर फिलहाल रोक,जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपल, घटना के पहले दिन आईवी फ्लूड पर था संदेह,लेकिन पूर्व जांच रिपोर्ट में मानक अनुरूप मिले, महिलाओं को इंजेक्शन लगने के बाद कंपकपी एवं शरीर नीले पड़ने जैसी समस्या आई थी सामने, इनके लिए सैंपल - 1. मेरोपेनम इंजेक्शन (1 ग्राम): बैच नंबर D0032631B 2. मेरोपेनम इंजेक्शन (1 ग्राम): बैच नंबर D0032640A 3. NS (NS) 100 एमएलः बैच नंबर 2614041065 4. हाइड्रोकोर्टिसोन सोडियम सक्सीनेट इंजेक्शन: बैच नंबर HC125095 5. डोपामाइन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शनः बैच नंबर DHA12505 6. पेरासिटामोल इन्फ्यूजन: बैच नंबर 26EPC0130
0
Report
Advertisement
