icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271311
CSChandan SinghFollow24 Dec 2024, 10:56 am

Lucknow - भंभुआ कोट में सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय का हुआ स्वागत,पत्रकारों से की वार्ता

Teri, Uttar Pradesh:

करनैलगंज तहसील अंतर्गत भंभुआ कोट में सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे का हुआ आगमन, पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों पर उन्होंने यूपी सरकार को घेरा। यूपी सरकार के एनकाउंटर पर की बात, उन्होंने पीलीभीत में यूपी पुलिस के हाथों मारे गए तीन खालिस्तानी आतंकवादियों के एनकाउंटर को लेकर कहा कि यूपी सीएम के राज्य में तो एनकाउंटर आम बात हो गई। है। इस दौरान पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन, सपा विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रेउसा में मां नवदुर्गा महोत्सव व शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली जल यात्रा चहलारी घाट से जल भरकर हनुमा

RKRamendr KumarFollowJust now
रेउसा में मां नवदुर्गा महोत्सव व शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली जल यात्रा चहलारी घाट से जल भरकर हनुमान मंदिर पहुंचे श्रद्धालु, जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण सीतापुर। रेउसा कस्बे में मां नवदुर्गा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ जल यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जल यात्रा की शुरुआत रेउसा स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जहां से श्रद्धालु चहलारी घाट पहुंचे और विधि-विधान के साथ जल भरकर वापस लौटे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने संस्कृत विद्यालय से पैदल यात्रा करते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में महोत्सव और शतचंडी महायज्ञ को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। आयोजन की व्यवस्थाओं में डॉ. संदीप बाजपेयी, कपिल कुमार मिश्रा, संदीप मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, लवकुश तिवारी, आशीष पांडेय सहित अनेक लोग सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने श्रद्धालुओं से मां नवदुर्गा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
0
0
Report

हरियाणा CM सैनी ने महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में शिरकत, समाजसेवा पर बल

Patran, Punjab:महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्राचीन शिव मंदिर में समागम हुआ. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की. अग्रवाल सभा ने मुख्यमंत्री सहित गणमान्यों को सम्मानित किया, भजन गायिका डॉ. ममता जोशी ने भजनों से समां बांधा. महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा पातड़ां की ओर से प्राचीन शिव मंदिर में धार्मिक समागम करवाया गया. इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे. उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी को नमन करते हुए अग्रवाल समाज को जयंती की बधाई दी. कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. समागम के दौरान हलका शुतराना के पूर्व विधायक एवं आम आदमी पार्टी के नेता करन सिंह डीटीओ ने ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाजसेवा, समानता, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देता है. उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है. कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचीं भजन गायिका डॉ. ममता जोशी ने अपनी मधुर वाणी से भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया. इस दौरान अग्रोहा विकास ट्रस्ट, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग सहित शहर के बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों ने भाग लिया. अग्रवाल सभा की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. समागम में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, उनके सामाजिक आदर्शों और समाज में एकता व सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया.
0
0
Report
Advertisement

पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध युवक ने टोंस नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

VKVasim KhanFollow6m ago
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय कस्बे में रविवार दोपहर करीब दो बजे टोंस नदी पुल से 19 वर्षीय आकाश ने छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल केके वर्मा ने पुलिस बल के साथ स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। मड़हापट्टी गांव निवासी आकाश पुत्र स्वर्गीय पुनवासी इंटरमीडिएट और आईटीआई पास था। वह गांव के पास चाय-पकौड़ी की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार, घर में विवाद के दौरान भाभी की मौसी द्वारा डांटे जाने से क्षुब्ध होकर वह घर से निकला और नदी में छलांग लगा दी। उसके भाई विशाल ने भाभी की मौसी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है। जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीम बुलाई जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

