Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gonda271503

हेल्थ व वेलनेस सेंटर पर लटका ताला, कर्मचारी नदारद

Nov 28, 2024 10:35:30
Katra, Uttar Pradesh

गोंडा-क्षेत्र के मंगुरही स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बृहस्पतिवार को बंद मिला.यहां पर तैनात सीएचओ जानकी देवी नदारद मिली वहीं एएनएम भी सेंटर पर नही मिली सेंटर पर ताला लटकता मिला।क्षेत्र के अरविंद,रामजी ने बताया कि दोपहर में सेंटर पर दवा लेने गया था सेंटर बंद होने से वापस लौट आये।अधीक्षक डॉ एमपी यादव ने बताया कि एक लोगो के ट्रेनिंग की सूचना है सेंटर क्यों बंद था।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 30, 2026 12:06:50
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मिश्रा कॉलोनी घाट पर कुछ दबंग युवकों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को बुरी तरह पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने खुलेआम दबंगई दिखाते हुए बुजुर्ग पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले में बुजुर्ग का सिर फट गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार वार करता रहा। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगाघाट क्षेत्र में दबंगों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। फिलहाल, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 30, 2026 12:04:33
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ की इंदिरा कॉलोनी स्थित जैन दादाबाड़ी परिसर में तीसरे दिन 17 गांव के 483 किसानों की अफीम का तोल किया गया। इस बार उपनारकोटिक्स आयुक्त और सहायक नारकोटिक्स आयुक्त कोटा के निर्देश पर मार्च महीने में ही अफीम का तोल शुरू कर दिया गया है। अफीम तुलाई के तीसरे दिन जिले के 17 गांवों के किसानों की अफीम का तोल किया गया। जिला अफीम अधिकारी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कुल 483 किसानों की अफीम तुलाई निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वर्मा ने बताया कि मंगलवार को 20 गांवों के 424 किसानों की अफीम तुलाई की जाएगी। इसके साथ ही जिन किसानों की अफीम का टोल हो चुका है उनका भुगतान भी उनके खातों में किया जा चुका है। अफीम तोल के बाद सीपीएस पद्धति से अफीम की खेती करने वाले किसानों के अफीम डोडो का तोल शुरू होगा।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 30, 2026 12:04:14
Kota, Rajasthan:सांगोद: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने किया 17.82 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान के सांगोद विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज सांगोद को 17 करोड़ 82 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़क, पानी और सामुदायिक भवन जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। आइए देखते हैं सांगोद से हमारी यह विशेष रिपोर्ट। सोमवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का भव्य स्वागत किया गया। पंचायत समिति परिसर में आयोजित समारोह में मंत्री नागर ने 17 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत और पूर्ण हो चुके कई विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता विकास की किरण समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना है। आपक्या बत दें कि राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के तहत 2022 से 2026 के बीच अमृतकुआं, आवा, बालूहेड़ा और मंडिता जैसी ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए हैंडपंप और वाटर कूलर लगाए गए हैं। इसके अलावा खड़िया के गेहूँखेड़ी में श्मशान मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क, जल निकासी के लिए नालियां, और तालाबों के पास कटाव रोकने के कार्य पूरे किए गए हैं। उप प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं ने बताया कि इन कार्यों से ग्रामीण जीवन स्तर में बड़ा सुधार आएगा। कोटा जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल और अन्य नेताओं के मंच पर दृश्य। इसके बाद मंत्री हीरालाल नागर द्वारा जनसुनवाई करते हुए, आम लोगों से बात करते हुए और अधिकारियों को निर्देश देते हुए। समारोह की अध्यक्षता कर रहे कोटा जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल ने भी मंत्री नागर के नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में ऊर्जा मंत्री ने जनसुनवाई की, जहाँ उन्होंने आम जनता की बिजली, सड़क और पानी से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का त्वरित और बिना किसी देरी के निस्तारण किया जाए।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Mar 30, 2026 12:03:44
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया लोकार्पण 478 सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र हाथरस में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से आयोजित एक कार्यक्रम में 60 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया... इस दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास भी हुआ... कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए...मुख्यमंत्री ने जनपद के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया और सिकंदराराऊ में बनने वाले बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास भी किया...जनपद में रिक्त 680 सहायिका पदों के सापेक्ष 478 सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र पूर्ण हुए, जिनमें से खंड विकास हसायन, सहपऊ की 21 सहायिकाओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए... बाइट- अतुल वत्स, डीएम
