icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow13 Apr 2025, 01:22 pm

अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम पर आयोजित हुआ संगीतमयी गुरु भजन सत्संग

Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर के श्री अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम पर रविवार को गुरु भगवान की आरती पूजा आराधना के उपरांत भजन सत्संग आयोजित हुआ। भजन गायिका मंदाकिनी मिश्रा एवं प्रवाचक दीपक कृष्ण शास्त्री ने गुरु महिमा व्याख्यान करते हुए भजन कीर्तन किया। मेरा कोई न सहारा बिन तेरे, गुरुदेव सांवरिया मेरे, गुरूदेव दया करके मुझको अपना लेना, सारे तीर्थ धाम तुम्हारे चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम तुम्हारे चरणों में भजन सुनाया। जिसे सुनकर श्रोता आनन्दित हो उठे। प्रवाचक साध्वी शशी बहन, रजनी, विष्णु, शांती, निर्मला शामिल रहे हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रेमिका से शादी कराओ तभी उतरूंगा । मल्लावां में 130 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

Sharad KumarSharad KumarFollow2m ago
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां । प्रेमिका से शादी करने की जिद में रविवार सुबह मल्लावां कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 18 वर्षीय युवक सुभाष पार्क स्थित करीब 130 फीट ऊंचे बंद टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस के समझाने पर युवक नीचे उतर आया। कस्बे के बंदीपुर मोहल्ला निवासी अजय राठौर रविवार सुबह करीब सात बजे सुभाष पार्क पहुंचा और वहां स्थित बंद पड़े टावर पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते वह काफी ऊंचाई पर पहुंच गया। सुबह के समय टावर पर युवक को चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग युवक को नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था और इसी मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। वह शादी की बात पर अड़ा रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को समझाने और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। ऊंचाई अधिक होने के कारण स्थिति संवेदनशील बनी रही। पुलिस ने धैर्यपूर्वक युवक से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए राजी करने का प्रयास किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरा करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर लोगों की निगाहें टावर पर टिकी रहीं। पुलिस लगातार युवक को समझाती रही। आखिरकार पुलिस के समझाने पर अजय राठौर टावर से नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

मिशन शक्ति के तहत 11 बालिकाओं का कन्या पूजन, डीएम ने दिया बेटियों के सम्मान का संदेश..

KDKAPIL DEVFollow9m ago
Sarpatahan, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति के तहत 11 बालिकाओं का कन्या पूजन, डीएम ने दिया बेटियों के सम्मान का संदेश.. भदोही। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को ज्ञानपुर तहसील परिसर में 11 बालिकाओं का कन्या पूजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बालिकाओं को तिलक लगाकर चुनरी, फल, मिठाई, शैक्षिक सामग्री और उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन को समाज की प्राथमिकता बनाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटियां समाज की ताकत हैं। उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देना और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित महिला एवं बालिका कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों के अनुसार, भदोही जिले में अब तक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 20,307 लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक समय से पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और छात्राएं मौजूद रहीं।
0
0
Report

जीरन के तालाब के गहरे गड्ढों से दो मासूमों की मौत; जिम्मेदारों पर सवाल

Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। जिले के जीरन नगर में शनिवार को एक अत्यंत दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों की पहचान 7 वर्षीय तालीम और 9 वर्षीय मुन्ना निवासी ग्राम टाटोटी, जिला अजमेर, राजस्थान के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार जीरन नगर परिषद द्वारा आयोजित मेले में झूला लगाने के लिए आया हुआ था。 बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे शनिवार को तालाब पर नहाने गए थे, जहां तालाब सुंदरीकरण के तहत खोदे गए एक गहरे गड्ढे में वे अचानक डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही जीरन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रशासन और ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने स्थानीय लोगों का आरोप है कि तालाब सुंदरीकरण के दौरान ठेकेदार द्वारा खोदे गए इन खतरनाक और गहरे गड्ढों के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। हैरानी की बात यह है कि इस स्थल पर पहले भी हादसे हो चुके हैं, इसके बावजूद जल संसाधन विभाग और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया। अब दो मासूमों की जान जाने के बाद लापरवाह ठेकेदार और विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

