Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271319

महेशपुर गांव मे जमीन का चिंहांकन कराने के बाद ही करे सब काम नायब तहसीलदार रंजन

Nov 29, 2024 14:16:19
Pahli, Uttar Pradesh

नवाबगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के जमीन पर पैमाइश कराने को लेकर दो पक्ष मौके पर आये मौके पर आये नायब तहसीलदार रंजन वर्मा ने दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि जमीन का चींहाकन के बाद ही कोई काम करेगा तब तक दोनो पक्ष यथास्थिति बरकार रखे।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NJNEENA JAIN
Mar 09, 2026 11:06:16
Saharanpur, Uttar Pradesh:सhaarनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर घर में घुसकर धारधार हथियार से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना मोहल्ला सराय की है। पीड़ित महिला के पति अहकाम पुत्र मोहम्मद इकराम के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने पहले ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी लिखित शिकायत उनकी पत्नी निशा ने उसी दिन रामपुर मनिहारान थाने में की थी। आरोप है कि जब अहकाम घर पर मौजूद नहीं थे और निशा बच्चों के साथ अकेली थीं, तभी आरोपी अपनी पत्नी के साथ घर में घुस आया और निशा पर चाकू से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। बच्चों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 09, 2026 11:06:01
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Mar 09, 2026 11:05:33
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में पुलिस ने हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 2 मार्च 2026 को गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर बकरी में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से बरामद हुआ था मृतका की पहचान फरजाना पुत्री इमाम खान निवासी पैगंबरपुर बकरी के रूप में हुई थी। इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के मुताबिक मृतका फरजाना की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही मां और भाई ने मिलकर की थी। गिरफ्तार आरोपियों में अफसाना पत्नी इमाम खान और अफसार पुत्र इमाम खान शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि 1 और 2 मार्च की रात मृतका फरजाना को उसकी मां और भाई बहाने से घर سے बाहर ले गए। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर जबरन सल्फास का पाउडर खिलाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को खेत में ही छोड़ दिया गया। हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मां अफसана खुद थाने पहुंची और बेटी की मौत की सूचना दी। लेकिन जब पुलिस ने मोबाइल की सीडीआर और लोकेशन की जांच की तो कई अहम सुराग हाथ लगे। पूछताछ में आखिरकार मां और भाई ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि फरजाना के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने के बाद समाज में बदनामी के डर से उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया और उसकी हत्या कर दी। इस पूरे मामले में गाजीपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को टिकरी मोड़ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 09, 2026 11:05:16
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए जहां एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, वहीं भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।दरअसल मामला बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान तेघरा थाना पुलिस ने दनियालपुर गांव में छापेमारी कर 11.25 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान दनियालपुर निवासी विवेका कुमार के रूप में की गई है।इस संबंध में तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्मैक की तस्करी कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।वहीं दूसरी कार्रवाई में तेघरा थाना पुलिस ने हथियार के साथ भी एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आलापुर इलाके में एक व्यक्ति अवैध हथियार का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे, जिसमें से एक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर उसके घर से तीन देशी पिस्तौल, 19 जिंदा कारतूस और 9 खोखा बरामद किया गया है। वहीं फरार दूसरे युवक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है。
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Mar 09, 2026 11:05:02
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में उदरी ग्राम पंचायत के पोषक गांव भेंसलगान में सोमवार को पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि गांव के कई हैंडपंप खराब पड़े हैं और नल-जल योजना भी नियमित रूप से पानी नहीं दे रही है। ऐसे में उन्हें रोजाना दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या से नाराज महिलाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की। जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और महिलाओं को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 09, 2026 11:04:43
Noida, Uttar Pradesh:कफ सिरप मामले में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है वही गाजियाबाद पुलिस भी लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है सहारनपुर के विभोर राणा और विशाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था पूर्व में भी सहारनपुर में कार्रवाई की गई थी दो कफ सिरप के आरोपी विभव राणा और विशाल सिंह के परिवार सहित अनैतिक तरीके से अर्जित की गई लगभग 13 करोड रुपए की संपत्ति फ्रिज की है। पुलिस ने इन दोनों परिवार सहित लगभग 37 संपत्तियां फ्रिज की है उन्होंने ज्यादातर संपत्ति सहारनपुर में अर्जित की गई थी जिसे पुलिस ने फ्रिज किया है आपको बता दे की सहारनपुर के शक्ति नगर में ही मकान बना हुआ है इस मकान में पहले भी छापेमारी की कार्रवाई हो चुकी है तो वही कार्यालय है चार मंजिल कार्यालय आप देख सकते हैं। 14 लोगों के इस पूरे ग्रहों ने प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करके करोड़ों रुपए की संपत्ति आज की थी पुलिस ने आय से अधिक की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है और विभव राणा और विशाल सिंह की लगभग 13 करोड़ की संपत्ति फ्रीज कर अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दीहै
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 11:04:08