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 30, 2026 12:03:34
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली नगर क्षेत्र के तोपखाना मोहल्ले में शराब के लिए पैसे न देने पर एक मजदूर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस पर मामले में गंभीर धाराओं में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोपखाना मोहल्ला निवासी विनोद साहू पुत्र स्वर्गीय मूलचरन साहू ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 27 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे मोहल्ले का ही राहुल पाल अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि राहुल पाल ने विनोद से शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। जब विनोद साहू ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर चला गया। लेकिन आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर विनोद के साथ मारपीट शुरू कर दी。 पीड़ित के अनुसार, तीनों आरोपियों ने मिलकर उसे पीटा और घसीटते हुए घर से बाहर ले आए। इसी दौरान राहुल पाल ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से विनोद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह घायल विनोद को आरोपियों से छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने विनोद का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल विनोद साहू का पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पुलिस ने बताया कि दो अन्य हमलावरों की पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि थाना जालौन में एनसीआर संख्या 45/2026 दर्ज की गई है, लेकिन गंभीर चोटों के बावजूद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित विनोद साहू ने पुलिस अधीक्षक से मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाकर एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपियों द्वारा दोबारा हमला किए जाने का खतरा बना हुआ है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 30, 2026 12:03:09
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे अंतरधार्मिक जोड़े को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने अंतरधार्मिक जोड़े की सुरक्षा की मांग वाली याचिका को स्वीकार किया, हाईकोर्ट ने कहा बालिग होने पर व्यक्ति किसी के साथ भी रह सकता है, उसकी जिंदगी में किसी को भी दखल का कोई अधिकार नहीं है, संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 का हवाला देते हुए कहा अंतरधार्मिक जोड़े का लिव इन रिलेशनशिप में रहना कोई अपराध नहीं है, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाली लड़की हिंदू और लड़का मुस्लिम है, दोनों ने परिवार से खतरा जताते हुए हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी, जस्टिस विवेक कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने याचिका पर की सुनवाई।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 30, 2026 12:02:59
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में एक नाबालिग की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने अत्यंत सूझबूझ का परिचय दिया है। वीडियो वायरल होने पर पिटाई करने वाले युवक ने डरकर खुद को घर में बंद कर लिया था। पुलिस ने अनहोनी की आशंका में युवक को दरवाज़ा तोड़कर बाहर निकाला और थाने में दोनों पक्षों के बीच काउंसिलिंग के जरिये मामले को निपटा दिया। मामला बछरावा थाना इलाके के सारी खेड़ा का है। यहाँ के रहने वाले सूरज नाम के युवक का पूरा परिवार कई साल पहले दहेज़ ह्त्या मामले मे जेल चला गया है। सूरज घर मे अकेला बचा था। इस बीच वह मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते गांव के बच्चे उसे चिढ़ाते हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहे बच्चे ने भी सूरज को चिढ़ाया था जिससे नाराज़ होकर उसने पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल किया तो सूरज डर गया। पुलिस को सूचना मिली तो थानािंचार्ज श्याम कुमार पाल ने मामले में सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों पक्ष को बुलाकर काउंसलिंग की और समझौता पत्र लिखवाकर जाने दिया। बताया जा रहा है सूरज इस घटना से इतना डर गया कि उसके आत्महत्या कर लेने तक की आशंका जताई जाने लगी थी।
0
comment0
Report
RKRaushan Kumar
Mar 30, 2026 12:02:35
Noida, Uttar Pradesh:संजीव झा आप विधायक TT संजीव झा आप विधायक ने बीजेपी पर निशाना साधा कहा कि यह लोग 27 साल बाद भूखे भेड़िए की तरह आए हैं और दिल्ली को नोच रहे है, लुट रहे है। बजट सत्र में दिल्ली के लोगों के मुद्दे नहीं उठाए गए, सदन में आप के विधायकों को जाने की अनुमति मिलनी चाहिए थी बजट सत्र में हम भी चाहते थे कि सदन के अंदर हम मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष स्पीकर साहब से मिली भी थी, हमारे चार सदस्यों का निलंबन किया गया है वह गैरसंवैधानिक है। उनको भी अनुमति दी जाए। बजट सत्र में दिल्ली के लोगों के मुद्दे नहीं उठाए गए, बिना क्वेश्चन आंसर सदन नहीं होना चाहिए था। बजट सत्र में गंदे पानी का मुद्दा उठा था क्या। कानून व्यवस्था पर क्या सवाल उठा गरीबों की झुग्गी तोड़ी मोहल्ला बंद किए गए अस्पताल में दवाई नहीं मिल रही है क्या यह सवाल विधानसभा में उठे क्या कोई ऐसा सवाल नहीं उठा। यमुना पहले जहां वहां पर भी आज गंदगी हो गई है समर एक्शन प्लान पिछली बार भी आया उससे कुछ नहीं होता पेपर पर करने से कुछ नहीं होगा लोगों के घर गंदा पानी पहुंच रहा है। यह लोग 27 साल बाद भूखे भेड़िए की तरह आए हैं और दिल्ली को नोच रहे है, लुट रहे है।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 30, 2026 12:02:27