ताजमहल के गार्डन में पर्यटक भिड़ंत वायरल, फोटो खींचने को लेकर बवाल

Agra, Uttar Pradesh:दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां मोहब्बत की इस ऐतिहासिक इमारत का गार्डन पर्यटकों के बीच दंगल का मैदान बन गया। बताया जा रहा है कि फोटो खींचने को लेकर पर्यटकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और दोनों तरफ से हंगामा शुरू हो गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। अब पर्यटकों के बीच हुए इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगरा के ताजमहल में पर्यटकों के बीच झगड़े का वीडियो चर्चा में है। वीडियो में ताजमहल के प्रतिबंधित गार्डन में पर्यटकों के दो गुटों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद गार्डन में ही पर्यटकों के बीच जमकर कहासुनी और हंगामा होने लगा। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर इस तरह का विवाद सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों के व्यवहार पर सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा हो रही है। हालांकि, विवाद की सही वजह, घटना का समय और संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई के बारे में अभी पुष्टि होना बाकी है。
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर सुजान गंगा नहर में डूबते 60 वर्षीय की जान पुलिस ने बचाई

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में सुजान गंगा नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे 60 वर्षीय व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। व्यक्ति नहर में डूब रहा था, तभी पुलिसकर्मियों ने रस्सी डालकर उसे पकड़वाया और निजी नाव की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति ने परिजनों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि परिजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। दरअसल, भरतपुर की सुजान गंगा नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस का जाब्ता रेस्क्यू के सामान के साथ मौके पर पहुंचा। उस समय व्यक्ति नहर में डूब रहा था। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए नहर में रस्सी डाली। डूब रहे व्यक्ति ने रस्सी पकड़ ली, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने निजी नाव संचालकों से संपर्क किया और नाव की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय मोहन सिंह निवासी गोपालगढ़ के रूप में हुई है। मोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके परिजन उसके साथ मारपीट करते हैं, जिससे वह काफी परेशान है। पीड़ित का आरोप है कि उसने इस संबंध में पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसी से आहत होकर उसने सुजान गंगा नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मैंने मेरे परिजन मुझे मारते-पीटते हैं। मैं काफी परेशान हूं। इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गया था, लेकिन मेरी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसी परेशानी के चलते मैंने नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। परिजनों पर लगाए गए मारपीट और पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं होने के आरोपों की भी जांच की जानी है। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक व्यक्ति की जान बच गई।
0
0
Report

आरएलडी ने नदबई में पंचायत चुनाव तीसरी ताकत बनने की रणनीति तय की

Bharatpur, Rajasthan:एंकर भरतपुर में आरएलडी ने पंचायत चुनावों को लेकर अपनी सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं。 नदबई विधानसभा क्षेत्र के उच्चैन में आरएलडी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में संगठन की मजबूती से लेकर आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर मंथन किया गया। आरएलडी प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने साफ कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में तीसरी ताकत के रूप में मैदान में उतरेगी。 VO: नदबई विधानसभा के उच्चैन में आरएलडी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन का आयोजन आरएलडी प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना के फार्म हाउस पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों ने हिस्सा लिया。 सम्मेलन में पंचायत चुनावों की तैयारी, संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा की गई。 बाइट — जोगिंदर अवाना, प्रदेशाध्यक्ष आरएलडी: "पंचायतीराज चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में तय किया गया है कि आरएलडी तीसरी ताकत के रूप में काम करेगी। साफ-सुथरी और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को समर्थन दिया जाएगा। हमारे समर्थन वाले उम्मीदवार जब जीत जाएंगे, उसके बाद तय करेंगे कि किसके साथ जाना है।" VO: वहीं पूर्व विधायक जोगिंदर अवाना ने नदबई की जनता से अपने पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नदबई की जनता ने उन्हें पहली बार सदन तक पहुंचाया और विधानसभा क्षेत्र की पूरी सरदारी उनके लिए सम्माननीय है。 बाइट — जोगिंदर अवाना: (नदबई विधानसभा की जनता ने मुझे पहली बार सदन में पहुंचाया था। नदबई की समस्त सरदारी मेरे लिए सम्मानीय है। हम सबको साथ लेकर आगामी चुनाव लड़ेंगे। चुनाव हारने के बाद भी तीन साल से आपके सुख-दुख में खड़ा हूं। किसान का बेटा हूं, किसी बड़े बाप का बेटा नहीं हूं। जब विधायक था तब भी आपके साथ रहा, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा।) VO: अवाना ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए उच्चैन सहित नदबई विधानसभा क्षेत्र के विकास का दावा किया। उन्होंने कहा कि उच्चैन की दिशा और दशा बदलने का काम किया गया और नदबई में हर वर्ग के लिए विकास कार्य कराए गए。 बाइट — जोगिंदर अवाना: (मेरे विधायक कार्यकाल में जो काम हुए, वो ऐतिहासिक काम हुए हैं। उच्चैन की दिशा और दशा बदलने का काम किया। नदबई में हर वर्ग के लिए काम किया। आगामी चुनाव में दो वर्ष का समय है, आप सब कमर कस लो। आपका आशीर्वाद रहा तो फिर नदबई की जनता का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।) एंकर आउट: कुल मिलाकर पंचायत चुनावों से पहले आरएलडी ने नदबई में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में तीसरी ताकत के तौर पर अपनी भूमिका तय करने का संदेश दिया गया。
0
0
Report