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-फिरोजाबाद जिले के कठफोरी टोल प्लाजा के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरगोविंद उम्र 36 वर्ष पुत्र रमाकांत,राहुल शर्मा उम्र 18 वर्ष पुत्र विनोद शर्मा, देवेंद्र उम्र 20 वर्ष पुत्र रामबरन निवासी बदनापुर थाना बसरेहर और आजाद उम्र 25 वर्ष पुत्र बाबूकांत निवासी चित्र भवन थाना इकदिल ये सभी लोग हलवाई का काम करने के लिए कार से जा रहे थे। इन लोगों के साथ लगभग 12 वर्षीय बिट्टू उर्फ अनिकेत भी मौजूद था। जैसे ही उनकी कार कठफोरी टोल प्लाजा,जिला फिरोजाबाद के पास पहुंची, तभी कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में 12 वर्षीय बिट्टू उर्फ अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि उक्त चारों लोग उनके बेटे को बिना बताए अपने साथ काम पर ले गए थे। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सभी लोग इटावा के जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए,जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण में बालक की मौत के बाद पुलिस कार्यवाही के लिए शव को शवगृह में रखवाया, फिलहाल मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 09, 2026 11:02:59
Jaipur, Rajasthan:संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का बयान खेजड़ी और पर्यावरण को बचाने के लिए सख्त सजा का कानून लाएगी सरकार। खेजड़ी और पर्यावरण को बचाने के लिए कानून बनाने का सरकार का कमिटमेंट है। मध्य प्रदेश, UP, दिल्ली सहित कई राज्यों में ट्री एक्ट बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने मेरी अध्यक्षता में कमेटी बनाई, जिसमें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, रेवेन्यू डिपартамेंट और लॉ डिपार्टमेंट के अधिकारी शामिल हैं। कानून बनेगा, काम लगभग फाइनल हो गया है। आज मेरे आवास पर कमेटी की पहली बैठक हुई। पर्यावरण प्रेमी और साधु-संतों की भावनाओं के अनुसार कानून बने, इसकी समीक्षा की गई है। 11 तारीख को फिर से बैठक होगी, कानून फाइनल करने का प्रयास किया जाएगा।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 09, 2026 11:02:35
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। इस धमकी के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया और सुरक्षा के मद्देनजर हाईकोर्ट की सभी अदालतों में सुनवाई तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और वर्तमान में डॉग स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ता चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ले रहा है। गौरतलब है कि यह पिछले कुछ दिनों में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 25 फरवरी को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था, हालांकि विस्तृत जांच के बाद उस समय कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। प्रशासन इसे किसी की शरारत मान रहा है या कोई गहरी साजिश, इसकी जांच जारी है, लेकिन सुरक्षा में कोई चूक न हो इसलिए एहतिहात के तौर पर पूरे परिसर को खाली कराकर चौरस घेराबंदी कर दी गई है और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है Monterrey है।
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 11:02:26
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव:- पुलिस लाइन में सोमवार को “नए आपराधिक कानून में फॉरेंसिक की भूमिका” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक एवं उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस, लखनऊ के संस्थापक निदेशक डा. जी.के. गोस्वामी ने की। कार्यशाला में डा. जी.के. गोस्वामी ने नए आपराधिक कानूनों में फॉरेंसिक विज्ञान की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपराध की जांच को वैज्ञानिक, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए फॉरेंसिक साक्ष्यों का प्रयोग बेहद जरूरी हो गया है। पारंपरिक साक्ष्यों के साथ-साथ अब वैज्ञानिक साक्ष्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे अपराधों की सही और त्वरित विवेचना संभव हो सके। उन्होंने पुलिस कर्मियों को घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, साक्ष्य की शुद्धता बनाए रखने और चेन ऑफ कस्टडी का पालन करने के बारे में भी बताया। साथ ही कहा कि सही तरीके से संकलित फॉरेंसिक साक्ष्य न्यायालय में मजबूत प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किए जा सकते हैं, जिससे अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलती है। कार्यशाला में डिजिटल, जैविक और भौतिक साक्ष्यों सहित आधुनिक तकनीकी जांच के महत्व पर भी चर्चा की गई।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 09, 2026 11:02:21
Jodhpur, Rajasthan:राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर द्वारा नगरपालिका सभागार पीपाड़ में वृहद विधिक साक्षरता, जागरूकता एवं लोक कल्याणकारी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पूरण कुमार शर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन सचिव डॉ. मनीष हरजाई ने किया। अध्यक्ष पूरण कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और कानूनी सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गरीब, कमजोर व जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है और सरकारी योजनाओं का लाभ भी सरलता से उपलब्ध कराया जाता है। शिविर में आमजन को निःशुल्क विधिक परामर्श देने के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल, गोदभराई एवं अन्नप्राशन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार योजना, निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान बाल विवाह प्रतिषेध व राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित पोस्टर और पैम्पलेट का विमोचन किया गया तथा निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, मध्यस्थता, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं न्याय आपके द्वार योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कैनोपी का उद्घाटन भी किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र व्यक्तियों के आवेदन मौके पर ही भरवाकर उन्हें लाभान्वित किया गया। बाईट... पूरण कुमार शर्मा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 09, 2026 11:02:01
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर जब होटल की घेराबंदी कर रेड मारी गई, तो वहां नियमों को ताक पर रखकर ग्राहकों को हुक्का और सिगरेट परोसा जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान मौके से संचालक सिद्धार्थ गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहा था। तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से 12 नग हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोयला कोको जेल, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप और एक कोल हीटर बरामद हुआ है। इसके अलावा, तीन प्लास्टिक के डिब्बों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू युक्त अलग-अलग फ्लेवर और 5000 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए इन सभी सामानों की कुल कीमत लगभग 55,000 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैँ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top