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) विद्यालय और मंदिर के पास शराब दुकान शुरू करने पर ग्रामीणों ने आबकारी अधिकारियों के समक्ष जताया विरोध लांबा हरि सिंह में अजमेर रोड पर निजी विद्यालय और शीतला माता मंदिर से सटाकर आवंटित सरकारी शराब दुकान शुरू करने का ग्रामीणों ने विरोध जता आबकारी अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी। आबकारी अधिकारी दुकान शुरू करने से पहले मौके पर लोकेशन निरीक्षण करने पहुंचे थे। पहले अन्य स्थान पर थी आंवटित शराब की दुकान। ग्रामीणों ने बताया कि 50 मीटर दूरी पर निजी विद्यालय और शीतला माता मंदिर सटाकर विभाग शराब की दुकान शुरू करना चाहता है इससे महिलाओं और बच्चों ग्रामीण और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मालपुरा आबकारी अधिकारी कनिका मेहता ने ग्रामीणों को कहा की लोकेशन का निरीक्षण कर नियमानुसार लोकेशन का आवंटन किया जाएगा।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Mar 30, 2026 12:02:03
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले में पुलिस ने 24 घन्टे के भीतर लूट के मामले का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा-कारतूस और लूट का सामान बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त ने सोमवार की सुबह एक मुर्गी फार्म के मैनेजर के साथ असलहे की दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गया था। मामला महुली थाना क्षेत्र के भगौतीपुर का है। पुलिस इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच -पड़ताल में जुटी थी। घटना के कुछ ही घन्टे बाद महुली पुलिस ने अभियुक ्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गुलशन गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा-कारतूस और लूट का सामान बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पैसे की लालच में उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 30, 2026 12:01:10
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 30, 2026 12:00:58
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरांचल विश्ववि‌द्यालय में आस्था और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने का मिला। अवसर था विश्वविद्यालय परिसर में भव्य मंदिर एवं जेन ज़ी पोस्टल एक्सटेंशन काउन्टर के उद्घाटन समारोह का। उत्तराखण्ड डाक परिमंडल की मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी जबकि विश्वविद्यालय संचालन समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती अनुराधा जोशी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थी। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी जी ने ओर संचालन उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजधानी के प्रथम जेन ज़ी पोस्टल एक्सटेंशन काउन्टर के उद्घाटन से किया गया। इस अवसर पर एक कस्टमाइज्ड माय स्टाम्प एवं विश्वविद्यालय थीम पर आधारित विशेष आवरण का भी विमोचन किया गया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय कैम्पस में एक भव्य मंदिर का भी उद्घाटन हुआ। इस मंदिर में श्री शिव परिवार, श्री राम दरबार, माता सरस्वती और दुर्गा माता की मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा की गई। भव्य मंदिर निर्माण से विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षकों और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अपने सम्बोधन में श्री जितेन्द्र जोशी जी ने कहा कि उनके पिताजी स्व0 सुरेशानंद जोशी जी डाकखाने में सेवारत थे। उन्होंने और उनके परिवार ने पोस्ट आॅफिस की सेवा व कार्यप्रणाली को न केवल करीब से देखा बल्कि उसे जिया है। अपने पिताजी के संघर्ष और पोस्ट आॅफिस सेवा पर बोलते हुए जोशी जी भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि उनके आॅफिस के बाहर बना यह पोस्ट आॅफिस उन्हें हमेशा उनके पिता जी की याद दिलाएगा और उनका आर्शीवाद सदैव उन पर व उनके परिवार पर बना रहेगा। अपने सम्बोधन में श्रीमती शशि शालिनी कुजूर ने कहा कि उत्तरांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित यह जेन ज़ी एक्सटेंशन काउंटर केवल एक नई सुविधा का प्रारम्भ नहीं, बल्कि परंपरा और आधुनिकता के बीच एक सशक्त सेतु है। यह पहल विशेष रूप से युवा पीढ़ी को डाक सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है, जिससे वे पारंपरिक सेवाओं के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं का भी लाभ उठा सकें। इस एक्सटेंशन काउंटर के माध्यम से अब विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मेल सेवाएँ, पार्सल सेवाएँ तथा विभिन्न वित्तीय सेवाएँ जैसे बचत खाते, मनी ट्रांसफर, आधार अपडेशन आदि अपने ही परिसर में सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इससे न केवल छात्रों का समय बचेगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित एवं विश्वसनीय सरकारी सेवाओं का लाभ सीधे उनके अध्ययन स्थल पर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से निदेशक डाक सेवाएं अनसूया प्रसाद, प्रवर अधीक्षक डाकघर, देहरादून मंडल सचिन चैबे, उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी, कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि, कार्यकारी निदेशक डा0 अभिषेक जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top