सपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक, मतदाता सूची सुधार पर जोर
Belsar, Uttar Pradesh:बेलसर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामभजन चौबे ने की। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं की भागीदारी की समीक्षा की गई और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रियता पर चर्चा हुई। रामभजन चौबे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित करें और इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