डोटासरा का भाजपा-केन्द्र सरकार पर तीखा हमला, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संकेत

Jaipur, Rajasthan:आशीष चौहान, जयपुर-गोविंद सिंह डोटासरा का सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कुछ IPS-IAS के बारे में उनका ध्यान रखना चाहिए। वे बेईमानी में शामिल नहीं हैं; उन्होंने बेईमानी नहीं की। भाजपा सरकार में तानाशाही, गुंडागर्दी, अराजकता का माहौल है। संविधान और वोट के अधिकार को कुचला जा रहा है. डोटासरा ने अफसरों को कहा कि गलत काम करने वालों का हमारी सरकार में हिसाब होगा क्योंकि 2028 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी. डोटासरा का सरकार पर आरोप- कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अराजकता, गुंडागर्दी और तानाशाही का माहौल है. लोगों से बोलने का अधिकार छीना जा रहा है और डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान को कमजोर किया जा रहा है. डोटासरा ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाना जरूरी है. कांग्रेस देश में प्रेम, भाईचारे और विकास को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रही है. बाइट-गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस अध्यक्ष, राजस्थान. गलत काम करने वालों का हिसाब लेने की चेतावनी- डोटासरा ने कहा कि उन्होंने चुनावी गड़बड़ियों को लेकर पुलिस महानिदेशक को शिकायत दी थी. उन्हें जानकारी मिली है कि मामले की जांच के लिए विजिलेंस को निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि जांच होने से गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा. उन्होंने कहा कि कुछ IPS-IAS हमें है कि कि हमारा ध्यान रखना। हम बेईमानी में शामिल नहीं है,हमने बेईमानी नहीं की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि गलत काम करने वालों और कथित तौर पर गड़बड़ियों में सहयोग करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब भूलो और माफ करो की नीति नहीं चलेगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों को डरने की जरूरत नहीं है. बाइट-गोविंद सिंह डोटासरा,कांग्रेस अध्यक्ष,राजस्थान. अधिकारियों के तबादलों पर उठाए सवाल- डोटासरा ने खाटू, दौसा और सिरोही में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि क्या ये बदलाव प्रशासनिक जरूरत के कारण किए गए या राजनीतिक दबाव में। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर अधिकारियों को बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारीयों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए और गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ڈोटासरा نے भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले में कथित खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को समर्थन- डोटासरा ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में होने वाले इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में राजस्थान से हजारों लोग शामिल होंगे। कांग्रेस इस मुद्दे पर गठबंधन के साथ खड़ी है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी. इस खबर की फीड ओएफसी से CONG_DOTASARA स्लग से इंजस्ट हुई है, कांग्रेस बीजेपी पार्टियों के शाट्स के भी लगाए.
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर कोतवाली स्कूल में CCTV सामने चोरी, चोर 10 हजार नकद ले उड़े

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली थाने के सामने स्थित निजी विद्यालय को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रात के सन्नाटे में स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर लगभग 10,000 रुपये नगदी और अन्य कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए। यह पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो चोर आराम से चोरी की इस घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। यह घटना बीती रात करीब 1:00 बजे की है। रविवार छुट्टी का दिन होने से घटना लेट पता चली। चोरी की जानकारी लगते ही तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट्स व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top