पटना के खाजपुरा शिव मंदिर के पंडाल में कैलाश पर्वत थीम, 20 लाख लागत

Patna, Bihar:पटना के राजा बाजार स्थित खाजपुरा शिव मंदिर के पास हर वर्ष कुछ अलग थीम पर आधारित पंडाल का निर्माण कराया जाता है इस बार कैलाश पर्वत का निर्माण कराया गया है लगभग 20 लाख की लागत से इस पंडाल का निर्माण कराया गया है जो बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत है... इस पंडाल को देखने पटना और आसपास के इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं.... पटना के लोगों के मन में खाजपुरा शिव मंदिर पंडाल को लेकर काफी उत्सुकता होती है शाम ढलते ही पूरे इलाके का नजारा बदल जाता है.... रंग बिरंगी लाइट और खूबसूरत पंडाल लोगों को अपनी और आकर्षित करता है कैलाश पर्वत के ऊपर भगवान शिव के साथ माता पार्वती को भी स्थापित किया गया है.... भगवान शिव के भक्त भूत पिशाच सहित जो भी जीव जंतु हैं उन सभी को इस पर्वत पर स्थान दिया गया है....
0
0
Report
Advertisement

तिलैया थाना क्षेत्र में छत से गिरकर दो बालिकाएँ घायल, रांची रेफर

Koderma, Jharkhand:कोडरमा के तिलैया थानाक्षेत्र अंतर्गत देवी मंडप रोड इंद्रपुरी मोहल्ले में छत से गिरकर दो बच्चियां गम्भीर रूप से घायल हो गई। निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दो घायल बच्चियों को रांची रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रोहित रविदास की दोनों नतनी 6 वर्षीय कल्याणी और 4 वर्षीय टुकटुक छत पर खेल रही थी, इसी दौरान दो बच्चियां छत से गिर गईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच स्वजनों ने घायल दोनों बच्चियों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गए। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों बच्चीयों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्गापूजा को लेकर दोनों बच्चियों अपने नाना रोहित रविदास के यहां आई हुई थी।
0
0
Report

सिंहस्थ 2028 की तैयारी के बीच महासिद्धि आश्रम में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई

Ujjain, Madhya Pradesh:नरसिंह घाट रोड पर बिना अनुमति निर्माण करने का आरोप, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया—पहले जारी किए गए थे सूचना पत्र उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। आज सुबह नरसिंह घाट रोड स्थित महासिद्धि आश्रम में नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। यहां जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से निर्माण हटाया जा रहा है। मौके पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि महासिद्धि आश्रम में बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा था। यह क्षेत्र सिंहस्थ के लिए आरक्षित है। निर्माण को लेकर पहले भी सूचना पत्र जारी किए गए थे। इसी के बाद अब नगर निगम की ओर से निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। राठौर के मुताबिक, परिसर में अलग-अलग हिस्सों में तीन से चार स्ट्रक्चर बने हुए हैं। इनमें कुछ निर्माणाधीन हैं, जिनमें बीम और कॉलम भी शामिल हैं। इन्हें हटाने का काम किया जा रहा है। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए नगर निगम आरक्षित क्षेत्र में बिना अनुमति किए गए निर्माणों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Wt- मौके से निगम अधिकारी राजकुमार राठौर से बातचीत
0
0
Report
Advertisement

सीकर के नीमकाथाना में ट्रेलर दुर्घटना, 23+ घायल; 9 की हालत गंभीर

Sikar, Rajasthan:सिरोही बाईपास पर श्रद्धालुओं से भरा ट्रेलर पेड़ से टकराया। हादसे में 23 से अधिक श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती। गंभीर हालत में 9 घायलों को सीकर, कोटपूतली और जयपुर किया रेफर। ट्रेलर में करीब 100 लोग थे सवार, जीण माता के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे थे श्रद्धालु। पुलिस जुटी मामले की जांच में। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के सिरोही बाईपास के पास श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में 23 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में 9 घायलों को सीकर, कोटपूतली और जयपुर के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में करीब 100 लोग सवार थे, जो जीण माता के दर्शन करने के बाद हरियाणा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिरोही बाईपास पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि ट्रेलर में सवार सभी श्रद्धालु जीण माता के सवामणि कर हरियाणा लौट रहे थे तभी सिरोही बाईपास के पास अचानक एक गाय आ गई जिससे ट्रेलर और नियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गया जिससे कई लोग घायल हो गए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर सभी का इलाज किया गया और जो गंभीर हालत में थे उन्हें रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर कमल सिंह शेखावत ने बताया हादसे में करीब 9 लोगों को अलग-अलग स्थान के लिए रेफर किया गया जिन्होंने बताया कि 23 से अधिक लोगों का इलाज कर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया उसके बाद उन्हें छुट्टी दी गई।
0
0
Report

जनगणना 2027 के लिए 6-दिवसीय प्रशिक्षण सफल: 300 कर्मचारी तैयार

Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग स्टोरी जनगणना ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण पूरा सरकारी किरती कॉलेज नयाल में दो बैचों को दी ट्रेनिंग, 300 के करीब कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी। एंकर। जनगणना-2027 के कार्य को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सरकारी किरती कॉलेज नयाल में ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो गया। एसडीएम काला राम कांसल की निगरानी में आयोजित प्रशिक्षण दो बैचों में दिया गया। प्रत्येक बैच को तीन-तीन दिन ट्रेनिंग दी गई। जनगणना कार्य के लिए करीब 50 सुपरवाइजरों की निगरानी में लगभग 300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने पीपीटी, वीडियो और बुकलेट के माध्यम से कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने और निर्धारित कॉलम सही ढंग से भरने की जानकारी दी। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी व्यक्ति की गणना छूटने या दोहरी प्रविष्टि से बचने के लिए प्रत्येक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज की जाए। प्रशिक्षण में स्व-गणना, घर-घर जाकर आंकड़े जुटाने और संशोधन राउंड की प्रक्रिया समझाई गई। कर्मचारियों को लोगों से विनम्रता से बातचीत करने, नवजात बच्चों सहित निर्धारित दायरे में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड दर्ज करने और एकत्रित जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना का कार्य 1 दिसंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने कर्मचारियों को जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में शामिल कर्मचारियों ने इसे उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जनगणना की प्रक्रिया और अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली। बाईट मास्टर ट्रेनर बाईट कर्मचारी
0
0
Report

प्रयागराज में धूमधाम से आयोजित हुआ "नवरात्रि फैमिली डांडिया नाइट 3.0", डांडिया की थाप पर झूमे परिवार

Saurabh YadavSaurabh YadavFollow19m ago
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, 18 अक्टूबर। मकून्स लुकरगंज प्रयागराज (किड्स अनप्लग्ड प्री-स्कूल, डे-केयर एवं एक्टिविटी सेंटर) द्वारा "नवरात्रि फैमिली डांडिया नाइट 3.0" का भव्य आयोजन किया गया। डीडीआर डांस एंड फिटनेस स्टूडियो के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम होटल श्री एसआर पैलेस, प्रयागराज जंक्शन गेट नंबर-2 के सामने आयोजित हुआ। लाइव डीजे और ढोल की थाप पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया खेला। आयोजन में डिनर की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे यह एक संपूर्ण पारिवारिक उत्सव बन गया। कार्यक्रम के आयोजक विवेक यादव, अनुराग जायसवाल और प्रियंका जायसवाल रहे, जबकि सहयोगी के रूप में श्वेता कुशवाहा जुड़ी रहीं। आयोजकों ने बताया कि डांडिया नाइट का यह तीसरा संस्करण था और हर वर्ष की तरह इस बार भी शहरवासियों का भरपूर प्यार मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखने के साथ-साथ परिवारों को एक साथ जुड़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और अगले वर्ष फिर मिलने की कामना की। आयोजक: मकून्स लुकरगंज प्रयागराज सहयोग: डीडीआर डांस एंड फिटनेस स्टूडियो संपर्क: 9565569339, 7753861333 पता: 422/14/6 लुकरगंज, अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास, प्रयागराज (उ.प्र.) - 211001
0
0
Report
Advertisement

रांची नगर निगम ने 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर प्लान जमा करने का निर्देश

Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम, रांची भवन प्लान के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों एवं पार्किंग के कारण उत्पन्न अतिक्रमण पर रांची नगर निगम सख्त, 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी तीन दिनों के भीतर स्वीकृत भवन प्लान जमा करने का निर्देश, अनुपालन नहीं करने पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई रांची नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा आम नागरिकों की आवागमन संबंधी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मेन रोड, रांची स्थित 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस निर्गत किया गया है। संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किए जाने के कारण वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थान के बजाय सड़क के किनारे किए जाने की समस्या सामने आई है, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। इस संबंध में संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया गया है कि नोटिस प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर अपने भवन का स्वीकृत भवन प्लान रांची नगर निगम में जमा करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्देशों का अनुपालन नहीं करने की स्थिति में झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 एवं झारखंड भवन उपविधि, 2016 की सुसंगत धाराओं के तहत नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। नोटिस प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठानों की सूची (मेन रोड, रांची): 1. Trisha Foods 2. Shri Balaji Hardware 3. VI Tel Samsung 4. Goyal Traders 5. Ranchi Mega Centre 6. Ashok Agrawal 7. Goyal General Store 8. Allen Solly Juniors 9. Hotel New Raj Residency 10. Hotel Birsa Bihar and Restaurant 11. Wildcraft 12. Shiva Complex 13. Praveen Square (Manyavar) 14. Hindustan Stores Supplying Company 15. Premsons Bajaj 16. Levis Glitz and Glem 17. Rani Sanitary and Hardware Stores रांची नगर निगम ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करने तथा भवन प्लान के अनुरूप व्यावसायिक गतिविधियों एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है, ताकि सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति को नियंत्रित करते हुए आमजनों के लिए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके。
0
0
Report

जौनपुर के पास बंधवा-कुंवरपुर मोड़ पर टक्कर, बाइक सवार की मौत

Jaunpur, Uttar Pradesh:सड़क हादसे में बाइक सवार ने गवांई जान जौनपुर मछलीशहर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधवा-कुंवरपुर मोड़ के पास सड़क पर एक बाइक सवार की स्कार्पियो से टक्कर होने से तत्काल मौत हो गई मौके पर पुलिस पहुँच गई हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी फोर व्हीलर पर खून की छींटे फैल गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति हेलमेट बाइक के हैडिंल में टांग कर चल रहा था मौके पर इकट्ठा लोग चर्चा कर रहे थे कि अगर हेलमेट सिर पर लगा होता तो सिर पर चोट नहीं लगती और व्यक्ति की जान बच सकती थी। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिये मामले की जांच में जुटी
0
0
Report

बोकारो विस्थापितों के आंदोलन पर अमर बाउरी का सरकार-प्रशासन पर हमला

Ranchi, Jharkhand:रांची बोकारो विस्थापितों के आंदोलन पर अमर कुमार बाउरी का सरकार पर हमला, बोले- 7 दिनों से धरना, प्रशासन मौन क्यों है । वार्ता की पहल नहीं होने पर डीसी-एसपी से मांगा जवाब, कहा- कोई अप्रिय घटना हुई तो सरकार और प्रशासन होंगे जिम्मेदार झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बोकारो स्थित बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों के आंदोलन का समर्थन करते हुए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विस्थापित पिछले सात दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से प्रभावी पहल नहीं की गई है। उन्होंने स्थानीय उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से सवाल किया कि आखिर सात दिनों से धरना चलने के बावजूद वार्ता की पहल क्यों नहीं की गई? अमर बाउरी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन किसी बड़ी घटना की पुनरावृत्ति का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की मांगों पर बीएसएल प्रबंधन के साथ बातचीत कर समाधान निकालना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। आखिर सरकार और प्रशासन चाहते क्या हैं? उन्होंने प्रशासन पर इस मामले के समाधान करने की बजाय आंदोलन को उग्र करने का आरोप लगाया। श्री बाउरी ने कहा कि कुछ लोग विस्थапितों के आंदोलन की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। कुछ लोग गिद्ध बनकर पूरे प्लांट पर ग्रहण लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय आंदोलन को उग्र होने देने की स्थिति चिंताजनक है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार सवालों के घेरे में है और सरकार इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। श्री बाउरी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी विस्थापितों के साथ खड़े होने का दिखावा कर रही है। कुछ लोग इस आंदोलन का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए करना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दिल्ली की तरह बोकारो में भी अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है? उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से अलग हटकर विस्थापितों की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान तनावपूर्ण माहौल बनना उचित नहीं है। उन्होंने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ आंदोलन का समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दुर्गा पूजा चल रहा है, ऐसे में इस प्रकार का माहौल और वातावरण अनुचित है। क्या कभी दूसरे धर्म के त्यौहार के समय कोई आंदोलन होता है। सिर्फ हिंदुओं के पर्व त्यौहार को ही टारगेट करके ऐसा क्यों किया जाता है? उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह उदासीन है। भगवान ना करे, इस मामले में कोई घटना-दुर्घटना होती है तो उसकी सारी जवाबदेही सरकार एवं प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से अविलंब ठोस कदम उठाने की मांग की है। बाइट ...अमर बाउरी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top